यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 25 मई 2019

सांप निकल गया, अब लकीर पीटने से क्या




देवेंद्र गौतम

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और बहुजन क्रांति दल सहित कई संगठन ईवीएम में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। चुनाव आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन, पुतला दहन आदि चल रहा हैं। चुनाव आयोग अथवा ईवीएम पर उनका कोई विरोध था तो इसे चुनाव प्रक्रिया के दौरान दर्ज कराना चाहिए था। उस समय यदि सड़कों पर उतरे होते तो इसका कुछ लाभ भी हो सकता था। अब इस तरह का विरोध सांप के गुजरने के बाद लकीर पर लाठी पीटने के समान है। आपत्ति का समय निकल चुका है। अब इससे कोई लाभ नहीं होने वाला। चुनाव आयोग के पास ईवीएम मशीनें सुरक्षित हैं। कभी भी इनकी जांच कर तसल्ली की जा सकती है। लेकिन यह जांच किसी संवैधानिक संस्था के आदेश पर ही हो सकता है। सड़कों पर नारे लगाने से नहीं।
चुनाव हो चुके हैं। मतगणना हो चुकी है। परिणाम आ चुके हैं। मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापस  चुकी है। यही सत्य है। इस सत्य को अब स्वीकार कर लेना चाहिए। अब अगले पांच साल तक मोदी सरकार को काम करने का मौका देना चाहिए। हो सकता है पिछले कार्यकाल के दौरान जो वायदे पूरे नहीं हो पाए अब हो जाएं। वैसे आम जनता को सरकार के फैसलों और नीतियों से कोई नाराजगी नहीं है। होती तो चुनाव में दिखाई पड़ती। अब देश को किस दिशा में ले जाना है यह मोदी और शाह पर निर्भर है। जो भी फैसले मुनासिब समझेंगे, लेंगे। उनके हर फैसले को हमें स्वीकार करना होगा क्योंकि ईवीएम मशीनों से जो निकलकर आया है वही जनादेश है। लोकतंत्र में जनादेश ही सबकुछ होता है। यदि भोपाल की जनता ने प्रज्ञा ठाकुर को जिताया है तो उसे प्रज्ञा ठाकुर के विचारों का, उनके कामकाज के तरीकों का सम्मान करना होगा। जहां तक बौद्धिक वर्ग का सवाल है मतभिन्नता हो सकती है। लेकिन वैचारिक भिन्नता अपनी जगह है और जनता की इच्छा अपनी जगह। अगर विरोध है तो उसे तबतक शालीनता के साथ व्यक्त करना चाहिए जबतक भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार मौजूद है।


शुक्रवार, 24 मई 2019

इंडियन टेरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर



रांची / चेन्नई : भारत के अग्रणी मेन्सवियर ब्रांड इंडियन टेरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है। ब्रांड के नए चेहरे के तौर पर मशहूर क्रिकेटर को प्रस्तुत करते हुए कंपनी ने परिपूर्णता तथा उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करने के प्रति अपने जुनून को दोहराया है।
इस मौके पर इंडियन टेरेन फैशन लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष वेंकी राजगोपाल ने कहा कि इंडियन टेरेन परिवार में महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत करते हुए हम  उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी  की मौजूदगी से मिलने वाली प्रेरणा, रणनीतिक तरीके से विचार करने की क्षमता, असीम धैर्य तथा क्रिकेट के मैदान पर और मैदान से दूर उनका प्रभावशाली प्रदर्शन, उन्हें हमारे उपभोक्ताओं एवं युवाओं के लिए ब्रांड का आदर्श प्रतिनिधि बनाता है।
इंडियन टेरेन फैशन लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर, महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, इंडियन टेरेन का ब्रांड एंबेसडर बनकर मुझे खुशी का अनुभव हुआ है। यह बात तो सभी जानते हैं कि मद्रास और यहां के लोगों ने वर्षों से मुझे बेहद प्यार और सम्मान दिया है। मैं इस ब्रांड के साथ एक अद्भुत पारी के लिए पूरी तरह तत्पर हूँ।
नई सदी के युवा उपभोक्ता इंडियन टेरेन के उत्पादों का केंद्र-बिंदु होते हैं, जो बेहद कूल एवं आरामदायक कपड़ों में अपने कामकाज तथा खेल-कूद के बीच बड़ी आसानी से सामंजस्य स्थापित करते हैं। इंडियन टेरेन का मौजूदा ब्रांड दर्शन - मेक्स यू फील गुड महेंद्र सिंह धोनी के व्यक्तित्व के अनुरूप है।
इंडियन टेरेन फैशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चरथ नरसिम्हन ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी के रूप में इंडियन टेरेन को सब से बढ़िया ब्रांड एंबेसडर मिला है।  इस नई शुरुआत के साथ हम टेरेन जीन्स के तहत अपने प्रस्तावों को और ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हैं तथा युवा भारतीयों के लिए एक बिल्कुल अनोखे कलेक्शन का निर्माण करना चाहते हैं। आरका स्पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक मिहिर दिवाकर ने इस साझेदारी पर कहा, स्पोर्ट्स एवं प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर हम अपने खिलाड़ियों के लिए हमेशा सहक्रियाशील गठबंधन की तलाश करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और इंडियन टेरेन स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे के लिए उपयुक्त  हैं।

मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त


रांची। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार नंदकिशोर यादव ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनके प्रति जो भी विश्वास प्रकट किया, उसे वे अपने सामाजिक कार्यों की जीत मानते हैं और वे समाजसेवा के कार्यों में पूर्ववत लगे रहेंगे। श्री यादव ने विशेष रूप से सिल्ली और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और समर्थकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है, जहां उन्हें अपेक्षित मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं। जनता ने उनके समर्थन में जो योगदान दिया है, उसे वह सदैव याद रखेंगे और जनसेवा में जुटे रहेंगे। वहीं, श्री यादव की पत्नी व रांची नगर निगम वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव ने भी अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण ही अपेक्षित मत प्राप्त हुए। यादव दंपती ने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया है।

झारखण्ड के 14 लोकसभा सीटों में सभी 14 परिणाम


1- राजमहल- JMM के श्री विजय कुमार हांसदा ने BJP के श्री हेमलाल मुर्मू को 99195 मतों से पराजित किया।

2- दुमका- BJP के श्री सुनील सोरेन ने JMM के श्री शिबू सोरेन को 47590 मतों से पराजित किया।

3- गोड्डा- BJP के श्री निशिकांत ने JVM (P) के श्री प्रदीप यादव को 184227 मतों से पराजित किया।

4-चतरा- BJP के श्री सुनील कुमार सिंह ने INC के श्री मनोज कुमार यादव को 377871 मतों से पराजित किया।

5-कोडरमा- BJP के श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने JVM(P) के श्री बाबूलाल मराण्डी को  455600 मतों से पराजित किया।

6- गिरिडीह - AJSU के श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने JMM के श्री जगरनाथ महतो को  248347 मतों से पराजित किया।

7- धनबाद - BJP के श्री पशुपतिनाथ सिंह ने INC के श्री कीर्ति आजाद को  486194 मतों से पराजित किया।

8- रांची- BJP के श्री संजय सेठ ने INC के श्री सुबोध कांत सहाय को  283026 मतों से पराजित किया।

9- जमशेदपुर- BJP के श्री बिद्युत बरन महतो ने JMM के श्री चम्पई सोरेन को  302090 मतों से पराजित किया।

10- सिंहभूम-- INC की श्रीमती गीता कोड़ा ने BJP के श्री लक्ष्मण गिलुआ को 72155 मतों से पराजित किया।

11- खूंटी - BJP के श्री अर्जुन मुन्डा ने INC के श्री कालीचरण मुन्डा को  1445 मतों से पराजित किया।

12- लोहरदगा- BJP के श्री सुदर्शन भगत ने INC के श्री सुखदेव भगत को 10363 मतों से पराजित किया।

13- पलामू- BJP के श्री विष्णु दयाल राम ने RJD के श्री घूरन राम को  477606 मतों से पराजित किया।

14- हजारीबाग- BJP के श्री जयन्त सिन्हा ने INC के श्री गोपाल प्रसाद साहू को  479548 मतों से पराजित किया।

शुक्रवार, 17 मई 2019

कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार: राजेश कुमार सिन्हा


शत्रुघ्न सिन्हा और सुबोधकांत सहाय होंगे मंत्री

रांची / पटना । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार का गठन होना तय है। बिहार और झारखंड में कांग्रेसनीत महागठबंधन के पक्ष में चुनाव परिणाम आएगा। श्री सिन्हा ने दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के झूठे वादे से जनता ऊब चुकी है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुमलेबाजी व दिग्भ्रमित करने की कला से जनता भलिभांति परिचित हो गई है। भाजपा के बहकावे में जनता अब नहीं आनेवाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों का लाभ जनता को मिलता रहा है। कांग्रेस से ही देश का कायाकल्प संभव है। उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार में अधिकतर मतदाताओं ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन के पक्ष में समर्थन दिया है। अंतिम चरण में 19 मई को भी बिहार और झारखंड में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया है। श्री सिन्हा ने कहा कि पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और रांची से सुबोधकांत सहाय की जीत सुनिश्चित है। केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनने पर सुबोधकांत सहाय और शत्रुघ्न सिन्हा का मंत्री बनना भी तय है।

