यह ब्लॉग खोजें

राजद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

रानी कुमारी ने राजद छोड़ा, झाविमो में शामिल



रांची। झारखंड स्वायत्तशासी परिषद (जैक) की पूर्व पार्षद,समाजसेवी और राजद की कद्दावर नेत्री रानी कुमारी ने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शुक्रवार को झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों संग झाविमो में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। श्री मरांडी ने रानी समेत उनके सभी समर्थकों का स्वागत किया। इस अवसर पर रानी ने कहा कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में नवोदित राज्य झारखंड में विकास गति पकड़ रहा था, लेकिन   अवसरवादी और स्वार्थपरक राजनीति के तहत उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि श्री मरांडी की दूरदर्शी सोच से ही झारखंड का कायाकल्प संभव है। झाविमो का पूरे झारखंड में जनाधार है। पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। जनहित में झाविमो सुप्रीमो श्री मरांडी ने कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। इस अवसर पर हीरा शाहदेव, अनिता सिंह, सुचित्रा देवी, सरोज कुजूर, आशारानी खलखो, फूलमनी बारला, दीपिका चौरसिया, सरिता देवी, चिंतामणी देवी,बबली देवी,अजय कुमार, शुभम कुमार, ललिता देवी, हरिदास सहित काफी संख्या में रानी के समर्थक मौजूद थे।

रविवार, 16 दिसंबर 2018

-पारा शिक्षक की मौत अत्यंत दुखद



रांची। पारा शिक्षक कंचन कुमार दास की असमय मौत पर लोक जनशक्ति पार्टी गहरा दुख व्यक्त करती है।
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ संतोष कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दुमका में डॉ लुईस मरांडी के आवास पर धरना दे रहे शिक्षक की ठंड लगने से हुई मौत काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ संतोष ने कहा कि झारखंड सरकार अविलंब संज्ञान लेकर पारा शिक्षकों  के मामले सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए समाधान निकालना चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षक छात्रों के भविष्य बुनते हैं और उनका सैलेरी एक मजदूर से भी कम दिया जाना काफी चिता का विषय है।लोक जनशक्ति पार्टी पारा शिक्षकों के साथ खड़ी है एवं इनकी मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामविलास पासवान के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
लोक जनशक्ति पार्टी शिक्षक कंचन कुमार दास के परिवार वालों को सरकारी जॉब के साथ उचित मुआवजा प्रदान करे एवं  एक बार फिर प्रधानमंत्री से मांग करती है कि जल्द से जल्द पारा शिक्षकों की मांगों पर वार्ता कर सुलझाया जाए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो।

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

गांधी जयंती पर हो शराबबंदी की घोषणाः कैलाश यादव

रांची। प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने भारत के अजेय सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर राज्यवासियों को सुभकामनाए दी है।
बापू की जयंती पर महासचिव कैलाश यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को सलाह दिया की आज एक संकल्प दिवस के रूप में झारखंड में शराब बन्दी कि घोषणा कर राज्य वासियों को विकसित होने का सुखद प्रमाण दे।
यादव ने कहा कि गृह, उत्पाद एवं बिजली मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग स्वयं देख रहे हैं।उसके बावजूद सभी विभागों में अनियमितता एवं व्यस्था लचर बनी हुई है।
राजद का मानना है कि वरिष्ठ पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण ही झारखंड में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है,क्योंकि विगत महीनों में जहरीली शराब पीने के कारण राज्य में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।
यादव का कहना है कि सरकार का प्रशासन पर इकबाल खत्म हो गया है,राज्य में प्रत्येक दिन हत्या और लूट की घटना देखने को मिल रही है।
यहां तक कि राजधानी रांची में लगातार बढ़ते अपराध से आम लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। राज्य में मुख्यमंत्री का 24 घंटा बिजली सप्लाई करने वाली दावा खोखला साबित हो रहा है,जबकि हालत यह है कि शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति दोनों जगह लचर है मुश्किल से 12-14 घंटा बिजली सप्लाई किया जा रहा है।
ये जनविरोधी सरकार हर मोर्चे पर फेल है,निश्चित तौर पर राज्य का बागडोर गलत हाथों में चले गया है।
राजद इन तमाम विषयों पर नवरात्र के बाद पूरे राज्य में जबरदस्त आंदोलन करेगा।

