यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 31 अक्तूबर 2018

प्रतिभा को किसी सहारे की जरूरत नहीं पड़ती



* बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं राजीव किशोर 

कहते हैं प्रतिभा छिपाए नहीं छिपती। प्रतिभावान लोग अपने मेहनत और ईमानदारी के बलबूते सफलता की सीढ़ियां खुद-ब-खुद चढ़ते हैं। उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं होती है। ऐसे व्यक्ति जिस क्षेत्र में रहते हैं, अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहते हैं। इसकी मिसाल हैं राजधानी रांची निवासी बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजीव किशोर। राजीव फिलवक्त अडाणी पावर लिमिटेड के झारखंड प्रोजेक्ट में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा- दीक्षा बिहार में हुई। मगध विश्वविद्यालय से उन्होंने वर्ष 1998 में इतिहास में स्नातक डिग्री हासिल की। इसके बाद मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर डिग्री ली। उन्हें लिखने- पढ़ने का शौक बचपन से ही था। पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद राजीव की लेखन प्रतिभा और हिलोरें मारने लगी। वर्ष 2000 में उन्होंने पटना से प्रकाशित राष्ट्रीय स्तर के एक हिन्दी दैनिक में बतौर संवाददाता काम शुरू किया। इस दौरान उन्होंने खोजी पत्रकारिता की। अपराध जगत की कई खबरों की तह तक जाकर उसे उजागर किया और अपनी लेखन प्रतिभा का परचम लहराया। बिहार की जेलों के हालात, बाहुबलियों की करतूतों, बिहार में बाढ़ राहत घोटाला जैसी कई खोजी खबरें व रिपोर्ट लिखकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। वर्ष 2007 तक वह पटना में पत्रकारिता के क्षेत्र में परचम लहराते रहे। इस क्रम में उन्होंने पत्रकारिता पेशे की गरिमा बनाए रखा। इसके बाद राजीव दिल्ली चले गए। वहां "आज तक " न्यूज चैनल के नेशनल क्राइम ब्यूरो में नामचीन पत्रकार शम्स ताहिर खान की टीम में काम किया। वहां चर्चित आरुषि हत्याकांड, मुंबई आतंकी हमले सहित अन्य मामलों से संबंधित स्क्रिप्टिंग की। वह बताते हैं कि कतिपय व्यक्तिगत कारणों से उन्हें दिल्ली छोड़ना पड़ा। इसके बाद वह रांची आ गए। पेशे से पत्रकार रहे राजीव पत्रकारिता के क्षेत्र में ही अपना कैरियर बनाना चाहते थे। इसलिए रांची में भी उन्होंने पत्रकारिता का दामन थाम लिया। यहां भी राष्ट्रीय स्तर के एक हिन्दी दैनिक में बतौर वरीय संवाददाता काम शुरू किया। लेकिन, कहावत है "मेरे मन कछु और था, कर्ता के कछु और "। परिस्थितियों के शिकार होकर राजीव ने अखबार की नौकरी छोड़कर कॉरपोरेट सेक्टर की कंपनी ज्वाइन किया। वह अभिजीत ग्रुप के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी रहे। इस बीच उन्होंने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर कंपनी को बेहतर सेवाएं दी। उनकी कार्यकुशलता और कार्यक्षमता देखकर झारखंड के पतरातू में प्लांट लगा रहे जिंदल स्टील एंड पावर ने ऑफर किया। वह जेएसपीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग का कामकाज देखने लगे। यहां भी उन्होंने बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया। जेएसपीएल में कार्य के दौरान ही उन्हें अडाणी पावर से आफर मिला। इसके बाद वह जुलाई 2017 में अडाणी पावर के झारखंड परियोजना से जुड़़ गए। वर्तमान में राजीव अडाणी पावर में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका मानना है कि प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए ईमानदारी व लगन से काम करें तो सफलता कदम चूमेगी। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन और ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाएं।

रविवार, 28 अक्तूबर 2018

बेटी के बिना परिवार अधूराः हरींद्रानंद



 ‘बेटी है तो सृजन है, बेटी है तो कल है’ विषयक संगोष्ठी

रांची। शिव शिष्य परिवार, रांची के तत्वावधान में ‘‘बेटी है तो सृजन है, बेटी है तो कल है’’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन ‘‘बांग्ल सांस्कृतिक परिषद’’, धुर्वा, रांची में किया गया। कालखंड के प्रथम शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द जी ने आज के सामाजिक परिवेश के परिप्रेक्ष्य में कहा कि शिव की बनाई हुई दुनिया में हम भेदभाव क्यों करते हैं ? शिव तो स्वयं अर्धनारीश्वर हैं। हम किस दौर से गुजर रहे हैं, यह समझ से परे है। बेटियों के बिना तो परिवार ही अधूरा हो जाता है। सम्मान तो बहुत छोटी बात है, हमारा अस्तित्व ही खतरे में आ जाएगा क्योंकि यही बेटियां बड़ी होकर मां बनती हैं। हमारे गुरू शिव अपनी बनाई हुई सृष्टि में भेदभाव नहीं करते। शिव की शिश्यता ही मानवता के सुमन खिलाएगा और हमारी दुनिया, हमारा समाज सुवासित और समृद्ध होगा।
संगोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। आगतों का स्वागत श्री गौतम ने किया। शिव शिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने बेटियों के सम्मान विषय पर बोलते हुए कहा कि हमारे समाज में बेटियों को बराबर का दर्जा मिले इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं। हमारा पूरा परिवार देश की बेटियों के साथ खड़ा है। सम्मान पाना उनका हक है। हम कुछ नया नहीं कर रहे हैं अपितु हमारी संस्कृति रही है कि बेटियों को पूजा जाता है। हाल ही में नवरात्रि में कुमारी- पूजन तथा शक्ति आराधना का पर्व समूचे देश-विदेश में बड़ी निष्ठा एवं श्रद्धा से मनाया गया है। उन्होंने कहा कि शिव शिष्यता ने समाज को जागरूक करने का प्रयास किया है। आज हमारी बेटियां बाहर निकलती हैं, पढती हैं, शिव चर्चा करती हैं।
              उपाध्यक्ष बरखा ने बेटियों को ‘‘अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी’’ के परिप्रेक्ष में कहा कि रजिया सुल्तान, रानी लक्ष्मी बाई, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला आदि ने बेटियों को सबला प्रमाणित किया। हमें जागृत होना होगा एवं समाज को जागृत करना होगा। जागरण जब भी होगा तो जन मानस की जागृति से ही अन्यथा उदाहरण अपवाद होकर रह जायेंगे। देश में बेटियों की स्थिति पर सचिव अभिनव आनन्द ने भी अपने विचार रखे। जहां नारी की पूजा होगी, सम्मान होगा वहीं देवता विराजते हैं। निहारिका एवं अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये।
         संगोष्ठी में देशभर से लगभग चार हजार लोग आए थे। महिलाओं की संख्या अधिक थी।

कोडरमा की धरती से सीएम रघुवर दास का एलान





12 जनवरी तक 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

नारी शक्ति का सम्मान करें, समृद्धि स्वतः आएगीगरीबी उन्मुलन से ही होगा बाल श्रम उन्मूलनबाल मित्र संयोजकों को सरकार देगी 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि10 हजार शिक्षकों को राज्य स्थापना दिवस पर सौंपेंगे नियुक्ति पत्रराज्य के मुख्यमंत्री बाल श्रम उन्मूलन के प्रति गंभीरः कैलाश सत्यार्थी