समर.कैंप में बच्चों को मिली योग की शिक्षा


रांंची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू रांची में  समर कैंप आयोजन के चौथे दिन योगा का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया ।  छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति का प्रदर्शन करते हुए सभी को गदगद कर दिया। खासकर छोटे बच्चों ने अपने  प्रदर्शनी के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । प्री नर्सरी कक्षा के बच्चों ने सर्वाधिक तालियां बटोरी ।
प्रिंसिपल श्री विजय कुमार शर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों में प्रतिभाएं कुट - कुट भरी होती है जिसकी पहचान कर विद्यालय के सभी शिक्षक समर्पित भाव से बच्चों को दिशानिर्देश एवम् शिक्षण करते हैं ।  साथ ही उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को उनके प्रतिभा के अनुरूप शिक्षा ग्रहण पर अंकुश न लगाएं ।  वाइस प्रिंसिपल श्री विमलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता है जिसमे सभी बच्चे बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । आयोजन बिल्कुल स्टूडेंट्स फ्रेंडली मैनर में होता है जिसके फलस्वरूप इस वर्ष दूसरे स्कूलों के बच्चों का भी इस आयोजन की ओर आकर्षण बढ़ा है । मौके पर उपस्थित अभिभावकों को काफी खुशी मिली उन्होंने विद्यालय के योगा शिक्षक को धन्यवाद दिया और कहा कि निश्चित तौर पर शिक्षकों ने मेहनत किया है तभी बच्चे इतनी बेहतरीन योगी की प्रस्तुत कर रहे हैं ।  मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव श्री मति सीमा शर्मा, शिक्षक गोपाल चन्द्र दास, सहित अन्य शिक्षक - शिक्षिका एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।

रांची जिला सपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा



रांची. झारखंड प्रदेश समाजवादी पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अली रजा जैदी को सौंप दिया है उन्होंने कहा कि अब हमसे ज्यादा बोझ नहीं समझेगा पार्टी की सारी जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ दी गई है मेरे ऊपर बहुत सारे लोड रहते हैं इस वजह कर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं उन्होंने उम्मीद जाहिर किया है कि मेरा इसका फा स्वीकार कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि मैं जितना दिन भी रहा पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया

गुरुवार, 16 मई 2019

महागठबंधन का परचम लहराना तय: सत्येंद्र देव


* शत्रुघ्न सिन्हा और सुबोधकांत सहाय की जीत तय

रांची। कांग्रेस के नेतृत्व में जनसमर्थन से केन्द्र में  महागठबंधन की सरकार बनेगी। पूरे देश में महागठबंधन का परचम लहराएगा। इसके संकेत लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभाओं में महागठबंधन के पक्ष में उमड़ती भीड़ से  मिल रहे हैं। उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पटना जिला के पूर्व संगठन मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारती सत्येन्द्र देव ने कही। श्री भारती एक निजी समारोह में शामिल होने रांची आए थे। बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा कि  बिहार व झारखंड में महागठबंधन के पक्ष में पहले की तुलना में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अब तक कई चरणों में संपन्न हुए चुनाव में अधिकतर मतदाताओं का रुझान महागठबंधन की ओर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे दावों की पोल खुल गई है। पिछले चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे। उसे पूरा करने में विफल रही। इसलिए भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है। इस बार का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा। श्री भारती ने कहा कि झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य  के आधार पर  यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां लोकसभा की 14 सीटों में से महागठबंधन के पक्ष में 10 सीटें आएगी। वहीं बिहार में भी महागठबंधन आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी और भरमाने की कला को जनता भलीभांति जान गई है। अंतिम चरण के चुनाव में भी भाजपा को किनारे करने की तैयारी में जनता जुट गई है। मोदी सरकार का जाना तय है। एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस नेतृत्व वाले महागठबंधन के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित है। वहीं झारखंड की प्रतिष्ठा मूलक  हाॅट सीट राजधानी रांची से कांग्रेस ( महागठबंधन ) के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय की जीत तय है।

मंगलवार, 14 मई 2019

जेसीआई राँची ने दूसरे दिन भी बाँटी मुफ़्त दवाइए




मंगलवार  को भी जेसीआई राँची ने डॉक्टर राजीव होमेओपथ्य के साथ मिलकर राँची के कई चौक चौराहों में मेगा हेल्थ अवेर्नेस एवं चेकप कैम्प लगाए । यह कैम्प कचेहरी , रातु रोड और पिसक मोर में लगाया गया । कैम्प में रिक्शा चालक , राहगिर , पुलिस वाले एवं काए लोगों को निशूल्क  इलाज एवं दवाइयाँ उपलब्ध करायी गई साथ ही पानी बॉटल और टाउल भी बाँटे गाए । लोगों को इस भीषण गरमी में चल रहे लू बीमारी से बचने के उपाय भी बताए गाए ।

आयोजन पर डॉक्टर राजीव एवं जेसीआई राँची के अध्यक्ष राकेश जैन , सौरभ साह , अरविंद राजघरिया , अभिषेक मोदी , अभिनव मंत्री , पंकज साबू , रॉबिन गुप्ता , कुणाल बोरा , सुशील केदीय , चेतन जैन , आदि उपस्तिथ थे ।

एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ



रांची।टाटीसिलवे मां एक्यूप्रेशर सेंटर एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय मासू पंचायत परीक्षण शिविर का उद्घाटन मां एक्यूप्रेशर सेंटर के संचालक डॉ मधुसूदन पांडे एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन पटना के शैलेंद्र कुमार मिश्रा (सुजॉक थेरेपी सह काउंसिल) के द्वारा किया गया आज 35 मरीजों का निबंधन कर उनका उपचार किया गया जिसमे मुख्य रूप से गैस. कब्ज .कमर .घुटने .एड़ी दर्द, सर्वाइकल. कंधे का दर्द. मधुमेह में गठिया आदि के हीरो का उपचार सह परीक्षण भी दिया जा रहा है
        शिविर 18 मई तक चलेगा इस शिविर में रांची के जाने-माने चिकित्सा डॉ शिवकुमार बर्मन सहयोगी बलराम महतो .कुंती देवी .सविता .कांति .निकिता कछाप द्वारा मरीजों का सेवाएं प्रदान की जा रही है
इस जानकारी को मा एक्यूप्रेशर सेंटर के डॉक्टर संदीप कुमार पांडे ने दी।

जेसीआई राँची ने लू से बचने के तरीक़े बताए




रांची। सोमवार को राँची की सबसे बड़ी युवा संस्था जेसीआई राँची ने होम्योपैथिक डॉक्टर राजीव  के साथ मिलकर राँची के कई चौक चौराहों में मेगा हेल्थ अवेर्नेस एवं चेकप कैम्प लगाए । यह कैम्प फिरयालाल और सुजाता चौक पर लगाया गया । कैम्प में लोगों को निशुल्क  इलाज एवं दवाइयाँ उपलब्ध करायी गई साथ ही पानी बॉटल और टावेल भी बाँटे गाए ।
आयोजन पर डॉक्टर राजीव एवं जेसीआई राँची के अध्यक्ष राकेश जैन , सौरभ साह , अरविंद राजघरिया , अभिषेक मोदी , अंकित मोदी , विक्रम चौधरी , गौरव माहेश्वरी , आदि उपस्थित थे ।

सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन


रांची। समाजवादी पार्टी की एक बैठक कडरू स्थित जामिया नगर कार्यकारी अध्यक्ष अली रजा जैदी की आवास में हुई. बैठक अली रजा देवी के अध्यक्षता में हुई. झारखंड प्रदेश  समाजवादी पार्टी  के कार्यकारी अध्यक्ष अली रजा ने कहा कि खूंटी रांची झारखंड के सभी सीटों पर सपा कांग्रेस को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देशानुसार कडरू में बैठक हुई और महागठबंधन को सभी सीटों पर जीत दिलाने को लेकर अपने अपने स्तर से मेहनत करने को कहा गया. खूंटी से कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा और रांची से कांग्रेसी उम्मीदवार श्री सुबोध कांत सहाय को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि 23 तारीख को महागठबंधन को अधिक से अधिक सीट मिलने की उम्मीद है बैठक में मुख्य रूप से विजय यादव नसीम कच्छी गुंजन कुमार परवेज खान तनया बसु रेहाना बेगम नौशाद अहमद आदि खासतौर से मौजूद थे

