रांची। झारखंड स्वायत्तशासी परिषद (जैक) की पूर्व पार्षद,समाजसेवी और राजद की कद्दावर नेत्री रानी कुमारी ने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शुक्रवार को झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों संग झाविमो में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। श्री मरांडी ने रानी समेत उनके सभी समर्थकों का स्वागत किया। इस अवसर पर रानी ने कहा कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में नवोदित राज्य झारखंड में विकास गति पकड़ रहा था, लेकिन अवसरवादी और स्वार्थपरक राजनीति के तहत उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि श्री मरांडी की दूरदर्शी सोच से ही झारखंड का कायाकल्प संभव है। झाविमो का पूरे झारखंड में जनाधार है। पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। जनहित में झाविमो सुप्रीमो श्री मरांडी ने कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। इस अवसर पर हीरा शाहदेव, अनिता सिंह, सुचित्रा देवी, सरोज कुजूर, आशारानी खलखो, फूलमनी बारला, दीपिका चौरसिया, सरिता देवी, चिंतामणी देवी,बबली देवी,अजय कुमार, शुभम कुमार, ललिता देवी, हरिदास सहित काफी संख्या में रानी के समर्थक मौजूद थे।
यह ब्लॉग खोजें
झाविमो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
झाविमो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019
रानी कुमारी ने राजद छोड़ा, झाविमो में शामिल
रांची। झारखंड स्वायत्तशासी परिषद (जैक) की पूर्व पार्षद,समाजसेवी और राजद की कद्दावर नेत्री रानी कुमारी ने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शुक्रवार को झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों संग झाविमो में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। श्री मरांडी ने रानी समेत उनके सभी समर्थकों का स्वागत किया। इस अवसर पर रानी ने कहा कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में नवोदित राज्य झारखंड में विकास गति पकड़ रहा था, लेकिन अवसरवादी और स्वार्थपरक राजनीति के तहत उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि श्री मरांडी की दूरदर्शी सोच से ही झारखंड का कायाकल्प संभव है। झाविमो का पूरे झारखंड में जनाधार है। पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। जनहित में झाविमो सुप्रीमो श्री मरांडी ने कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। इस अवसर पर हीरा शाहदेव, अनिता सिंह, सुचित्रा देवी, सरोज कुजूर, आशारानी खलखो, फूलमनी बारला, दीपिका चौरसिया, सरिता देवी, चिंतामणी देवी,बबली देवी,अजय कुमार, शुभम कुमार, ललिता देवी, हरिदास सहित काफी संख्या में रानी के समर्थक मौजूद थे।
रविवार, 18 अगस्त 2019
सदस्यता पखवाड़ा में झाविमो ने बनाए 5 हजार सदस्य
रांची। झाविमो रांची महानगर के द्वारा रांची के रातू रोड स्थित साक्षी उपवन बैंक्वेट हॉल में सदस्यता पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया ।
समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं मंच संचालन महासचिव सह महानगर सदस्यता प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने किया।
समारोह में मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए।
पिछले 18 जुलाई से पार्टी का राज्य स्तर पर चल रहे सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आज राजधानी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सदस्यता ग्रहण उपरांत समाप्त हो गया। सदस्यता पखवाड़ा के आखिरी दिन राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में लोगों ने पार्टी का दामन थामा । मौके पर उपस्थित पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर एवं सदस्यता रसीद देकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर रांची महानगर के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारियों ने अपने -अपने क्षेत्रों में चलाए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम की जानकारी पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को दी। मौके पर उपस्थित श्री मरांडी ने सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों को सफलतापूर्वक सदस्यता अभियान चलाने के लिए एवं पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए फूल माला पहनाकर धन्यवाद दिया।