कोडरमा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोडरमा की धरती से कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं और युवतियों को सरकार हुनरमंद बनाना चाहती है। कौशल विकास के माध्यम से यह कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। 12 जनवरी तक सरकार 1 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करेगी। 34 हजार को पूर्व में रोजगार से आच्छादित किया जा चुका है। 10 हजार शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्हें 15 नवंबर को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य गठन के उपरांत 14 साल में 38 हजार स्कूलों में से मात्र 7 हजार में बेंच डेस्क की व्यवस्था थी। वर्तमान सरकार ने पूरे 38 हजार स्कूलों में बेंच डेस्क की व्यवस्था कर दी है। सभी स्कूलों को बिजली से आच्छादित किया गया है।
बाल श्रम उन्मूलन हमारा लक्ष्य
सीएम रघुवर दास ने कहा कि बाल श्रम का उन्मूलन हो, यह हमेशा से मेरा लक्ष्य रहा है। जब श्रम मंत्री के रूप में मुझे कार्य करने का अवसर मिला तो मैंने खुद कई जगह छापेमारी कर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया था। बाल श्रम उन्मूलन हेतु राज्य सरकार ने कानून बनाया है, इस दिशा में कार्य भी होते हैं। लेकिन बाल श्रम का सबसे बड़ा कारण गरीबी है। गरीबी के उन्मूलन साथ ही बाल श्रम का भी उन्मूलन हो जाएगा। यही वजह है कि राज्य सरकार गरीबी दूर करने हेतु प्रयासरत है और काफी हद तक इसमें हमें सफलता भी प्राप्त हो रही है। हम गरीबी उन्मूलन के संकल्प के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहें हैं। हम ऐसा राज्य चाहते हैं जहां कोई बच्चा अशिक्षित ना रहे। हर बच्चे को पोषाहार मिले। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। श्री दास कोडरमा में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा आयोजित अभ्रक क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त बनाने की पहल बनाने के प्रयास कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री दास ने कहा कि बाल श्रम और मानव तस्करी तभी रुकेगी जब समाज भी संवेदनशील होकर प्रयास करे। जनजातीय क्षेत्र में यह समस्या अधिक है इसलिए सरकार का ध्यान इन क्षेत्रों में अधिक है।

पूरे राज्य में हो बाल पंचायत समिति का गठन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी जी आप पूरे राज्य में बाल पंचायत समिति का गठन करें। राज्य सरकार आपके साथ है। बाल श्रम में रोक लगे यह हमारी भी मंशा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाल मित्र संयोजकों को 500 रुपये प्रोत्साहन के तौर पर देगी।
मिटाकर रहेंगे पलायन का कलंक
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी के लोग उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करते हैं। यह सब उन्हें राज्य से बाहर ले जाकर किया जा रहा है। इन कार्यों पर रोक लगे उस हेतु पार्लियामेंट में बिल पेश हो चुका है। मुख्यमंत्री ने राज्य के श्रम विभाग को निदेश दिया कि ऐसे सेल का गठन करें जो राज्य से बाहर हेतु श्रमिकों को ले जा रही एजेंसी का पूरा विवरण दर्ज कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल मजदूरी और बच्चे बच्चियों के काम हेतु पलायन के कलंक को झारखण्ड मिटा कर रहेगा।
बेटा हो या बेटी ये हमारे लिए अनमोल, नारी शक्ति का करें सम्मान

श्री रघुवर दास ने कहा कि हर बच्चे की उनका संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो, इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। अभिभावक भी इस बात का ख्याल रखें कि बेटा या बेटी दोनों को समान दृष्टि से देखें। बेटी को जरूर पढ़ाये। प्रधानमंत्री जी ने नारा दिया है बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं...राज्य सरकार ने इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नारा दिया...पहले पढ़ाई फिर विदाई। क्योंकि जितना अधिक बेटी पढ़ेगी देश उतना ही विकास करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व त्योहार व अन्य दिनों हम नारी शक्ति की पूजा करते हैं, उनके सम्मान में शीश नवाते हैं। इसलिए नारी सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। सृष्टि की जननी का सम्मान सभी को करना चाहिए। बेटी ही या बेटा दोनों ही हमारा धन हैं। अगर एक बेटी पढ़ती है तो उसमें दो परिवारों में संस्कार का संचार करने की काबलियत होती ह
मुख्यमंत्री जी की भावना को नमनः कैलाश स्त्यार्थी
नॉबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी ने इस अवसर पर कहा कि झारखण्ड को एक ऐसा मुख्यमंत्री प्राप्त हुआ है जो बाल श्रम उन्मूलन को लेकर काफी गंभीर हैं। इनकी कार्यप्रणाली से 1 दिन ऐसा आएगा जब झारखंड बाल श्रम से मुक्त होगा। मुख्यमंत्री जी की इस संवेदना उनकी भावना को मेरा नमन। भगवान बिरसा की भूमि पर आकर गौरवान्वित हूं। अपने नोबेल शांति पुरस्कार के बाद पहली बार कोडरमा आया हूं कोडरमा की मिट्टी कीचड़ में मैंने समय बिताया है उसकी ताकत थी जो नोबेल पुरस्कार के मेडल के रूप में लौटी। यह सोने का मेडल आपका है, पूरे झारखंड का है। श्री सत्यार्थी ने कहा कि जब तक गांव के बच्चे को शिक्षा आजादी से आगे पढ़ने वह पेट भर जीवन जीने का अधिकार नहीं मिल जाता तब तक हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा। कोडरमा में माईका का उत्पादन हो यह हम भी चाहते हैं लेकिन इसमें शामिल बाल मजदूरी को समाप्त करना होगा। उत्पादन प्रभावित करना हमारी मंशा नहीं है लेकिन अपराध और गैरकानूनी काम ना हो यह सुनिश्चित होना चाहिए। कोडरमा के 126 गांव में बालमित्र गांव का निर्माण हुआ है। जहां बाल मजदूरी नहीं होता है। बाल विवाह नहीं होता है। क्योंकि इस को मिटाने का संकल्प खुद बच्चे और युवाओं ने ले रखा है। सब बच्चे स्कूल जाएंगे, सब पढ़ेंगे, सब बढ़ेंगे यही हमारा उद्देश्य है। श्री सत्यार्थी ने बताया कि बाल पंचायत का परिणाम है कि जिन इलाकों में लड़कियां स्कूल नहीं जाती थी उन इलाकों में 500 से अधिक लड़कियों ने पंचायत चुनाव में भाग लिया 600 से अधिक बच्चियों ने बाल विवाह से इनकार किया। यह संभव हुआ बेटियों के अन्याय के को अस्वीकार करने से। बिरसा मुंडा की इस पावन भूमि ने उन्हें ताकत प्रदान की। हम सबको मिलकर संकल्प लेना है अगर विकास करना है तो हमें सहभागिता बनानी है हमें समन्वय में करना है और यह तय करना है कि कोई बाल मजदूरी ना हो। यह सहयोग से ही संभव है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी, सुमेधा सत्यार्थी, राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव, एनसीपीसीआर के प्रियांक कानूनगो, बरकट्ठा के विधायक जानकी प्रसाद यादव, बरही के विधायक मनोज यादव, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव राजीव अरुण एक्का, श्रमायुक्त  विप्रा भाल, अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग, आरती कुजूर, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला परिषद की अध्यक्षा शालिनी गुप्ता नगर पंचायत की अध्यक्षा कांति देवी,  पी नागरो मालाथी,  गुरुतारोण हक, कोडरमा के उपायुक्त, एसपी तथा बहुत बड़ी संख्या में बाल पंचायत के बच्चे उपस्थित थे।

शुक्रवार, 26 अक्तूबर 2018

अस्पताल के रास्ते में लापता हो गया घायल सुरेंद्र साहु


कांग्रेसी नेता की पहल पर दर्ज हुई प्राथमिकी, बंधी न्याय की आस

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने बुधवार को चुटिया वासियों के आग्रह पर चुटिया थाना पहुंचे  और पीड़िता रीता देवी से मुलाकात की तथा उनके परिवार में हुए घटना की जानकारी ली। इस दौरान पीड़िता रीता देवी ने कांग्रेस नेता  जयसवाल को बताया कि विगत कल मंगलवार को एक अज्ञात मालवाहक आॅटो ने मेरे पति सुरेन्द्र साहु (40 वर्षीय) रात्रि आठ बजे चुटिया थाना स्थित कैनरा बैंक के समीप धक्का मार दिया, इसके बाद आस-पास के पब्लिक ने घायल सुरेन्द्र साहु को उसी ऑटो में बैठाकर अस्पताल भिजवाया था, ऐसी जानकारी मुझे मिली। जिसकी शिकायत चुटिया थाना में की। हमलोगों ने भी काफी छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना देने के बाद भी मेरे पति का पता नहीं चल पाया है। तमाम घटना क्रम सुनने के बाद श्री जयसवाल ने सर्वप्रथम अपनी टीम के साथ चुटिया थाना जाकर अज्ञात आॅटो चालक पर एफआईआर दर्ज कराया और पुलिस प्रशासन से अविलंब रीता देवी के पति सुरेन्द्र साहु को खोजबीन करने तथा मालवाह आॅटो नंबर जेएच 01 एडब्ल्यू 3743 के चालक पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

