यह ब्लॉग खोजें

कांग्रेस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कांग्रेस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं सुबोधकांत


* महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कराने के लिए झोंकी ताकत


नवल किशोर सिंह

रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।  चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं। इ गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सुबोध कांत सहाय को विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी के नेतृत्व का भार सौंपा गया है। श्री सहाय  झारखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर महागठबंधन के प्रत्याशियों के नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार तक में सक्रियता से भाग ले रहे हैं। उनका मानना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी और सरकार बनेगी। श्री सहाय झारखंड में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए सतत प्रयासरत हैं।  झारखंड के विकास के प्रति भी उनकी गंभीरता इस बात से झलकती है कि विगत दिनों उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड के परिप्रेक्ष्य में एक बड़ी बात कही। झारखंडवासियों के प्रति उनके अंदर का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि जब वे केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री थे, तो उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में फूड पार्क खुलवाए थे। उत्तराखंड में बाबा रामदेव की पतंजलि ने उसी योजना के तहत  खाद्य प्रसंस्करण की इकाई लगाई थी। आज उनकी कंपनी बहुराष्ट्रीय कंपनी का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। झारखंड में फूड पार्क के लिए जमीन का आवंटन हुआ। चहारदीवारी बनी। लेकिन उनके मंत्रिपद से हटने के बाद राज्य सरकार ने वहां औद्योगिक इकाइयां लगाने की दिशा में कोई काम नहीं किया। आज उसकी चहारदीवारी की ईंटें तक चोरी हो रही हैं।
निश्चित रूप से यह योजना यूपीए सरकार के समय लाई गई थी, लेकिन यदि उसे मूर्त रूप दिया जाता, तो रोजगार का सृजन होता। किसानों के दिन बहुरते। राज्य का आर्थिक विकास होता। लेकिन केंद्र में मोदी और राज्य में रघुवर सरकार के आने के बाद इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह संकीर्ण राजनीतिक सोच के कारण हुआ। यदि राजनीतिक वैमनस्य की जगह झारखंड को उससे होने वाले लाभ पर ध्यान दिया गया होता, तो झारखंड से भी किसी पतंजलि कंपनी का अभ्युदय हो सकता था। श्री सहाय ने कहा कि विकास का दावा करने वाली रघुवर सरकार ने विकास के इस अवसर की उपेक्षा कर दी, क्योंकि उन्हें राज्य का विकास नहीं, विकास का श्रेय चाहिए। उसका राजनीतिक लाभ चाहिए।
सुबोधकांत सहाय जेपी आंदोलन के समय से सक्रिय राजनीति में रहे हैं। उन्होंने चंद्रशेखर से लेकर मनमोहन सिंह तक कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। वे जनांदोलनों से जुड़े रहे हैं और संसदीय राजनीति का भी उन्हें लंबा अनुभव रहा है। उन्हें झारखंड की मिट्टी से प्रेम है और झारखंडवासियों का दर्द उनका साझा दर्द रहा है। वे किसी पद पर रहें हों, सभी समुदायों के प्रति उनके मन में हमेशा आत्मीयता की भावना रही है। उनके दरवाजे हर खासो-आम के लिए खुले रहते हैं। किसी के साथ वे भेदभाव नहीं करते। पार्टी और जनता के प्रति उनकी निष्ठा में स्वाभाविकता है। ऐसा कोई मुद्दा नहीं, जिसका जनता से सरोकार हो और उन्होंने उसमें भागीदारी न की हो।
   आज झारखंड में कांग्रेस का जनाधार निश्चित रूप से संयुक्त बिहार जैसा नहीं रहा है। लेकिन यथासंभव उसे बचाए रखने और बढ़ाने में जिन नेताओं की भूमिका है, उनमें सुबोधकांत सहाय का नाम अव्वल रहा है।
  अभी झारखंड विधानसभा चुनाव में श्री सहाय को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे बखूबी निभा रहे हैं। विपक्षी महागठबंधन को विजय दिलाने में उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। जनता के बीच जाकर रघुवर सरकार की नाकामियों को उजागर करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सुबोधकांत सहाय की कोशिशों की सराहना की जानी चाहिए। कांग्रेस आलाकमान का झारखंड के मामलों में उनपर पूरी तरह भरोसा कायम है।