समारोह में सर्वसम्मति से श्री बाबूलाल मरांडी ने श्री मनु चौधरी को सुखदेव नगर मंडल का नया अध्यक्ष घोषित किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मोहम्मद रियाज खान अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए तथा केंद्रीय नेत्री सुचिता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी नए सदस्यों को श्री मरांडी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने सभी नए सदस्यों को झारखंड के बेहतरी के लिए तन- मन एवं धन से पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा महानगर इकाई को समय सीमा में सदस्यता ग्रहण पखवाड़ा को लक्षय प्राप्त कर समाप्त करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पार्टी के दर्जनो पदाधिकारी एवं सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता उपस्थित थें।
शुक्रवार, 3 मई 2019
झाविमो नेताओं ने कांग्रेस के लिए मांगे वोट
झाविमो राँची ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने अपने ग्रामीण जिला टीम के साथ राँची लोकसभा के यूपीए महागठबंधन प्रत्यासी श्री सुबोधकांत सहाय की जीत भारी बहुमत से हो इसे लेकर - हेसल, हरातु, लालगंज महुवाटोली,आरागेट बड़कटोली, बरगावां में घर घर जाकर लोगों को हाथ छाप में वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किये, इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया।जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक के साथ जनसंपर्क अभियान में जिला सचिव रूपचन्द केवट,बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह, झाविमो कार्यकर्ता गणेश लोहरा, मनोज दुग्गल शामिल थे ।
बुधवार, 16 जनवरी 2019
चतरा लोकसभा चुनाव झारखंड विकास मोर्चा लड़ेगीः तिलेश्वर राम
रांची। झाविमो पार्टी कार्यालय डिबडीह मे पार्टी सुप्रीमो माननीय बाबूलाल मरांडी से चतरा जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम, लातेहार जिलाध्यक्ष समसुल होदा, चतरा जिला महासचिव चन्द्रपाल पाठक, जिला सचिव छठु सिंह भोगता, नगर अध्यक्ष संजय पांडे ने मिलकर चतरा लोकसभा पर विस्तृत चर्चा करते हुए माननीय केंद्रीय अध्यक्ष को बतलाया कि चतरा लोकसभा अन्तर्गत पांच विधानसभा मे लातेहार एवं सिमरिया दो विधानसभा मे झारखंड विकास मोर्चा ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की है। चतरा विधानसभा में दूसरे स्थान पर रहे। विगत 2014 के लोकसभा चुनाव मे पार्टी को सम्मान जनक जनमत प्राप्त हुआ है। वर्तमान मे चतरा लोकसभा अन्तर्गत पार्टी कि स्थिति काफी मजबूत है । दोनो जिला के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के बात सुनने के उपरांत केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव कि तैयारी मे लग जायें।
मंगलवार, 7 अगस्त 2018
विदेशी घुसपैठ मामले में भाजपा की नीयत संदेहास्पदः झाविमो