जे सी आई रांची फिर लेकर आ रहा है बच्चो के लिए समर कैंप





रांची। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची महिला शाखा एक बार फिर बच्चो के लिए धमाल ,धूम और मस्ती से भरा "समर कैंप " का आयोजन करने जा रही है। यह कैंप 17  से 19  मई तक है। इस कैंप का आयोजन आईएएस ऑफिसर्स क्लब , मोराबादी में किया जायगा। समर कैंप का नाम "अक्कर बक्कर  "रखा गया है। कैंप का समय सुबह 
09 :30 बजे से दोपहर 3 :30 बजे तक रखा गया है। बच्चो की आयु सीमा 5 से 12 साल तक राखी गयी है। इस समर कैंप में बच्चो के लिए बहुत से "क्रिएटिव अट्रैक्शन " जैसे ज़ुम्बा डांस , फायरलेस्स कुकिंग , राइड्स , मैडिटेशन , सेल्फ डिफेन्स , डेंटल केयर , हॉर्स राइडिंग , आदि मनोरंजन का आयोजन किया जा रहा है ।

कैंप में बच्चो को अच्छी  जानकारी दी जायगी , कुछ स्पेशल गिफ्ट्स ,स्नैक्स, जूस ,लंच का भी पबंध किया गया है।अधिक जानकारी के लिए प्रोजेक्ट चेयर पर्सन जेसीरेट रेनू गरोदिआ , आशा मोदी , मीनू जेजानि  से जल्द संपर्क करे। इस अवसर पर जे सी आई की अध्यक्ष दीपा बांका ,आशा पोद्दार ,पायल बजाज ,मेघा चौधरी ,रूचि झुनझुनवाला ,श्वेता माहेश्वरी ,संतोषी मुरारका ,प्रमिला मुरारका ,नम्रता जैन ,शीतल शर्मा ,श्वेता अग्रवाल ,मनीषा साबू ,मधु मोदी ,राधिका मोदी ,नीलम जैन नीलम अग्रवाल ,वीणा तुलस्यान ,रंजना अग्रवाल गुरप्रीत कौर, आदि उपस्तिथ रहेंगी

गबन और फर्जीवाड़ा के आरोपी ने ली प्रोन्नति



बेेटे को भी नियुक्ति दिलाने का तलाशा रास्ता

रांची। झारखंड राज्य के गठन के बाद बिहार के कई दाग़ी कर्मी झारखंड कैडर में अपनी नाम डलवाकर विभाग की आंखों में धूल झोकने में सफल रहे हैं। उनके खिलाफ जांच तो चलती रही लेकिन उसकी गति धीमी हो गई। झारखंड राज्य अनुसूचित जाति निगम में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। वहां एक क्षेत्रीय पदाधिकारी हैं सुनील कुमार। 2007-08 में वे बिहार राज्य अनुसूचित जाति निगम में सहायक परियोजना पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनपर अमानत में ख़यानत और गलत ढंग से बहाली का आरोप गठित हुआ। विभागीय राशि के गबन फर्जी शैक्षणिक और आयु प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति लेने के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। निगरानी विभाग की जांच शुरू हुई। इस बीच वे कैडर परिवर्तित कर झारखंड  गए। कुछ समय तक वे कैडर विभाजन की आड़ में बचे रहे। फिर प्रबंध निदेशक से सांठगांठ कर प्रोन्नति लेकर क्षेक्षीय पदाधिकारी भी बन गए। प्रबंध निदेशक ने प्रोन्नति देने और उनके बेटे को भी नियुक्ति दिलाने से पूर्व कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडे की अनुमति लेने की भ जरूरत नहीं समझी। जब सचिव के संज्ञान में मामला आया तो सबसे पहले सुनील कुमार के बेटे की रद्द कर दी और सुनील कुमार के खिलाफ अप्रैल 2019 में त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अब आटसोर्सिंग की आड़ में सुनील कुमार के बेटे सहित पांच लोगों को परियोजना पदाधिकारी के रूप में बहाल करने की पूरी तैयारी कर ल गई है। निगरानी विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण दिया भी गया लेकिन मामले को अभी तक न्यायपालिका में नहीं ले जाया गया।

झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक मंच के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडे से अनुरोध किया है कि जांच कार्रवी पूरी होने तक सुनील कुमार का वेतन रोक दिया जाए और अन्य सुविधाओं को रोक दिया जाए।  



सोमवार, 13 मई 2019

रांची में पेयजल संकट से निपटने की पूरी तैयारीः डा. किरण कुमारी



रांची नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डा. किरण कुमारी ने दावा किया है कि इस साल गर्मियों में रांची के किसी इलाके में पेयजल की किल्लत नहीं होगी। इसके लिए तमाम जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। नगर निगम के पास इतनी संख्या में टैंकर उपलब्ध हो चुके हैं कि जहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंचता वहां तत्काल जलापूर्ति कर दी जाएगी। शहर के तमाम खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर ली गई है। उनके रखरखाव और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जलाशयों की जल ग्रहण क्षमता में बढ़ोत्तरी और रखरखाव की पहल शुरू कर दी गई है। विभिन्न इलाकों के भूमिगत जल के स्तर का डाटा तैयार कर लिया गया है। पानी के किल्लत वाले संभावित इलाकों को संवेदनशील सूची में डाला गया है और उनपर विशेष ध्यान रखा जाएगा। डा किरण कुमारी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने के कई माह पहले संभावित संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

रविवार, 12 मई 2019

रांची समाटीटन लेडिज सर्कल ने मनाया मातृ दिवस


रांची समारीटन लेडिज सर्कल 169 ने मातृ दिवस मनाया: ओरमांझी के शांति सदन में रांची समारीटन लेडिज सर्कल द्वारा मातृ दिवस मनाया गया. शांति सदन करीब 35 मानसिक रूप से बीमार, निराश्रित महिलाओं को आश्रय दे रहा है. मदर डेय के मौके पर  सदस्यों ने वहां समय बिताया व संस्था द्वारा खाने पीने व रोजमरा की वस्तुओं का वितरण किया गया . रांची समारीटन लेडिज सर्कल 169, लेडिज सर्कल इंडिया की शाखा है. अवसर पर लेडिज सर्कल की अध्यक्ष खुशबु सिंहअनिआ, कोषाध्यक्ष स्नेहा जैन, डॉ मीनाली मिढ़ा, नेहा खेमका, प्रियंका जैन मौजूद थी. साथ ही रांची समारीटन 244 के टेबलर राहुल सिंहअनिआ, करणवीर सिंह व संदीप खेमका भी उपस्थित थे.यह जानकारी लेडिज सर्कल 169 की स्नेहा जैन ने दी

लायन्स रांची ईस्ट में 121 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता



रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट में 121 नए सदस्यों को लायन जिला 322 ए केजिलापाल माधव लाखोटिया ने सदस्यता ग्रहण करायी एवं नए सदस्यों को सेवा करने हेतु प्रेरित किया । नए सदस्यों को लायन पिन एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । नए सदस्यों में 50 महिलाए हैं । इन सदस्यों को मिला कर क्लब के सदस्यों कि संख्या 430 हो गयी है ।
ज्ञातव्य हो कि हाल ही में लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट  को कोलकाता में सम्पन्न , लायन्स इंटरनेशनल के 46 वें  महाधिवेशन में सेवा कार्य में अग्रणी मानते हुये मल्टीपल ( भूटान सहित पूर्वी भारत) का सबे बड़ा क्लब घोषित किया गया था ।
लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा इस शहर में कई स्थायी प्रोजेक्ट चलाये जा रहे हैं जिसमे प्रमुख हैं – निरामया अस्पताल, जयपुर फूट सेंटर , अल्बर्ट एक्का चौक पर प्याऊ, के एम मल्लिक स्कूल आदि । इसके अतिरिक्त क्लब के द्वारा वर्ष  भर सुदूर क्षेत्रों में शिविर लगा कर मोतियाबिंद ऑपरेशन , डायबटीज़ जांच एवं इलाज ,मुफ्त चश्मा एवं दवा वितरण आदि किए जाते हैं ।
लायन्स इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सेवा कार्य में लगी हुयी संस्था है जिसके पूर्वी भारत में 37,967 सदस्य है । जिला 322ए ( जिसमें रांची ईस्ट शामिल है ) के अंतर्गत 85 क्लब और 3,765 सदस्य हैं ।
आज के कार्यक्रम में क्लब के  अध्यक्ष मनोज नरेडी ने नए सदस्यों का स्वागत किया एवं मानद सचिव सतीश गुप्ता ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्रथम उप जिलापाल राजेश गुप्ता , पूर्व जिलापाल वी के महेंद्रू एवं राजीव लोचन ,कोषाध्यक्ष भारतेन्दु झा, उपाध्यक्ष दिवाकर राजगड़िया, अनुपमा लोचन एवं संजय पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल जी, रमेश खेमका , वसीम आलम , सुनील केडिया, कुमुद झा , नेमि अग्रवाल   सहित,डॉ सुरंजन सरकार, शंभू चूरीवाला, रमेन्द्र कुमार, रतनलाल अग्रवाल , विकास विजयवर्गीय , प्रवीण लोहिया , अमरजीत गिरधर, विजया केडिया, अनीता झा, कविता गुप्ता , रंजिता गुप्ता  आदि कई सदस्य उपस्थित थे ।