बुधवार, 6 नवंबर 2019

सासंद गीता कोड़ा तय करेंगी जगरनाथपुर का कांग्रेस प्रत्याशी

गुमला से रामेश्चवर उरांव, हटिया से सुबोधकांत सहाय हो सकते हैं प्रत्याशी


चक्रधरपुर। कांग्रेस की चुनाव समिति ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय जगरन्नाथपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी तय करने की जिम्मेदारी सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को मिली है।गौरतलब हो कि जगरनाथपुर विधानसभा सीट कि विधायक रही श्रीमती गीता कोड़ा के सांसद बनने के बाद से विधायक सीट खाली थी अब विधानसभा चुनाव के लिए जगरनाथपुर सीट के दावेदार कौन होंगे ये निर्णय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा लेंगी। इस बात का खुलासा कोंग्रेस के चुनाव समिति की बैठक में तैयार की गई पैनल से हुआ है ।जबकि चाईबासा जिले के  झामुमो के चार विधायकों की सीटिंग सीट पर कांग्रेस की कोई दावेदारी नही है ,जिसमे मनोहरपुर, चाईबासा,मंझगांव व चक्रधरपुर हैं।संसदीय क्षेत्र की बात करे तो कांग्रेस सरायकेला सीट में भी दावेदारी नही की है खरसावां में भी दावेदारी नही ।यानी कि झामुमो के सीटिंग सीट पर कोई दावेदारी नही। कांग्रेस के  संभावित प्रत्याशियों की सूची
के मुताबिक गुमला से लड़ सकते है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव। हटिया से सुबोध कांत का नाम चर्चा में है। घाटशिला सीट यदि कांग्रेस को मिला तो प्रदीप बलमुचू हो सकते हैं प्रत्याशी। वहीं बाघमारा से जलेश्वर महतो की चर्चा  है। 

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

सूखे और सरकार की मार झेल रहे किसानः शाहदेव

आय दूनी होने का दूर-दूर तक कोई लक्षण नहीं

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य  सरकार किसानों के आय को लेकर उदासीन रही है। केन्द्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर वर्ष 2022 का लक्ष्य रखा है। यह संभव प्रतीत नहीं होता है , क्योंकि कृषि विकास दर जो वर्तमान में है, उसमें भी कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है । श्री शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से सीधा धान क्रय करने का निर्णय लिया गया तथा उन्हें तय मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल बोनस देने की भी बात कही गई, लेकिन क्रय केन्द्रों तक किसान पहुंच नहीं पाये , यहां भी बिचौलिया ही हावी रहे , जो किसान धान क्रय केन्द्र तक पहुंचे, उन्हें भी समय पर भुगतान नहीं किया गया। श्री शाहदेव ने कहा कि सरकार यदि सही मायने में किसानों को उनका उत्पादन का उचित मूल्य देकर राहत पहुंचाना चाहती है, तो धान का क्रय खलिहान से ही किया जाना चाहिए । इससे बिचौलियों को मौका नहीं मिलेगा । श्री शाहदेव ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही झारखंड के किसान आत्महत्या करने को विवश हए। एक ओर मनेरगा के तहत कार्य करने वालों का समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है । वहीं सुखाड़ से जूझ रहे राज्य के किसानों को अब तक राहत नहीं पहुंचाया जा रहा है । यहां तक कि पिछले साल जो राहत के लिए केन्द्र से सहायता मिला था, उसका वितरण भी नहीं हो पा रहा है । प्रदेश प्रवक्ता श्री शाहदेव ने कहा कि रघुवर सरकार ने धान क्रय के लक्ष्य को घटाकर यह साबित कर दिया है कि किसान के समस्याओं का उचित समाधान के प्रति उनका क्या रवैया है । सरकार सिर्फ चुनाव के वक्त किसानों के खाता में पैसा डालकर उनसे वोट लेना चाहती है । सरकार के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा । श्री शाहदेव ने राज्य सरकार से यह मांग की है कि सुखाड़ राहत जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचाया जाए और धान क्रय केन्द्र के माध्यम से किसानों द्वारा बेचे गये धान का भुगतान अविलंब किया जाए।