  जयसवाल ने कहा कि राजधानी रांची में अापराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है,  पुलिस अपनी ड्यूटी जनता के हित में करें। चौक चौराहे पर कई अपराधिक घटनाएं घट रही है जिस पर कड़ी ध्यान देने की जरूरत है उन्होंने सरकार से मांग की है कि राजधानी वासियों की सुरक्षा की गारेंटी दें नहीं तो कांग्रेस पार्टी सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर अनिल सिंह, आसिफ जियाउल, कृष्णा सहाय , मनोज साहू,  अजय साहू , आरती देवी , सुमित्रा देवी , सावित्री देवी , फुदवा देवी आदि मौजूद थे।

मंगलवार, 23 अक्तूबर 2018

26 को देशभर में प्रदर्शित होगी झारखंड में निर्मित फीचर फिल्म गांव


* पीपली लाइव की तर्ज पर झारखंड में बनी पहली फीचर फिल्म
रांची। फीचर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में झारखंड ने एक बड़ा कदम  बढ़ाया है। पीपली लाइव के अंदाज में एक नई फीचर फिल्म बनी है "गांव "।  पोटर्स व्हील प्रोडक्शन के बैनर तले झारखंड में बनी यह फिल्म "26 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग झारखंड की इटखोरी और जमशेदपुर में हुई है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है। यह जानकारी मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म के निदेशक गौतम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कथा इटखोरी (चतरा) के एक गांव से प्रेरित है और यह वास्तविक कथा पर आधारित है। यह एक मुख्य धारा की हिन्दी फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म में ग्रामीण भारत और नगरीय भारत के अंतर को दर्शाया गया है। फिल्म के कथानक में कई उपकथाओं का समावेश है, लेकिन आर्थिक उदारीकरण के नाम पर मासूम ग्रामीणों को कर्जदार बनाने, फिर उनके जमीन का दोहन करने को बड़े ही व्यवहारिक रूप से चित्रित किया गया है। फिल्म को पूरी तरह से झारखंडी परिवेश में झारखंड में ही फिल्माया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में अभिनेत्री नेहा महाजन और अभिनेता में शादाब कमल, गोपाल सिंह सहित अन्य नामचीन कलाकर मुख्य भूमिका में है। उन्होंने बताया कि फिल्म का बजट कुल पांच करोड़ रूपये का है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे पांच अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड भी शामिल हैं।

सोमवार, 22 अक्तूबर 2018

शिक्षित समाज से होगा विकासः बिनोद कुमार



बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं वरीय अधिवक्ता

कुछ लोग महज डिग्री हासिल कर पैसे कमाने को हीं जीवन का लक्ष्य मानते है। वहीं समाज में एैसे भी लोग है जो विभिन्न क्षेत्रो में डिग्री हासिल कर उसका सदुपयोग परोपकार के लिए भी करते हैं एैसी हीं एक शख्सियत में शामिल है राजधानी के बरियातू स्थित रामेश्वरम काॅलोनी निवासी वरीय अधिवक्ता बिनोद कुमार। बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा कुटुम्बा गाँव के स्थायी निवासी बिनोद कुमार की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा उनके पैतृक गांव में ही हुई। वहीं से उन्होंने मैट्रिक पास किया। तत्पश्चात् आगे के शिक्षा के लिए रांची आ गये। यहां से इण्टरमीडिएट और ग्रेजुएशन किया। उनके घर का माहौल समाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक था। उनके पिता स्व0 चंद्रदेव सिंह जाने माने समाजिक कार्यकत्र्ता थे। वह आजीवन अपने गांव के मुखिया रहे। वहीं उनकी माता तिलेश्वरी कुंवर धार्मिक प्रवृति की महिला हैं। समाज सेवा से भी इनका गहरा तालुक्कात रहा है। घर में समाजिक वातावरण रहनें के कारण बिनोद कुमार भी इससे प्रभावित हुए। पढ़ाई के दौरान समाज सेवा में भी जुटे रहे। स्नातक की डिग्री लेने के बाद यु.पी.एस.सी की तैयारी के लिए दिल्ली की ओर रूख किया। वहीं से लाॅ की डिग्री ली इसके बाद पटना लौट आये। पटना विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एम.ए. किया। इस क्रम में देश के दिग्गज विधि विशेषज्ञों के संपर्क में आये और उनसे प्रेरित होकर वर्ष 2001 में पटना हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। वर्ष 2003 तक पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में काम करते रहे इसके बाद इनको पटना भी रास नहीं आया और रांची चले आये। वर्ष 2004 से झारखण्ड हाई कोर्ट में बतौर वरीय अधिवक्ता कार्यरत हैं। इन्होंने अपने पुत्र व पुत्री को इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करा कर सक्षम बनाया है। बिनोद कुमार की पत्नी नीता सिंह एक कुशल गृहणी के साथ साथ एक समाजिक कार्यकत्र्ता भी हैं वह अपने पति के समाजिक कार्यों में भी सहभागिता निभाती हैं। फिलवक्त बिनोद कुमार लाॅ फर्म ग्लोबल लीगल साॅल्युशन के संचालक हैं। वह बताते है, कि इसके माध्यम से सक्षम लोगों को कानूनी सेवाएं मुहैया कराने के अलावा गरीब तबके के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराते हैं। अपने पेशे के प्रति समर्पण का भाव रखते हुए उनकी अभिरूचि राजनीति में भी रहीं है। इसी वजह से राजनीति में भी रूझान रहा है। नतीजतन हाल हीं में उन्होंने प्रख्यात समाजवादी नेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण से प्रेरित होकर राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन जय प्रकाश जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पद भार संभाला है उनका मानना है कि शिक्षित समाज और साफ सुथरे राजनीतिक संगठन से हीं देश व राज्य समृद्ध हो सकता है वह राजनीति में जय प्रकाश नारायन को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं वहीं शैक्षणिक योग्यताएँ हासिल करने के लिए अपने गुरू पटना विश्वविद्यालय के विख्यात शिक्षाविद लाला निखिलेश कुमार सिन्हा को श्रेय देते हैं। बिनोद कुमार का मानना है कि शिक्षित समाज से हीं देश का विकास संभव है।

श्री केडिया सभा रांची के तत्वाधान में श्री केड सती दादी मां का मंगल पाठ



रांची। श्री केडिया सभा रांची के तत्वाधान में दिनांक 21 अक्टूबर दिन रविवार को हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन गली स्थित  चंद्र प्रकाश जी केडिया, सुशीला केडिया के आवास केडिया भवन में बड़े ही धूमधाम से श्री केड  सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों गजरों, गुब्बारों, चुनरी, ढोल, चूड़ी एवं अन्य आकर्षक श्रृंगारों से दादी मां के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर दादी माँ के पावन चरणों में भजनों की अमृत गंगा बहाई गई। 101 महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया।
मंगल पाठ की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना म्हारा प्यारा रे गजानन आइजो से हुई, फिर दादीजी के मंगल पाठ का भजन होंगे ठाठ निराले तेरे होंगे ठाठ निराले तू भी दादी का घर में मंगल पाठ करा ले, मेहंदी भजन मेहंदी राचन लागी हाथों में मुंडलजी रे नाम री,चुनड़ी भजन ल्याया थारी चुनड़ी करल्यो म स्वीकार, बधाई भजन लुट रहा लुट रहा लुट रहा है रे दादी का खजाना लूट रहा है, छप्पन भोग का भजन आओ आओ बेगा आओ है छप्पन भोग तैयार जी मधुर भजनों के साथ भक्तों ने दादी मां को रिझाया।तत्पश्चात दादी मां की महाआरती की गई। सभी भक्तों ने मिलकर दादी मां को फलों, मिठाइयों, मेवा, रबड़ी और पान का भोग लगाया। तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। सभी सुहागिनों को सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद के साथ साथ एक एक उपहार भी दिया गया। सबको दादी मां की हल्दी लगाई गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से सभा के महामंत्री  ललित केडिया, राजकुमार केडिया, सज्जन छावछरिया, राजेंद्र केडिया, संजय केडिया, निर्मल केडिया,विजय केडिया, अरुण केडिया दिलीप केड़िया एवं सभा के सभी सदस्य ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके लिए केडिया सभा अपने सभी सहयोग एवं दादी मां के भक्तों का सदा आभारी रहेगा

जन-जागरण के प्रति समर्पित समाजसेवी नंदकिशोर यादव

 :