शनिवार, 1 सितंबर 2018

मुख्यमंत्री की चीन यात्रा महज आई वाश : डॉ. मनोज


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की चीन यात्रा पर राजद प्रवक्ता डॉ.मनोज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की दोहरी नीति का उदाहरण है चीन यात्रा। भारत के विरोध में चीन हमेशा काम करता रहा है।  जिस चीन की  डोकलाम पर गिद्ध दृष्टि है। भारत की जमीन पर नजर गड़ाए बैठा है। जो चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा हितैषी और संरक्षक है, वह भारत के साथ कभी मित्रवत व्यवहार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के  नेता और उनके सहयोगी संगठन चीन के बने उत्पादों के बहिष्कार की अपील करते हैं। दूसरी तरफ आर्थिक विकास के नाम पर चीन के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी निवेश के नाम पर दुनिया की सैर करते हुए चार साल गुजार दिए।इस  बीच देश में एक भी निवेश नहीं ला सके। अब  मुख्यमंत्रियों को विदेश यात्रा का अवसर देकर उनकी व्यतिगत इच्छा पूरी कर रहे हैं। देश के राजकोष पर बोझ पड़ता है तो पड़े। अर्थ व्यवस्था खराब हो तो हो। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को अर्थ व्यवस्था की कितनी समझ है यह नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के तरीके से जाहिर हो चुका है। गरीबों के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है।  सरकार के मंत्री और अफसर मौज कर रहे हैं। जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि चीन भारत का दुश्मन रहा है और रहेगा। सरकारी खजाने को लूटने और अपने पूंजीपति दोस्तों को लाभ देने के लिए भाजपा काम करती है। जनता आनेवाले चुनाव मे इसका करारा जवाब देगी।

शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

दर्जन भर लोगों ने ली राजद की सदस्यता

रांची। प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव के नेतृत्व में भाजपा,आजसू एवं सी.पी.एम.के दर्जनों लोगों ने सामाजिक न्याय मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा एवं राजद की नीति सिद्धान्त को मानते हुए सभीलोगों ने आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सभी लोगो को राजद से पूर्व विधायक सह प्रधान महासचिव संजय कुमार सिंह यादव,पूर्व संसद मनोज कुमार, चन्द्रशेखर भगत,घुरा राम रामकुमार यादव,सुरेश राय सतरूपा पांडेय,राजेश रौशन साहिल साहिन सहित कई लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया।
नोट :- पार्टी में शामिल लोंगो में प्रमुख तौर नरेश राम चन्द्रवंसी, असर्फी राय, शिवकुमार सिंह,जगदीश सिंह,राजेंद्र प्रसाद, बीएन सिंह,निशांत कुमार,रंजन कुमार, अयोध्या कुमार,रोहित कुमार, आनन्द कुमार,ओमप्रकाश यादव, रामव्यास सिंह यादव,तारकेश्वर सिंह,डीके सिंह,सुधाकर महतो, धर्मनाथ यादव,विकी सिंह, रघुनंदन सिंह,प्रेम यादव सहित अन्य लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया।

बुधवार, 29 अगस्त 2018

राजद प्रखंड अध्यक्षों को चुनावी तैयारी का निर्देश


रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में प्रदेश राजद कार्यालय में राज्य के सभी जिला के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक संम्पन्न हुई।
    बैठक को संबोधित करते हुए सभी प्रखंड अध्यक्ष  को लोक सभा व विधासभा चुनाव की तैयारी में लगने का दिया निर्देश।इन्होंने कहा कि राज्य के सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने प्रखंडों में संगठन को धारदार और मजबूत करें,साथ ही साथ हर बूथ पर 20 यूथ की कमेटी तैयार करे।सभी नेता कार्यकर्ता मिलकर सदस्यता अभियान जोर सोर से चलाने का काम करें ।  पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय। प्रखंड वाइज  कार्यकर्ता समेलन करने का निर्णय ,कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सक्रिय साथियों का बैठक होगी।प्रखंड स्तर पर सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करे और इनके काले कारनामो को जनता को बताने का काम करें।
श्रीमती अन्नपुर्णा जी ने कहा कि अभी से ही लोकसभा व विधंससभा की तैयारी में लग जाये तथा राज्य सरकार व केंद्र सरकार के जविरोधी नीतियों के खिलाफ औऱ सरकार के गरीब विरोधी कारनामें को गांव गांव में एक एक व्यक्ति को बताने का काम करें साथ ही साथ सामाजिक न्याय के विचारधार,आदरणीय नेता लालू प्रसाद जी के नीति सिद्धान्त को बताने का काम करें।
 इन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता बिगाड़ने का काम करती रहती तथा राज्य हो या प्रदेश हो  अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री ने झूठे वादे,झूठे सपने दिखाकर सिहासन पर बैठने का काम किया है इसे भी आम आवाम को बताने  का काम राजद के नेता कार्यकरता करे,औऱ भाजपा के गलत मंसूबे को हर हाल में असफल करे।भाजपा बदले की भावना से कम कर रही जो इस पार्टी की खिलाफ बोलते है उन्ही पर भाजपा करवाई करती है जो अन्यायपूर्ण है।
  प्रधान महासचिव संजय सिंह  यादव ने कहा की संगठन को हर हाल में मजबूत करना है अधिक से अधिक सदस्य बनाना है जब आप मजबूत होंगे पार्टी मजबूत होगी दल मजबूत होगा।
   बैठक में  पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक,  सुरेश पासवान,पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह,पूर्व सांसद घुरण राम, आभो देवी,प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,उपाध्यक्ष राजेश यादव, हाजी जुबेर भाई,महासचिव आबिद अली,मनोज पांडेय,चंद्रशेखर भगत,बलवंत कुमार, पूणेंदु यादव,संजय कुमार, आदि ने बैठक को संबोधित किया।बैठक में  बुधनारायन यादव,अमरेश गणक,जमीरुधिन अंसारी, गुलाम जिलानी ,अवधेश पाल नसीम अंसारी,इप्टखर अंसारी,हरिसंकर यादव,देवकुमार देवता,सुरेंद्र यादव,सुनीता चौधरी,शंकर यादव, राजकिशोर यादव सहित 200 से अधिक प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।

