यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

सदान विकास पार्टी ने मनाई नेताजी की जयंती


रांची। सदान विकास पार्टी ने हिनू के शुक्ला कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरपी साहू ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। डॉ. साहू ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा नेताजी सुभाष चंद्र बोस विशेषकर देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रप्रेम के प्रति उनका जज्बा और जुनून अविस्मरणीय ही नहीं, बल्कि अनुकरणीय भी है। इस मौके पर शिवनाथ भट्टाचार्य,अनंत कुमार अरविंद कुमार गुप्ता, अमर साहू, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, विजय प्रसाद, बलराम साहू, शंभू शर्मा सहित सदान विकास पार्टी के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

जेसीआई उड़ान का मिलन समारोह आयोजित


* विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

रांची। सामाजिक संस्था  जेसीआई,रांची उड़ान के तत्वावधान में संस्था के पदधारियों और सदस्यों का मिलन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था की समन्वयक रंजना जाजोदिया और बबीता मारू के निर्देशन में किया गया। महिलाओं के लिए पतंगबाजी व विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को उपहार दिये गये। संस्था की ओर से जेसीआई उड़ान की राखी गंगवाल जैन,सचिव विनीता जैन, अर्चना मुरारका,बरखा गाड़ोदिया,उमा जैन,नीतू गुप्ता,नितिशा जालान, शीतल ड्रोलिया, राखी काला,सुमन बजाज,अनुराधा जैन, अनिता सोमानी,संध्या बागला,रेखा,शिल्पा,ज्योति अग्रवाल उपस्थित थी। उक्त जानकारी जेसीआई उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

मायुमं ने गरीबों के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण


* मंच का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक जरूरत का सामान पहुंचाना : नीरू अग्रवाल

रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची दक्षिण शाखा एवं महिला जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के चौथे दिन निवारनपुर स्थित आदिम जनजाति सेवा केंद्र एवं निवारनपुर स्थित मुख बधिर स्कूल के बच्चों के बीच गर्म कपड़े, तेल, साबुन,मोजे, मिठाई, टॉफी इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति के जरूरतों को पूरा करने में अपना योगदान देना है। इस कार्यक्रम की संयोजिक विनय नाहटा, बीना शारदा, नीरू अग्रवाल , ऋषभ रामपुरिया ने सभी बच्चों से उनकी जरूरतों के बारे में जाना और आगे उसे पूरा करने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम  का संचालन पीयूष विजयवर्गीय एवं धन्यवाद ज्ञापन पवन अग्रवाल ने दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा,युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया, सचिव पीयूष विजयवर्गीय, पवन अग्रवाल, संजय सुलतानिया, विमल जैन, ऋषभ रामपुरिया, विनय नाहटा, महिला जागृति शाखा अध्यक्ष उर्मिला मोटानी,अंजना अग्रवाल , बिना शारदा,नीरू अग्रवाल ,रेनू गोयल ,अनुपमा विजयवर्गीय, संगीता बागड़ी, प्रिया शर्मा, ज्योति अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी मंच के मीडिया प्रभारी मोनू चूड़ीवाला ने दी।

सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम आयोजित


* पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को खेल सामग्री और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया

चाईबासा। आपसी विश्वास,सद्भावना एवं सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए जिला पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है। उक्त बातें चाईबासा के पुलिस अधीक्षक  इंद्रजीत माहथा ने कही। वे
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत लोंजो गांव में चाईबासा पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को यथासंभव सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर विधि-व्यवस्था मुहैया कराने के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। जनता के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए तत्पर है। इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक -सह- अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक,चक्रधरपुर नाथू सिंह मीणा भी मौजूद थे।
सामुदायिक बैठक के दौरान  पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा आसपास के गांव की छह टीम में प्रत्येक टीम को फुटबॉल और नेट का वितरण किया गया, जिसमें लोंजो हाई स्कूल की बालिका टीम भी शामिल रही। लोंजो स्कूल के आठवीं से दसवीं तक के बच्चों को सोलर लाइट दिया गया,ताकि वे रात्रि में भी पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी कर सकें। साथ ही स्कूल के अन्य बच्चों के बीच भी पुलिस प्रशासन द्वारा टॉफी  वितरण किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल व अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक,सहायक पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी,पुलिस जवानों ने ग्रामीणों के साथ दोपहर का भोजन किया तथा आपसी विश्वास, सद्भावना और सम्मान के साथ क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जतायी।पुलिस अधीक्षक एवं  सहायक पुलिस अधीक्षक  द्वारा सामुदायिक बैठक में लोंजो उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा के बच्चों के साथ परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गई। पुलिस विभाग की  इस पहल की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।

खदान मजदूरों की समस्याओं से रूब रू हुए लक्ष्मण गिलुआ


* सेल प्रबंधन से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा मनोहरपुर के चिड़िया माइंस पहुंचे। जहां सेल के विश्रामगार में माइंस मजदूरों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। मजदूरों ने श्री गिलुवा को बताया कि ठेकेदार छंटनी के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। बेवजह मजदूरों की छंटनी की जा रही है। वैसे मजदूर जिसकी सेवानिवृत्त होने की उम्र नहीं हुई है, उनकी भी छंटनी की जा रही है। जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग मजदूरों ने की।मजदूरों ने कहा कि वैसे मजदूरों को पुनः वापस काम पर लेना चाहिए। मज़दूर समेत उनके आश्रितों को मेडिकल कार्ड उपलब्ध किया जाना चाहिए।
मजदूरों को आईजीएच अथवा अन्य अच्छे अस्पताल मे रेफर की व्यवस्था होनी चाहिए। मजदूरों ने मांग रखी कि दुबिल में सीएसआर के तहत पेयजल की व्यवस्था शुरू होनी चाहिए‌। मजदूरों की समस्या सुनने के बाद  लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि चिड़िया माइंस के मजदूरों की समस्याएं काफी गंभीर है। इस मामले में सेल के आला अधिकारियों से वार्ता करते हुए समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शिव बोदरा, राजकुमार लोहार, राजेश शर्मा, रामा पांडे, चरकू पान, रामचंद्र दास ,डांगुरु जमुदा, दीपक मुंडारी, लक्ष्मण मुराद, गंगा ठाकुर, विश्केशन दास ,केदारनाथ समेत अन्य उपस्थित थे।

कम उम्र में ही अदाकारी के जलवे बिखेर रही है ईसल आमना




चक्रधरपुर। कलाकार किसी जाति या मजहब के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सबों के चहेते बन जाते हैं। अपनी बेहतरीन और उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर कलाकार किसी भी जाति, धर्म व संप्रदाय से संबंधित भूमिका को बखूबी निभाते हैं। इसे सच साबित कर दिखाया है चक्रधरपुर शहर की पांच वर्षीय बालिका इसल आमना ने। शहर के प्रख्यात शैक्षणिक संस्थान डीपीएस की कक्षा प्रथम की छात्रा एवं शम्स तबरेज की पांच वर्षीय पुत्री ईसल आमना कम उम्र में ही रोहित फाइन आर्ट्स अकैडमी के मार्गदर्शन में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही है। वह मुस्लिम समुदाय से आने के बाद भी सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करती रही है।  कृष्णा जन्माष्टमी,डांडिया सम्मेलन, जन नायक समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेती है। ईसल के नाम खूबसूरती से जुड़े ढ़ेर सारी पुरस्कार भी हैं। वह अपनी उत्कृष्ट अदाकारी के लिए सिनी मे आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित की जा चुकी है। ईसल की सफलता के पीछे उनके माता-पिता की मेहनत है। अपने माता-पिता, अपने स्कूल व शहर का नाम रौशन करने में ईसल की महत्वपूर्ण भूमिका है। ईसल की इस उपलब्धि पर रोहित फाइन आर्ट्स अकैडमी के संस्थापक व संचालक रोहित दास कहते हैं कि आने वाले समय में भी ईसल आमना अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरते हुए इसी तरह अपने शहर का नाम रोशन करती रहेगी। ईसल की प्रतिभा को तराशने में रोहित फाइन आर्ट्स एकेडमी का महत्वपूर्ण योगदान है।

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

धर्मेंद्र तिवारी फिर बने विश्व ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष


रांची। विश्व ब्राह्मण संघ के बोर्ड के निर्णय के अनुसार धर्मेंद्र तिवारी को पुनः झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे संबंधित निर्णय लेते हुए बोर्ड ने आज पत्र भी जारी किया।  संघ के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट केसी पांडेय ने पत्र जारी किया। उन्हें झारखंड में ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करने की सलाह भी दी गई है। मार्च महीने में राज्य का एक सम्मेलन हेतु निर्देश भी दिया गया है। इस अवसर पर अलग-अलग संगठनों के लोगों ने धर्मेंद्र तिवारी को बधाई दी है और आशा की है कि  समाज में समरसता स्थापित कर सबको साथ लेकर चलेंगे। धर्मेंद्र तिवारी ने  सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान चलाएंगे, सदस्यता से सबको जोड़ेंगे और सबके सहयोग से नई ऊंचाइयों पर समाज को लेकर जाएंगे। जल्द ही बैठक कर राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का चयन कर पंचायत से गांव तक जाकर लोगों को जोड़ेंगे। गरीब लोगों को कैसे रोजगार मिले, संस्कृति की रक्षा कैसे हो, गौ माता की रक्षा कैसे हो, पर्यावरण की रक्षा कैसे हो और बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिले, इस इस पर विशेष ध्यान देंगे। वैदिक शिक्षा पर भी जोर देंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिनः का भाव रखते हुए समाज में सबके सहयोग से हम सभी चलेंगे। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमोद उपाध्याय, अरुण झा, रामदेव पांडे, संतोष त्रिपाठी, पवन पांडे, राजा दुबे, अरविंद दुबे, राजेश तिवारी, शंकर दुबे, प्रमोद सारस्वत, विमलेश सिंह, संतोष सिंह,- नाई संघ के महासचिव फेकू ठाकुर और क्षत्रिय सभा के ललन सिंह और जयसवाल समाज के सुबोध जयसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