अपने लिए तो हर कोई जीता है। परोपकार की भावना लिए समाज के लिए जीना महानता कहलाता है। इसे चरितार्थ कर रहे हैं एच ई सी आवासीय परिसर स्थित सीडी 659, सेक्टर टू निवासी समाजसेवी नंद किशोर यादव। श्री यादव ने वर्ष 2014 में एच ई सी से रिटायर होने के बाद समाजसेवा को अपना मुख्य लक्ष्य बना लिया। अपने लगन और परिश्रम के बलबूते इन्होंने इस क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। श्री यादव अपनी पत्नी रांची नगर निगम की पार्षद उर्मिला यादव को प्रेरणास्रोत मानते हैं। वह कहते हैं कि यूं तो सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बचपन से ही रही, लेकिन समाजसेवा की प्रेरणा वास्तव में पत्नी से ही मिली। श्री यादव की प्रारंभिक शिक्षा बिहार के बांका जिला स्थित मुखाराम डोकानिया उच्च विद्यालय से हुई। वर्ष 1971 में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। वर्ष 1973 में कटिहार से आईटीआई किया। इसके बाद नौकरी की तलाश में जुट गए। इसी क्रम में रांची आए। एच ई सी के सीटीआई से दो साल तक अप्रेंटिस का कोर्स किया। तत्पश्चात वर्ष 1978 में एच ई सी में नियुक्त हुए। तकरीबन 35 वर्षों तक एच ई सी में सेवारत रहे। इस बीच अपने कार्यों के अलावा एच ई सी के श्रमिकों की समस्याओं के प्रति भी मुखर रहे। एच ई सी कर्मियों के बीच श्री यादव की छवि एक मृदुभाषी व सरल हृदय व्यक्ति की रही। सहकर्मियों के सुख-दुख में शामिल होना उनकी दिनचर्या में शुमार रहता था। अपने कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में (अंशकालिक) डिप्लोमा कोर्स  किया। श्री यादव 31 जुलाई 2014 को सहायक प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए।    बता दें कि श्री यादव कविता प्रेमी भी हैं। जब एच ई सी के स्वर्णिम दिन थे, उस समय प्रबंधन की ओर से हर साल शहीद मैदान, धुर्वा में कवि सम्मेलन का आयोजन होता था। इसमें देश के नामचीन कवि शामिल होते थे। श्री यादव वहां पहुंचते और कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाते। यहीं से  कविताओं के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ी। कवियों से प्रेरित होकर स्वयं कविताओं की रचना करने लगे। काम से फुरसत निकालकर कविता लेखन की ओर उन्मुख हुए। वह अब तक 30 कविताओं की रचना कर चुके हैं। अपनी कविता संग्रह को अब पुस्तक का रूप देने के लिए प्रयासरत हैं। इसी बीच समाजसेवा के प्रति समर्पित श्री यादव की पत्नी उर्मिला यादव एच ई सी क्षेत्र से नगर निगम की पार्षद चुनी गई। वह अपनी पत्नी के कार्यों में सहयोग करने लगे। अपने वार्ड अंतर्गत जनसमस्याओं के समाधान के लिए सुबह से शाम तक प्रयासरत रहना यादव दंपति की दिनचर्या है। समाजसेवा के प्रति यादव दम्पति के समर्पण का ही प्रतिफल है कि क्षेत्र की जनता ने श्रीमती उर्मिला यादव को लगातार तीसरी बार अपना जनप्रतिनिधि चुना। नंदकिशोर जी कहते हैं कि समाज में साफ- सुथरी छवि बहुत मायने रखती है। दूसरों के सुख और दुख का ख्याल रखेंगे तो ऊपरवाले की कृपा आप पर होगी। वह यह भी कहते हैं कि समाजसेवा के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखता। सकारात्मक सोच से आप अपनी बढ़ती उम्र पर ब्रेक लगा सकते हैं।  समाज के लिए कुछ बेहतर करने का जज्बा, जोश और जुनून हो तो उम्र को पीछे धकेलकर इससे आगे निकलने की ख्वाहिशें पूरी हो सकती है। वह कहते हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उम्रदराज लोग अपने अनुभवों के आधार पर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सहभागिता निभा सकते हैं। साठ की उम्र पार करने के बाद भी जोश- खरोश और आत्मविश्वास से लबरेज रह सकते हैं। जरूरत है लगातार गतिशील रहने की।
* ( मेट्रो रेज, हिन्दी सांध्य दैनिक से साभार)

शनिवार, 20 अक्तूबर 2018

रेल हादसे में मृतकों के लिए प्रार्थना सभा

अमृतसर ट्रेन हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शारदा फाउंडेशन के द्वारा राधेकृष्ण मंदिर करमटोली में किया गया प्रार्थना सभा का आयोजन और दीया जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए भी भगवान से कामना की गई.भगवान से   प्रार्थना की गई की शोक संतप्त परिवारों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
इस अवसर पर राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी, एन्टी क्राइम सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवदेश ठाकुर, समाजसेवी सुभांशु द्विवेदी,आनंद सही,आकाश चौधरी,मनोज सिंह,अनुस्टू राज द्विवेदी, पागा पत्रो,विक्की,अमित ,रोबिनआदि उपस्थित थे।यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

गुरुवार, 18 अक्तूबर 2018

सती दादी मंगल पाठ का आयोजन




रांची। "श्री केडिया सभा" के तत्वावधान में श्री केड सती दादी मंगल पाठ अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 अक्टूबर दिन रविवार को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम हरमू रोड में द्वारिका पथ  (दिगंबर जैन भवन वाली गली) स्थित केडिया भवन में श्री चंद्र प्रकाश श्रीमती सुशीला देवी केडिया के निवास स्थान में 3:00 से 7:00 बजे तक होगा। इस दौरान दादी मां की पावन ज्योति प्रज्वलित कर उनका मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन किया जाएगा। 101 महिलाओं के साथ सस्वर मंगल पाठ के उपरांत दादी मां की महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण होगा। सभा के महामंत्री श्री ललित केडिया ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार मित्रों एवं अपने सगे संबंधियों के साथ पधार कर मंगल पाठ श्रवण कर भजनों का आनंद उठाएं और पुण्य के भागी बने। इस पावन कार्य हेतु केडिया सभा अपने सभी सहयोगियों एवं दादी मां के भक्तों का सदैव आभारी रहेगा।

तिरंगा सम्मान यात्रा के साथ ग्रीन इंडिया कार्यक्रम देश को सूत्र में बांधेगा : हुड्डा



मई दिल्ली। तिरंगा सम्मान यात्रा की मुहिम देश के राष्ट्रीय राजधानी में सम्मान पूर्वक और महाभियान के रूप में अग्रसर हो रहा है। इस यात्रा के सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन दिल्ली के तिरंगा यात्रा के दौरे में है उन्होंने आज  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री  माननीय  भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तिरंगा और पौधा भेंट कर  सम्मानित किया । साथ ही पूरे देश में चल रहे तिरंगा सम्मान यात्रा का विस्तृत जानकारी दिया । श्री सुमन ने कहा कि  रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन पिछले तीन वर्षो से तिरंगा के माध्यम से पौधरोपण कार्यक्रम , हेल्दी इंडिया ,एजुकेट इंडिया , क्लीन इंडिया व भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वक्षता अभियान के कार्यक्रम को  तिरंगा के माध्यम से गांव - गांव तक पहुंचाने का काम चल रहा है । श्री सुमन ने माननीय  श्री हुड्डा से कहा कि विलेज एक्शन प्लान के माध्यम से मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ति हेतु पंचायत के तहत यह कार्यक्रम जमी पर उतारने की कोशिश की जा रही है।  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा  ने कहा कि तिरंगा की मुहिम पूरे देश में एक सराहनीय देश को एक सूत्र में बांधने वाली कदम है खासकर पौधरोपण एक जरूरी कदम है  उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसी राष्ट्र जागृति    कदम का स्वागत है  और  प्रदूषण से निजात पाने के लिए पौधरोपण ही एक सरल कदम है  ।

