रांची। 30 जुलाई को वर्ल्ड टाइगर डे के मौके पर
झारखंड की राजधानी रांची में बाघ विशेषज्ञों की कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें
झारखंड में बागों के एकमात्र पनाहगाह पलामू टाइगर प्रोजेक्ट पर मुख्य रूप से चर्चा
की गई। पूरे देश में बाघों की जनसंख्या बढ़ी है लेकिन झारखंड में तेजी से घटी है।
2010 में जहां देश में 1706 बाघ थे वह 2014 की गणना में 2226 तक पहुंच गए। 2014
में पलामू टाइगर रिजर्व में मात्र छह बाघ पाए गे थे लेकिन इस वर्ष फरवरी माह के
बाद किसी बाघ को देखे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अभयारण्य
के आसपास की मानव आबादी और गौपालकों के मवेशियों के कारण बाघों का विकास बाधित हो
रहा है। फिलहाल वन विभाग ने कोर एरिया के 8 गावों को हटाने और अन्यत्र बसाने का
प्रस्ताव तैयार किया है। अभ्यारण्य के बफर एरिया के 189 गावों को भी परियोजना के
लिए नुकसानदेह बताया जा रहा हैं।
कार्यशाला में सभी
बिंदुओं पर तो चर्चा की गी लेकिन नक्सलियों के कारण वन्य जीवन पर पड़ते दुष्प्रभाव
पर कोई चर्चा नहीं की गई। जहां आ दिन सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
चलती हो, जहां आए दिन लैंड माइन विस्फोट होते हों वहां वन्य जीवन कैसे सुरक्षित रह
सकता है। बाघ मांसाहारी जीव अवश्य होता है लेकिन वह शांत माहौल में रहना पसंद करता
है। शोर-शर्राबे और रात-दिन बारूदी धमाकों के बीच वह नहीं रह सकता। यदि 2014 में
छह बाघ थे तो वे शोर-हंगामे के कारण किसी और इलाके में चले गए होंगे। नक्सलियों के
आतंक के कारण वन विभाग के लोग और वन्य जीवन के विशेषज्ञ अभ्यारण्य में काम नहीं कर
पाते। निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे सुरक्षित नहीं रह पाते। क्योंकि वे वन्यजीवों
के साथ नक्सलियों की गतिविधियों को भी रिकार्ड करते हैं। लिहाजा नक्सली उन्हें
तोड़ डालते हैं। व्यावहारिक बात यह है कि सिर्फ मानव बस्तियों को हटा देने या
गौपालकों के मवेशियों को अलग स्थान पर ले जाने भर से बाघों के विकास की गारंटी
नहीं की जा सकती। 1130 वर्ग किलोमीटर में फैले स अभ्यारण्य में वन विभाग से कहीं
ज्यादा पहुंच नक्सलियों की है। वे सुरक्षा बलों से लड़ने की तैयारी में रहते हैं।
सुरक्षा बलों के साथ बाघों के खतरे को बनाए रखने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं हो
सकती। पलामू टाइगर रिजर्व की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों से अधिक खतरनाक नक्सलियों
की मौजूदगी है। वे दूसरे इलाकों में चले जाएं तभी वहां का वन्य जीवन आबाद हो
सकेगा।यह ब्लॉग खोजें
नक्सली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नक्सली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 30 जुलाई 2018
गुरुवार, 14 जून 2018
नक्सली इलाकों में अंधविश्वास का मतलब
झारखंड के माओवादी सिर्फ दहशत फैलाकर लेवी वसूल रहे हैं। जनता की
पिछड़ी चेतना को उन्नत करने के लिए जन-शिक्षण का कोई कार्यक्रम नहीं चला रहे हैं।
इसीलिए उनके सघन प्रभाव वाले इलाकों में भी भूत-प्रेत, डायन बिसाही जैसी आदिम
आस्थाएं अभी तक बरकरार हैं। नक्सलवाद अथवा माओवाद एक वैज्ञानिक विचारधारा है। उसके
अलमदार यदि सिर्फ पैसे उगाहने के लिए हथियार का उपयोग करते हैं तो उनसे किसी
सामाजिक क्रांति या व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद नहीं की जा सकती। वामपंथ पिछड़ी