एसोचैम का राष्ट्रीय सेमिनार सह पुरस्कार वितरण समारोह में बोले बाबूलाल मरांडी


समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी
 

रांची। एसोसिएट चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसोचैम) के तत्वावधान में कांके रोड स्थित हॉलिडे होम के सभागार में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटीज (सीएसआर) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मरांडी ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। सीएसआर के तहत सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को समाज के प्रति विशेष रूप से जुड़ाव रखने की आवश्यकता है। यह भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि सीएसआर की राशि का दुरुपयोग न होने दें। उन्होंने कहा कि दूरगामी योजनाएं बनाकर सामाजिक विकास के क्षेत्र में ईमानदार पहल करें, ताकि समाज आगे बढ़े। सभी संस्थाओं से उन्होंने ऐसी योजनाएं बनाकर राशि का सदुपयोग करने की अपील की, जिससे सामाजिक विकास को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कृषि, पशुपालन आदि के क्षेत्र में सीएसआर के तहत विशेष योजनाएं बनाकर कार्य किया जाए, तो उसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा और समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। श्री मरांडी ने कहा कि सरकारी स्तर के अलावा गैर सरकारी स्तर पर भी सबों की सहभागिता जरूरी है।
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में  गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि औद्योगिक घरानों को सीएसआर के तहत राशि खर्च करने में ईमानदार पहल करनी चाहिए। ईमानदारी और समर्पण के भाव से कार्य हो,तो समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। समारोह में उद्योग विभाग के निदेशक कृपानंद झा ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने इस क्षेत्र में एसोचैम की भूमिका की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्थाओं को प्रोत्साहन मिलता है। देश, राज्य व समाज के उत्थान के लिए सभी एक साथ अपनी सहभागिता निभाएं। ऐसी नीति बने, जिसका लाभ सभी को समान रूप से मिले। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की हिस्सेदारी समान रूप से सबों के बीच हो। सीएसआर पर कंपनियां राशि खर्च करने में ईमानदार पहल करें तो उसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एसोचैम का यह आयोजन समाज के विकास में सहायक  बने और सभी समाज के विकास में सहयोग करें, ऐसे प्रयास सार्थक होंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान एसोचैम के रीजनल डायरेक्टर भरत जयसवाल ने स्वागत भाषण दिया और देश के आर्थिक विकास में एसोचैम की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं,उद्योग निदेशक कृपानंद झा ने देश में औद्योगिक वातावरण विकसित करने और औद्योगिक माहौल बेहतर करने में एसोचैम की भूमिका की सराहना की। सम्मेलन के तकनीकी सत्र में अमेटी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) आरके झा ने शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। वहीं, गेल इंडिया लिमिटेड के सीजीएम एमपी महतो ने कंपनी के सीएसआर गतिविधियों की जानकारी दी। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बटरफ्लाई प्रोजेक्ट इंडिया की निदेशक मालविका शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और इको फ्रेंडली हेल्दी सिस्टम की जानकारी दी। तकनीकी सत्र के दौरान अन्य वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और भू-गर्भ जल पर चर्चा की। इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड, एनएमडीसी, वेदांता सहित अन्य कंपनियों और संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

** सीएसआर के तहत उत्कृष्ट कार्यो के लिए इन्हें मिला सम्मान...
समारोह में सीएसआर के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कंपनियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड को पुरस्कृत किया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड नरेश टेक्नोलॉजी लिमिटेड को, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एनएमडीसी लिमिटेड को, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए गेल इंडिया लिमिटेड को, एफोर्डेबल हाउसिंग के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए ईरी कंस्ट्रक्शंस इंडिया लिमिटेड को, स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए जैकलेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पुरस्कृत किया गया।

बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे: संगीता शारदा


अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना सप्ताह के तीसरे दिन के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण एवं महिला जागृति शाखा के संयुक्त तत्वधान में डोरंडा कन्या पाठशाला में कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं को कन्या भ्रूण हत्या की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज देश में महिलाओं का अनुपात कम होता जा रहा है जोकि अपराध का भी एक प्रमुख कारण है आज के युग में बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं है आज बेटियां चांद तक पहुंच चुकी है। इस अपराध को रोकने में आने वाले समय में आप देश के भविष्य हैं अपना योगदान दें। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया ने सभी से आग्रह किया कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करें। महिला शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटानी कहा कि बिना महिला के किसी भी परिवार को चलाना असंभव है। इस कार्यक्रम की संयोजिका संगीता शारदा ने कहा कि बेटी नहीं रहेगी तो बहू कहां से लाओगे आज समाज को यह सोचने की आवश्यकता है। स्कूल की शिक्षिका आरती झा, ज्योति वर्मा, एमलीन ज्योति टूटी ने भी इस विषय पर अपने विचार रखें।कार्यक्रम में मंच का संचालन मंच के सचिव की पीयूष विजयवर्गीय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मंच के संजय सुलतानिया ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य काजल चटर्जी मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटानी, संगीता शारदा, पीयूष विजयवर्गीय संजय सुलतानिया,नीरू अग्रवाल, बिना शारदा, अनुपमा विजयवर्गीय, पूजा शारदा, विमल जैन साहित मंच के अन्य सदस्यों के साथ साथ स्कूल की शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

बेजान दीवारों में जान फूंक रही जयश्री आर्टस् की पेंटिंग


* रांची के कलाकार रेल नगरी चक्रधरपुर को दे रहे खूबसूरत अंदाज
* दीवारों को झारखंडी कला संस्कृति की पेंटिंग से बना रहे खूबसूरत।

रांची। जयश्री आर्ट्स की टीम शहर की खूबसूरती बढ़ाने में जुटी है। टीम में शामिल 7 युवती और 6 युवक शहर की बेजान दीवारों में जान फूंक रहे हैं। जयश्री आर्ट्स के कला कौशल से रेलमंत्री भी प्रभावित हैं।रेल मंत्री ने जयश्री आर्ट्स को बेहतर कला कौशल के लिए सम्मानित किया है।
जयश्री आर्ट्स रांची की टीम में ऋतु बागे, आरती लिंडा, पूर्णिमा बागे, अंजली तिर्की, सुनीता कुमारी, मांझी कच्छप, प्रियंका कुमारी, नीतू बागे, अनूप, आर्यन, गजेंद्र, सोनू, सुनील और अजित के साथ संस्था की टीम लीडर जयश्री मौजूद हैं।
जयश्री आर्ट्स ने अबतक अपनी कला कौशल से भारतीय रेल के 50 से ज्यादा रेल नगरों की खूबसूरती बढ़ाई है।

सीएए के समर्थन में 29 को विशाल रैली का निर्णय


चाईबासा। नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) के समर्थन मे चाईबासा मे एक विशाल रैली व आमसभा का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय विगत दिनों माधव सभागार मे सम्पन्न हुई विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के चाईबासा नगर के मुख्य संरक्षक चंदन पांडेय ने की।इस बैठक में महावीर मंडल, धर्म जागरण समन्वय समिति,गायत्री परिवार, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र सनातन धर्म सभा, एकल विद्यार्थी परिषद,  धर्म सेवा दल ,हिन्दु जागरण मंच, स्वदेशी जागरण एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। बैठक में कार्यक्रम हेतु सर्वसम्मति से एक सी ए ए जागरण समिति का भी गठन किया गया ।
जिसके संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व चाईबासा चेंबर के संस्थापक  अनुप कुमार सुल्तानियां को चुना गया तथा सह संंयोजक भाजपा नेता सतीश पुरी व कोषाध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया को चुना गया। समिति सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे व दिनेश चंद्र नंदी ,पूर्व चाईबासा नगर पार्षद अध्यक्षा गीता बालमुचु, सनातन धर्म सभा के संयोजक संजय कर्मकार , भाजपा नेता हेमंत केशरी, पश्चिम सिंहभूम चेंबर के संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा, चाईबासा चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, राजू यादव, प्रमोद सिंह, कमलेश राव ,कैलाश खंडेलवाल, नीरज पांडे, समीर पाल, कामदेव भगत ,अशोक जैन एंव रितेश शर्मा को रखा गया है ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया  कि 16 जनवरी दिन गुरुवार को संध्या 5 बजे सभी लोगों की एक और बैठक बुलाई जाएगी। जिसमे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा।
बैठक में उपरोक्त नेताओं के अलावा बंशी यादव, दिलिप अग्रवाल, दिलिप गुप्ता, जयप्रकाश मुंधडा, मनोज आजाद, बसंत यादव, दिलिप साव ,रोहित श्रीवास्तव, जयप्रकाश  गिरी, संजय राम तुरी, दीपक गुप्ता, विकास आंनद, बिजय राम तुरी, समेत काफी संख्या मे शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

चक्रधरपुर में मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह


थाना प्रभारी ने दी यातायात नियमों की जानकारी

विनय मिश्रा
 चक्रधरपुर : स्थानीय मारवाड़ी उच्च विद्यालय में 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित चक्रधरपुर के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि  हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने से ही सुरक्षा बनी रहती है। वहीं, चार पहिया चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने की उन्होंने सलाह दी। इस अवसर पर उन्होंने यह संदेश दिया कि
"जीवन है अनमोल, इसे पहचानें,
वाहन चलाने के साथ साथ यातायात नियम को भी जानें"। मौके पर काफी संख्या में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

