यह ब्लॉग खोजें

पर्यावरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पर्यावरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए नीतीश कुमार की पहल सराहनीय : भारती सत्येंद्र देव


* झारखंड में भी नीतीश मॉडल अपनाने से तेजी से होगा विकास
लेखक
रांची / पटना : जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई पहल की चहुंओर सराहना की जा रही है। उन्होंने जल, जीवन और हरियाली मिशन के तहत राज्य में पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। उक्त बातें बिहार के पटना जिलांतर्गत करनौती ग्राम निवासी जाने-माने समाजसेवी भारती सत्येंद्र देव ने कही। श्री भारती एक निजी समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जल और हरियाली के बिना जीवन की परिकल्पना बेमानी है। इस दिशा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महत्वाकांक्षी परियोजना की ओर जो कदम बढ़ाया है, इसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विजन का अनुकरण देश के अन्य राज्यों में किया जाता है। उन्होंने बिहार में शराबबंदी लागू किया, इससे पूरे राज्य में सामाजिक परिवर्तन की बयार बहने लगी। विकास के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शी सोच और सक्रियता का देश के अन्य राज्य भी अनुकरण करने लगे हैं। नीतीश माॅडल अपनाने लगे हैं। श्री भारती ने कहा कि बिहार में पीने के पानी के लिए "हर घर नल का जल" परियोजना शुरू करने का निर्णय नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति और समाज के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहल की है। जल, जीवन और हरियाली के प्रति व्यापक पैमाने पर जनसमर्थन प्राप्त करने के लिए उन्होंने अगले वर्ष 19 जनवरी को विशाल मानव श्रृंखला बनाने में सहयोग की जनता से अपील की है।
 श्री भारती ने कहा कि झारखंड में भी नीतीश मॉडल अपनाने से यहां विकास की गति तेज होगी। विकास के क्षेत्र में नीतीश कुमार ने बिहार में कई ऐसे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। इसीलिए उन्हें विकास पुरुष भी कहा जाता है। जल और पर्यावरण के गहराते संकट के इस दौर में नीतीश कुमार ने चिंता जताते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, यह राजनीतिक नहीं, उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। उनके इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए, कम होगी।

बुधवार, 26 जून 2019

पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों ने की भागीदारी

दपूरे के 13 स्कूलों के 32 छात्र हुए शामिल

चक्रधरपुर ।दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डन रीच के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के 13 स्कूलों को मिलाकर कक्षा 8 से 10 तक 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं कक्षा 11वीं 12वीं के कुल 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को पर्यावरण से संबंधित चुनौतियां एवं बेहतर भविष्य की परिकल्पना से अगवत  कराना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चक्रधरपुर मंडल के इंग्लिश मीडियम हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करके समूह ए में प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रौशन किया है सारे प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए सर्वे के द्वारा एक विशेष पुरस्कार समारोह का आयोजन दक्षिण पूर्व इंग्लिश मीडियम हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में रखा गया था।  डीआरएम छत्रसाल सिंह द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें पलवी हैदर ,प्रतिमा चौधरी,  आफिया प्रवीण ,पल्लवी हैदर शामिल है इस पुरस्कार वितरण समारोह को सफल बनाने में  सर्वे अध्यक्ष सुनीता सिंह, प्राचार्य लीना रथ, शिक्षक अरविंद कुमार, के भानु लता, एमएस सारंगी, पीके दास, के रमन शंभू कुमार दुबे एवं शुभंकर का विशेष योगदान रहा।

बुधवार, 19 जून 2019

पर्यावरणविद् ने पार्षद उर्मिला यादव को सौंपा औषधीय पौधा



रांची। जाने-माने पर्यावरणविद् और आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ.विपीन ने   रांची नगर निगम के वार्ड 41के पार्षद उर्मिला यादव को उनके आवास पर जाकर औषधीय पौधा भेंट किया। डॉ. विपीन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाए हैं। इसके तहत रांची नगर निगम के सभी वार्डों में पार्षदों को औषधीय पौधा भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानव और वन्य जीवों के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। पेड़-पौधे लगाकर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर पार्षद उर्मिला यादव ने कहा कि पिछले कई सालों से धरती को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त करने की मुहिम चल रही है। इसके तहत पेड़-पौधे लगाकर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। इस क्रम में डाॅ.विपीन के प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी आगे आने की आवश्यकता है। औषधीय गुणों से भरपूर कई पौधे लगाकर हम पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग कर सकते हैं।

