रांची।
जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन ने मानवता की सेवा के साथ पर्यावरण सुरक्षा का व्रत
लिया है। संस्था ने एक और नई पहल की करते हुए शवो को उनके घर तक पहुंचाने के साथ
एक पौधा देने की शुरुआत की है ताकि मृतक की स्मृति में उसका रोपण किया जा सके। यह
मृतक के प्रति श्रद्धांजलि भी होगी और ग्लोबल वार्मिंग से सुरक्षा भी। पर्यावरण को
ध्यान में रखते हुए यह शुरुआत की गई है। अब फ्री एम्बुलेंस सेवा के साथ साथ फ्री
में पौधा उसी वक़्त दिया जायेगा। जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के द्वारा मुफ्त
एंबुलेंस सेवा जरूरतमंद लोगों को दी जाती है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि शुरुआत
में संस्था की तरफ से गरीब शवों को पहुंचाने के लिए सिर्फ एंबुलेंस ही दिया जाता
था। दिनांक 11/07/18 से एंबुलेंस के साथ पेड़ देने की प्रक्रिया शुरू की गई।
संस्था की सोच है कि जितनी ज्यादा एम्बुलेंस सेवा देंगे उतने लोगो के घरों में पेड़
भी लग जायेगा...फिलहाल इस संस्था ने 1300 असहाय शवों व मरीजों को अभी तक निशुल्क
सेवा प्रदान की है और आगे चलकर यह संस्था इसी तरह की बहुत सारी पहल करेगी । इस
संस्था की नींव अध्यक्ष अश्विनी राजगढ़िया, सचिव
जेपी सिंघानिया, आलोक अग्रवाल, अरविंद मंगल, हर्षवर्धन बजाज, कुणाल बोरा, निखिल केडिया ,रमन साबू ,साकेत शराफ, सचिन सिंघानिया, सौरभ मोदी ,विक्रम साबु , विपुल अग्रवाल , विनीत अग्रवाल, विवेक बागला ने रखी थी। जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के फ्री
एंबुलेंस अधिक जानकारी के लिए जरूरतमंद लोग 9709500007 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
|
यह ब्लॉग खोजें
ज़िंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ज़िंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 11 जुलाई 2018
फ्री एंबुलेंस सेवा के साथ मिलेगा फ्री पौधा
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
भारत में बैंको की स्थिति इस तरह खराब हो गई है कि खाता धारियों को अब यह महसूस होने लगा है कि,बैंको से किनारा कर लेना ही एकमात्र रास्ता है। ब...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* लाइट हाउस कैफे व एआईडब्लूसी के सौजन्य से जरूरतमंदों को दी जा रही खाद्य सामग्री रांची। लाॅकडाउन के दौरान हटिया-तुपुदाना स्थित आरके ...
-
हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...