देश की तरक्की के लिए बच्चों को पढ़ाना जरूरी: रोहित शारदा


मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण एवं महिला जागृति शाखा के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दूसरे दिन रविदास मोहल्ला डोरंडा के बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल रबड़ स्केच पेन आदि वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित इस कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा ने बच्चों से कहा कि अगर बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो देश आगे कैसे बढ़ेगा बच्चों का पढ़ना देश के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है और हम सभी आप को प्रोत्साहित करने आए हैं कि आप मन लगाकर पड़े और इस बस्ती के जो भी बच्चे अपने स्कूल में फर्स्ट आएंगे उन्हें मंच के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। महिला शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटा नी स्वच्छता की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए रविदास मोहल्ला के महिलाओं के बीच साबुन का वितरण अपनी महिला शाखा के सदस्यों के साथ किया। मंच के सभी सदस्यों का स्वागत रविदास मोहल्ला पंचायत के अध्यक्ष सागर राम ने किया एवं मंच का संचालन मंच के सचिव  पीयूष वर्गीय के द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि कल बृहस्पतिवार दिन के 11:00 से 12:00 के बीच डोरंडा कन्या पाठशाला में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है एवं बच्चों के बीच विटामिंस की गोलियां बांटी जाएगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा महिला शाखा अध्यक्ष उर्मिला मोटनी, शाखा सचिव पीयूष विजयवर्गीय, संगीता शारदा, अनिल सराफ, बिना शारदा, विमल जैन रामपुरिया, पूजा शारदा, किशोर विजय,बलवीर जैन सहित अन्य शाखा सदस्य उपस्थित थे। इस आस्य की जानकारी मंच के मीडिया प्रभारी मोनू चूड़ीवाला ने दी।

बुधवार, 15 जनवरी 2020

छात्र नेता आदर्श मलिक ने किया मृत्यु के उपरांत नेत्रदान का निर्णय


झारखंड आई बैंक, बरियातु में भरा डोनर कार्ड
रांची।  आदिवासी-मूलवासी छात्र मोर्चा की रांची विश्वविद्यालय ईकाई के अध्यक्ष आदर्श मलिक ने मृत्यु के बाद नेत्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में झारखंड आई बैंक,  बरियातू में उन्होंने अपना नेत्रदान करने संबंधी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर डोनर कार्ड प्राप्त किया। श्री मलिक ने कहा कि नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं, जिसमें जीव निर्जीव होकर भी दूसरे के काम आ सकता है। मौत कभी भी आ सकती है। हमारे इस प्रयास से नेत्रदान करने से किसी अंधे, बेसहारा को एक नई जिंदगी मिलेगी और वह इस खूबसूरत दुनिया को देख सकता है। झारखंड आई बैंक के  पदाधिकारी विजय राम ने  कहा कि आदर्श मलिक  ने अपना नेत्रदान कर के महान कार्य किया है। लोगों को, विशेषकर युवाओं को आदर्श मलिक से  सीखना चाहिए और नेत्रदान के प्रति प्रेरित होना चाहिए। ताकि उनके इस प्रयास से कोई अंधा व्यक्ति इस खूबसूरत दुनिया को देखने में सक्षम हो सके। आदर्श मलिक ने यह अपील की है कि नेत्रदान कीजिए ताकि किसी का अंधेरा जीवन उजाले से भर जाए।

जन सेवा में हमेशा तत्पर रहता है मारवाड़ी समाज: विशाल पाड़िया


मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के द्वारा नमो पतंग महोत्सव में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी का वितरण किया गया।इस अवसर पर रांची शाखा के अध्यक्ष विशाल पांडेय ने बताया कि स्थापना सप्ताह के अवसर पर मंच की ओर से लगातार छह दिनों तक सेवा भाव का कार्यक्रम चलेगा और हमारे समाज के लोग हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और आगे भी रहेंगे। जिसमें मुख्य रूप से रांची के सांसद संजय सेठ जी उपस्थित हुए उनके साथ मुकेश का प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा,दीपक जलान, अमित शेट्टी, प्रमोद मोदी, समीर जोशी, रवि आनंद, सनी केड़िया, नीरज अग्रवाल, राघव जलन ,यश गुप्ता

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

स्कूलों में शिक्षा के स्तर का मानक तय करें: मुख्य सचिव


*राज्य स्तरीय विद्यालय संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन*
रांची। झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने कहा है कि शिक्षा विभाग स्कूलों में शिक्षा के स्तर का मानक तय करे। उसी मानक के अनुरूप स्कूलों की ग्रेडिंग हो। शिक्षकों के परफार्मेंस का भी वहीं पैमाना बने। उन्होंने सरकारी स्कूलों के प्रमाणीकरण और छात्रों के दसवीं और बारहवीं के बाद उसके करियर से जुड़े पोर्टल को अभिनव प्रयोग बताते हुए कहा कि यह सब होते हुए भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ही उद्देश्य है। शिक्षा विभाग का दायित्व भी यही है कि वह स्कूलों में शिक्षा को कैसे बेहतर करे और उसके लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण और अन्य कमियों को समय रहते दूर करने का प्रयास करे। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय संवर्द्धन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

*उद्देश्य एक शिक्षित बच्चा है*
मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग की सारी कवायद पर कहा कि अंततः उद्देश्य एक शिक्षित बच्चा है। उन्होंने कहा कि वे खुद एक शिक्षक के पुत्र हैं और सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। वे जानते हैं कि सरकारी स्कूलों की भूमिका शिक्षा जगत में कितनी मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के सरकारी स्कूलों में भी एक समय शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगा था। तब वहां की प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने स्कूलों को शिक्षण की गुणवत्ता और उसके मानक प्रदर्शन से जोड़ दिया था। परफार्मेंस के आधार पर स्कूलों को ग्रांट मिलने लगा। बेहतर करने वाले स्कूल और शिक्षक ज्यादा मानधन पाने लगें। होड़ लग गई ज्यादा-से ज्यादा मानधन पाने की और स्कूली शिक्षा आदर्श स्तर की ओर बढ़ने लगी। उन्होंने कहा कि अभी यहां यह मॉडल लागू नहीं है, लेकिन यह जरूरी है कि शिक्षक हर स्कूल का एक मानक खुद भी तय करें।

*स्थानीय रोल मॉडल विकसित करें*
मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय रोल मॉडल डेवलप करने पर बल देते हुए कहा कि इससे हर छात्र, शिक्षक और अभिभावक तादात्म्य स्थापित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर ही हर प्रखंड में एक लीडर स्कूल की परिकल्पना की गई है। शैक्षणिक माहौल से युक्त एक ऐसा स्कूल जिसमें सभी छात्र पढ़ना चाहें और अभिभावक पढ़ाना चाहें। एक स्कूल दूसरे स्कूल के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर खुद आगे बढ़ें। उन्होंने राज्य भर से आए शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को इस दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के करियर पोर्टल को वक्त की जरूरतों के अनुसार लगातार परिमार्जित करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ डिग्रियां जुटाना शिक्षा का मानक नहीं हो सकता। शिक्षा को रोजगार और सामाजिक औदात्य का आधार बनाना होगा। उन्होंने हर स्कूल के एक कुशाग्र छात्र को अपने जूनियर छात्र को एडाप्ट कर पढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि इसका व्यापक लाभ मिल सकता है।

*अच्छे शिक्षकों को करेंगे प्रोत्साहितः एपी सिंह*
स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव एपी सिंह ने कहा कि विभाग भविष्य में अच्छे शिक्षकों की बेहतरी और प्रोत्साहन की योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने अपने परफार्मेंस से शिक्षा के स्तर को सुधारने पर बल देते हुए कहा कि अब छात्र-शिक्षक अनुपात भी दुरुस्त हो गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने विद्यालय प्रमाणीकरण की पुस्तक का विमोचन किया और बेहतर करने वाले स्कूलों के शिक्षकों और अधिकारियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।

पीयूष विजयवर्गीय बने मायुमं दक्षिण शाखा के सचिव


रांची। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष विजयवर्गीय मारवाड़ी युवा मंच, दक्षिण शाखा के सचिव मनोनीत किए गए। श्री विजयवर्गीय ने सचिव मनोनीत होने पर कहा कि  युवा मंच के माध्यम से समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए मारवाड़ी युवा मंच को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
मारवाड़ी युवा मंच के सचिव मनोनीत होने पर पीयूष विजयवर्गीय को रोहित शारदा, नंदू जैन, सुरेश बोथरा, बबलू पिलानिया, राजीव केडिया, रवि अग्रवाल, विजय सुल्तानिया, मोनू चूड़ीवाला, अंजना पवन अग्रवाल, उर्मिला मोटानी, अंजना अग्रवाल, संगीता सारदा, विना सारदा, विनय नाहाटा, मयूर सारदा समेत अन्य ने बधाई दिया।

क्षत्रिय महासभा और वीरांगना फाउंडेशन ने कंबल बांटे


सिमडेगा (झारखंड) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन ने पीड़ित मानवता के सेवार्थ सिमडेगा में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सिमडेगा जिलाध्यक्ष टीपी सिंह, पदाधिकारी नाथुन सिंह,  दिवाकर सिंह,  श्यामसुंदर सिंह, विजय सिंह, जगदीश सिंह,अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय फाउंडेशन सिमडेगा जिला से प्रदेश पदाधिकारी  कंचन सिंह, उषा सिंह,  जिला पदाधिकारी  पुष्पा सिंह, पुष्पा सिंह राठौर,  स्वाति सिंह, अन्नु सिंह और  कुमकुम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