बुधवार, 5 जून 2019

इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम में पौधों का वितरण किया गया



वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी : सुरेंद्र राय
रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, बिरसा चौक स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम परिसर में ग्राहकों के बीच पौधों का वितरण किया गया । इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय वायु प्रदूषण की रोकथाम रखा गया है ।
शहर के सभी इंडियन ऑयल पंपों  पर  ग्राहकों के बीच एडोन एडिसिव का भी वितरण किया गया।  यह एडिसिव वाहनों को कम धुआं छोड़ने में मदद करता है और वाहनों  के इंजन को अधिक कुशल और प्रभावी रखता है। इस अवसर पर पेट्रोल पंप संचालक सुरेंद्र कुमार राय  ने पौधों का वितरण किया। पर्यावरण को कैसे संरक्षित रखा जाए, इस बारे में ग्राहकों के साथ एक संवादात्मक सत्र का आयोजन भी किया। उन्होंने सुझाव दिया कि वाहन में उचित हवा रखने, समय पर मोबिल बदलने और वाहन का सही से  उपयोग करने जैसे प्रयास और  पहल पर्यावरण को स्वच्छ रखती है।
मौक़े पर इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम से प्रशांत गौरव, हिमांशु युवराज ,श्याम थापा , अनिता देवी , राहुल , रवि रंजन , पितरुस , विजय लकड़ा , संजीत एवं सम्मानित ग्राहक मौजूद थे

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

वन्य प्राणियों और पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए विकास की नीति बनाएंःरघुवर दास




रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वन्यजीव परिषद की बैठक में यह निर्देश दिया कि वन्य प्राणियों और पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए विकास की नीति बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉर्थ कर्णपुरा कोल ब्लॉक के क्षेत्र में वन्य प्राणियों के आवागमन के मार्ग भी हैं तथा यह क्षेत्र पलामू व्याघ्र परियोजना तथा हजारीबाग वन्य प्राणी आश्रयणी से भी जुड़ा हुआ है। साथ ही, दामोदर नदी के मुख्य क्षेत्र में अवस्थित है।इसलिए वन्य जीव और वन पर आधारित स्थानीय जन जीवन के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथियों के आवागमन के चिन्हित मार्गों पर उनके भोजन के लिए बड़े पैमाने पर बांस आदि लगाए जाएं और बड़े जलाशय बनाये जाएं।

नॉर्थ कर्ण पुरा कोल ब्लॉक के लिए बनाए गए समेकित वन्य प्राणी प्रबंधन योजना पर झारखंड राज्य वन्यजीव परिषद ने समग्रता से विचार किया। यह कॉल ब्लॉक राज्य के 5 जिलों हजारीबाग चतरा लातेहार रांची एवं रामगढ़ में विस्तारित है। इसमें पर्यावरण एवं सामान्य जनजीवन पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े इसके लिए समेकित वन्य प्राणी प्रबंधन योजना बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समेकित वन्य प्राणी प्रबंधन योजना राष्ट्रीय वन्यजीव परिषद के स्टैंडिंग समिति के विचार में के लिए भेजी जाए।

 राष्ट्रीय वन्यजीव परिषद के स्टैंडिंग समिति से सहमति के बाद साईं स्पेसिफिक प्लान बनाकर उन पर वन विभाग द्वारा कार्य कराया जाएगा। कोल ब्लॉक क्षेत्र में कार्य करने वाली कोयला कंपनियों द्वारा लगभग ₹ 2090 करोड़ के बजट की राशि वन विभाग को दी जाएगी। वन विभाग कैंपा फंड के माध्यम से वन्य जीव और वन पर आधारित स्थानीय जनजीवन के विकास पर व्यय होगा।

बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी अपर मुख्य सचिव वन श्री इंदुशेखर चतुर्वेदी, पीसीसीएफ श्री संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, खान सचिव श्री अबूबकर सिद्दीख पी पीसीसीएफ सह वाइल्डलाइफ कम मेंबर सेक्रेट्री श्री पी के वर्मा, वन विभाग के विशेष सचिव श्री ए के रस्तोगी, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर के के नाग, झारखंड पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री ए के मिश्रा, श्री प्रकाश उरांव सहित परिषद के सदस्य तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बुधवार, 1 अगस्त 2018

रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन का "एक हाथ में तिरंगा, दूजे हाथ में पौधा" अभियान


 राजद सांसद जेपीएन यादव को तिरंगा और पौधा देकर किया सम्मानित.
रांची। सामाजिक संस्था रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन राष्ट्र प्रेम का अलख जगाते हुए पर्यावरण संरक्षण की मुहिम भी चला रहा है। संस्था की ओर से "एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में पौधा" अभियान के तहत निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जय जवान और जय किसान के नारे बुलंद करते हुए लोगों को देश प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में संस्था के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन ने लोकसभा सांसद (राजद) और झारखंड राजद के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव को गत दिनों राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और एक पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सुमन ने कहा कि देशप्रेम सर्वोपरि है। इसके साथ ही मानव व अन्य जीवों के अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण भी आवश्यक है। पेंड़-पौधों के संरक्षण से हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। सांसद श्री यादव ने फाउंडेशन के मिशन की सराहना करते हुए सुधांशु सुमन को बधाई दी। साथ ही समाजसेवा और देशसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर फाउंडेशन के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

शनिवार, 28 जुलाई 2018

उड़ान ने बताए प्लास्टिक के नुकसान, सुझाए बेहतर विकल्प

 रांची। जेसीआई राँची उड़ान के तत्वावधान में लालपुर स्थित न्यूक्लियस मॉल  एवं नागाबाबा खटाल में  प्लास्टिक थैलों के स्थान पर कपड़े एवं काग़ज़ के थैलों के इस्तेमाल पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनमानस को जागरूक किया गया । संस्था की अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने कहा कि प्लास्टिक के ये मजबूत बैग, हमको और हमारे पर्यावरण को इतना ज़्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं तो निश्चित तौर पर, इनके इस्तेमाल पर हमें स्वयं ही रोक लगानी होगी। प्लास्टिक बैग के विकल्प के रूप में कपड़े, जूट और कागज के बैग का विकल्प सामने आता है।ऐसे में प्लास्टिक बैग्स से होने वाले नुकसान और कपड़े और कागज के बैग इस्तेमाल करने को लेकर अगर थोड़ी जागरूकता लायी जाए तो इस समस्या को समय रहते रोकना संभव हो सकता है। अत: कार्यक्रम संयोजिका प्रिया बुधिया के सफल संचालन में संस्था की तरफ से कपड़े एवं काग़ज़ के सैकड़ों थैलों का वितरण किया गया । संस्था सचिव भावना काबरा सहित आशु सर्राफ , उर्मिला सर्राफ ,अनुराधा जैन , निधि सर्राफ ,ममता टिबड़ेवाल , कीर्ति बुधिया , ज्योति अग्रवाल ,सुमिता अग्रवाल ,डॉली खेतावत , स्वाति जालान ,नीतिशा जालान एवं अन्य सदस्याओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ।

गुरुवार, 19 जुलाई 2018

सीआईएसएफ के बीएमपी, रांची यूनिट में पौधरोपण


महानिदेशक ने जवानों का किया उत्साहवर्धन।

रांची। राजधानी स्थित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( सीआईएसएफ) के बीएमपी यूनिट में गुरुवार को महानिदेशक राजेश रंजन (आइपीएस), महानिरीक्षक, (पूर्वी खंड) अनिल कुमार और उप समादेष्टा (रांची एयरपोर्ट)  आशीष रावत के संयुक्त नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर परिसर में सुबह- सुबह कई फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। सीआईएसएफ के डीजी राजेश रंजन ने जवानों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर डीजी राजेश रंजन ने जवानों के जोश, जज्बे और जुनून की सराहना करते हुए राष्ट्र सेवा में लगे रहने के लिए मार्गदर्शन किया। पौधरोपण कार्यक्रम में काफी संख्या में सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान शामिल हुए।