आपनजन बंगाली संगठन ने मनाई गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती


 प्रेरणास्रोत हैं गुरुवर की कविताएं : रमेशचंद्र सरकार


रांची। हटिया क्षेत्र अंतर्गत हेसाग स्थित विकास नगर रोड नंबर दो में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था आपनजन बंगाली संगठन की ओर से विश्व कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की 158 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवर की कविताओं के पाठ से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी व सांस्कृतिक संस्था आपनजन बंगाली संगठन के अध्यक्ष रमेशचंद्र सरकार ने गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टैगोर की कविताओं के बारे में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विदेशी लेखकों व कवियों ने भी प्रशंसा की है। उनकी  मर्मस्पर्शी कविताएं जीवन की वास्तविकता को दर्शाती है। गुरुवर टैगोर ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी। श्री सरकार ने समारोह के दौरान अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि नोबल पुरस्कार विजेता गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की कविताओं का पाठ करने से अंतर्मन में एक नई प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है। हृदय को छू लेने वाली उनकी कविताएं मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में शामिल आपनजन बंगाली संगठन के सदस्यों के परिजनों व उनके बच्चों द्वारा आकर्षक व मनोरंजक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया गया। गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की कविताओं का पाठ समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर संगठन के तपन कुमार राय, जेके नियोगी,सपन कांति चंदा, संजीव कुमार घोष, वार्ड पार्षद सविता लिंडा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

लू से बचाव के लिए जेसीआई की पहल

13 स 18 तक बांटी जाएंगी दवाएं

रांची। रांची वासियों को लू से बचाने के लिए 13 मई से 18 मई तक एक नई पहल की जा रही है। रांची के अभि होम्यो क्लिनिक के डा. राजीव और जूनियर चेंबर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल होम्यो क्लिनिक की शुरुआत की जा रही है। इसकी अभियान का शुभारंभ सुजाता चौक, फिरायालाल चौक से किया जाएगा। इसके तहत 14 मई को कचहरी चौक, रा, रोड चौक और पिस्का मोड़, 15 मई को हरमू चौक और किशोरगंज चौक पर, 18 मई को इसका समापन गाड़ीखाना चौक और   गोशाला चौक पर किया जाएगा।  इस दौरान गरीब तबके के लोगों को लू प्रतिरोधक दवा, पानी का बोतल, तौलिया आदि दिया जाएगा। डा. राजीव ने बताया कि वे अभी तक 400 से अधिक निःशुल्क हेल्थ कैंप लगा चुके हैं। शहर में चिकनगुनिया का प्रकोप होने पर उन्होंने 100 से अधिक चिकित्सा कैंप लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लू से बचने के लिए होम्योपैथी में ग्लुनाइट नामक दवा आती है जो काफी कारगर है।
इस मौके पर आयोजित प्रेस वर्ता में जेसीआई रांची के अध्यक्ष राकेश जैन, दीपक अग्रवाल, सौरभ शाह, अरविंद राजगढ़िया, अभिषेक मोदी, मयंक अग्रवाल, सौरभ साबू, गौरव अग्रवाल, अक्षत आनंद, अंकित मोदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शनिवार, 11 मई 2019

रहस्य का पिटारा बन चुकी हैं ईवीएम मशीनें



देवेंद्र गौतम
20 लाख करीब ईवीएम मशीनें चुनाव आयोग के कब्जे से बाहर हैं। आरटीआई के जरिए सका खुलासा हुआ है। मुंबई हाई कोर्ट में ससे जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई चल रही है। लेकिन न तो सरकार को इसकी चिंता है न चुनाव योग को। मुख्य धारा की मीडिया के ले भी यह कोई खबर नहीं है। मुंबई के सूचना अधिकार कार्यकर्ता मनोरंजन राय ने 27 मार्च 2018 को मुंबई हात्रकोर्ट में इस मामले को लेकर एक जनहित याचिका दायर की थी। उनके आग्रह पर हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से ईवीएम मशीनों के स्टाक और इनकी निर्माता कंपनियों से आपूर्ति का डाटा मांगा था। इसमें बीस लाख ईवीएम मशीनों का कोई लेखा जोखा नहीं मिल रहा है। कंपनियों ने आपूर्ति की लेकिन चुनाव आयोग तक नहीं पहुंची। मामले की सुनवाई चल रही है। चुनाव के दौरान कहीं होटल के कमरे से ईवीएम मशीने बरामद हो रही हैं तो कहीं सड़क पर फेंकी हुई मिल रही हैं। कहीं स्ट्रांग रूम का ताला खोलकर ईवीएम मशीनें बदले जाने के आरोप लग रहे हैं। कोई हैक करने का दावा कर रहा है कोई हैकिंग की आशंका व्यक्त कर रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व के दौरान आखिर यह सब क्या हो रहा है?
सरकार मौन है। कथित मुख्य धारा के मीडिया ने भी टीआरपी बटोरने वाली इन खबरों को पूरी तरह नज़र-अंदाज़ कर दिया है। सिर्फ फ्रंटलाइन पत्रिका ने इसकी रिपोर्ट छापी है। यूट्यूब पर कुछ वीडियो पोस्ट हुए। अभी तक किसी राजनीतिक दल ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की। 20 लाख ईवीएम मशीनें चुनावी हार को जीत में बदल सकती हैं। सवाल है कि ईसीएल और बीईएल कंपनियों से भेजी गई यह मशीने अगर चुनाव आयोग नहीं पहुंची तो आखिर गईं कहां। बीईल को तो चुनाव आयोग ने अतिरिक्त भुगतान भी कर दिया है। इसबार के चुनाव में ईवीएम मशीनें रहस्यों का पिटारा बन चुकी हैं। बैलेट पेपर के जमाने में बूथ लूट होती थी अब तकनीक का खेल हो रहा है।

शुक्रवार, 10 मई 2019

लोकसभा चुनाव में सूबे की सभी सीटों पर लहराएगा भाजपा का परचम : अजय राय


रांची। भाजपा नेता अजय राय ने कहा है कि सूबे में लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरेगा। राज्य में दो चरणों में हुए चुनाव के रुझान से यह  स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार के कामकाज से जनता पूर्णत: संतुष्ट है। इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। पूरे देश में मोदी की जनसभाओं में उमड़ती भीड़ से यह स्पष्ट हो गया है कि केन्द्र में फिर मोदी सरकार सत्ता संभालेगी। श्री राय ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार जनहित में बेहतर काम कर रही है। राज्य में विकास की गति तेज हुई है। भाजपा सरकार बेहतर सुशासन दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अधिकतर जनता ने पिछले दिनों हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया। लोकसभा की सभी 14 सीटों पर भाजपा व इसके सहयोगी दल के प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत होगी।

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का कोई सुराग नहीं



अभिभावक मंच का भ़ड़का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी


लोहरदगा। गत माह शहर के मिशन चौक स्थित एक निजी विद्यालय में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के 16 दिन बीतने के बावजूद अबतक आरोपी का सुराग नहीं मिलना दुखद है। जिला पुलिस प्रशासन शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करें अन्यथा बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। उक्त बातें झारखंड राज्य अभिभावक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को शहर के गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन में पत्रकारों से कही। अजय राय ने कहा कि दोषी को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने में अभिभावक मंच एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक मंच का प्रतिनिधिमंडल आज उक्त स्कूल में जाकर स्कूल के निदेशक, शिक्षिकाओं, स्टाफ से बातचीत की। सभी ने इस घटना की निंदा करते हुए जांच में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक मंच मानती है कि घटना बच्ची के साथ घटित हुई है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इसके लिए मंच ने बाल संरक्षण आयोग दिल्ली को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दिया है। उन्होने जिला प्रशासन से मांग किया है कि बच्ची व उसके अभिभावक को फूल सिक्योरिटी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी दबंग क्यों न ही फर्क नहीं पड़ता है। सच्चाई को सामने लाने और दोषी की गिरफ्तारी के लिए अभिभावक मंच प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि मंच ने पीड़िता व उसके अभिभावक से भी बात किया है। उसे शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइंस का अनुपालन हेतु जिला प्रशासन से बात किया जाएगा। मौके पर प्रदेश सचिव नीरज भट्ट, संजय सर्राफ, संजीव दत्ता, दीपक सर्राफ, अनूप दास, हेमंत वर्मा आदि मौजूद थे।