चेतना को उन्नत करने की सीख देता है। पिछड़ी चेतना से ग्रसित जन किसी जन क्रांति
का हिस्सा नहीं बन सकते। वामपंथ के सिद्धांतकार यह बात स्पष्ट कर चुके हैं।
पिछले बुधवार की घटना है। झारखं की राझधानी रांची से करीब 235
किलोमीटर की दूरी पर नक्सल प्रभावित पलामू जिले में 45 वर्षीय दलित महिला कलावती
और उसके 25 वर्षीय भतीजे संजय राम को डायन होने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ पर
बांध दिया और उनकी पिटाई करने लगे। घटना छत्तरपुर प्रखंड के मदनपुर गांव के रविदास
टोले की है। ग्रामीणों का मानना था गांव में कई मौतें कलावती के काले जादू के कारण
हुई हैं। उसपर उसके किसी पितर का साया है और संजय राम इस काम में उसका मददगार है।
अंधविश्वास में डूबे ग्रामीण उनकी पीट-पीटकर हत्या करने की तैयारी में थे कि तभी इतेफाक
से किसी जागरुक ग्रामीण ने मोबाइल पर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। ग्रामीणों के
बीच यह बात फैला दी गई कि पुलिस चल पड़ी है और पहुंचने ही वाली है। इसका असर हुआ
और पिटाई बंद कर उन्हें बंधनमुक्त कर दिया गया। पुलिस आई और भुक्तभोगियों को अपने
साथ ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया। पुलिस अधिकारियों ने
उन्हें समझाने की कोशिश की कि काला जादू कुछ नहीं होता है। यह अंधविश्वास है लेकिन
पीढ़ियों से मन की गहराई तक जमा अंधविश्वास अपनी जगह बरकरार रहा। भारी प्रतिरोध के
बीच पुलिस किसी तरह उन्हें छत्तरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले जा सकी। चोट
तो दोनों को लगी थी लेकिन कलावती संजय से कहीं ज्यादा जख्मी और डरी हुई थी। ग्रामीणों
का आरोप था कि डायनों को पुलिस जबरन छुड़ाकर ले गई और विरोध करने पर एक महिला की
पिटाई कर उसकी टांग तोड़ दी। उन्हें इस बात पर भी आपत्ति थी कि पुलिस ने कलावती को
सुरक्षा की दृष्टि से खजूरी ग्राम स्थित उसके मैके पहुंचा दिया था। रविदास टोला
में किसी की भी कलावती से सहानुभूति नहीं थी। सभी उसे डायन मान रहे थे और सकी
पिटाई को उचित करार दे रहे थे। पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करने की अपनी
औपचारिकता पूरी की। टोले में अभी भी पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
दलितों को नक्सलियों का मुख्य सामाजिक आधार वर्ग में शुमार किया जाता
है। दलितों के उस टोले के लोग अंधविश्वास में डूबे हुए हैं तो इसका सीधा मतलब है
कि नक्सलियों ने उन्हें अपनी वैज्ञानिक विचारधारा से दीक्षित नहीं किया। सवाल है
कि क्या लेवी का धन इकट्ठा करने से और गोला-बारूद जमा करने से, पुलिस बल पर हमला
करने से भारतीय क्रांति संपन्न हो जाएगी...। झारखंड में किसी समय ईसाई मिश्नरियां
भी आई थीं। उन्होंने कम से कम शिक्षा का प्रचार किया। आदिवासियों को जागरुक किया। आज
भी उनके कामकाज के इलाकों के आदिवासी अपेक्षाकृत ज्यादा जागरुक और विकसित हैं।
आखिर नक्सली उनके बीच कौन सा अभियान चला रहे हैं। अंध-आस्थाओं पर उन्होंने कभी
प्रहार किया हो। जन अदालत लगाई हो इसका कोई दृष्टांत नहीं है। आखिर आदिवासी समाज
में उनकी मौजूदगी से अंतर क्या आया है,,,। चरम वामपंथ की धारा की उपलब्धि,
प्रासंगिकता और औचित्य क्या है....।
-देवेंद्र गौतम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...