गुरुवार, 28 जून 2018

अगली पीढ़ी के लिए एक अनमोल तोहफा है जनरूफ



रांची। आजकल हर कोई उर्जा बचत करने के हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि हमारी आनेवाली पीढ़ी को भी इन संसाधनों से लाभ मिल सकें। हम अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा हमारे घर में उपलब्ध सुविधाएं के लिए खर्च करते हैं। जबकि ऊर्जा की कीमत दिन प्रति दिन आसमान छू रही है। हम अक्सर अपने बच्चों को पानी बचाने, बिजली बचाने, पर्यावरण को बचाने की सीख देते हैं और हमें स्वयं भी यह करने की अत्यधिक आवश्यकता है, नहीं तो इनका संरक्षण न करने की कीमत और परिणाम हमारी आने वाली पीढ़ी को काफी महंगे पड़ सकते हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है आप इस विषय में निश्चिंत हो जाएं। अब आपको बिजली का बिल नहीं देना होगा। जी हां! जनरूफ के साथ आप सौर उर्जा का उपयोग कर सकते हैं।
कंपनी उपलब्धियों और सफलता की कहानी के लिए कृपया कंपनी की वेबसाइट देखें  जहां आपको अपने हर प्रश्न का उत्तर भी मिलेगा, संतुष्ट ग्राहकों से उनके अनुभव सुनें, यहां तक कि आपको सोलर रूफटॉप सेवा के लिए फाइनेंसिंग संबंधी जानकारी भी मिलती है। जनरूफ लोगों को भारी बिजली के बिलों से राहत देकर उनकी मदद करके अपनी सफलता की कहानी को आगे बढ़ा रही है और सामाजिक जिम्मेदारी का अपना प्रथम कर्तव्य निभा रही है।
जनरूफ एक क्लीन-टेक कंपनी है जो इमेज प्रोसेसिंग, वीआर, आईओटी और डेटा एनालेटिक्स प्रदान करती है। यह कंपनी ऊर्जा संबंधी समस्याओं का समाधान देती है जिसमें वह घर की छतों का उपयोग सौर उर्जा प्राप्त करने के लिए करती है और घर के अंदर हर एप्लाइंसेंस को सेंसर और कंट्रोल प्रदान करती है। इस कंपनी की स्थापना 2016 में आईआईटी खड़गपुर, दिल्ली और कानपुर के छात्रों ने की थी जो आज 60 से अधिक सदस्यों की टीम बन चुकी है, इसमें कई निवेशक भी शामिल है।इसकी वार्षिक बिक्री की दर 12 महिनों में 100 करोड़ रू तक जाने की संभावना है।
इसके संस्थापक श्री प्राणेश चौधरी कहते हैं”मैंने 2 साल पहले सोलर एनर्जी स्पेस में अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू की थी और आज हमने नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े 10 शहरो में सबसे अधिक रेसिडेंशियल रूफटॉप इंस्टॉलेशन किए हैंप् तकनीकी, सेल्स और ऑपरेशन की टीम काम कर रही है दृ प्रत्येक किलो वॉट की सौर ऊर्जा मतलब 150 से अधिक पेड़ों का लगाया जाना, तो आइए हमारे साथ जुड़ें।
इस कंपनी की सेवाओं से आप सौर ऊर्जा का उपयोग करके अपने पैसे बचा सकते हैं साथ ही न के बराबर मेनटेनेंस। इसके अलावा आप जितना भी इसके लिए निवेश करते हैं उतना आप 3-4 वर्षों में बचत करके वापस प्राप्त कर लेते हैं। 3-4 वर्षों के बाद आपको मुफ्त में बिजली प्राप्त होती है यानी कि अब आप अपने घर के किचन एप्लाइंसेस, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य मशीनों को मुफ्त में चला पाएंगे।कंपनी आपको लाइफ टाइम सपोर्ट के साथ कस्टमाइज सेवाएं भी प्रदान करती है क्योंकि हर घर की छत अलग अलग तरीके की होती है। यह सुविधा आपको आसानी से मिल सकती है। बस एक कॉल करें या जनरूफ ऐप पर क्लिक करें। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या पट्यून्स से डाउनलोड कर सकते हैं।
जनरूफ नॉर्थ इंडिया के 10 सबसे बड़े शहरो में आवासीय और एसएमई क्लाइंट की पहली पंसद बनती जा रही है। कंपनी ने अभी तक 63,242 सोलर रूफटॉप क्लाइंट बनाएं हैं उन्हें सोलर पीवी सिस्टम के बारे में जानकारी दी है। साथ ही कंपनी ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र और चंड़ीगढ़ ट्रिसिटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन किए हैं। अब कंपनी 2018 के अंत तक संपूर्ण भारत में सबसे अधिक सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन करने का लक्ष्य रखती है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...