गिरिराज के अमर्यादित बयान पर बवाल


गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से अविलंब  हटाया जाय: मौलाना तहजिबुल हसन

पैग़म्बर मोहम्मद पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर  विरोध प्रदर्शन


रांची। भारतीय जनता पार्टी के मुंह फट नेता गिरिराज सिंह अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ल० और उनकी प्यारी पुत्री हजरत बीबी फातिमा के विरुद्ध विवादित बयान देकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। इस्लाम धर्म में हजरत मोहम्मद सर्वोच्च स्थान रखते हैं और उनकी पुत्री हजरत बीबी फातिमा स्त्रियों में सर्वोच्च स्थान रखती है। किसी भी स्थिति में हम इसलाम के प्रतिष्ठित महानुभावों के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उक्त बातें मस्जिद जाफरीया के इमाम व खतीब हजरत मौलाना सैयद तहजीब उल हसन रिजवी ने कहीं। मौलाना ने कहा कि गिरिराज का बयान से न सिर्फ मुस्लिम समाज का ही दिल दुखा है बल्कि सभी समाज के लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है। क्योंकि हमारा हिंदुस्तान सदियों से गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक है। और यहाँ हिंदू मुस्लिम ईद, दिवाली, दशहरा एक साथ मिलकर मनाते हैं। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि इस घृणित कार्य के लिए गिरिराज सिंह के को दंडित किया जाए। और उन्हें अविलंब मंत्रिमंडल से हटाया जाए। मौलाना ने कहा कि गिरिराज सिंह इससे पूर्व भी इस तरह का बयान देता रहा है जिसके बयान से भारत की एकता और अखंडता को खतरा पहुंचता रहा है। हम तमाम भारतवासी विशेषकर अंजुमन ए जफरिया के सदस्यगण एवं रांची के मुसलमान गिरिराज सिंह के इस बयान की भरपूर निंदा करते हैं। इस मौके पर डॉक्टर शमीम हैदर, सैयद मेहंदी इमाम, जफरुल हसन, अशरफ हुसैन, यूनुस रजा, युसूफ हुसैन, एस एच फातमी, इकबाल हुसैन फातमी, शब्बीर अहमद, गुलाम सरवर, अता इमाम रिज़वी, सैयद फराज अब्बास, फराज अहमद, सैयद समर अली,  आमोद अब्बास, फैजान हैदर समेत सैकड़ों लोग थे।

गुरुवार, 9 मई 2019

डा. मोती प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि


* श्रद्धासुमन अर्पित करने जुटे चिकित्सकगण व अन्य गणमान्य लोग

रांची। श्रद्धांजलि सभा में देश-विदेश में ख्यातिप्राप्त दिवंगत चिकित्सक डॉ.मोती प्रसाद सिंह को गुरुवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राजधानी के हिनू स्थित उनके आवास पर काफी संख्या में रांची व  जमशेदपुर सहित अन्य जगहों के चिकित्सक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण और अन्य गणमान्य लोगों ने स्व.डाॅ.सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया। उल्लेखनीय है कि गत तीन मई को जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के दौरान उनका अकस्मात निधन हो गया था। वे कोल इंडिया के डायरेक्टर, स्वास्थ्य सेवा के अलावा एच ई सी, मेकान में भी सेवारत रहे थे। वे विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चिकित्सा संगठनों से भी जुड़े हुए थे। उन्हें देश विदेश के सेमिनारों में बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाता था। सेवानिवृत्त होने के बाद वे रांची के हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी में अपने आवास में रहते थे।
   डॉ. मोती प्रसाद सिंह  की श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से डॉ. राघव शरण, डॉ.आर एन सिंह, डॉ.ओपी सिंह, डॉ.रेखा रानी सिंह, डॉ.सुमंत मिश्रा, डॉ.आर आर भट्टाचार्य, डॉ.अनंत सिन्हा, कोल इंडिया के चिकित्सक गण, एचईसी व मेकान के चिकित्सक गण, शहर के कई जाने-माने चिकित्सक, चेबर ऑफ काॅमर्स के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधिगण शामिल हुए। इसके अलावा उनकी तीनों पुत्रियां, दामाद सहित अन्य परिजन मौजूद थे।

बुधवार, 8 मई 2019

संस्मरणः जब डा. मोती प्रसाद सिंह ने मुझे दो दिनों में चंगा कर दिया



देवेंद्र गौतम

अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डा. मोती प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन रांची की बड़ी आबादी की तरह मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। उनके निधन की खबर सुनने के बाद उनका चेहरा आंखों के सामने घूम गया। वर्ष 2010 में एक बार मैंने उनका वृहत इंटरव्यू लिया था। इसके कुछ ही दिनों बाद अचानक मेरी तबीयत खराब हुई। पत्रकार मित्र नवल किशोर सिंह मुझे उनके पास ले गए। डाक्टर साहब ने कुछ टेस्ट कराए। रिपोर्ट में टायफायड, यूरिन इंफेक्शन और डायबिटिज निकला। डाक्टर साहब ने मेरा पारिवारिक इतिहास जानने के बाद कहा कि डायबिटिज मुझे ज्यादा परेशान नहीं करेगा लेकिन जब-जब मानसिक तनाव होगा, यह बढ़ेगा। उन्होंने डायबिटिज के लिए एक दवा ग्लुकोनार्म जी वन लगातार खाने की सलाह दी और टीयफायड तथा यूरिन इंफेक्शन के लिए मात्र एक टैबलेट दिया। दो दिन के अंदर मैं पूरी तरह चंगा हो गया। आज भी मैं डायबिटिज के लिए उनकी लिखी दवा खाता हूं।
मैं जानता हूं कि उस समय किसी भी डाक्टर के पास गया होता तो वह पचीसों टेस्ट कराता और मुझे ठीक होने में अच्छा-खासा समय लग जाता। लंबे समय तक कमजोरी रहती। इतने कुशल और देवता समान चिकित्सकों की पीढ़ी अब खत्म होती जा रही है। हाल में ऐसे ही विश्व प्रसिद्ध न्यूरो चिकित्सक डां केके सिन्हा का निधन हो गया। पता नहीं ईश्वर ऐसी विभूतियों को अपने पास क्यों बुला लेते हैं जिनकी समाज को बेहद जरूरत होती है।
2013 में मैं दिल्ली चला गया था। इस बीच रांची आना भी हुआ तो बहुत कम समय के लिए। अभी जब रांची रहना हो रहा है तो कई बार नवल जी से कहा कि डाक्टर साहब से मिलना है। हम उनसे मिलने गए भी लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उनका एक और इंटरव्यू लेने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

