अमन चैन शांति का दिया संदेश
रांची।
झारखंड प्रदेश समाजवादी पार्टी युवजन सभा की ओर से हरमू स्थित कार्यालय से साईकल
रैली निकाली गई । सभा के अध्यक्ष विकास यादव ने झंडा दिखाकर रवाना किया। शांति का
संदेश देने के लिए यूपी में भी अखिलेश रैली निकाली गई थी। रांची जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद ने कहा कि यह
रैली शांति का संदेश देने के लिए निकाली गई। उन्होंने कहा कि हिन्दू मुस्लिम सभी
हमलोग एक साथ मिलकर रहते आए हैं। हमेशा हमलोग एक दूसरे के त्योहारों में शिरकत कर
एकता की मिसाल देते हैं। सांप्रदायिक दल सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिए विद्वेष फैलाते
हैं। एक दूसरे को लड़ाते हैं।।
इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष नौशाद
अहमद, प्रदेश
अध्यक्ष रंजन यादव, मनीष, मनोहर यादव, प्रशांत यादव, संजय यादव, निखत प्रवीन, मोईज-उर-रहमान, प्रदेश महासचिव मुम्ताज अहमद, रॉकी
समेत कार्यकर्तागण मौजूद थे।