रविवार, 14 अक्तूबर 2018

फिल्‍म ‘मुन्‍ना माफिया’ और ‘चीलम’ का हुआ भव्‍य मुहूरत


 झारखंड में शूट को लेकर हूं उत्साहित : नीलू शंकर सिंह

रांची। आर के मीडिया इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही दो बेहतरीन फिल्‍म ‘मुन्‍ना माफिया’ और ‘चीलम’ का भव्‍य मुहूर्त आज डैम हाउस, रॉक गार्डेन,कांके रोड रांची किया गया। बता दें कि ‘मुन्‍ना माफिया’ भोजपुरी और ‘चिलम’ हिंदी फिल्‍म है। दोनों का निर्माण बेहद भव्‍य तरीके से किया जाना है। मुहूर्त के दौरान फिल्‍म ‘मुन्‍ना माफिया’ की अदाकारा नीलू शंकर सिंह  ने कहा कि दोनों फिल्‍में बेहद अच्‍छी है और इसकी शूटिंग भी जल्‍द शुरू हो जायेगी। हमें झारखंड का आकर बेहद अच्‍छा लग रहा है। मुझे लगता है कि यहां शूट करना कंफर्टेबल होगा। यहां के लोग बेहद प्‍यारे हैं। तो संजय पांडेय ने कहा कि हमने झारखंड में कई फिल्‍मों की शूटिंग की है। मुझे लगता है कि इस बार भी यहां मजा आने वाला है। झारखंड की सबसे बड़ी बात ये है कि यहां के लोग काफी सपोर्टिव होते हैं। इसलिए यहां शूट करने में किसी को भी दिक्‍कत नहीं होती है। 
इससे पहले मुहूर्त में सिनेमा जगत से जुडे कई गणमान्‍य व अन्‍य लोग मौजूद रहे। सबों ने फिल्‍म के कंसेप्‍ट की सराहना की और कहा कि यह झारखंड के लिए अच्‍छी खबर है कि फिल्‍म मेकर्स अब झारखंड में भी फिल्‍मों को शूट कर रहे हैं। यहां के लोकशन को वे प्रमुखता दे रहे हैं। इस बारे में प्रोड्यूसर आर के सिंह ने कहा कि झारखंड तेजी से फिल्‍म निर्माण के क्षेत्र में उभर रहा है। इसकी वजह यहां की प्राकृतिक सौदर्य के साथ– साथ राज्‍य सरकार की नीति हैं। आर के मीडिया इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘मुन्‍ना माफिया’ और ‘चीलम’ एक माफिया की कहानी पर बेस्‍ड होगी। इन फिल्‍मों की पटकथा और संवाद मनोरंजक होने के साथ लोगों को जेहन में आसानी से उतरने वाले हैं। फिल्‍म‘मुन्‍ना माफिया’ में गौरव झा और नीलू शंकर सिंह मेन लीड में हैं। एक बार फिर से संजय पांडेय अपनी खलनायकी से फिल्‍म ‘मुन्‍ना माफिया’ के जरिये लोगों के दिल पर छाने वाले हैं। जबकि ‘चीलम’ की कास्टिंग बॉलीवुड से की जा रही है।
फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने झारखंड की बीजेपी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब से यहां रघुवर सरकार बनी है, तब से यहां फ़िल्म की शूटिंग आसान हो गयी है। गवर्नमेंट के साथ - साथ पब्लिक सपोर्ट की वजह है कि यहां अब तक कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसमें सरकार की ओर से भी सब्सिडी दी जा रही है, जो राज्य में फिल्मों के विकास के लिए सरकार का सराहनीय कदम है। ग़ौरतलब है कि फिल्‍म के निर्देशक सनोज मिश्रा हैं और कहानी पवन परवाना ने लिखी है। इसके अलावा हमारी इस फिल्‍म का म्‍यूजिक डायरेक्‍शन मशहूर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर  रजनीश मिश्रा कर रहे हैं,इस मौके पर जितेंद्र शर्मा , मधु राय  ,एके सिंह , एमडी निजाम आदि उपस्थित थे फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं,जबकि फिल्‍म के गानों में सनोज सिंह की आवाज होगी।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित


* छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत : रमण कुमार झा

रांची। मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, जाहेर (ब्राम्बे) में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किया।
 इस मौके पर अमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.रमण कुमार झा ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि छात्रों में छिपी प्रतिभा को तराशने और निखारने की जरूरत है। वैज्ञानिक अनुसंधान के मॉडल बनाकर छात्रों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शित की है। उन्होंने कहा कि मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र काफी प्रतिभावान हैं। स्कूल के छात्रों का अनुशासन देख वह मंत्रमुग्ध हो गए। छात्रों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए स्कूल के शिक्षकों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने छात्रों को भविष्य में बहुत अच्छा मुकाम हासिल करने के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक एके झा, प्राचार्या डॉ. रोमी झा ने भी छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की।

बुधवार, 10 अक्तूबर 2018

कॉलेज प्रशासन छात्र हित में फैसला ले- आदर्श मल्लिक



रांची। रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदर्श मल्लिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल  बीआईआईटी पॉलिटेक्निक के  नए प्राचार्य और नए डीन का स्वागत किया।
 आदर्श मल्लिक ने कहा कि कॉलेज में छात्र छात्राओं की बहुत सारी परेशानी है जैसे की लाइब्रेरी में किताब ना होना ,कैंटीन में पानी का अभाव , टीचर का अभाव लिफ्ट का अभाव,  इन सब परेशानियों को जल्द से जल्द कॉलेज प्रशासन द्वारा निराकरण करना चाहिए कॉलेज के नए प्राचार्य ने आदर्श मल्लिक से वादा किया कि जल्द से जल्द सारी समस्याओं का हल किया जाएगा और आने वाले दिनों में छात्र हित में हर फैसला लिया जाएगा
 बैठक में उपस्थित विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदर्श  मल्लिक, सहयोग आपसे संगठन के शौर्य राज, विश्वविद्यालय सचिव दीपेश कुमार, चिकित्सक मोर्चा के सदस्य मुन्ना कुमार, कॉलेज के छात्र सागर ठाकुर ,निकिता कुमारी, अखीव आदि मौजूद थे

महिला परिधान के प्रतिष्ठान "शी लिबास " का शुभारंभ


 रांची। राजधानी के चर्च रोड स्थित रंगसाज मस्जिद के पास महिला परिधानों का आकर्षक व अत्याधुनिक कलेक्शन " शी लिबास " में उपलब्ध कराया गया है।  प्रतिष्ठान का उद्घाटन बुधवार को डॉक्टर फ़त्ताउल्लाह मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना अब्दुस शमी ने किया। इस संबंध में दुकान के संचालक हाजी आफताब आलम और सरफुददीन  खान ने बताया कि महिलाओं के लिए सलवार सूट, गाउन, लहंगा, कुर्ती, प्लाजो, फ्रॉक आदि का अत्याधुनिक कलेक्शन किफायती मूल्य पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की मांग के अनुरूप महिला परिधानों का विशाल संग्रह शी लिबास में उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर हाजी आफताब आलम, मोहम्मद शकील, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अकील उर रहमान, मुस्ताक रिजवी, मोहम्मद फारूक, शम्स भाई, दाऊद शमीम, मोहम्मद अमीर उद्दीन, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद साजिद समेत  अन्य गणमान्य मौजूद थे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एन्टी क्राइम सेल के राष्ट्रीय महासचिव सुबांशु कुमार द्विवेदी नियुक्त



रांची।  55 सर्कुलर कोर्ट कंपाउंड कचहरी रोड स्थित द्विवेदी टावर में एक कार्यक्रम के दौरान  राष्ट्रीय मानवाधिकार एन्टी क्राइम सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश ठाकुर एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से समाज सेवी  सुबांशु कुमार द्विवेदी को राष्ट्रीय मानवाधिकार एन्टी क्राइम सेल के राष्ट्रीय  महासचिव नियुक्त किया।इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतू इनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार के अध्यक्ष साधना ओझा एवं आरिफ बुट्ट ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित करते हुए उज्वाल भविष्य की कामना की गई।ये जानकारी एन्टी क्राइम के आनंद कुमार ने दी।

गरीबों की सेवा से होती है सुखद अनुभूति : रामाशंकर



* समाजसेवा को बनाया मिशन

रांची। अपने पेशे और परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए समाजसेवा   के लिए समय निकालना मनुष्य की महानता का परिचायक है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहना और गरीबों के प्रति हमदर्दी रखना मानवसेवा की पहचान है। ऐसे ही सदगुणों से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी शख्सियत हैं राजधानी के हटिया स्टेशन रोड स्थित बिरसा नगर निवासी समाजसेवी रामाशंकर। पेशे से होटल व्यवसायी रामाशंकर बचपन से ही गरीबों के प्रति हमदर्दी रखते आ रहे हैं। उनके पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद व माता स्व. अशर्फी देवी ने भी गरीबी को काफी करीब से देखा था। वह गरीबों के दुख दर्द और उनकी पीड़ा को समझते थे। रामाशंकर भी अपने माता पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए गरीबों की सेवा के प्रति समर्पण का भाव लिए तत्पर रहते हैं। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और होटल व्यवसाय के कामकाज निपटा कर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों मे हिस्सा लेते हैं। अपने पिता स्व. लक्षमण प्रसाद व अपनी माता स्व. अशर्फी देवी की स्मृति में प्रत्येक साल जाड़े के मौसम में ठंड से ठिठुरते गरीबों को कंबल प्रदान करते हैं। यह सिलसिला पिछले छह साल से अनवरत जारी है। हर वर्ग व हर समुदाय के गरीबों के बीच कंबल वितरण की प्रेरणा उन्हें अपने माता पिता से मिली है। वह बताते हैं कि जगन्नाथपुर मंदिर, काली मंदिर, हटिया व रांची स्टेशन, चर्च, मस्जिद आदि जगहों पर गरीबों के बीच कंबल बांटना, खाद्य सामग्री बांटने से उन्हें सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने गरीबी को काफी करीब से देखा है, इसलिए गरीबों की पीड़ा को समझते हैं। समाजसेवा रामाशंकर का शौक है। वह हटिया क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हैं। वह कहते हैं कि समाजसेवा सर्वोपरि है। अपने लिए हर कोई जीता है, समाज के लिए जीना महानता है। युवाओं के प्रति अपने संदेश में रामाशंकर कहते हैं कि समाज की मुख्य धारा से जुड़कर युवाओं को सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करना चाहिए। व्यक्ति को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सक्रियता से लगे रहना चाहिए। इससे समाज सशक्त होगा, जो देश के मजबूत होने में सहायक होगा।