रविवार, 26 अगस्त 2018

अकाल से निपटने की जगह विदेश भ्रमण का लालीपापः डां. मनोज

रांची। झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रेस बयान जारी कर राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में किसान लगातार आत्म हत्या करने को मजबूर हैं ,भूख से लगातार मौत हो रही है सरकार किसानों के समस्या के निराकरण के लिये न कोई योजना बना पा रही है और न ही गंभीरता दिखा रही है बल्कि झारखंड के किसानों को आई वास् के लिए कुछ किसानो को विदेश भ्रमण कराकर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है ।
सरकार  के कई प्रतिनिधि कई बार  मुख्यमंत्री सहित विदेशों का भ्रमण कर चुके है राज्य सरकार   की क्या उपलब्धियाँ रही झारखंड को कितना लाभ मिला यह भी मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए।
 जितना खर्च विदेश भ्रमण में कर रहे है यदि ईमानदारी पूर्वक सरकार गरीबो व किसानों के हित मे कोई काम करती योजना बनाती ,सरकार द्वारा मिलने वाली योजनायों का लाभ भी उनतक पहुँच पाता तो शायद किसानों की इतनी खराब स्थिति नहीं होती।
डॉ कुमार ने कहा कि अभी तक झारखंड में शत प्रतिशत वर्षा के अभाव में धनरोपनी  भी नहीं हो पायी है इस बार भी किसानों के सामने अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती लेकिन अभी तक सरकार के तरफ से इनके लिए कोई घोषणा नहीं हुई है और न कोई योजना दिखाई दे रही है।सरकार विदेश भ्रमण छोड़ इनके लिए गंभीर तथा संवेदनशील होकर कोई ठोस निर्णय ले ताकि न भूख से किसी की मौत हो और न ही कोई किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो।

राजद ने मनाई वीपी मंडल की 100 वीं जयंती

 पिछड़ों को हक दिलाने वाले एकमात्र नेताः गौतम सागर राणा
पिछड़ों के आरक्षण के लिए सदैव याद किये जायेंगेः  कैलाश यादव


रांची। झारखंड प्रदेश राजद की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विन्देश्वरी प्रसाद मण्डल के 100 वीं जयन्ती राजद राज्य कार्यालय में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में राजद नेताओं में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा उपस्थित थे। सभी लोगों ने स्व. विन्देश्वरी प्रसाद मण्डल के चित्र पर माल्यर्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा ने कहा कि देश की आजादी के बाद पिछड़ों के संवैधानिक हक की आवाज़ उठाने वाले एक मात्र नेता बीपी मण्डल थे। प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि बीपी मण्डल राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अगुआ रहे और उन्होंने बैकवर्ड क्लास  अधिकार के लिए 27% आरक्षण की मार्ग दिखाया था,जिससे देश भर में वृहत रूप से पिछड़े वर्ग का सामाजिक तबका मजबूत हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश यादव,बलवंत यादव, आबिद अली,अफरोज आलम, रामकुमार यादव,सुरेश राय, आशुतोष यादव,सतरूपा पांडेय, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