रांची। झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विदेशी घुसपैठियों के नाम पर भाजपा केवल गंदी राजनीति कर रही है। विदेशी घुसपैठ मामले में भाजपा की नीयत संदेहात्मक है। जनमुद्दों, राफेल घोटाला व अपने चार वर्षो की नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस मसले को महज हवा देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकनें व चमकाने का काम कर रही है। दरअसल इस मसले पर भाजपा को कुछ करना ही नहीं है। वर्ष 2005-13 तक तत्कालीन यूपीए सरकार ने लगभग 82 हजार विदेशी घुसपैठियों को देश से निकाला था जबकि देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने व झूठा ढ़ोल पीटने वाली भाजपा की सरकार के कार्यकाल में 2014-18 तक पिछले चार वर्षो में महज 1826 घुसपैठियों को ही देश से निकाला जा सका है। इस मसले पर भाजपा के दोहरे चरित्र को एक और ज्वलंत उदाहरण गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट लगाकर बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करने वाले मामले से समझा जा सकता है। एक तरफ भाजपा वाले बांग्लादेशियों के प्यार में इस कदर अंधे हैं कि अडाणी पावर प्लांट के लिए जबरन गरीब-किसानों की हजारों एकड़ जमीन लेने के लिए कानून तक को लचीला कर रहे हैं और दूसरी ओर देशवासियों व झारखंडवासियों को बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर गुमराह भी कर रहे हैं। एक साथ मुहब्बत व जंग का इससे नायाब उदाहरण भाजपा के सिवा किसी और के पास मिल ही नहीं सकता है। पिछले चार साल से भाजपा को यह मुद्दा नजर नहीं आया, 2019 चुनाव को देखते हुए भाजपा के लोग फिर से घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिये हैं। परंतु अब ऐसा नहीं चलेगा, जनता सब समझ चुकी है। भारत का भला कौन नागरिक चाहेगा कि उनके मुल्क में किसी विदेशी नागरिक का घुसपैठ हो, झाविमो भी विदेशी घुसपैठियों की शिनाख्त की घोर पक्षधर है परंतु इसके नाम पर केवल मौकापरस्त राजनीति करने की इजाजत किसी को नहीं है।
सोमवार, 9 जुलाई 2018
बाबूलाल का नहीं भाजपा का काउंटडाउनः योगेंद्र प्रताप
झारखंड में हार्स ट्रेडिंग के जरिए दल बदल का विवाद
भाजपा नेताओं का कहना है कि बाबूलाल मरांडी का
काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसके जवाब में झाविमो के केन्द्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र
प्रताप सिंह ने कहा कि बाबूलाल जी का राजनीतिक व कानूनी काउंटडाउन शुरू करने की
ताकत लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा में नहीं है। हां, राजनीति को व्यापार समझने वाली भाजपा
सत्ता व अन्य सक्षम एजेंसियों का दुरूपयोग कर अपने काउंटडाउन को चार वर्षो तक जो
रोक रखा था, वह अब प्रारंभ जरूर हो चुका है। 2019
में इनका फानल काउंटडाउन जनता कर देगी। भाजपा वालों में बौखलाहट इस कदर है कि
उन्हें सपने में भी केवल बाबूलाल जी ही दिख रहे हैं। चूंकि चोर अधिक शोर मचाता है
इसलिए भाजपा वाले मामले की इंटरपोल से नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी एजेंसी सीबीआई
से ही जांच करा लें। पत्र फर्जी है या सही इसका फैसला न तो हम झाविमो नेता करेंगे
और न ही भाजपा नेता। यह काम कोई जांच एजेंसी ही कर सकती है। वहीं श्री सिंह ने कहा
कि रवीन्द्र राय जी नौटंकी बंद करें। रवीन्द्र राय व उनकी पूरी टीम को अनलीगल काम
को लीगल तरीके से अंजाम देना था। उन्हें पता था कि देर-सबेर लोकतंत्र को कलंकित
करने वाला यह पत्र बाहर आयेगा ही इसलिए पूरी संभावना है कि उन्होंने बड़ी चतुराई से
किसान मोर्चा वाला अपना पुराना लेटर हेड का उपयोग किया ताकि समय पर वे दांव-पेंच
कर सकें। रवीन्द्र जी आज वही कर रहे हैं। यह कोई मामूली पत्र नहीं है। इस पत्र में
राज्य में पिछले तीन साल से अधिक समय से चल रहे दल-बदल के आरोपी विधायकों की लगाई
गई कीमत व उसमें शामिल पूरे गिरोह का नाम दर्ज है। रवीन्द्र राय कहते हैं कि यह
पत्र पिछले कई माह से विचरण कर रहा है तो रवीन्द्र राय जी ने इस पत्र को सार्वजनिक
क्यों नहीं किया ? उन्होंने यह क्यों नहीं बतलाया कि उनके
लेटर हेड पर लिखा एक फर्जी पत्र उनकी व उनकी पार्टी की छवि को धूमिल कर रहा है ? अगर वास्तव में पत्र पहले से घूम रहा
है तो स्पष्ट है कि भाजपा इस पत्र को दबाने में लगी हुई थी। पहले भाजपा द्वारा इस
पत्र को छुपाना और अब सीबीआई जांच से कतराना सारी सच्चाई बयां कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...