मंगलवार, 7 मई 2019

सैन्य राष्ट्रवाद को चुनावी मुद्दा बनाना भाजपा की भयंकर भूल



देवेंद्र गौतम
भाजपा ने पुलवामा और बालाकोट को चुनावी मुद्दा बनाकर बड़ी भूल कर दी। यह कोई मुद्दा था ही नहीं। इतिहास बताता है कि सैन्य राष्ट्रवाद को हिटलर और मुसोलिनी ने मुद्दा बनाया था। पहले विश्व युद्ध के बाद बर्साय संधि के जरिए विक्षुब्ध राष्ट्रों को जिस तरह हाशिये पर ला खड़ा किया गया था उससे लोगों में आक्रोश था जिसका लाभ हिटलर और मुसोलिनी को मिला था। लेकिन भारत में सैन्य राष्ट्रवाद का राजनीतिक लाभ उठाने की स्थिति नहीं थी। यदि एयर स्ट्राइक के तुरंत बाद चुनाव होते तो भाजपा को इसका कुछ लाभ मिल सकता था लेकिन दोनों के बीच के अंतराल में बहुत से ऐसे तथ्य उजागर हुए जिन्होंने सैन्य राष्ट्रवाद की लहर कमजोर कर दी। इन दोनों घटनाओं में एक पुलवामा मोदी सरकार की इंटेलिजेंस नाकामी का प्रतीक था जिसपर सरकार को शर्मिंदगी प्रकट करनी चाहिए थी, लेकिन इस नाम पर वोट मांगे जाने लगे। दूसरा बालाकोट वायुसेना के शौर्य का जिसपर देशवासी गौरवान्वित हो सकते थे लेकिन उनके रोजमर्रे के जीवन से जुड़े दूसरे मुद्दे थे जिनपर सरकार की चर्चा ही नहीं करना चाहती थी। जो चर्चा करता था उसे पाकिस्तान का एजेंट और देशद्रोही करार दिया जाता था। चुनाव में मुख्य मुद्दा विकास, रोजगार, नोटबंदी, जीएसटी आदि थे जिनपर सरकार चाहती तो अपने सृजित तर्कों और आंकड़ों के जरिए लोगों को एक हद तक प्रभावित कर सकती थी। उनके भक्त और समर्थक तो थे ही। इन्हें हवा देने के लिए केंद्र सरकार ने तरह-तरह की योजनाएं लाईं उनके लाभुकों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित भी कर सकती थी लेकिन उनका क्रियान्वयन जिस ढंग से किया गया उससे समाज के हिस्से को तात्कालिक लाभ तो मिला लेकिन दूरगामी परेशानी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भाजपा के कथित भक्तों ने गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल कर भाजपा का और भी नुकसान किया। कुछ इसी तरह की भाषा का प्रयोग स्वयं पीएम मोदी और उनके कई मंत्री करते रहे। राजीव गांधी पर टिप्पणी कर तो उन्होंने हद ही कर दी। भारत की जनता न तो यह भाषा बोलती है, न पसंद करती है।
भाजपा ने भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर जैसी आतंकवाद की आरोपी को उम्मीदवार बनाकर यह संकेत दे दिया कि वह भारत के हिंदूवाद को किस दिशा में ले जाना चाहती है। तेज़बहादुर यादव का नामांकन रद्द कराने के लिए जिस तरह तंत्र का उपयोग किया गया उसने मोदी सरकार के सैन्यवाद की असली तसवीर दिखा दी। यहां अखिलेश यादव की रणनीति सफल हो गई। इस तरह की कार्रवाइयों के जरिए पीएम मोदी ने अपने पावों में खुद कुल्हाड़ी मार ली। 2014 की बात और थी। उस समय लोग कांग्रेस से नाराज थे और मोदी को एक उम्मीद के रूप में देख रहे थे। 2014 की जीत किसी करिश्मे की नहीं कांग्रेस से नाराजगी की जीत थी। नकारात्मक वोटों से जीती थी भाजपा। जिसे नेरेंद्र मोदी ने अपना करिश्मा समझ लिया और मनमाने तरीके से काम करने लगे। मोदी सरकार ने अच्छी योजनाएं लीं लेकिन क्रियान्वयन बेढंगे तरीके से किया। यह चुनाव भी बेढंगे तरीके से ही लड़ा जिसका नतीजा 23 मई को सामने आ जाएगा। क्या होगा, इसका आभास तो भाजपा नेताओं को भी है।

रांचीवासियों के दिलों में रहेंगे हरदिल अज़ीज डा. मोती प्रसाद सिंह




रांची। राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सक डा. मोती प्रसाद सिंह का निधन रांची वासियों के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई आने वाले कई वर्षों तक हो पाना संभव नहीं दिखता। हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर लगे बोर्ड को देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे कि डाक्टर साहब नहीं रहे। वे चिकित्सा का व्यवसाय नहीं बल्कि उसकी साधना करते थे। अमीर-गरीब सबके लिए उनके द्वार खुले रहते थे। गरीब मरीजों का वे न सिर्फ मुफ्त इलाज करते थे बल्कि दवाएं भी अपने पास से दे देते थे।  
उनका देहांत 3 मई को जमशेदपुर के टीएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। उनकी ज्येष्ठ पुत्री डा. विनीता सिंह और दामाद डां सुनील कुमार ने उनका दाह्य संस्कार और श्राद्ध कर्म जमशेदपुर में ही आर्य समाजी विधि सो कराया। डा. मोती प्रसाद सिंह की तीन पुत्रियां हैं। मंझली पुत्री डां मनीषा सिंह अपने पति डा. राजीव सिंह के साथ ब्रिटेन में रहती है। छोटी बेटी रिंकू सिंह एक कृशल गृहणी हैं और हिंडाल्कों कंपनी में पदस्थापित अभियंता विनीत कुमार के साथ रहती हैं। क्टर मोती प्रसाद सिंह एसोसियेशन ऑफ फिजिसियंस ऑफ इंडिया और कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई के आजीवन पदधारी रहे। 

स्व, डा. सिंह चिकित्सकों की कई अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़े थे। उन्हें विदेशों में होने वाले चिकित्सा संबंधी सेमिनारों में विशेष वक्ता के रूप में बुलाया जाता था। श्रेष्ठ सेवाओं के लिए उन्हें दर्जनों पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। उन्हें ब्रिटेन स्थित बिहार-झारखंड मेडिकल एसोसिएशन और ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ राजपूत सहित कई संस्थाओं के वार्षिक कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाता था।
स्व. डां सिंह दरभंगा मेडिकल कॉलेज ह़ॉस्पीटल से एमबीबीएस की पढ़ाई की। एमडी किया। इसके बाद रांची स्थित एचइसी के प्लांट हास्पीटल में बतौर वरीय चिकित्सक योगदान दिया। वहां अपनी व्यवहार कुशलता से लोकप्रियता हासिल की। वे कोल इंडिया के डायरेक्टर, हेल्थ सर्विसेज चयनित किए गए। वहां भी उन्होंने अपने गहन अनुभव और ज्ञान के जरिए की पलब्धियां हासिल की। कोल इंडिया की परियोजनाओं में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण में इनका बड़ा योगदान रहा। कोल इंडिया से सेवानिवृत होने के बाद वे रांची आ गए। उन्हें मेकॉन प्रबंधन ने इस्पात अस्पतालों का सलाहकार नियुक्त किया। वहां भी इनका अहम योगदान रहा। रांची में अपनी व्यवहार कुशलता, सहज उपलब्धता और बेहतर इलाज के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। 9 मई को को उनके हिनू स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

10 वीं में मिले 88 प्रतिशत


गुरु नानक स्कूल की छात्रा हसीन फातिमा को सीबीएसई ,10वीं की परीक्षा में मिला 88 प्रतिशत अंक
रांची। राजधानी रांची निवासी छात्रा हसीन फातिमा को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल हुई है। उसे 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। हसीन फातिमा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देती है। उनके पिता एस अजहारूल हसनैन जैदी व माता सईदा नाज ने अपनी पुत्री की सफलता पर गर्व करते हुए खुशी का इजहार किया। हसीन फातिमा को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उनके परिजनों व सहपाठियों ने बधाई दी है।

रक्शंदा रजा ने किया पहली बार मतदान



रांची। स्थानीय मारवाड़ी काॅलेज में प्रथम वर्ष (कला) की छात्रा रक्शंदा रजा ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजधानी के काली स्थान रोड निवासी रक्शंदा रजा वरिष्ठ पत्रकार एस एम शमीम की पौत्री है। रक्शंदा ने बताया कि पहली बार मतदान करने को लेकर वह काफी उत्साहित थी। सुबह उठकर वह अपने मतदान केन्द्र, प्राइमरी स्कूल, काली स्थान रोड, बूथ संख्या 229 पर पहुंच गई और मताधिकार का प्रयोग किया। उसने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सबों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वह मतदान करने के बाद खुशी का इजहार कर रही थी।

सोमवार, 6 मई 2019

क्या इसी भाषा और संस्कार को लेकर विश्वगुरु बनेगा भारत!



