रांची। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय, ई-39, सेक्टर तीन, धुर्वा में झंडोत्तोलन किया गया। लोकप्रिय समाजसेवी और श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है। राष्ट्र के प्रति हम सबों को समर्पित रहने की आवश्यकता है। हमारे देश की आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन अमर शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलने का हम संकल्प लें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री सहाय के आवासीय कार्यालय पर प्रतिनियुक्त हाउसगार्ड ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सुनील सहाय, राज किशोर प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा, शत्रुघन तिवारी, विशाल सिंह, पंकज कुमार , डी एन प्रसाद , हरेसर , मुकुल , मुकेश विशाल सिंह , संजय झा , बम बम, कमलेश शर्मा , मेरी तिर्की , विनय दुबे पहलवान , विजय शंकर नायक , राजकिशोर प्रसाद, सूर्य कांत सिंह , अरुण मिश्रा , अशोक प्रेसिडेंट ,अभय चंद्रा , चंदन , राज , लखन , धीरज इस्राइल सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
यह ब्लॉग खोजें
सुबोधकांत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुबोधकांत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवासीय कार्यालय में झंडोतोलन
रांची। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय, ई-39, सेक्टर तीन, धुर्वा में झंडोत्तोलन किया गया। लोकप्रिय समाजसेवी और श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है। राष्ट्र के प्रति हम सबों को समर्पित रहने की आवश्यकता है। हमारे देश की आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन अमर शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलने का हम संकल्प लें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री सहाय के आवासीय कार्यालय पर प्रतिनियुक्त हाउसगार्ड ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सुनील सहाय, राज किशोर प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा, शत्रुघन तिवारी, विशाल सिंह, पंकज कुमार , डी एन प्रसाद , हरेसर , मुकुल , मुकेश विशाल सिंह , संजय झा , बम बम, कमलेश शर्मा , मेरी तिर्की , विनय दुबे पहलवान , विजय शंकर नायक , राजकिशोर प्रसाद, सूर्य कांत सिंह , अरुण मिश्रा , अशोक प्रेसिडेंट ,अभय चंद्रा , चंदन , राज , लखन , धीरज इस्राइल सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
बुधवार, 1 मई 2019
जुझारू कार्यकर्ता दीपक लाल संग मतदाताओं से मिले सुबोधकांत
रांची। राजधानी के पहाड़ी टोला व सपास के मुहल्लों में कांग्रेस
प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क
किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जुझारू कार्यकर्ता दीपक लाल और रांची के पूर्व
मेयर उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से लोगों से सुबोधकांत को जिताने की अपील की।
दीपकलाल ने कहा कि सुबोधकांत जी सर्वसुलभ राजनेता हैं। वे नेता कम समाजसेवी ज्यादा
हैं। पिछले पांच वर्षों के अंदर वे रांची संसदीय क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख के
हर मौके पर शामिल रहे। जन समस्याओं के निदान के लिए लगातार संगर्षरत रहे। उन्होंने
वातानुकूलित कमरे में बैठकर राजनीति नहीं की। वहीं पूर्व मेयर उदय प्रताप सिंह ने
कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है ऐसे में सुबोधकांत को
जिताना और कांग्रेस की सरकार बनाना राष्ट्रहित में है। इस मौके पर रंजीत बहादुर
सिंह, विजय सहाय सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
रेलवे सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरे सुबोधकांत
रांची। हटिया रेलवे सफाई कर्मचारी संध के द्वारा 4 दिन से लगातार धरने पे बैठे सभी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आये पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ।
ज्ञात हो कि लगातार 4 दिन से अपनी बुनियादी मुद्दों को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पे बैठे है। अपनी मांगों को लेकर धरना जारी है।