सोमवार, 13 जनवरी 2020

विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं नाथू सिंह मीणा


प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती। प्रतिभावान व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में रहें, अपनी कार्यशैली से विशिष्ट पहचान बनाने में सफल होते हैं। अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिलांतर्गत चक्रधरपुर अनुमंडल में पदस्थापित अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी सह सहायक आरक्षी अधीक्षक नाथू सिंह मीणा। श्री मीणा वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह विगत 20 अक्टूबर 2019 से चक्रधरपुर में बतौर एसडीपीओ सह एएसपी अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। काफी कम समय में ही श्री मीणा पुलिस विभाग में अपनी सकारात्मक छवि बनाने में सफल रहे हैं। उनकी कार्यशैली अन्य पुलिसकर्मियों के लिए अनुकरणीय है। मूल रूप से राजस्थान निवासी श्री मीणा की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गांव में ही हुई। उनके पिता प्रभु दयाल मीणा एक प्रगतिशील किसान हैं, वहीं माता प्रभावती देवी मीणा एक कुशल गृहणी व समाजसेविका भी हैं। राजस्थान के नायला से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। तत्पश्चात इंटरमीडिएट से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा उन्होंने जयपुर में हासिल की। वह एक सामान्य व निम्न आयवर्गीय किसान परिवार से हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्होंने शिक्षा प्राप्त करने के बाद नौकरी की तलाश शुरू कर दी। इस क्रम में उन्हें पोस्ट ऑफिस में क्लर्क की नौकरी मिली। लगभग एक वर्षों तक उन्होंने पोस्ट ऑफिस में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद उन्होंने इंडियन रेलवे ट्रेफिक सर्विस (आईआरटीएस), बड़ोदरा में भी कार्य किया। पढ़ने-लिखने में शुरू से ही अव्वल रहने वाले श्री मीणा अपनी व्यवहारकुशलता, कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के बलबूते सदैव आगे बढ़ने का जज्बा और जुनून लिए अपने कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहे। उनकी दिली तमन्ना थी कि वह आईपीएस बनकर देश व समाज की सेवा करें। इस दिशा में वह सतत प्रयासरत रहा करते थे। जीविकोपार्जन के लिए धनोपार्जन के साथ-साथ इसकी तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी। अंततः इस दिशा में उनका प्रयास रंग लाया। वर्ष 2017 में उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त की और आईपीएस चयनित हुए। प्रशिक्षण काल के दौरान वह लगभग सात माह गिरिडीह में पदस्थापित रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों व अपने सहकर्मियों से विभागीय कार्यों के गुर सीखे। आईपीएस बनने के बाद वर्ष 2018 में श्री मीणा परिणय सूत्र में बंधे। वह दो भाई व दो बहन हैं। अपने पारिवारिक उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए वह विभागीय कार्यों के त्वरित निष्पादन के प्रति भी सजग रहते हैं। पुलिस-पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर वह अपराध नियंत्रण और बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। वह कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने की दिशा में अग्रसर हैं। शहरी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण के अलावा सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में भी ग्रामीणों के बीच जाकर वह उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं। श्री मीणा का मानना है कि पुलिस जनता की सेवक होती है। जनता के साथ पुलिस को समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्यों को गति देने की आवश्यकता है। इससे सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। काफी हद तक यह प्रयास स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण में भी सहायक होता है।
प्रस्तुति : विनय मिश्रा

रविवार, 12 जनवरी 2020

चाईबासा में अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक


*पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक का आयोजन,सभी पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारी को दिया गया आवश्यक निर्देश*

*बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों,थाना प्रभारियों एवम पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

विनय मिश्र
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक  इंद्रजीत माहथा की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले अंतर्गत विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक मामलों एवं उसके निष्पादन से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।उक्त बैठक में सहायक पुलिस उपाधीक्षक -सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर नाथू सिंह मीणा,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुधीर कुमार,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे, जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  प्रदीप उरांव,मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी,किरीबुरू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  हीरालाल रवि सहित सभी पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर आयोजित इस समीक्षा बैठक में अपराध के नियंत्रण,अपराध के अनुसंधान की गुणवत्ता,आसूचना संकलन को बढ़ाने से संबंधित,नक्सलियों के विरुद्ध जारी अभियान में तीव्रता लाने एवं अभियान की गति को बढ़ाने संबंधित विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है।इसके साथ ही आज के बैठक में जिले में यातायात नियमों का पालन करवाना एवं जिले अंतर्गत पर्यटक स्थलों पर समुचित सुरक्षा का प्रबंध करने के साथ महिला एवं बच्चों के विरुद्ध जो अपराध जिला में प्रतिवेदित हुए हैं उन अपराधों के अनुसंधान को ससमय निष्पादित करने संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।आज के बैठक में स्पीडी ट्रायल के तहत दर्ज मामलों के पूर्ण निष्पादन पर भी चर्चा की गई है।

बैठक के दौरान जिले अंतर्गत एवं जिले से बाहर निर्वाचन कार्य के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों,थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया गया।बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिले में अपराध नियंत्रण और उनके कार्य एवं दायित्व से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है

राष्ट्रीय युवा दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट



शिक्षाविद,समाजसेवी एवं समर्थ के संस्थापक निरुप कुमार प्रधान द्वारा संचालित नि:शुल्क बुनियादी शिक्षा हो साई में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में संस्थान के बच्चों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नील अभिमन्यु के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जे.एल.एन. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान एवं भगेरिया फाउंडेशन के संस्थापक विनोद भगेरिया उपस्थित थे।  साथ ही इस कार्यक्रम में  वार्ड पार्षद नंदू बारला, कालिया जमुदा, राहुल बोदरा समेत ग्रामवासी भी मौजूद थे।

इस टूर्नामेंट में ब्लू  टीम, रेड टीम को 1-0 से हराकर विजेता घोषित हुए। विजेता टीम को श्री नागेश्वर प्रधान द्वारा एवं उपविजेता टीम को श्री विनोद भगोरिया द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।  पुरस्कार राशि के रूप में ₹500 श्री निरुप प्रधान द्वारा विजेता टीम को दिया गया, साथ ही मैन ऑफ द मैच नंदु बरला ने एवं मैन ऑफ द गोलकीपर को कालिया जामूदा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट आयोजित करने का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अग्रसर करना है।

शनिवार, 11 जनवरी 2020

अपनी मांगों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिलेगी नागरिक अधिकार पार्टी


रांची। नागरिक अधिकार पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एचइसी परिसर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न जनमुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि राज्य की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। जनता की समस्याओं को दूर करने की दिशा में नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुबंध पर कार्यरत रांची नगर निगम के कर्मियों को राज्य कर्मियों के समान वेतन निर्धारित करने या उन्हें नियमित करने, पार्षदों के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि करने, उनका मानदेय बढ़ाने,पेंशन की सुविधा और उन्हें विधायकों के समान अन्य सुविधाएं देने, विभिन्न वार्डों में प्रतिनियुक्त नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजर की सेवा नियमित करने, होल्डिंग टैक्स कम करने, सफाई के लिए वार्ड अंतर्गत जनता से वसूले जा रहे यूजर चार्ज वापस लेने, पेट्रोल पर सेस चार्ज वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर नागरिक अधिकार पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। श्री यादव ने कहा कि जनहित के मुद्दों के समाधान की दिशा में नागरिक अधिकार पार्टी गंभीर है। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक,शकील अहमद, सुरेन्द्र कुमार उर्फ दारोगा जी, गौतम कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अंबुज कुमार, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता बृजेश कुमार,  युवा महानगर अध्यक्ष सन्नी कुमार, परवीन निशा, नीलू सिंह, शैला सिंह, रिंकू सिंह, सुनीता मुंडा, सोनी प्रजापति, उषा सिंह, राखी देवी, रेहाना खातून, ममता यादव सहित अन्य मौजूद थे।

कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने की पहल


* ग्रामीणों के बीच बांटी उपयोगी सामग्री
* नि: शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। टोकलो थाना क्षेत्र के पदमपुर - दरकाडा गांव में चाईबासा पुलिस के सौजन्य से स्थानीय ग्रामीण जनता के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों के बीच कंबल,खेलकूद की सामग्री,फुटबॉल,नेट,जर्सी आदि वितरण किया गया। मौके पर चक्रधरपुर के एसडीपीओ सह सहायक पुलिस अधीक्षक नाथुसिंह मीणा ने ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों के साथ संवाद भी  स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चाईबासा पुलिस जनता को बेहतर विधि-व्यवस्था मुहैया कराने के प्रति कृतसंकल्प है। अपराध नियंत्रण में पुलिस को यथासंभव सहयोग देने की ग्रामीणों से  उन्होंने अपील की। लोगो के स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सा दल द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जरूरतमंदों के बीच चिकित्सकों के परामर्श पर  आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कर्मी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी मौजूद थे।

नारी शक्ति सेना गुलाबी गैंग की बैठक


* कुप्रथाओं के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय
* सामाजिक विकास में बाधक है कुरीतियां : रानी कुमारी