देवेंद्र गौतम

पीएम नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने चुनाव के समय बार-बार अपने पांव में खुद कुल्हाड़ी मारी। प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारना, फौजी जवान तेज़ बहादुर का नामांकन रद्द करवाना, बनारस के साधु संतो के नामांकन को खारिज करवाना। चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाना, पूर्व में सेना की कार्रवाइयों को वीडियो गेम बताना और शहीद प्रधानमंत्री राजीव गांध पर अपमानजनक टिप्पणी करना यह सब ऐसी गलतियां हैं जिनका खमियाजा उन्हें और उनकी पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।
पीएम मोदी अभी जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह सभ्य लोगों की भाषा तो कत्तई नहीं हो सकती। पढ़ा लिखा आदमी तो दूर कोई अनपढ़ चायवाला भी इतनी उदंड भाषा नहीं बोलता। उनकी भाषा शुरू से कटाक्ष करने वाली रही है। लेकिन इतने निचले स्तर पर उतरकर कटाक्ष करना इतने बड़े और जिम्मेदार पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। ऐसी भाषा की देशवासियों पर क्या प्रतिक्रिया होती है कभी न इसे जानने की कोशिश की न इसकी परवाह की। वे स्वयं को चायवाला बोलते हैं। चायवाला भी अपने ग्राहकों से साथ इस तरह की बात नहीं करता। उनके साथ अदब से पेश आता है। यह जाहिल-जपाट और सड़क छाप लफंगों की भाषा देश के लोग पसंद नहीं करते। आश्चर्य होता है कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठक कैसे रहे। संघ का एक साधारण कार्यकर्ता भी इतनी शालीन भाषा बोलता है कि सैद्धांतिक विरोध रखने वाले भी उनसे प्रभावित हो जाते हैं। संघ जैसी संस्था में रहकर भी कोई संस्कार नहीं सीखे तो आश्चर्य होता है।
हालांकि राजनीति में गंदी भाषा और मूल्यहीनता की शुरुआत लालू यादव से मानी जाती है जो भूरा बाल साफ करो जैसे नारे लगाते थे। लेकिन लालू की भाषा किसी को कचोटती नहीं थी। लोग उनकी बातों का मज़ा लेते थे। उनका उद्देश्य किसी को अपमानित करना नहीं होता था बल्कि पिछड़ी जातियों को जागृत करना, उनके अंदर आत्मसम्मान की भावना भरना होता था। वे मसखरी कर लोगों को आकर्षित करने की कला जानते थे। आज भी वे देश के सबसे मुंहफट राजनेता माने जाते हैं। लेकिन उनकी भाषा कचोटती नहीं गुदगुदाती है। मायावती भी आक्रामक भाषण देती हैं लेकिन उन्होंने मनुवाद और ब्राह्मणवाद का विरोध किया किसी व्यक्ति अथवा जाति के लिए कभी अपमानजनक और चुभने वाली बातें नहीं की। अपने विरोधियों को देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त घोषित करने और घटिया बातें करने की शुरुआत मोदी और शाह की जोड़ी ने की। वह भी सत्ता हासिल हो जाने के बाद। सत्ता पाते ही उनका अहंकार, बड़बोलापन सातवें आसमान पर पहुंच गया। भाजपा में और भी तो नेता हैं, उनकी भाषा और उनका आचरण तो मर्यादित है। वे विरोधियों को निशाना जरूर बनाते हैं लेकिन उनपर व्यक्तिगत हमला नहीं करते। राजनाथ सिंह हों, नितिन गडकरी हों या अन्य नेता। वे नपी तुली और तार्किक बातें करते हैं। सिर्फ मोदी और शाह के चहेते लोगों की ज़ुबान बेलगाम हो गई है। वे कब क्या बोल जाएंगे उन्हें खुद पता नहीं।
मोदी जी की भाषा ही नहीं काम करने का तरीका भी बेढंगा है। इसका ताज़ा उदाहरण संसदीय चुनाव में 75 पार के लोगों का टिकट काटने का तरीका है। वे वरिष्ठ नेता रहे हैं। भाजपा की नींव डालने वाले रहे हैं। अगर उनसे इस नीतिगत फैसले पर बात कर लेते और उन्हें इसपर सहमत कराकर उनका आशीर्वाद दिलाकर नए प्रत्याशी उतारते तो यह भारतीय परंपरा के मुताबिक होता। उनकी प्रतिष्ठा भी रह जाती और उनके समर्थकों में भी यह संदेश जाता कि उनके नेता को महत्व दिया गया। लेकिन इसकी जगह सीधे फरमान जारी कर दिया गया कि आपकी जगह फलां प्रत्याशी होंगे। कई नेताओं ने इस फरमान पर बगावत कर दी। कई बार रांची के सांसद रहे रामटहल चौधरी बागी उम्मीदवार के रूप में निर्दलीय मैदान में उतर गए और अब भाजपा के लिए इस जीती हुई सीट को गंवाने का खतरा है। गांधीनगर के मतदाता एलके आडवाणी जी के अपमान को लेकर नाराज हो गए और अब अमित शाह के लिए चुनाव जीतना संदिग्ध हो चला है। तकनीक का सहारा लेकर जीत भी गए तो नैतिक रूप से हार हो गई।


अपराह्न 2 बजे तक झारखण्ड के 4 लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 45.98% मतदान

झारखण्ड के चार लोकसभा क्षेत्रों में आज सुबह से ही मतदाताओं में मतदान के प्रति बहुत उत्साह दिख रहा है। अपराह्न 2 बजे तक 4 लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 45.98% मतदान हो चुका है। जिसमें रांची में 44.69%, हज़ारीबाग़ में 44.56%, कोडरमा में 48.70 % तथा खूंटी में 45.88% मतदान हो चुका है।

दोपहर के समय बहुत गर्मी होने के बावजूद मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान करते नजर आ रहे हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में उत्साह से मतदाता अपनी सहभागिता निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
अपराह्न 2 बजे तक झारखण्ड में राँची लोकसभा क्षेत्र के इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 51% मतदान की सूचना है।

सात राज्यों में चल रहे लोकसभा चुनाव में 11 बजे तक झारखण्ड का मतदान प्रतिशत दूसरे स्थान पर



झारखण्ड के चार लोकसभा क्षेत्रों में आज सुबह 11 बजे तक लगभग 29.49% मतदान हो चुका है। जिसमें रांची में 30.80%, हज़ारीबाग़ में 29.05%, कोडरमा में 30.80 % तथा खूंटी में 27.21% मतदान हो चुका है।

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के मतदान में आज देश के 7 राज्यों बिहार, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश,राजस्तान, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं झारखण्ड में हो रहा मतदान।

अहले सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथों पर मतदान करने के लिये कतार में खड़े दिख रहे हैं। सुबह के 11 बजे तक झारखण्ड में 29.49 % मतदान हो चुका है जो कि अन्य सात राज्यों कि तुलना में दूसरे स्थान पर है। इस सूची में सबसे उपर पश्चिम बंगाल 32.67% के साथ बना हुआ है।
(श्रोतः आइपीआरडी.झारखंड)

शनिवार, 4 मई 2019

भाजपा का वार, कांग्रेस का पलटवार



रांची में लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर त्रिकोणीय संघर्ष में शामिल भाजपा और कांग्रेस के बीच एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। मतदाताओं पर इसका क्या असर पड़ता है यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा लेकिन झारखंड के इस प्रतिष्ठित सीट का चुनाव दिलचस्प हो चला है।

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननीः भाजपा
कांग्रेस पार्टी  के लोकसभा उम्मीदवार का संबंध अस्त्र शस्त्र के विचौलिया चंद्रा स्वामी से रहे हैं ,यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने प्रेसवार्ता में आईबी के पूर्व पदाधिकारी मलय धर की पुस्तक ओपन सेक्रेट का इस संबंध में उल्लेख करते हुए पुस्तक भी दिखाई।श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी भी है और पोषक भी।भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस है।कांग्रेसपार्टी ने आजादी के बाद से ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।नेहरू मंत्रिमंडल से ही घोटाला जगजाहिर है। जीप घोटाला,हेलीकॉप्टर घोटाला ,बोफोर्स घोटाला,यूरिया घोटाला,चीनी घोटाला,कोल ब्लॉक घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला सहित तिनोलोक में व्याप्त घोटालों में कांग्रेस सरकार और नेहरू गांधी परिवार शामिल रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चंद्रास्वामी के साथ उनके उम्मीदवार के संबंध को स्पष्ट करना चाहिए।
श्री प्रकाश ने कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी के इस चरित्र चाल और चेहरा को पहचान चुकी है।इस चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन को शून्य पर आउट करेगी।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा जे वी एम प्रत्याशी श्री प्रदीप यादव को उनके कुकृत्य केलिए अविलंब पार्टी से निलंबित करते हुए चुनाव से वंचित करना चाहिए,परन्तु बाबूलाल मरांडी ऐसा नहीं करेंगे ।पार्टी केलिए महिला का इज्जत और सम्मान मायने नहीं रखता,उसके लिए चुनाव महत्वपूर्ण है ।प्रतुल ने कहा कि पार्टी के एक महिला कार्यकर्ता ने जैसा घृणित आरोप प्रदीप यादव पर लगाते हुए श्री मरांडी को साक्ष्य भेजे उसे उन्होंने चुनाव बाद देखने की बात कहकर   ठंडे बस्ते में डाल दिया ,यह उनके महिलाओं के दर्द के प्रति उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जेएमएम के लोग जिस प्रकार से प्रदीप यादव के समर्थन में खड़े हुए उससे महागठबंधन का चरित्र भी उजागर हुआ है।


कांग्रेस का पलटवार

जनता देगी भाजपाई हरकतों का मुंहतोड़ जवाब : सुबोधकांत
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री और रांची संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि भाजपा के कुछ टुच्चे नेताओं ने उनके बेदाग दामन पर कीचड़ उछालने का कुत्सित प्रयास किया है लेकिन यह कीचड़ वापस भाजपाईयों के मुंह पर ही जा गिरा है। उन्होंने कहा कि राफेल की दलाली से लेकर नकली नोट के घोटाले तक में लिप्त रहे नरेंद्र मोदी और तड़ीपार तक की सजा भोग चुके अमित शाह और उनके टुच्चे कारिंदे चुनाव में अपनी पार्टी की हार निश्चित देख घिनौनी हरकत पर उतर आये हैं। श्री सहाय ने कहा कि उनका चालीस वर्षों का संसदीय जीवन खुली किताब है और रांची सहित पूरे देश की जानता उन्हें बखूबी जानती है। अंबानी को 30,000 करोड़ देनेवाले, वहीं अडानी को झारखंड की उपजाऊ जमीन कौड़ी के मोल सौंप देनेवाले, आदिवासियों की जमीन लूटने के लिए सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करनेवाले, हरमू नदी को नाले में तब्दील कर एक अरब का घोटाला करनेवाले, सीवरेज-ड्रेनेज योजना में मैनहर्ट कंपनी को करोड़ों का नजायज भुगतान करानेवाले, गरीबों के कंबल तक का पैसा खानेवाले अपना काला मुंह जनता के सामने नहीं दिखा पा रहे हैं। जनता ने जब इन्हें खारिज कर दिया है तो ये हमेशा जनता के बीच रहनेवाले मुझे जैसे व्यक्ति पर बिलो द बेल्ट वार करने की साजिश की है, लेकिन उनकी मंशा कभी सफल नहीं होगी। छह मई को जनता इसका करारा जवाब देगी।