शुक्रवार, 5 अक्तूबर 2018

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं अर्चित आनंद


* जल, पर्यावरण संरक्षण और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

रांची।सामाजिक,धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ मानव हित के लिए आवश्यक तत्वों के संरक्षण के प्रति सक्रियता बहुमुखी प्रतिभा का परिचायक है। राजधानी रांची में ऐसी ही एक शख्सियत हैं अर्चित आनंद (अनु जी) । इनका जन्म पलामू में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा- दीक्षा पटना में हुई। उच्च शिक्षा के लिए इन्होंने दिल्ली का रुख किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से डिग्री लेकर समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने का मन बनाया। अर्चित के पिता बिहार सरकार के  अधिकारी रह चुके हैं। उनसे प्रेरित होकर रांची को उन्होंने अपना कार्यक्षेत्र चुना। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके जज्बे   ने ऐसा रंग दिखाया कि काफी कम समय में ही उनकी पहचान एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पूरे झारखंड में स्थापित हो गई। अलग झारखंड राज्य गठन के बाद से ही उन्होंने रांची को अपना कार्यक्षेत्र बना लिया। स्वयंसेवी संस्था "पेटसी" के माध्यम से झारखंड के अलावा बिहार के सीतामढ़ी व सिवान जिले में जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उनका मानना है कि जन, जंगल, जमीन, जल व जानवर, इन पांचों के बीच समन्वय स्थापित करना जरूरी है। पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में अपनी संस्था के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के सहयोग से धनबाद जिले के 82 गांवों में जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि जिस तरह आज लोगों को बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है, यदि समय रहते हम नहीं चेते, तो आनेवाले समय में बोतलबंद ऑक्सीजन लेकर चलना पड़ेगा। उन्होंने इस दिशा में सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर प्रयास किए जाने पर बल दिया। वह कहते हैं कि सरकार को जल संरक्षण के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की आवश्यकता है। अर्चित आनंद को पर्यावरण व जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लायंस क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्मान, गांधी आश्रम द्वारा गांधी सेवा सम्मान, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान सहित अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। वह अब तक करीब पांच लाख पौधरोपण कर चुके हैं। अर्चित अनु जी की रुचि खेलों के प्रति भी बचपन से ही रही है। क्रिकेट के जिला व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शामिल हो चुके हैं। रांची में अपनी माता जी के नाम पर दीदी नीलम आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें समुचित सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनके प्रयासों की चहुंओर सराहना की जाती है। इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें झारखंड के अलावा विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी शिरकत करते हैं। खेल के प्रति इनके समर्पण को देखते हुए हाल ही में इन्हें झारखंड कबड्डी एसोसिएशन का चेयरमेन मनोनीत किया गया है। राजधानी रांची में रॉकमेन्स क्रिकेट एकेडमी का भी संचालन अर्चित करते हैं। इसमें क्रिकेट के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें समुचित सुविधाएं दी जाती है। वह कई खेल संगठनों से भी जुड़े हैं। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन में भी सक्रिय सदस्य हैं। अर्चित आनंद के अंदर साहित्यिक क्षमता भी है। वह धार्मिक मासिक पत्रिका " महागुरू महादेव " का प्रकाशन भी करते हैं। जिसका संपादन साहित्यकार व समाजसेवी अनुनीता जी करती हैं। अर्चित 'अनु ' बताते हैं कि धार्मिक पत्रिका महागुरू महादेव की 52 हजार प्रतियां प्रति माह बिक्री होती है। उनका मानना है कि समाज के हर धर्म के लोगों को समान आदर दिया जाना चाहिए। धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों से सामाजिक वातावरण में शुद्धता आती है। वह कहते हैं कि लोगों को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की आवश्यकता है। इससे समाज और देश सशक्त होगा।

कांग्रेस सत्ता में आई तो छः माह में शुरु होगा धनबाद चंद्रपुरा रेललाइन : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यदि 2019 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो छः महीने के भीतर झारखंड के धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन को फिर से शुरु कर दिया जायेगा। श्री सहाय नई दिल्ली में जंतर मंतर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार जबरन आदिवासियों की जमीन छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल के रेल मंत्री, कोयला मंत्री बनते ही लूट का खेल शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बस अब जूम्मा-जुम्मा आठ दिन की सरकार है। उन्होंने कहा कि इस ढोंगी सरकार को देश की जनता उखाड़ फेंकेगी। धरना स्थल पर झारखण्ड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिघार ने कहा कि कांग्रेस संवेदनशील पार्टी है,  झारखण्ड के आमजन की भावनाओं को समझती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश की जनता का शोषण कर रही है। रघुवर सरकार, मोदी-शाह का रबर स्टाम्प बनी हुई है। इस भ्रष्ट केन्द्र और राज्य सरकार को उखाड़ फेकना होगा, तभी देश का भला होगा।
 गौरतलब है कि धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन के बंदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय धरना का कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह, जागो सामाजिक संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव के नेतृत्व में यह धरना का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इस धरना कार्यक्रम में झारखण्ड के सैकड़ों कार्यकर्ता शिरकत कर रहे हैं। इस क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि जब से धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन पर पैसेंजर और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन केन्द्र सरकार ने ठप किया हैं, धनबाद-चंद्रपुरा के लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है, करोड़ों का व्यापार ठप तो हुआ ही, पूरी आबादी का जन-जीवन प्रभावित हो चुका है।
धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को पुनः बहाल करने के लिए लोग आंदोलित रहे हैं, पर केन्द्र व राज्य सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भाजपा नेताओं का समूह यहां के लोगों को बराबर झांसे देता रहा है, पर इनकी हिम्मत नहीं कि धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के आस-पास बसे लाखों लोगों के आंखों से आंखे मिलाकर बात कर सकें, कई भाजपा नेता हालांकि यहां की जनता को सब्जबाग दिखा रहे हैं कि ये लाइन फिर से चालू होगा, पर जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, लोगों का भाजपा से भरोसा टूटता जा रहा है, अब दिल्ली में तीन दिवसीय धरना का आयोजन क्या रंग दिखाता है? फिलहाल धनबाद सहित झारखंड की जनता का ध्यान दिल्ली के जंतर-मंतर पर टिकी है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर शामिल होकर विरोध जताया।

इन्दिरा एकादशी पर हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में संर्कीतन



