यह ब्लॉग खोजें

उपभोक्ता जागरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उपभोक्ता जागरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

राशनकार्ड के यूनिट के समान वितरण से रहेगी पारदर्शिता : रानी कुमारी


उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा गुलाबी गैंग


रांची। राजधानी की लोकप्रिय सामाजिक संस्था गुलाबी गैंग की अध्यक्ष व  समाजसेवी और रांची जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की सदस्य रानी कुमारी ने जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों के बीच राशनकार्ड के यूनिटों के समान वितरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रांची  नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत तकरीबन सभी वार्डों में लाभुकों के  राशनकार्ड वितरण में काफी असमानता है। किसी वार्ड के डीलर के पास दो सौ- तीन सौ कार्डधारी हैं, तो किसी के पास मात्र पचास- एक सौ कार्डधारी हैं। जिन डीलरों के पास कम संख्या में कार्डधारी हैं, उन्हें भी दुकान किराया उतना ही देना पड़ता है, जितना कि अधिक संख्या में कार्डधारी वाले डीलरों को। इस असमानता से जिस डीलर के पास कम कार्डधारी हैं, उन्हें लाभ की बजाय नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राशनकार्डों के वितरण में एकरूपता से पीडीएस में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। वहीं लाभुकों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना भी संभव हो सकेगा। रानी कुमारी मंगलवार, 28अगस्त, को सुखदेवनगर क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर में वार्ड संख्या 29 के लाभुकों संग बैठक कर पीडीएस की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने डीलरों के साथ साथ लाभुकों की समस्याओं से अवगत होने के बाद कहा कि सभी वार्डों में राशनकार्ड के समान वितरण के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही विभागीय मंत्री सरयु राय से मिलकर झापन सौंपा जाएगा। बैठक में उन्होंने लाभुकों को समय पर व निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति करने की अपील डीलरों से की। इस अवसर पर काफी संख्या में वार्ड 29 के लाभुक उपस्थित थे।
 उन्होंने कहा कि उनकी संस्था नारी शक्ति सेना( गुलाबी गैंग) की ओर से रांच नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरूआत हो गई है।

बुधवार, 18 जुलाई 2018

उपभोक्ता जागरण अभियान में लगा गुलाबी गैंग

कंज्यूमर फ्रेंडली बनें उत्पादक और दुकानदार : रानी कुमारी

रांची। सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) महिला हितों के साथ उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए लोगों को उपभोक्ता कानूनों के प्रति जागरूक कर रही है। संस्था द्वारा शहरी व ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को शहर के बनहोरा, हेसल, बजरा, लक्ष्मी नगर और हेहल में गुलाबी गैंग के सदस्यों ने जागरूकता अभियान चलाया। संगठन की अध्यक्ष और रांची जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की सदस्य रानी कुमारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों की जानकारी लोगों को होना जरुरी है, इसके अभाव में उपभोक्ताओं को ठगे जाने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उत्पादकों, निर्माताओं और दुकानदारों को कंज्यूमर फ्रेंडली होना चाहिए। क्षणिक और थोड़े से लाभ के लिए उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति त्यागने की जरुरत है, तभी उपभोक्ता हित का संरक्षण संभव है। इसके अलावा इस दिशा में सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। रानी कुमारी ने कहा कि अक्सर यह शिकायत मिलती है कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों को समय पर व निर्धारित मात्रा मे अनाज की आपूर्ति नहीं करते हैं। इससे लाभुकों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। कम अनाज देकर पीडीएस दुकानदार लाभुकों का हक मारते हैं। ऐसा करनेवाले दुकानदारों को चिन्हित कर उनपर विभागीय कार्रवाई करने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी भी चीज की खरीदारी या सेवा संबंधी कार्य के एवज में  बिल लेने की अपील की। पेट्रोल- डीजल, गैस सिलेंडर लेते समय सुरक्षा के अलावा वजन या मात्रा पर भी ध्यान देने की बात कही। जागरूकता अभियान के दौरान गुलाबी गैंग की सदस्यों ने झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग की ई- पत्रिका " आहार " का भी वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया। रानी ने कहा कि संस्था की ओर से प्रत्येक सप्ताह  एक- एक मुहल्ले में उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सोनी देवी, अंजली देवी, रेशमी कुमारी, परमशीला देवी, चंदा कुमारी, सुनीता देवी, कंचन देवी, किरण कुमारी, कौशल्या देवी, द्रौपदी देवी, शीला देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

सोमवार, 16 जुलाई 2018

उपभोक्ता संरक्षण कानून की जानकारी जरूरी : किरण सिंह


* शहर के सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

रांची। शहर की ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था सिटीजन एक्शन ग्रुप की संयोजक व लोकप्रिय समाज सेविका किरण सिंह ने कहा है कि उपभोक्ताओं के हित में बने उपभोक्ता संरक्षण कानून की जानकारी लोगों को होना जरूरी है। इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी, दोनों स्तर पर  प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। श्रीमती सिंह सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसके अभाव में उपभोक्ताओं को ठगे जाने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाए गए हैं।इन कानूनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ साथ गैर सरकारी स्तर पर भी नियमित जागरूकता अभियान जाने की जरूरत है। इस दिशा में सरकार के माप तौल विभाग की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों ,घरेलू गैस, किरासन आदि की खरीदारी के समय उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सतर्क और सजग रहना चाहिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित किसी भी सामग्री की खरीदारी करते समय संबंधित दुकान से बिल अवश्य लेना चाहिए, तभी ग्राहक बाद मे बिल के आधार पर दावा कर सकते हैं।
 उन्होंने कहा कि जनवितरण प्रणाली के दुकानों से खाद्यान्न लेते समय लाभुकों को सही मात्रा में अनाज देना सुनिश्चित करना पीडीएस दुकानदारों की जिम्मेदारी है। लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज देना अपराध के साथ-साथ उपभोक्ता कानून का उल्लंघन भी है। उन्होंने कहा कि सिटीजन एक्शन ग्रुप जल्द ही राजधानी के विभिन्न इलाकों में नियमित रूप से उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी। शहर के वार्ड में नियमित रूप से उपभोक्ता कानूनों की जानकारी देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के महिला स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर लेते समय सुरक्षा के साथ - साथ वजन के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

शुक्रवार, 15 जून 2018

अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हों उपभोक्ताः किरण सिंह

रांची। राजधानी की सामाजिक संस्था सिटीजन एक्शन ग्रुप की संयोजक व लोकप्रिय समाज सेविका किरण सिंह ने कहा है कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसके अभाव में उपभोक्ताओं को ठगे जाने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाए गए हैं।इन कानूनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ साथ गैर सरकारी स्तर पर भी प्रयास किए जाने की जरूरत है। इस दिशा में माप तौल विभाग की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। पेट्रोलियम पदार्थों ,घरेलू गैस, किरासन आदि की खरीदारी के समय विशेष रूप से सतर्क रहें। श्रीमती सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित किसी भी सामग्री की खरीदारी करते समय संबंधित दुकान से बिल अवश्य लें।
 उन्होंने कहा कि जनवितरण प्रणाली के दुकानों से खाद्यान्न लेते समय लाभुकों को सही मात्रा में अनाज देना सुनिश्चित करना पीडीएस दुकानदारों की जिम्मेदारी है। लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज देना उपभोक्ता कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सिटीजन एक्शन ग्रुप जल्द ही राजधानी के विभिन्न इलाकों में नियमित रूप से उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में शहर के महिला स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जाएगा।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...