रांची। महिला हितों के संरक्षण और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित स्वयंसेवी संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। इस संबंध में शनिवार को हेहल स्थित सुंदरनगर में आयोजित संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की अध्यक्ष व प्रख्यात समाजसेवी रानी कुमारी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुप्रथाएं सामाजिक कोढ़ है। समाज में व्याप्त कुरीतियां और अंधविश्वास की वजह से सामाजिक विकास बाधित होता है। रूढ़िवादिता का शिकार होकर झारखंडी समाज आज भी पिछड़ापन का दंश झेलने को विवश हो रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर झारखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में फैली कुरीतियां व अंधविश्वास के कारण हमारे बीच रह रहे आदिवासी समुदाय के लोगों का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। आदिवासी समुदाय के अतिरिक्त अन्य समुदाय  भी  कुप्रथाओं का शिकार हैं, नतीजतन, सामाजिक उत्थान और सर्वांगीण विकास की बातें बेमानी साबित हो रही है। हमारे समाज में व्याप्त डायन-बिसाही प्रथा, बाल विवाह प्रथा, झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र आदि जैसी कुप्रथाएं सामाजिक विकास में बाधक हैं। इनको कुप्रथाओं के दूर करने से ही हमारे समाज के सभी समुदायों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने कुप्रथाओं को दूर करने के लिए चरणबद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रथम चरण में राजधानी रांची सहित आसपास के मोहल्लों में कुप्रथाएं दूर करने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूम कर गुलाबी गैंग की सदस्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि कुरीतियां दूर करने के लिए सिर्फ सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों से ही सफलता संभव नहीं है, बल्कि गैर सरकारी स्तर पर भी  स्वयंसेवी संस्थाओं को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। ताकि सामाजिक बुराइयों को दूर कर हम स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण की दिशा में अग्रसर हो सकें। बैठक में दीपिका देवी, आरती नायक, देवंती देवी,बबली देवी, किरण कुमारी, आशा देवी, सरिता देवी, सविता देवी, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में गुलाबी गैंग की सदस्य मौजूद थीं।

डीपीएस चक्रधरपुर के छात्र अंश विश्वकर्मा ने जीता गोल्ड मेडल



चक्रधरपुर । शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल के यूकेजी कक्षा के छात्र अंश विश्वकर्मा ने पांचवा इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप के दस वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में तीन राउंड का मैच जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अंश विश्वकर्मा के हैरतअंगेज प्रदर्शन से क्रीड़ास्थल तालियों से गूंज उठा। उपस्थित जनसमूह ने इस नन्हे वीर की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीपीएस के प्राचार्य एके पांडे ने अंश की इस उपलब्धि पर उनके पिता सदन विश्वकर्मा और माता रूपा विश्वकर्मा को भी बधाई दी। प्राचार्य श्री पांडे ने कहा कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इतनी कम उम्र में कराटे के प्रतियोगिता में अंश ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है, निश्चित तौर पर यह सराहनीय है। उन्होंने अंश को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डीपीएस के प्रबंधक एसके सुमन, क्रीड़ा शिक्षिका रश्मि पूर्ति, शिक्षिका गीता छेत्री, इला चौधरी, अनामिका दुबे, हिना नाज, एलिस छाॅग, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

जस्टिस एलपीएन शाहदेव को दी श्रद्धांजलि


झारखंड आंदोलन के प्रणेता और प्रखर आंदोलनकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आईआईएम, रांची के सामने स्थित जस्टिस शाहदेव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने चौक पर आकर जस्टिस शाहदेव को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करके भावभीनी श्रद्धाजंली दी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी चौक पर माल्यार्पण करके जस्टिस शाहदेव को अपनी श्रद्धांजलि दी। श्री रघुवर दास कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के योद्धा थे ।झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका को कभी भूला नहीं जा सकता है ।श्री रघुवर दास ने कहा की झारखंड आंदोलन को जस्टिस शाहदेव ने अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था।इसके पूर्व श्रद्धाजंली कार्यक्रम का प्रारम्भ जस्टिस शाहदेव की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभा शाहदेव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जस्टिस शाह देव की ज्येष्ठ पुत्री शिल्पी सिंह देव ,पुत्र प्रतुल शाहदेव, पुत्रवधू श्रीमती विद्या झा शाहदेव, पौत्री शांभवी ,पौत्र शौर्य प्रताप भी उपस्थित थे।

झारखंड के पहले पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने अपने शोक संदेश में कहा की झारखंड आंदोलन में जस्टिस एलपीएन शाहदेव की अग्रणी भूमिका को नही भुलाया जा सकता है।जस्टिस रहने के बावजूद भी उन्होंने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। चॉक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद श्री समीर उरांव ने न्यायमूर्ति शाह देव को झारखंड की माटी का लाल बताया और कहा की वह झारखंड की अंतिम लड़ाई के नायक थे। मेयर श्रीमती आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड आंदोलन के क्रम में जब जस्टिस शाहदेव गिरफ्तार हुए तो देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी आंदोलन के क्रम में कोई पूर्व न्यायाधीश गिरफ्तार हुआ हो।

इस अवसर पर श्रद्धाजंली देने वालों में झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, सांसद श्री समीर उरांव ,रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडे, विधायक समरी लाल,मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, ट्राइबल एवम रीजनल लैंग्वेज के विभागाध्यक्ष डॉ हरि उराँव, वयोवृद्ध आंदोलनकारी डॉ भुवनेस्वर अनुज, ललन सिंह, भाजपा के उपाध्यक्ष प्रोफेसर आदित्य साहू , सुबोध सिंह गुड्डू, ललित ओझा, संजय जायसवाल, डॉ त्रिभुवन , राजा सिंह, सुभाष साहू, नीरज कुमार साहू, हिमांशु सिंह, निशिकांत चौबे, अमर कुमार, अजय कुमार, लाल संदीप सहदेव, भीम प्रभाकर, आकाश, गिरिराज, राहुल शाहदेव, लाल वैभव नाथ सहदेव, लाल सुजीत सहदेव,  सुरजीत सिंह, प्रेम मित्तल,  विपिन सहदेव, किशन अग्रवाल, पवन शर्मा, भानु प्रताप सहदेव, अंचल किंगर, हर्ष मोहन झा, एके सिंह, सुमित कुमार सिन्हा, सूरज नाथ शाहदेव, शिवपूजन पाठक,केके गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी, ललन सिंह, दिलीप सिंह, मनीष सिंह , दिवाकर सहदेव, पूजा सिंह, पायल सोनी, धीरज, सुमित, संतोष श्याम आदि उपस्थित थे।

एक शाम युवाओं के नाम का आयोजन 12 को

श्री हनुमान सेवा संस्थान के तत्वावधान में होगा कार्यक्रम
* युवा पीढ़ी के बीच बौद्धिक ऊर्जा का संचार करेंगे पंडित विजयशंकर मेहता
 

रांची। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर श्री हनुमान सेवा संस्थान के सौजन्य से "एक शाम युवाओं के नाम" कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के हरमू स्थित पटेल मैदान में शाम छह बजे से आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रख्यात कथावाचक पंडित विजय शंकर मेहता धर्म-आध्यात्म और राष्ट्रवाद के माध्यम से युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे और उनके बीच बौद्धिक ऊर्जा का संचार करेंगे। इस संबंध में श्री हनुमान सेवा संस्थान के पदधारियों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि युवा पीढ़ी को अवसाद से बाहर निकालने के उद्देश्य से पंडित मेहता "मेरा प्रबंधक मैं" विषय विषय पर विशेष रुप से युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। श्री हनुमान सेवा संस्थान के संरक्षक प्रमोद सारस्वत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कैरियर के दबाव और भौतिकवाद की अंधी दौड़ में डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। उनके सामने एक आदर्श का अभाव दिखता है। जीवन की दिशा में शून्यता सी आ गई है। हनुमान जी के समान समर्पण व त्याग और स्वामी विवेकानन्द के आदर्श भारत की परिकल्पना ही युवा पीढ़ी को सही दिशा प्रदान कर सकती है।
इन्हीं उद्देश्यों को समाज में प्रतिष्ठापित करने के लिए श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची  द्वारा विगत 6 वर्षों से राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के अवसर पर “एक शाम युवाओं के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष रविवार (12जनवरी) को रांची के हरमू स्थित पटेल मैदान में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन के लिए  पटेल मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।
लोगो के बैठने की प्रर्याप्त ब्यवस्था होगी।
ज्ञात हो कि श्री मेहता स्वामी विवेकानन्द के आदर्श भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से पूरे भारत में वर्ष में 6 महानुष्ठान करते हैं। जिससे आध्यात्म और राष्ट्रवाद के आदर्श को आत्मसात करने की प्रेरणा होती है। इसी कड़ी  में रांची में श्री हनुमान सेवा संस्थान हर वर्ष 12 जनवरी को एक शाम युवाओं के नाम का आयोजन करती है। समारोह के दौरान संस्थान के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण भी किया जाएगा। मौके पर इंडियन रेड क्राॅस सोसाइटी और संस्थान के संयुक्त तत्वावधान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में संस्थान के अध्यक्ष राकेश भास्कर, केन्द्रीय संरक्षक शिवनारायण मुंधड़ा, प्रमोद सारस्वत, धर्मेन्द्र तिवारी, आलोक कुमार सिंह, अभिषेक छाबड़ा, रामचंद्र जायसवाल, नवीन झा, गोपाल सोनी, किशन सिंघम, डाॅ. राहुल, अरूण सिंह, फारूख खान सुधीर शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