र्कीतन की है रात बाबा आज थाने आनो है से गुंजायमान हुआ हरमू रोड श्री श्याम मंदिर


रांची। हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में इन्दिरा एकादशी के पावन अवसर पर 5 अक्टूबर,शुक्रवार को एकादशी संर्कीतन का आयोजन बडे ही धूम धाम से किया गया।श्रद्धालुगण सारी रात बाबा श्री श्याम जी का दर्शन करने आते रहे।नियमित भोग आरती के बाद बाबा श्री श्याम जी,श्री बाला जी एवं श्री शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया।सर्वप्रथम श्याम प्रभु को(बागा) नवीन वस्त्र पहनाया गया।रंग बिरंगे पंचरंगे बागा में बाबा अनुपम छटा बिखेर रहे थे।मण्डल के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका,उपाध्यक्ष श्री अशोक लडिया एवं श्री मनोज खेतान ने मनमोहक एवं खुबसूरत फूलों से मंदिर परिसर में गुथे गए गजरों से बाबा श्री श्याम प्रभु,श्री शिव परिवार एवं श्री हनुमान जी महाराज का  अलौकिक श्रृंगार किया।बाबा को प्रिय रूह गुलाब इत्र से मसाज किया गया।शयन आरती उपरान्त बाबा के ज्योत की तैयारी  की गई।श्री अनिल नारनोली,प्रवीण सिंघानिया, विष्णु चौधरी ने मिल कर अखण्ड ज्योत की तैयारी कर रात्रि 10:00 बजे बाबा का अखण्ड ज्योत प्रज्वलित  किया गया एवं बाबा को पेडा,मेवा,रबडी,फल दूध,चना,गुड,पान आदि का भोग लगाया गया।
मण्डल के श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने गणेश वन्दना,श्रवण ढांढनियां ने श्री बालाजी,अरूण राजगढिया ने गुरूजी,राजेश चौधरी ने शिव जी,गौरव अग्रवाल ने श्री राणी सती दादी एवं श्री श्याम सुन्दर शर्मा ने बाबा श्री श्याम जी के भजनों के द्वारा दरबार में हाजरी लगाई।रात्रि 1:00 बजे बाबा की आरती सभी सदस्यों-श्रद्धालुओं ने मिल कर की एवं अपने अपने लिए मंगल कामना की।सभी भक्तों को प्रसाद वितरण मण्डल के महामंत्री आनंद शर्मा,उपाध्यक्ष राजेश ढांढनियां,रतन सिघानिया, सूरज लोधा,साकेत ढांढनियां,अंकित मोदी,शैकी केडिया,निकुंज पोद्दार, अमित शर्मा, निखिल नारनोली,ॠतिक बंका सहित अन्यों ने किया।

 24 अक्टूबर को बडे धूम-धाम से मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव

राँची-:श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा निर्मित हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 24 अक्टूबर बुधवार को बडे ही धूम-धाम से शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।
श्री श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सभा की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
श्री श्याम बाबा के केन्द्र स्थल श्री खाटु धाम में भी इसी दिन शरद पूर्णिमा का आयोजन होगा।हरमू रोड श्री श्याम मंदिर सम्पूर्ण कार्य श्री खाटु धाम मंदिर के कार्यकलापो का अनुसरण करता है।
शरद पूर्णिमा का उत्सव एकमात्र ऐसा दिन है वर्ष में जब बाबा श्री श्याम जी के संग मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं का स्वेत श्रृंगार होता है।
इस दिन सभी देवी देवताओं को स्वेत वस्त्र पहनाया जाता है स्वेत फूलों से ही श्रृंगार किया जाता है एवं  आभूषण भी स्वेत धारण कराया जाता है।
24 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से सुमधुर भजनों के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।बाबा को भजनों से रिझाने के लिए बाहर से भजन गायक पधार रहे है।
आयोजन की सभी तैयारियाँ अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका के नेतृत्व में प्रारंभ हो चुका हैं।
बैठक में श्री श्याम मित्र मण्डल की कार्यकारिणी सभा की बैठक में पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा,राजेश ढाढनियां,श्री आनंद चौधरी,प्रवीण सिंघानियां,विकाश मोदी,अनिल नारनोली,साकेत ढाढनियां, राजेश चौधरी सहित कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री विश्वनाथ नारसरिया,राजीव रंजन मित्तल,अरूण राजगढिया,मनोज खेतान,विष्णु चौधरी,सूरज लौधा,सलज अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल उपस्थित थे।मण्डल के श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं श्री रतन सिंघानियां भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित थे।

खेल प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत : डॉ.रोमी

* मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में दिया जाएगा तीरंदाजी का प्रशिक्षण
रांची। छात्रों को  संस्कारयुक्त शिक्षा देने व उन्हें बहुमुखी प्रतिभा से लैस करने की दिशा में प्रयासरत मदर्स इंटरनेशनल स्कूल  में छात्रों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में तीरंदाजी के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या डॉ. रोमी झा ने कहा कि स्कूल की नई शाखा रांची के ब्राम्बे स्थित जाहेर गांव में स्थापित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से तीरंदाजी के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। तीरंदाजी के क्षेत्र में इच्छुक छात्रों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में तीरंदाजी के प्रति खिलाड़ियों का आकर्षण बढ़ रहा है। यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें तराशने की और आवश्यक संसाधनों से लैस करने की। डॉ.झा ने कहा कि झारखंड की झानू हांसदा, कुमारी दीपिका सहित अन्य खिलाड़ियों ने तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर परचम लहराया है। झारखंड का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें समुचित सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराया जाय तो देश- दुनिया में झारखंड का नाम रौशन होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रों को अगले सत्र से तीरंदाजी का प्रशिक्षण देने संबंधी सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है।

गुरुवार, 4 अक्तूबर 2018

महिला सशक्तीकरण को समर्पित नम्रता भारती यादव



* सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्षरत व्यक्तित्व

रांची। राजधानी रांची में पली, बढ़ी नम्रता भारती यादव झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र दुमका के पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण के लिए जन जागरुकता अभियान चला रही हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उनका प्रयास रंग ला रहा है। नम्रता का जन्म 24 अगस्त 1988 को रांची में हुआ। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा एचइसी परिसर स्थित कैरेली स्कूल में हुई। डोरंडा के निर्मला कालेज से इंटरमीडिएट और डोरंडा कालेज से स्नातक किया। उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया है। उनका विवाह दुमका के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव से हुआ। विवाह के बाद नम्रता ने भी दुमका को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। वहां नवजीवन महिला जागृति केंद्र नामक स्वयंसेवी संस्था बनाकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगीं। इसके माध्यम से गरीब, दिव्यांग व समाज के दबे कुचले वर्ग के बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत रहने लगी। महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किया। सामाजिक कुरीतियों को वह समाज के लिए अभिशाप मानती हैं। उनका कहना है कि कुप्रथाओं और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का विकास बाधित होता है। उन्होंने सामाजिक कार्यों के तहत ग्रामीण विद्युतीकरण, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी वे सक्रिय हैं। भाजपा से जुड़ी हैं। पार्टी के प्रति इनके समर्पण को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडे के नेतृत्व में गठित प्रदेश कार्यसमिति में इन्हें सदस्य मनोनीत किया गया। पार्टी ने वर्ष 2016 में पिछड़ी जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इनका गृह क्षेत्र दुमका जिले के पोड़ैया हाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरैया हाट है। उनका मानना है कि संगठन में जो भी दायित्व मिले उसे पूरी निष्ठा और लगन से पूरा करना चाहिए। वह अपना आदर्श प. दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी और नरेंद्र मोदी को मानती हैं।। उनके पति विनोद यादव भी भाजपा से जुड़े हैं। नम्रता की माता उर्मिला देवी से उन्हें सामाजिक कार्यों की प्रेरणा मिली है, जो वर्तमान में रांची नगर निगम की पार्षद हैं। नम्रता के पिता नंदकिशोर यादव भी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नम्रता यादव समाज में महिलाओं को समुचित सम्मान दिया जाना जरूरी समझती हैं।