कांग्रेसियों ने डोर- टू डोर प्रचार कर मांगे वोट


रांची लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कॉग्रेसजनों ने चुटिया में डोर-टू-डोर पदयात्रा कर कांग्रेस को मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आप कांग्रेस पार्टी को वोट करें कांग्रेस आपकी हर समस्याओं का समाधान के लिए तत्पर रहेगी। आपका समर्थन ही देश को सही दिशा दे सकती है।

कांग्रेस देश की गौरव के लिए कभी किसी चीजों से समझौता नहीं की है, हमेशा देश की प्रतिष्ठा एवं आम जनता की चिन्ता है। जनता के समझ सत्ता के लिए कभी झूठ नहीं बोले हैं, जो भी वायदे किये कांग्रेस ने उसे पूरा करके दिखाया है। भाजपा हमेशा जनता को ठगने एवं दिभ्रमित करने का काम की है, पिछला चुनाव में 15 लाख देने एवं नौजवानों को हर साल 02 लाख रोजगार देने की वादा कर सत्ता हासिल की थी, इस बार देश की सुरक्षा के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है। 

पदयात्रा में कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जासवाल, अमिताभ रंजन, राजेश गुप्ता, ज्योति मथारू, विजय तिर्की, अनुपूरण नायक, आभा श्रीवास्तव, अनिता अनुसुमन, सुमित साहु, मृणाल, अमरजीत, आसिफ जियाउल अनिल सिंह आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

रांची में परचम लहरा सकती है कांग्रेस, बशर्ते....



भाजपा के मतों के विभाजन और प्रत्याशी की लोकप्रियता का मिल सकता है लाभ
सुबोधकांत सहाय

संजय सेठ

रामटहल चौधरी
देवेंद्र गौतम
रांची लोकसक्षा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग भी चौकस है और प्रशासन भी। सुरक्षाकर्मी पर्याप्त संख्या में मौजूद है। मतदान 6 मई को है। चुनाव प्रचार का दौर थम चुका है। स्टार प्रचारकों के हेलिकॉप्टरों की उड़ान रुक चुकी है। फिलहाल प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का डोर टू डोर संपर्क जारी है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्याशी संजय सेठ पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता खासतौर पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभुकों से संपर्क कर रहे हैं। संजय सेठ खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष रहे हैं। संसदीय राजनीति में नए हैं। सार्वजनिक जीवन में कोई खास भूमिका नहीं रही है। उन्हें मोदी के नाम, सरकार के काम और अमित शाह के चुनावी इंतजाम पर भरोसा है। राज्य में भाजपा की सरकार है। इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। लेकिन भाजपा के निवर्तमान भाजपा सांसद रामटहल चौधरी के बागी उम्मीदवार के रूप में खड़े होने के कारण भाजपा के पारंपरिक मतों में भारी विभाजन हो रहा है। उनकी बगावत भाजपा को महंगी पड़ सकती है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को भाजपा के मतों के विभाजन का लाभ मिलता दिख रहा है।
रांची झारखंड की राजधानी होने के कारण महत्वपूर्ण है। इस अनारक्षित सीट पर कांग्रेस और भाजपा ने अब तक सबसे अधिक बार चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाया है। आजादी के बाद 1951 में हुए लोकसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस के अब्दुल इब्राहिम सांसद निर्वाचित हुए थे। इसके बाद पीके घोष, शिव प्रसाद साहु और सुबोधकांत सहाय ने यहां से कांग्रेस का परचम लहराया। 1957 में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मीनू मसानी चुनाव जीते थे। 1977 में भारतीय लोकदल से रवींद्र वर्मा चुनाव जीते। लेकिन वे फिर दुबारा लौटकर नहीं आए। सुबोधकांत सहाय रांची से पहली बार 1989 में चुनाव जीते थे। उस समय वे जनता दल के प्रत्याशी थे। मीनू मसानी और रवींद्र वर्मा रांची के निवासी नहीं थे। वे बाहर से आकर चुनाव जीते थे। 
1962 में कांग्रेस से पीके घोष पहली बार जीते। उन्होंने जीत की हैट्रिक बनाई। 1962 के बाद 1967 और 1971 का चुनाव भी जीते। 1977 में जब आपातकाल को लेकर पूरे देश में इंदिरा विरोधी लहर चल रही थी ऐसे में लोकदल ने रांची के लिए एकदम नए बाहरी उम्मीदवार रवींद्र वर्मा को मैदान में उतारा और इंदिरा विरोधी लहर में उन्हें जीत हासिल हो गई। 
इसके बाद 1980 और 1984 के चुनाव में लोहरदगा के मूल निवासी शिव प्रसाद साहू कांग्रेस के टिकट पर  लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए। 1989 में वे जनता दल के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय से हार गए। 1991 के बाद रांची में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम हो गया। रामटहल चौधरी 1991 से लगातार चुनाव जीतते आए। 1991, 1996, 1998 और 1999 का चुनाव रामटहल चौधरी जीते। लेकिन 2004 और 2009 के चुनाव में वे सुबोधकांत सहाय के हाथों हार गए। 
2014 लोकसभा चुनाव में फिर रामटहल चौधरी ने सुबोधकांत सहाय को पराजित कर दिया। समय लोग कांग्रेस से नाराज थे और नरेंद्र मोदी एक नई उम्मीद जगाने में सफल रहे थे। लेकिन रामटहल चौधरी सिर्फ मोदी के नाम पर नहीं अपने व्यक्तिगत प्रभाव से जीते थे। उन्हें 448729 वोट मिले थे जबकि सुबोधकांत सहाय विपरीत स्थितियों में भी 249420 वोट हासिल करने में सफल रहे थे। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी पहली बार 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे 142560 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर खड़े बंधु तिर्की को मात्र 46 हजार वोट मिले थे।
2019 के चुनाव में हालांकि विभिन्न दलों और निर्दलीय को मिलाकर 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकन मुख्य संघर्ष निर्दलीय मैदान में उतरे निवर्तमान सांसद रामटहल चौधरी, कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और भाजपा के संजय सेठ के बीच ही है। शेष 17 प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान भी कहीं दिखाई नहीं पड़े। सिर्फ प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम देखा गया।
रामटहल चौधरी का टिकट जिस तरह बिना उनसे कोई परामर्श किए काट दिया गया इससे वे बेहद नाराज हैं। उनके समर्थक भी अपने नेता के अपमान पर भाजपा से नाराज हैं। उनकी नाराजगी भाजपा के लिए नुकसानदेह है। हालांकि आजसू के एनडीए में होने का उसे लाभ भी मिल सकता है। दूसरी तरफ दो जिलों में फैले रांची लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से सिल्ली पर एनडीए के सहयोगी दल आजसू का और शेष पांच विधानसभा क्षेत्र रांची, कांके, सिल्ली, खिजरी व हटिया पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा ने बूथ स्तर पर जबर्दस्त तैयारी की है। कोई हवा या लहर भाजपा के पक्ष में नहीं है। मोदी का करिश्मा भी फीका हो चला है। उसे योजनाओं के लाभुकों का भरोसा है।
ज़मीनी सच्चाई यह है कि कांग्रेसी प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय 2014 का चुनाव हारने के बाद भी रांची संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहे। लोगों को सुख-दुःख के हर अवसर पर उनके साथ खड़े रहे। सांप्रदायिक समरसता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनता के बुनियादी सवालों और समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत रहे। उन्हें इसका सीधा लाभ मिलता दिख रहा है। भाजपा के मतों के विभाजन का भी लाभ उन्हें मिल रहा है। रांची के त्रिकोणीय मुकाबले में वे फिलहाल सबसे आगे दिख रहे हैं। उनका मुकाबला रामटहल चौधरी से है या संजय सेठ से यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। यदि उनके कार्यकर्ता समर्थकों का मतदान कराने, सरकारी तंत्र की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और स्ट्रांग रूम में ईवीएम की निगरानी के प्रति सतर्क रहे तो सुबोधकांत सहाय इस सीट पर जीत का परचम लहरा सकते हैं।

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...