यह ब्लॉग खोजें

पुतला दहन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुतला दहन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

कांग्रेसियों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका


* नए मोटर व्हीकल एक्ट का किया विरोध

रांची। राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर कांग्रेसियों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) के को-चेयरमैन अमरेंद्र सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक ओझा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार व झारखंड के रघुवर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नया मोटर व्हीकल एक्ट तुगलकी फरमान जैसा है। भाजपा सरकार ने जनता पर अनावश्यक बोझ डालकर अपनी तिजोरी भरने के लिए ऐसा फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि नए मोटर व्हीकल एक्ट का देशव्यापी विरोध किया जा रहा है। नया एक्ट जनहित में नहीं है। जनता के पॉकेट से जबरन पैसा निकालने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर कमल ठाकुर, विशाल सिंह, अजय सिंह, शशि राय, संतोष, अभिजीत, सुमो बनर्जी, निहाल सिंह, रिशु,नवीन कुमार, नितिन कुमार सिरमौर, राकेश सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बुधवार, 19 सितंबर 2018

अरुण जेटली का पुतला फूंका

रांची। डोरंडा राजेन्द्र चौक पे हटिया युथ कांग्रेस विधानसभा के अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में अरुण जेटली के पुतला दहन किया गया।इसका मुख्य करण था विजय माल्या और अरुण जेटली पैसे की मिली भगत थी जो विजय माल्या विदेश में उस पैसे का गलत प्रयोग कर रहे है। ये सारा पैसा भारत के नागरिकों का था।ब्ज्प सरकार हाय हाय मोदी सरकार हाय हाय के नारों के साथ सभी मे वहां पुतला दहन किया। चंदन सिंह ने बर्खास्त करने की मांग की वरना युथ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगा। मुख्य रूप से NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह,  हटिया विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह,लक्ष्मीकांत, सैफ खान ,अब्दुल राबनावज,चंद्र प्रकाश, आयुष,आशुतोष, सूरज, अभिषेक,अंकित, सुमित, राहुल मौजूद थे।

बुधवार, 22 अगस्त 2018

भाजयुमो ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

हजारीबाग़।  भारतीय जनता युवा मोर्चा हजारीबाग द्वारा स्थानीय आनंदा चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन  किया गया युवा मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके पार्टी के नेता पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर चुप्पी को ध्यान में रखकर पुतला दहन किया गया।
     जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा ने कहा सिद्धु द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ गले मिलना हमारे शहीद सैनिकों वाह उनके परिवार का अपमान है और राहुल गांधी इस पर चुप्पी साध कर बेनकाब हो गए।
       वही जिला महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा की कांग्रेस हमेशा देश विरोधी राजनीति करती है! अगर नहीं तो कांग्रेस अध्यक्ष इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट करें।
         कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रणधीर पांडे अनूप भाई वर्मा कुमुद गुप्ता, आशीष वर्मा, गौरव मिश्रा, अनुराग मिश्रा ,कटकमदाग मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, अंगज ठाकुर, सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, रितेश खंडेलवाल, सागर पांडे, संतोष गुप्ता, तारा गुप्ता, मुकेश सिंह, जितेंद्र राम, अभिषेक यादव, योगेंद्र यादव, प्रेम मेहता, उदयराज, राहुल कुमार, बिट्टू कुशवाहा, रोहित गुप्ता, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे

शनिवार, 7 जुलाई 2018

ईचाक में रघुवर दास का पुतला दहन

विधायकों की खरीद का मामला गरमाया


मनीष कुमार

ईचाक। ईचाक बाजार मे आदर्श युवा संगठन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास,कोडरमा सांसद रविन्द्र राय व बरक्टठा विधायक  जानकी यादव का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि भाजपा खरीद बिक्री की सरकार बन गयी है।ईस नीति का जवाब जनता आने वाला चुनाव में देगी । भाजपा अपने करतुत से अपना छवि खुद ही धूमिल करने का काम किया है। विधायकों को दो दो करोड पैसा से खरीदकर लोकतंत्र मे एक बडा सवाल खडा कर दी है।अपने आप को पाक साफ बताने वाले ऱघुवर दास दो करोड देकर बरकट्ठा का विधायक को खरीदा। अब रघुवर दास को अपने चरित्र का परिचय देने की जरूरत नही है। दलबदल को बढ़ावा देकर शासन करने वाली सरकार का मुंहतोड़ जवाब आने वाली लोकसभा व विधानसभा चुनाव मे मिलेगा। वही कृष्णा मेहता ने रघुवर सरकार मुर्दाबाद, जानकी यादव इस्तीफा दो ,और रविन्द्र राय होश मे आओ के नारे लगाये। संगठन ने रघुवर दास,जानकी यादव सहित छ:विधायक व रविन्द्र राय को ईस्तिफा की मांग की है। पुतला दहन मे शामिल होने वाले लोगों मे माले नेता अनुज कुमार,जेवीएम नेता धनेश्वर सोनी,कृष्णा मेहता,कुलदीप कुमार,सुधिर कुमार,प्रकाश कुमार,निखिल कुमार,विनित पुरूषोत्तम,टिंकु कुमार,कविराज कुमार,मनिष,गुड्डु,गिरधारी कुशवाहा,गजेन्द्र प्रजापति,भाष्कर उपाध्याय,सुरेन्द्र कुमार,शुशिल सोनी,मुकेश कुमार ईत्यादी सैकडो लोग मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...