गुरुवार, 9 जनवरी 2020

जेसीआई उड़ान का पदस्थापना समारोह आयोजित




राखी गंगवाल जैन की नई टीम ने ली शपथ
* महिलाएं अपनी क्षमता का सदुपयोग सामाजिक नवनिर्माण में करें : कल्पना सोरेन
रांची। जेसीआई उड़ान की नई अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने अपनी पूरी टीम के साथ गुरुवार को होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित पदस्थापना समारोह में नए सत्र (2020) के लिए कार्यभार संभाला। समारोह में जेसीआई उड़ान की निवर्तमान अध्यक्ष आभा भंडारी ने नई टीम के पदधारियों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि कल्पना सोरेन विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं अपनी क्षमता का सदुपयोग समाज के नवनिर्माण की दिशा में करें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और त्याग से शिखर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है महिलाएं मां, बहन, बेटी, दादी, नानी आदि की भूमिका में होती हैं। उन्हें घर-परिवार के अलावा समाज के अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होती है। इसमें महिलाएं सफल रहती हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला संगठनों की काफी अहम भूमिका होती है। इस दिशा में जेसीआई उड़ान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी ऊर्जा और क्षमता का सकारात्मक सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ें, तभी स्वस्थ और स्वच्छ समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है। जेसीआई उड़ान की नई टीम के पदधारियों और सदस्यों को उन्होंने बधाई देते हुए उन्हें अपने मिशन में सफल होने की शुभकामनाएं दी।
मौके पर जेसीआई मंडल 3 के प्रमुख प्रकाश अग्रवाल, संजीव पोद्दार, राखी जैन, कोषाध्यक्ष इशा फोगला, निदेशक निधि बियानी, वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, अनीता अग्रवाल, प्रिया पोद्दार, प्रियंका सर्राफ, खुशबू जैन, संतोष तुलस्यान, मनीषा सोमानी, कोमल रूंगटा, नीतीशा जालान, प्रीति मोहता, शीतल ड्रोलिया, कीर्ति बुधिया, निधि सर्राफ मौजूद थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से चेंबर के अध्यक्ष कुणाल आजमानी, जेसीआई रांची के प्रेसिडेंट अमित खोवाल, निशांत मोदी, संदीप जालान सहित काफी संख्या में जेसीआई और जेसीआई  उड़ान के सदस्यगण व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जेसीआई उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

बुधवार, 8 जनवरी 2020

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीपीएस के कमलेश महतो को तृतीय पुरस्कार


* स्कूल के प्राचार्य ने किया सम्मानित

चक्रधरपुर। शहर स्थित ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक संस्थान डीपीएस की कक्षा आठवीं के छात्र कमलेश महतो ने प्रांतस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल व शहर का नाम रौशन किया है। कमलेश की इस उपलब्धि पर डीपीएस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एके पांडेय ने कहा कि कमलेश की यह उपलब्धि न सिर्फ डीपीएस, बल्कि चक्रधरपुर शहर के लिए  गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि डीपीएस के छात्रों की प्रतिभा तराशने में स्कूल के शिक्षकों का भी अहम योगदान है। उन्होंने कमलेश को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र व अभिभावक सहित शिक्षकगण मौजूद थे। गौरतलब है कि कमलेश सहित डीपीएस के 30 अन्य छात्र प्रशिक्षक अनुराग शर्मा से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

शाखा प्रबंधक की कार्यप्रणाली से बढ़ी स्टेट बैंक की साख


चक्रधरपुर। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार की बेहतर कार्यप्रणाली का ही यह परिणाम है कि खाता धारियों को बेहतर सुविधा मिली है साथ ही बैंक का संचालन सुगम हुआ है। बैंक को मिला मेडल (प्रतीक चिह्न) इस बात का प्रमाण है कि बैंक अपने कार्य के प्रति सदा सजग रहा है वरीय शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार के योगदान देने से बैंक की साख और सुविधा बढ़ी है।

सांसद-विधायक की उदासीनता से अंडरपास में विलंब: लक्ष्मण गिलुवा


चक्रधरपुर ओवर ब्रिज निर्माण की माँग को पूर्ण करने वाले पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि अंडर पास निर्माण कार्य के लिए उन्होने सार्थक पहल की थी किन्तु सांसद श्रीमती गीता कोड़ा तथा तत्कालीन विधायक शशिभूषण सामड को अपनी निधि से 50 -50लाख रूपये उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था किन्तु इस दिशा में कारगर पहल नहीं होने के कारण यह मामला निलंबित हो गया जबकि इस कार्य के लिए ढाई करोड़ रुपये आने हैं जबकि मैने सरकार से शेष राशि उपलब्ध कराने की बात कही थी किन्तु सांसद व विधायक की उदासीनता के कारण यह मामला आगे नहीं बढ पाया

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

कोल्हन आयुक्त को समाहरणालय कर्मियों ने दी नववर्ष की बधाई


चाईबासा (कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय): कोल्हान प्रमंडल समाहरणालय संवर्ग के कर्मी अपने संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में प्रमंडलीय आयुक्त वीरेंद्र भूषण से मिले और उन्हें नववर्ष की बधाइयां दी। समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने प्रमंडलीय आयुक्त को दैनिक कार्यों में हर संभव सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया। आयुक्त वीरेंद्र भूषण ने भी सभी कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, संतोष दुबे, विष्णु रजक, दुर्गाचरण बास्के,मनीष विश्वकर्मा, सुखदेव पूजहर, संजीव कुमार, अमरेंद्र, सुधांशु, संजीत सहित अन्य मौजूद थे।

लेडिस सर्किल इंडिया की कार्यशाला आयोजित


रांची।लेडीस सर्कल इंडिया की शाखा  रांची समैरिटन लेडीस सर्कल 169 द्वारा मेकअप की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप को  शहर की विख्यात मेकअप आर्टिस्ट ईशा सिंह मल्होत्रा द्वारा संचालित किया गया। यह आयोजन क्लब रोड स्थित मिलन पैलेस में हुआ। कार्यक्रम का हिस्सा  बनी 70 महिलाओं  ने कार्यशाला में मेकअप के नए-नए तरीकों को जाना। इस कार्यशाला से मिली राशि गरीब व  जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च किया जाएगा ।मौके पर सर्किल की चेयरपर्सन खुशबू सिंघानिया, सेक्रेटरी निकिता किरण, ट्रेजरर स्नेहा जैन, लीना गिरधर, नैना लाल , नितिका मेहता, नेहा खेमका, मिनाली मिर्धा, प्रियंका जैन ,अंशु गुप्ता, टेबलर राहुल सिंघानिया सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके स्पॉन्सर सिटी गर्ल , टीवी जड, मिलन पैलेस का भी  योगदान सराहनीय रहा।

शिव प्रसाद साहू की जयंती पर गरीबों को मिले कंबल


  कार्यकर्ता केंद्रित संगठन के पक्षधर थे शिव बाबु : शशिभूषण राय

रांची। कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद स्व. शिव प्रसाद साहू  की 86वी जयंती राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी में दरिद्र नारायणों के बीच कम्बल का वितरण कर मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. साहू को श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं समाज और जनहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव शशि भूषण राय द्वारा किया गया। श्री राय ने शिव बाबु को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. शिव प्रसाद साहू अपने जीवन काल में विकास के प्रति समर्पित रहे।वे दो बार रांची लोकसभा से सांसद रहे एवं संयुक्त बिहार में दक्षिण बिहार की जनता की सबसे प्रभावशाली आवाज थे। वह खेल प्रेमी भी थे। खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते थे।उन्होंने हमेशा एक कार्यकर्ता केंद्रित संगठन की स्थापना के लिए काम किया। कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत करने में उन्होंने जो योगदान दिया, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
इस मौके पर प्रशांत गौरव , शक्ति गुहा , रामेश्वर पासवान , सावन लोरा , महेश राय सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे।

सोमवार, 6 जनवरी 2020

नागरिक अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज


रांची।  राजनीतिक दल नागरिक अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह भोज कार्यक्रम खूंटी जिला अंतर्गत पंचघाघ पर्यटन स्थल पर संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला मोर्चा की संयोजक उर्मिला यादव ने नव वर्ष पर सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई। पार्टी के सभी सदस्यों ने झारखंड में जनाधार बढ़ाने और समर्पित होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि जनसमस्याओं का जल्द निष्पादन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मौके पर  युवा प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष व ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी अंबुज कुमार, युवा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता बृजेश कुमार, महिला महानगर उपाध्यक्ष नीलू सिंह, महिला महानगर सचिव सैला सिंह,अरगोड़ा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उर्फ दरोगा जी,   पार्टी कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह, कमलेश यादव,धर्मेंद्र सिंह,चंदा सहाय, गौतम, शकील अहमद, एलिन तिर्की,  खुशबू पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

अपने वार्ड को पॉलिथीन मुक्त करने के प्रयास में लगीं पार्षद उर्मिला यादव






रांची। नगर निगम वार्ड संख्या 41 की पार्षद उर्मिला यादव अपने वार्ड क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त करने की दिशा में प्रयासरत हैं। इसके लिए वह प्रायः हर रोज विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से संपर्क कर पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देती हैं। वह अपने वार्ड में नियमित रूप से पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण आदि से संबंधित विषयों पर लोगों के साथ परिचर्चा भी करती हैं। उनके इस जागरूकता अभियान में कुछ पर्यावरण प्रेमी महिलाएं व पुरुष भी साथ होते हैं। श्रीमती यादव का मानना है कि पॉलिथीन मानव और वन्य जीवन के लिए घातक साबित हो रहा है। इसलिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में चोरी-छिपे पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जाता है। यह अनुचित है। इस दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने अभियान छेड़ रखा है। उनका कहना है कि जल्द ही रांची नगर निगम क्षेत्र का वार्ड 41 (एच ई सी परिसर) पॉलिथीन मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इस दिशा में वह अपने सहयोगियों  को साथ लेकर अग्रसर हैं। श्रीमती यादव ने कहा क अपने वार्ड में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति वे सदैव सजग रहती हैं। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ हो, इस दिशा में वह सकारात्मक प्रयास करती रहती हैं। क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, पेयजल आदि सुविधाएं बेहतर करने के लिए वह रांची नगर निगम प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर काम करती हैं। उनका मानना है कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने से प्रशासन के प्रति नागरिकों की विश्वसनीयता में वृद्धि होती है। जनसमस्याओं का जल्द निष्पादन उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है। उनके क्षेत्र की जनता उनकी बेहतरीन कार्यशैली और कर्तव्यपरायणता की सराहना करते नहीं थकती।