मौके पर पहुँचे माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जी ने फ़ोन पे डीआरएम को लगाई फटकार। कहा गरीब मजदूरों को उनक़ा हक़ देना होगा वरना कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। सहाय जी ने फटकार लगाते हुए कहा कि 24 घंटे में इसका परिणाम निकाले। सहाय जी आने से सभी सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल था। कांग्रेस छात्र नेता इंदरजीत सिंह ने कहा कि कल और परसो सरकारी छुट्टी है, अगर 2 दिन में इसका हल नही निकाला गया तो मंगलवार को डीआरएम आफिस के मुख्य गेट पे ताला बंदी करेंगे। मौके पर मौजूद संध के अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि अगर 24 घंटे में जवाब नही आता तो मंगलवार को आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सुबोधकांत सहाय जी ने वादा किया कि सभी कर्मचारियों को उनका हक दिला के रहेंगे, ये ठेकेदार और सरकारी अफसरों की दलाली बंद करवा के रहंगे। कांग्रेस नेता जगदीश साहू ने कहा जी जब तक मांगे पूरी नही की जाती धरना जारी रहेगा।मौके पर सलीम खान, जगदीस साहू, NSUI के इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, आकाश कुमार, मोहमद आमिर, अब्दुल रबनावाज, अनिता देवी,रॉशन टोप्पो, स्टीफन लुइस, कलावती देवी, पप्पू डोंगरे, पुष्पा, आदि मौजूद थे।

बुधवार, 29 अगस्त 2018
देश में लहराएगा कांग्रेस का परचमः सुबोधकांत
रांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय
ने कहा कि आने वाले चुनाव में पूरे देश में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। जनता भाजपा
को नकार देगी। भाजपा ने पिछले चार साल के कार्यकाल में जनता को सिर्फ भरमाने का
काम किया है। जनहित में धरातल पर काम नहीं दिख रहा है। भाजपानीत केन्द्र व राज्य
सरकार महज कागजी घोडे दौड़ाकर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। भाजपा शासन में जनता
त्रस्त और मंत्री अधिकारी मस्त है। झारखण्ड में रघुवर सरकार अपराध, उग्रवाद
रोकने के दावे करती रही है, लेकिन हकीकत है कि झारखण्ड में पिछले
कई वर्षों की तुलना में अपराध, उग्रवाद का ग्राफ बढ़ा है। दिनदहाड़े
हत्याएं, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। अपराधी बेखौफ है। जनता दहशत के साये
में जीने को विवश है। सरकार के मंत्री और अधिकारी अपनी तिजोरी भरने में लगे है।
जनहित के काम से इनका कोई सरोकार नहीं रह गया है।
श्री सहाय ने कहा कि जनता सब समझ रही है। ’’ये
तो पब्लिक है , सब जानती है’’ आने वाले चुनाव में भाजपा की
जनविरोधी नीतियों का जनता जवाब देगी। भाजपा से पूरे देश की जनता का मोह भंग होने
लगा है। केन्द्र और झारखण्ड में जनसहयोग से कांग्रेस सत्ता में आयेगी। भाजपा के
खिलाफ तमाम विपक्षी पाटियों के गठबंधन का ’’भाजपा हटाओं-देश बचाओ’’ अभियान शुरू हो
गया है। इसका सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है। जनता जाग चुकी है। भाजपा के भ्रमजाल
में अब जनता नहीं फंसने वाली हैं। भाजपा ने पिछले चुनाव के समय जनता से किये गये
वादे पूरे नहीं किए, झूठे आश्वासन दिये गये। जनता समझ गयी है कि
भाजपा से देश व राज्य का कायाकल्प संभव नही है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में
जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
गुरुवार, 5 जुलाई 2018
बंद की सफलता पर सुबोधकांत ने दी जनता को बधाई
विपक्षी गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने की अपील
रांची। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड बंद को ऐतिहासिक करार देते हुए झारखंड की जनता और विपक्षी गठबंधन के नेताओं को बधाई दी है। श्री सहाय ने कहा कि यह विपक्षी एकता और उसके प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। झारखंड की जनता रघुवर सरकार के नकाब के पीछे के चेहरे को पहचान चुकी है। उसके हिडेन एजेंडे को जान चुकी है। अब वे जनता को बहला या फुसला नहीं सकते। उनकी सत्ता के दिन पूरे हो चुके हैं। श्री सहाय ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्र की मोदी सरकार को सलाह दी है कि कम से कम अब तो कार्पोरेट की सेवा बंद कर जनता की सेवा पर ध्यान दें। आखिर जनता के बीच किस मुंह से जनादेश मांगने जाएंगे।
श्री सहाय ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं को और मजबूती के साथ एकजुट होकर भगवा सरकार की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज़ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में किसी तरह के संशोधन का प्रयास बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

रविवार, 24 जून 2018
विस्थापन के मुद्दे पर सरकार संवेदनहीन : सुबोधकांत सहाय
रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि विस्थापन के सवाल पर केंद्र व झारखंड सरकार संवेदनहीन है। सरकारी परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए लोगों को उनका वाजिब हक नहीं दिया जा रहा है। श्री सहाय रविवार को राजधानी के पुरुलिया रोड स्थित एसडीसी सभागार में आयोजित विस्थापन पर संवाद कार्यक्रम में बतौर वक्ता बोल रहे थे। इसका आयोजन अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय परिषद द्वारा किया गया था। श्री सहाय ने अपने वक्तव्य में कहा कि विस्थापित अपने हक के लिए वर्षों से लड़ रहे हैं। विस्थापितों की जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा और संविधान सम्मत अधिकारों के तहत देय सुविधाएं नहीं मिली। वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह संवेदनहीन है। विस्थापितों के हक के प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में विस्थापन जैसे महत्वपूर्ण विषय को कामन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चुनावी घोषणा पत्र में लाएंगे। उन्होंने राज्य व केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विस्थापन का मुद्दा सुलझाने का प्रयास नहीं कर रही है। कहा कि यदि विकास के लिए विस्थापन जरूरी है तो सरकार क्यों नहीं विस्थापितों के हित के लिए वर्ष 2013 में बनाए गए कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाती है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की समस्या का समाधान जल्द हो, इसके लिए सभी दलों को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। इस अवसर पर अतुल कुमार अंजान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये। संवाद कार्यक्रम में काफी संख्या में विस्थापन आंदोलन से जुड़े लोग और विस्थापित मौजूद थे।
शुक्रवार, 15 जून 2018
सुबोधकांत ने किया कांग्रेस का जनाधार बढ़ने का दावा
रघुवर सरकार पर साधा निशाना
रांची। झारखंड में कांग्रेस
का जनाधार बढ रहा है। संगठन मजबूत हो रहा है। जन समस्याओं के प्रति कांग्रेस पार्टी
की सक्रियता से जनता का रूझान कांग्रेस की ओर हो रहा है। राज्य सरकार की जनविरोधी
नीतियों के कारण भाजपा से जनता का मोह भंग होने लगा है। झारखंड में विपक्षी गठबंधन
मजबूत हो रहा है। कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के साथ साथ सम्पूर्ण विपक्ष
को भी एकजुट करने में जुटी है। झारखंड के साथ साथ पूरे देश की जनता भाजपा की
जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। कर्नाटक चुनाव और उसके बाद लोकसभा के चार सीटों और
विधान सभा की दस सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि अब
देश में भाजपा का सफाया होनेवाला है। आगामी
चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकामत सहाय ने कही।
उन्होंने
कहा कि रघुवर दास अमित शाह और नरेन्द्र मोदी के लिलिपुट संस्करण है। धरातल पर
झारखंड में कोई काम नहीं दिख रहा है। महज कागजी घोडे दौडाये जा रहे है। रघुवर
सरकार झूठी उपलब्धियां गिनाने में मश्गूल है। राज्य की जनता बुनियादी समस्याओं को
तरस रही है। बिजली और पानी का संकट गहरा रहा है। बिजली की आंख मिचौनी से लोग
त्रस्त है। उपभोक्ताओं को खपत के अनुसार बिजली नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है
और सरकार हर घर और गांव गांव बिजली पहुंचाने के दावे करती है। यही हाल
पेयजलापूर्ति का है। खास कर गर्मी के मौसम में लोगों को पीने का पानी पर्याप्त
नहीं मिल पाता है।
सूबे में
नक्सली गतिविधियां थम नहीं रही है। लेवी के लिए जगह जगह वाहन फूंके जा रहे है।
ठेकेदारो को धमकियां दी जा रही है। फर्जी मुठभेड में निर्दोष ग्रामीण मारे जा रहे
है। नक्सलियों की नकेल कसने में सरकार पूरी तरह विफल है। आये दिन पुलिस के साथ
मुठभेड़ की वारदात हो रही है। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ रहा है। अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म
की घटनाएं सरेआम हो रही है। राज्य में चारो तरफ भय और आतंक का माहौल है।
श्री
सहाय ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब तक सैंकडो एमओयू हुए। इनमें से अधिकतर कागजों
तक ही सिमट कर रह गए। रघुवर सरकार ने मोमेंटम झारखंड में हाथी को उडा दिया। मोमेंटम
झारखंड का आयोजन कर बहुत निवेशकों को बुलाया और उनके साथ एमओयू किये। लेकिन धरातल
पर कुछ नहीं दिख रहा है। यह सब रघुवर सरकार की महज राजनीतिक स्टंटबाजी हैं। राज्य
में पूंजीनिवेश और रोजगार के नाम पर जनता को सब्जबाग दिखाए गये। अब तक एक भी
उद्योग धरातल पर नहीं उतर पाया है। अगले चुनाव में भाजपा को जनता करारा जवाब देगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
कई साल पहले की बात है ...शायद बी. एस सी. कर रही थी ..मेरी आँखों में कुछ परेशानी हुई तो डोक्टर के पास गयी..वहां नेत्रदान का पोस्टर लगा द...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
2014 के बाद से भारत में ड्रग तस्करी के संदर्भ में कई बदलाव और चुनौतियाँ सामने आई हैं। भारत की भूमिका इस मामले में दोहरी रही है - एक ओर यह...