रविवार, 12 अगस्त 2018

स्कूल बंद, शराबखाने खुले

रांची। झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल  ।राज्य सरकार को  केंद्र सरकार शिक्षा के नाम पर करोड़ो करोड़  रुपए सहयोग के रूप में प्रदान करती है इसके वावजूद भी राज्य सरकार पांच हजार से अधिक स्कूल बंद करने की घोषणा कर चुकी है जो चिंताजनक है और शिक्षा व्यवस्था की लचर स्थिति का व्याख्यान करती है।राज्य में स्कूलों में मध्याह्न भोजन की बात हो या पठन पाठन की बात या फिर शिक्षकों की स्थिति हो सब के सब बदहाल है इसमें सुधारात्मक प्रयास होंनी चाहिए न कि स्कूल बंद करना निराकरण है।
 डॉ मनोज ने कहा कि सरकार एक तरफ स्कूल बंद करने पर उतारू है और दूसरी तरफ शराब  की दुकान खोलने में व्यस्त है जो निंदनीय है।स्कूल बंद नही करने के लिये कई सांसद भी सरकार से आरजू विनती कर रहे है लेकिन सरकार के मुखिया इतना हठधर्मी है कि इन्हें न आम अवाम से मतलब है न जनता के प्रतिनिधि का।सरकार स्कूल बंद नही करने की जल्द घोषणा करें अन्यथा बंद किया गया तो जोरदार आंदोलन करने पर राजद योजना बनाएगी।

शनिवार, 11 अगस्त 2018

राजद को मजबूत बनाने का संकल्प

रांची। प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश एवं रांची जिले के राजद के प्रमुख नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से राजद के चतरा के पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव एवं रांची के प्रभारी जनार्दन पासवान मौजूद थे।
चर्चा के दरम्यान उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की उत्पत्ति के तहत गरीबों, दलितों अल्पसंख्यकों,पिछड़ों,व वंचित समाज के लोगो को मुख्यधारा में पहुंचाने का गौरव प्राप्त है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि रांची में राजद की मजबूती का संकल्प लिया  गया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की विचारधारा एवं पार्टी के नीति सिद्धांतों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए एकीकृत बिहार की तर्ज पर वर्ष 1990 के माहौल  जैसा सभी पुराने एवं नये साथियों को जोड़ा जाएगा और संगठन को पहले की तरह मजबूत किया जाएगा।
 बैठक कू अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने की। अगली बैठक 15 अगस्त 18 के बाद  पुनः होगी जिसमें आगे कार्यक्रम की ठोस रणनीति की घोषणा की जाएगी। बैठक में बलवंत यादव, महासचिव मनोज पांडेय,आबिद अली,अभय सिंह,कमल पांडेय,प्रणय बबलू,मदन यादव,आशुतोष यादव,पूर्णेन्दु यादव,सन्तोष प्रसाद,चन्द्रशेखर भगत,पिंकी यादव,सुनीता चौधरी,सोभा देवी,अर्जुन यादव, फिरोज अंसारी,हरदेव साहू, सतरूपा पांडेय, गफ्फार अंसारी, राजकिशोर सिंह यादव,शैलेन्द्र शर्मा,धर्मेन्द्र महतो,सुधीर गोप,सुभम कुमार,संजय यादव सम्बोधन के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

रविवार, 8 जुलाई 2018

राजद ने चंद्रशेखर जी की पुण्य तिथि मनाई


रांची के राजद कार्यालय में देश के 9वें पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्य तिथि मनायी गयी।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश राजद महासचिव-सह- प्रवक्ता कैलाश यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कैलाश यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर जी बहुत तेज तर्रार युवा तुर्क नेता थे, वह स्वाभिमानी व प्रखर समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। चन्द्रशेखर उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से महज एक छोटे से गांव इब्राहिम पट्टी के रहने वाले किसान परिवार से आते थे। चन्द्रशेखर जी का सम्पूर्ण जीवन संघर्षशील रहा, लम्बे राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव के बावजूद स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उनके संसदीय जीवन में बाजपेयी सरकार को एक वोट से हराना लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में याद किया जायेगा।
इस अवसर पर रामकुमार यादव,अवधेश पाल,चन्द्रशेखर भगत,ओमप्रकाश यादव,वीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत तिवारी,रामजी शर्मा,सूर्यदेव तिवारी,सुभम कुमार,जमुना यादव,सतरूपा पांडेय,समर अंसारी,नीरज यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...