नकटी पंचायत के मुखिया ने गरीबों के बीच बांटे कंबल


बंदगांव । नकटी पंचायत भवन में मुखिया  लक्ष्मी जोंकों एवं उपमुखिया मिथुन गागराई द्वारा 80 जरूरतमंद गरीब एवं  असहाय  लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर  मुखिया लक्ष्मी जोंकों ने कहा कि  सभी वार्ड सदस्य  अपने अपने  वार्ड में  गरीब एवं असहाय  लोगों को  चिन्हित करें और  सूची बनाकर  जल्द से जल्द दें।जिससे भीषण ठंड में  गरीब लोगों को  राहत मिल सके। उन्होंने कहा  हमारी कोशिश है कि  गरीब व्यक्तियों को ही  कंबल मिले।  उन्होंने कहा कि नकटी पंचायत का सभी गांव जंगल क्षेत्र में होने के कारण ठंडा के मौसम में यहां ठंड बहुत अधिक पड़ती है। जिससे ठंड से अब तक कई लोग बीमार हो जाते हैं एवं उनकी मौत भी हो जाती है‌। इसलिए सरकार की ओर से इस बार समय पर कंबल उपलब्ध कराया गया है। जिसका लाभ सभी गरीब लोगों को मिलेगा। उप मुखिया मिथुन गागराई ने कहा इस बार नकटी पंचायत में झारखंड सरकार की ओर से 224 कंबल दिया गया है । जिसे  नकटी पंचायत के 14 वार्ड में  बांटा जाएगा। जितने भी व्यक्ति को  कंबल नहीं मिल पाया है  उन सभी को जल्द ही फिर से शिविर लगा कर नकटी पंचायत भवन में  कंबल दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिनका भी घर जंगल के पास है उन सभी लोगो को कंबल मिले।  उन्होंने कहा कि नकटी पंचायत में ठंड काफी है इसलिए लोग सरकार की इस योजना का लाभ ले। उन्होंने कहा कि जो बहुत गरीब और असहाय है वैसे लोगो को कम्बल दी जा रही है। इस मौके पर हुडंगदा मुखिया विजय नाग,दोराय जोंकों, रंजीत मंडल,   जीवन सिंह  कुंतिया,कृष्णा सांडिल,कैलाश बोदरा,सुनील लागुरी, गोंडो बोदरा, बलराम हेम्ब्रम,  गिरधारी नायक,  साधु नायक , समेत  नकटी  ,तेंदा, जोंकों, क़ुरजुली, कंसारा  पोंगडा इंद्र रुआं के  ग्रामीण उपस्थित थे।

रविवार, 5 जनवरी 2020

क्यूट बेबी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी सम्मानित


* अतिथियों ने आयोजक को दी बधाई

चक्रधरपुर । सीएफडब्ल्यू एवं  फ़ैशन एकेडमी किड्डी वींक द्वारा आयोजित क्यूट बेबी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।  जिसमें प्रथम स्थान पर दक्षित कुमार, व ईशान बहादुर, एंजेल व  सृष्टि भूषाल रही। वहीं, द्वितीय स्थान पर  ईसल आमना, सोनाक्षी कुमारी,शिवाशीं दिक्षीत, श्रेया कुमारी, आशिका कुमारी, निष्ठा सिघांनिया, आरव मोदी, ससंथिता सिंह,मेधा, आराध्यारही।  मुख्य अतिथि वार्ड पर्षद लालजी प्रसाद, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद जाफर एवं साइबर सेल के राहुल कुमार ने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मौके पर रोहित दास, यूनिक विवेक, सुशील दास, सुरेश रजक एवं काफी संख्या में अभिभावकगण मौजूद थे।

विश्वकर्मा महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक


* संगठन को सशक्त बनाने पर बल


रांची। विधानसभा के सभागार में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने किया और संचालन प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया।  बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। बैठक में  संगठनात्मक बिंदु पर चर्चा के बाद कमेटी विस्तारित की गई। संगठन का विस्तार करते हुए झारखंड प्रदेश को पांच प्रमंडल में बांटा गया और
कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी शशशिकांत शर्मा, सह प्रभारी प्रभाकर विश्वकर्मा मनोनीत किए गए। वहीं,
पलामू प्रमंडल का प्रभारी कृष्णा विश्वकर्मा और सह प्रभारी शिवकुमार विश्वकर्मा को बनाया गया ।
जमशेदपुर के गंगा शर्मा  को प्रदेश का संरक्षक चुना गया और श्रीकांत शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति में रखा गया है।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा को पूरे प्रदेश की संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिला में जाकर वहां संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। आगामी 19 जनवरी 2020 को गिरिडीह के नवनिर्वाचित विधायक सुदीप कुमार सोनू का भव्य अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज की और कई गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे। पूरे प्रदेश  के विश्वकर्मा वंशजों को जोड़ने का रणनीति बनाई गई प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ें और समाज की हर समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें। बैठक में मुख्य रूप से गंगा शर्मा,  शंकर प्रताप शर्मा, श्रीकांत शर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, वरीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष  विनोद शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री कमला शर्मा,निर्मला देवी, पुष्पा विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, सीताराम प्रजापति, भीम शर्मा, गोपाल प्रजापति, अजय शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अरविंद शर्मा के अलावा काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन गोपाल प्रजापति ने किया।

अनाथ छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा देगा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन:पंचम कुमार




छत्तरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड की छत्तरपुर इकाई के द्वारा इस बार लठेया के यूनिक पब्लिक स्कूल  में कम्बल वितरण का पुनीत कार्य किया गया। विदित हो इस वर्ष ठण्ड का प्रकोप तक़रीबन 100 वर्षों के बाद रिकॉर्ड तोड़ रहा है । देहात में ठण्ड से बचने हेतु सुविधायों का अभाव रहता है। ऐसी परिस्थिति में एसोसिएशन ने लठेया के असहाय, निशक्त एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच में कम्बल वितरण का निर्णय लेते हुए गरीब व लाचार ग्रामीणों के बीच कम्बल वितरण का कार्य किया । इस कार्य को सफल बनाने हेतु लठेया के यूनिक पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक चंद्रदीप विश्वकर्मा का विशेष भूमिका रहा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग अभिभावकों के आशीर्वाद से वह विद्यालय चला रहे है । इसलिए  जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण का कार्य करना उनका नैतिक कर्तव्य है ।  एसोसिएशन के अध्यक्ष पंचम कुमार ने कहा कि शिक्षकों का कार्य बच्चों को  शिक्षा देने के साथ - साथ समाज के सक्षम लोगो को जरूरतमंद लोगो की सेवा करने के लिए प्रेरित करना तथा बच्चों में सेवा भाव का विकास करना भी है । गरीब , लाचार , असहाय , जरूरतमंद लोगों के गर्म कपड़ा, एवं कम्बल वितरण का कार्य सरकार करती है, इसके बावजूद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ साथ लगातार वंचित लोगो को कम्बल, गर्म कपड़ा वितरण का कार्य कर रहा है। इस दौरान श्री पंचम कुमार   ने घोषणा किया कि एसोसिएशन के सभी स्कूलों में अनाथ बालिकाओं को निःशुल्क नामांकन एवं शिक्षा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों को एसोसिएशन के पास आवेदन देना होगा। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, उपसचिव मंटु कुमार यादव, कोषाध्यक्ष गौतम सागर, संरक्षक अरुण कुमार ठाकुर, संयोजक सह जिला प्रभारी सुनील कुमार ने भी अपना मंतव्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम संचालन चन्द्रदीप विश्वकर्मा ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन  उपसचिव मंटु कुमार यादव ने किया । इस कड़ाके की सर्दी और शीतलहरी से परेशान निशक्तों ने कंबल पाकर एसोसिएशन के प्रति आभार जताया । इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं बहुत से बुजुर्ग अभिभावक उपस्थित रहे।

दिल्ली और बिहार तक होगा नागरिक अधिकार पार्टी का विस्तार


* दिल्ली-बिहार विधानसभा के चुनाव में भी उतारेंगे प्रत्याशी : नंदकिशोर यादव
रांची। नागरिक अधिकार  पार्टी झारखंड के अलावा दिल्ली और बिहार मे भी अपने संगठन का विस्तार करने में जुट गई है। बिहार के सभी जिलों में जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनू सिंह और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि दिल्ली और बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में नागरिक अधिकारी पार्टी की ओर से प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। वहीं, नागरिक अधिकार पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्मिला यादव ने बताया कि नागरिक अधिकार पार्टी का प्रयास होगा कि बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएं और इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या भी संतोषप्रद हो। पार्टी का प्रयास रहेगा कि बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता हो। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि विगत माह संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए थे। भले ही किसी प्रत्याशी को सफलता नहीं मिली, लेकिन नागरिक अधिकार पार्टी ने जनादेश का स्वागत किया है। झारखंड और बिहार में पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। सभी जिलों में जिला कमेटियों का गठन किया जा रहा है। पार्टी का जनाधार बढ़ाने में कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी जनसमस्याओं के त्वरित निदान हेतु सतत प्रयासरत है। जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति सदैव प्रयासरत रहने वाली पार्टी है।