बुधवार, 3 अक्तूबर 2018

तिरंगे के जरिये समाज को एक सूत्र में बांधने की जरुरत : सुधांशु सुमन


* गांधी जयंती पर अमन के सिपाही कार्यक्रम का आगाज

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150 वी जन्मशती के उपलक्ष्य में "राष्ट्रीय एकता अभियान तथा रे ग्राम सेवा फाउंडेशन" के सयुंक्त तत्वावधान में मंगलवार को मोरहाबादी में "अमन के सिपाही" कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसमें सभी राजनैतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनो की भागीदारी रही। समारोह के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा संयोजक सुधांशु सुमन ने बताया कि यह अभियान 2019 तक समाज के हरेक वर्ग के लोगो को अमन के सिपाही बना कर देश में अमन,चैन,खुशहाली का राज  कायम करने का संदेशवाहक होगा।
गाँधी जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण के साथ राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अमन के कारवां को आगे बढ़ने के लिए संकल्प लिया गया।
मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुये रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी  सह तिरंगा यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में देश को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। यह तिरंगा के माध्यम से ही संभव है। तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जायेगी। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना संभव होगा।
 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने इस मौके पर कहा कि आज की वर्त्तमान परिस्थितियों में अमन के कारवां को आगे बढ़ाना होगा। सभी जाति, मज़हब, संप्रदाय से ऊपर उठकर हम सब भारतीओं  को तिरंगे के नीचे बापू के सामने यह शपथ लेना होगा कि अमन के सिपाही बनकर आवाम को खुशहाल बनायेगे |
भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि तिरंगा ही  एक ऐसा माध्यम है, जिसमे सर्व धर्म समभाव का बोध होता है |
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति में तिरंगा यात्रा की शुरूआत काफी महत्वपूर्ण हो गया है। तिरंगा देश की पहचान है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गोें को एक सूत्र में बांधने का बेहतर उपाय है। तिरंगा यात्रा से समाज के लोगों में जाति एवं धर्म संबंधी विभेद को दूर करना संभव होगा। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। समाज को तिरंगा यात्रा जोड़ने का काम करेगा। एक वर्ष तक चलने वाले अमन के सिपाही कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोग जुड़ेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मौलाना तहजीबुल हसन ने कहा कि अमन के सिपाही कार्यक्रम से आम लोगों में विशेषकर अल्पसंख्यकों में भय के माहौल को कम करने का काम करेगा। तिरंगा देश की शान है। इसके सम्मान की रक्षा सभी जाति एवं धमोंर् के लोग समान रूप से करते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अमन का सिपाही बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को विभिन्न धर्मां एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने संबोधित किया। संबोधित करने वालों में पंडित रामदेव, अर्जित सिंह सैनी, गुरमीत सिंह,मुफ्ती अजहर अब्दुला कासमी, अकीलुर रहमान, अजय तिर्की,  जगदीश साहु, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, हीरा लाल साहु, सहित अन्य शामिल थे।
मंच का संचलन कमलेश कुमार मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रणव कुमार बब्बू ने किया।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प


* स्वच्छता आधारित संस्कृति विकसित करने की जरूरत : डॉ.रोमी झा

रांची। राजधानी के अरगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत पिपरटोली स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। छात्रों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। स्कूल की प्राचार्य डॉ.रोमी झा ने स्वच्छता संकल्प दुहराया। डॉ. झा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। हमें समाज में स्वच्छता आधारित जन संस्कृति विकसित करने की जरूरत है। स्वच्छता से आम जनजीवन में नयी ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण में स्वच्छता मिशन की अहम भूमिका है। स्वच्छता के प्रति व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर छात्रों ने स्कूल परिसर व आसपास के इलाकों में साफ-सफाई की। घर व आसपास सहित स्कूल को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षक विनीत राज,मनोज कुमार, नंदिनी झा,डीके राय,चंदन कुमार, मिस जेनिथ, मिस क्लारा सहित अन्य मौजूद थे।

मंगलवार, 2 अक्तूबर 2018

होमगार्ड के डीजीपी को तिरंगा सम्मान

तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाज सेवी सुधांशु सुमन ने होम गार्ड के डीजीपी बी बी प्रधान  से मिलकर उन्हें 2 अक्टूबर2018 गांधी जयंती  के पूर्व संध्या पर तिरंगा और पौधा भेंट  किया । रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के द्वारा  देश में चल रहे  तिरंगा सम्मान यात्रा के तहत ग्रीन इंडिया , एजुकेट इंडिया , हेल्दी इंडिया , विलेज एक्शन प्लान और क्लीन इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया ।

ट्रैफिक एसपी को भेंट किया तिरंगा

तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाज सेवी सुधांशु सुमन ने ट्रैफिक एसपी संजय प्र सिंह   से मिलकर उन्हें 2 अक्टूबर2018 गांधी जयंती  के पूर्व संध्या पर तिरंगा भेंट  किया । रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के द्वारा  देश में चल रहे  तिरंगा सम्मान यात्रा के तहत ग्रीन इंडिया , एजुकेट इंडिया , हेल्दी इंडिया , विलेज एक्शन प्लान और क्लीन इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया ।

हटिया रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान


गांधी के स्वच्छ भारत सपने को पूरा करेगी मिशन मोदी युवा मोर्चा : रोहित शारदा


रांची। गांधी जयंती के अवसर पर मिशन मोदी युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ की अध्यक्षता में हटिया मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सिंह के नेतृत्व में हटिया रेलवे स्टेशन में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।

अभियान में मुख्यरूप से मिशन मोदी के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा, महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, मंत्री प्रभात विजय यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सुशान्त सिंह, स्टडी सर्कल संयोजक सुरेन्द्रनाथ  हटिया रेलवे प्रबंधक बी सुरीन, हेल्थ इंस्पेक्टर प्रमोद यादव, डीसीएम बीके समांथा शामिल हुए।

स्वच्छ्ता अभियान के द्वारा पूरे रेलवे स्टेशन में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।

वही रेलवे के सभी सफाई कर्मियों को कर्मचारियों को वहाँ मौजूद यात्रियों को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा के द्वारा स्वच्छ्ता का संकल्प दिलवाया गया। संकल्प के दौरान श्री शारदा ने कहा कि, हमे हर रोज सफाई करनी चाहिए। सफाई ही जीवन है। उन्होंने कहा कि हमे महात्मा गाँधी के पदचिन्हों पे चलकर स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। जिसमे हर जगह स्वच्छ्ता दिखे। उन्होंने कहा, गाँधी के सपने को मिशन मोदी युवा मोर्चा पूरा करेगी।

हटिया रेलवे प्रबंधक सुरीन ने कहा कि, मिशन मोदी युवा मोर्चा और हटिया रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में अब हर सप्ताह स्टेशन के आस पास स्वच्छ्ता अभियान चलाया जाएगा।

मौके में राँची महानगर के अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ ने कहा कि मिशन मोदी अब हर सप्ताह विभिन्न मंडलो में स्वच्छ्ता अभियान चलाएगी और स्वच्छ्ता के प्रति जनजागरण करेगी।

मंडल अध्यक्ष अमन सिंह ने कहा, हम जैसे अपने कपड़ों को स्वच्छ रखते है वैसे ही हमे अपने आस पास भी स्वछता रखनी चाहिए।

हटिया रेलवे स्टेशन में स्वच्छ्ता अभियान चलाने के बाद मिशन मोदी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में डोरंडा बाजार स्थित गाँधी के प्रतिमा पे श्रदासुमन अर्पित किया।

स्वच्छ्ता अभियान में राँची महानगर से साहित्य पवन, अविनाश सिंह, पंकज, राजेश, अभिषेक राज, अमृतेश सिंह,  हटिया मंडल से अमन सिंह, मुकेश चौधरी, शुभम, प्रिंस शर्मा,आयुष सत्यम , प्रतीक झा, तरणजीत सिंह, सूरज सिंह,सैमी,अंकित कुमार,अखिल शुभम,अभिषेक, अभिषेक राठौर,हर्ष ठाकुर,राहुल देबनाथ,राहुल सिन्हा, कुन्दनकान्त शाह,अविनाश कुमार,गौरव पांडेय,हर्ष राज सिंह, अभिषेक व डोरंडा मंडल से पंकज श्रीवास्तव, विवेक, सुभम, भोलू, आशुतोष, निशान्त, मौसम सिंह शामिल हुए।

गांधी जयंती पर हो शराबबंदी की घोषणाः कैलाश यादव

रांची। प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने भारत के अजेय सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर राज्यवासियों को सुभकामनाए दी है।
बापू की जयंती पर महासचिव कैलाश यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को सलाह दिया की आज एक संकल्प दिवस के रूप में झारखंड में शराब बन्दी कि घोषणा कर राज्य वासियों को विकसित होने का सुखद प्रमाण दे।
यादव ने कहा कि गृह, उत्पाद एवं बिजली मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग स्वयं देख रहे हैं।उसके बावजूद सभी विभागों में अनियमितता एवं व्यस्था लचर बनी हुई है।
राजद का मानना है कि वरिष्ठ पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण ही झारखंड में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है,क्योंकि विगत महीनों में जहरीली शराब पीने के कारण राज्य में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।
यादव का कहना है कि सरकार का प्रशासन पर इकबाल खत्म हो गया है,राज्य में प्रत्येक दिन हत्या और लूट की घटना देखने को मिल रही है।
यहां तक कि राजधानी रांची में लगातार बढ़ते अपराध से आम लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। राज्य में मुख्यमंत्री का 24 घंटा बिजली सप्लाई करने वाली दावा खोखला साबित हो रहा है,जबकि हालत यह है कि शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति दोनों जगह लचर है मुश्किल से 12-14 घंटा बिजली सप्लाई किया जा रहा है।
ये जनविरोधी सरकार हर मोर्चे पर फेल है,निश्चित तौर पर राज्य का बागडोर गलत हाथों में चले गया है।
राजद इन तमाम विषयों पर नवरात्र के बाद पूरे राज्य में जबरदस्त आंदोलन करेगा।

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...