ओडिशा भाषा विकास परिषद ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर


पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : सुखराम उरांव
* जरूरतमंदों को दी गई नि:शुल्क जांच की सुविधा 
* मरीजों के बीच मुफ्त दवा वितरण

चक्रधरपुर।  सामाजिक संस्था ओडिशा भाषा विकास परिषद के तत्वावधान में केरा ग्राम साईं मंदिर के समीप केरा उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा व जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ चक्रधरपुर के नवनिर्वाचित विधायक सुखराम उरांव ने किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस दिशा में ओडिशा भाषा विकास परिषद की पहल सराहनीय है। शिविर में आसपास के विशेषकर ग्रामीण इलाकों के मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों के परामर्श पर जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में विशेष रूप से जुगसलाई, जमशेदपुर स्थित केयर एंड क्योर डायग्नोस्टिक सेंटर के सौजन्य से मरीजों की नि:शुल्क पैथोलॉजिकल जांच की गई। इस शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय गिरी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपा पटनायक व डॉक्टर शादाब हसन, स्पीच एंड हियरिंग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश कुमार राय, फिजिशियन डॉक्टर रेणु शर्मा, डॉक्टर गौतम घोष सहित पारा मेडिकल कर्मियों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें सहयोग किया। पैरामेडिकल कर्मियों की टीम में मंदिरा कमलेश, एसआरके कमलेश, ज्योति, रितेश व राजेश सहित अन्य मौजूद थे। इस शिविर को सफल बनाने में ओडिशा भाषा विकास परिषद के पदधारी व सदस्यगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

चक्रधरपुर में लॉटरी, जुआ संचालकों के खिलाफ सघन अभियान

* अवैध धंधेबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

चक्रधरपुर।  शहर में प्रतिबंधित लॉटरी-जुआ के खेल और जुआरियों के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। चक्रधरपुर पुलिस ने लॉटरी संचालकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के योगदान देने के बाद से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में हब्बा-डब्बा (प्रचलित जुआ) की रोकथाम के साथ साथ लॉटरी टिकट बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा गया है। इस कारवाई से अवैध रूप से लॉटरी बिक्री करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी की इस पहल की शहरवासी सराहना कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने चक्रधरपुर शहर को अपराध मुक्त और अवैध कारोबारी मुक्त शहर करने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में शहर को अपराध मुक्त करना अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों को बेहतर विधि-व्यवस्था मुहैया कराना पुलिस प्रशासन का  नैतिक दायित्व है। इस दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है।

दश दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

युवा सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं :  समरी लाल

रांची/मेसरा। राष्ट्रीय युवा विकास संघ के तत्वावधान में बुधवार को दस दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन कांके प्रखंड के चारि हुजीर मैदान में विधायक समरी लाल द्वारा फीता काटकर तथा स्वामी विवेकानंद व भगवान बिरसा मुंडा के अस्थायी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करने की आवश्यकता है।  कार्यक्रम का शुभारंभ गोल्ड कप टूर्नामेंट के तहत जेजेसी चुटु व आदिवासी एएफ बाजरा के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ हुआ। जिसमे जेजेसी चुटु ने आदिवासी एएफ बाजरा पर  1-0 से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच संदीप टोप्पो को मिला।कल का मैच न्यू झारखंड नामकोम और एच. ए. आर. ए इरबा के बीच खेला जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश की शक्ति है।विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है,जिसके पास युवा शक्ति है। उन्होंने कहा कि कांके क्षेत्र में इस महोत्सव से एक अलग पहचान बनी है। समारोह में पूर्व विधायक जीतू चरण राम, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुबोध महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, रणधीर चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया। महोत्सव के संयोजक नरेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय युवा विकास संघ के संबंध में परिचय कराया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत ढोल नगाड़े व पारंपरिक लोक नृत्य के साथ किया गया।
ज्ञात हो कि उक्त मैदान में पिछले कई वर्षों से युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे 10 दिनों तक  अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अलावा समापन के दिन हर वर्ग के लिए संस्कृति, कांके प्रखंड कार्यालय की और से विकास योजनाओं से सम्बंधित शिविर,मोतियाबिंद जांच शिविर, अस्पतालों  द्वारा चिकित्सा जांच शिविर,बैंक शाखा के द्वारा शिविर, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा शिविर,कृषि को बढ़ावा देने हेतु अन्य शिविर ल्रगया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र कुमार, अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, सुबोध कुमार, संदीप उरांव,साधो उरांव,शिवा साहू, रंजन कुमार, भरत साहू, गोविंद महतो, दुबराज साहू,बालेश्वर मुंडा,गुरुचरण मुंडा,विनोद उरांव,सनोज साहू,प्रीतम सिंह, महेश कच्छप,विजय सिंह, कामेश्वर महतो,शकील अंसारी,सतीश सिंह,सरदीप महतो,उदय उरांव,राधा चरण सिंह, अशोक महतो, पन्ना लाल महतो,पप्पू महतो, बहादुर उरांव सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

स्वामी सदानंद के.शिष्यों ने नववर्ष पर ग्रामीणों के बीच बांटे कंबल


                     


रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि  श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट व स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट की  रांची शाखा के सदस्यों ने  बुधवार  को पुंदाग थाने के पीछे निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में विभिन्न गावों से आये हुए निर्धन,लाचार व असहाय ग्रामीणों के बीच नववर्ष के उपलक्ष्य में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं,ग्रामीणों एवं संस्था के सदस्यों ने वनभोज का आंनद लिया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।                                 
संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी  सदानंद जी महाराज के सभी  शिष्यों को सेवा के इस महान कार्य में दे रहे योगदान एवं गुरू महाराज के कथन "मानव सेवा,माधव सेवा                                            तुम सेवा से पाओगे पार "   
को साकार करने तन, मन, धन से अपना योगदान दे कर पूरा कर रहे हैं।
संस्था के सदस्यों ने झारखंड की राजधानी रांची में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगभग 1000 कम्बल बांटने का निर्णय लिया है। यह सभी सेवा के कार्य गुरु जी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों के सहयोग द्वारा किये जाते हैं।                                               
          सेवा के इस महान कार्य में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल विजय  जालान,उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,  प्रमोद सारस्वत, प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव,  वेंकट गाडोदिया,संतोष अग्रवाल, बिष्णु सोनी, विशाल जालान, मनीष जालान,सुरेश  अग्रवाल, सज्जन पाडिया,अजय अग्रवाल,ओमप्रकाश सरावगी,दिलीप अग्रवाल  धीरज गुप्ता एवं महिला समिति की बिमला जालान, शोभा जालान,कविता गाडोदिया,नीलम गोयल,  द्रौपदी देवी पोद्दार,सुनीता अग्रवाल,अनिता अग्रवाल, मिनु पाडिया,उर्मिला पाडिया, सरिता अग्रवाल,संस्था के अन्य महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे।         
 यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद  अग्रवाल ने दी।

अगले साल से राज्य सरकार मनाए सावित्रीबाई फुले जयंती: राजेश गुप्ता


*  शिक्षित समाज की पक्षधर थीं सावित्रीबाई फुले : गुंजन गुप्ता

रांची। शिक्षा के बिना स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण असंभव है। शिक्षित समाज के बिना देश व राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उक्त बातें सामाजिक संस्था सृजन हेल्प की संचालिका और लोकप्रिय समाजसेवी गुंजन गुप्ता ने कही। श्रीमती गुप्ता शुक्रवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश को विकसित करने में सावित्रीबाई फुले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज को शिक्षित करने की दिशा में उन्होंने जो कदम उठाए, वह अनुकरणीय व अविस्मरणीय है। इसके लिए उन्होंने पीड़ा भी उठाई। लेकिन अपने मिशन से वह जरा भी अडिग नहीं हुई। उन्होंने कहा कि श्रीमती फुले ने शिक्षा का अलख जगाते हुए साक्षरता दर में में वृद्धि के लिए जो प्रयास किए, उसी का प्रतिफल है कि आज हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में समाज को समृद्ध करने का संकल्प लें, यही सावित्रीबाई फुले के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जयंती समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का व्यापक प्रचार- प्रसार किया। इस क्रम में उन्होंने लोगों से ताने भी सुने। शिक्षित समाज की अवधारणा को आत्मसात कर आगे बढ़ रही श्रीमती फुले को कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इससे विचलित हुए बिना वह अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होती रहीं। श्री गुप्ता ने सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्वप्रथम एक जनवरी 1848 को तात्या भाई भिड़ेबाड़ा
के  बुधवारपेठ,पुणे में उन्होंने एक स्कूल खोला। तत्पश्चात 1849 में पुणे में ही उस्मान शेख के घर में मुस्लिम समुदाय के बच्चे और महिलाओं के लिए फातिमा शेख के सहयोग से एक स्कूल खोला। वर्ष 1852 तक उन्होंने अपने प्रयास से 18 स्कूल बिना किसी आर्थिक सहायता के खोले। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान से प्रभावित होकर तत्कालीन अंग्रेज सरकार ने उन्हें व उनके पति ज्योतिबा फुले को सर्वश्रेष्ठ दंपति शिक्षक के रूप में सम्मानित किया। जयंती समारोह में मोर्चा के अन्य वक्ताओं ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की छात्र इकाई के अध्यक्ष नवीन साहू, मीडिया प्रभारी अशोक महतो, मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य डॉ. धनंजय कुमार, संजय चौरसिया, मोहम्मद अल्तमस, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, दिनेश कुमार मौर्य, शत्रुघ्न कुमार राय, सुधीर राय, राम लखन साहू, मोहम्मद आशिक, शिव प्रसाद साहू, सज्जाद अंसारी, छोटू अंसारी सहित काफी संख्या में मोर्चा के पदधारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...