सोमवार, 28 अक्टूबर 2019

जनाक्रोश रैली को सफल बनाएं, चुनाव में जोशो-खरोश में लग जाएंः सुबोधकांत



जनता समझ चुकी है, सरकार चलाना भाजपा के वश की बात नहीं
टूट रहा है फर्जी राष्ट्रवाद का तिलस्म, हिंदूवाद का ढोंग


रांची। झारखंड में कांग्रेस का जनाधार वापस लाने की दिशा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय लगातार सक्रिय रहे हैं। वे पद पर रहे न रहें लेकिन जनता के सुख-दुःख के हर मौके पर उसके बीच हमेशा मौजूद रहते हैं। जन-समस्याओं की आवाज़ में आवाज़ मिलाते रहते हैं। अभी 30 अक्टूबर को कांग्रेस की जनाक्रोश रैली आहुत है। इस रैली को सफल बनाने के लिए श्री सहाय ने अपने आवासीय कार्यालय में सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने देश और राज्य के मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए कांग्रेसजनों को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देने का आह्वान किया साथ ही विधानसभा चुनाव में राज्य की रघुवर सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने को कहा। श्री सहाय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश और राज्य अभी बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। युवा वर्ग को ठगा जा रहा है। व्यापारी वर्ग को छला जा रहा है। किसान कर्ज की मार से मर रहे हैं अब आरसीइपी समझौते पर हस्ताक्षर करके सरकार उनके जीने की बची-खुची उम्मीद भी खत्म करने जा रही है। आम जनता मंदी और महंगाई की मार से त्रस्त है। ऐसे में देशवासियों को एकमात्र उम्मीद कांग्रेस से है। महाराष्ट्र और हरियाणा में आपने देखा कि पार्टी आधे-अधूरे मन से लड़ी लेकिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। अगर पूरी ताकत से लड़ती तो दोनों राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता।
उन्होंने कहा कि फिलहाल 30 की रैली को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दें। पूरे जोशो-खरोश के साथ चुनाव की तैयारी करें। भाजपा का तिलस्म टूट रहा है। लोग समझ चुके हैं कि फर्जी राष्ट्रवाद और धर्म का अफीम चटाकर भाजपा पूंजीपतियों की सेवा में लगी है। उसके सारे फैसले बेतूके और काम करने का तरीका बेढंगा है। देश को कांग्रेस ही सही दिशा में ले जा सकती है। पूरी ताकत से लड़ें। जनता केंद्र में मोदी और झारखंड में रघुवर सरकार से ऊब चुकी है। राजनीति करवट बदल रही है।
 बैठक में वरिष्ट नेता अनादि ब्रम्ह , पी डी शर्मा , लाल किशोर नाथ साह्देव , आदित्य विक्रम, राकेश सिन्हा , विनय सिन्हा दीपू , राजन वर्मा , दीपक लाल , राजन सिंह रजा , कुमार राजा , शूरेश बेठा , सोनु वर्मा , इंदिरा देवी , सुंदरी तिर्की , राजेश कच्प , बेलास तिर्की , सुनील सिंह , पी के चौधरी , रणविजय सिंह सहित रांची लोक सभा के 6 विधानसभा के प्रमुख कोंग्रेस जन उपस्थित थे l

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

कांग्रेसियों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका


* नए मोटर व्हीकल एक्ट का किया विरोध

रांची। राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर कांग्रेसियों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) के को-चेयरमैन अमरेंद्र सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक ओझा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार व झारखंड के रघुवर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नया मोटर व्हीकल एक्ट तुगलकी फरमान जैसा है। भाजपा सरकार ने जनता पर अनावश्यक बोझ डालकर अपनी तिजोरी भरने के लिए ऐसा फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि नए मोटर व्हीकल एक्ट का देशव्यापी विरोध किया जा रहा है। नया एक्ट जनहित में नहीं है। जनता के पॉकेट से जबरन पैसा निकालने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर कमल ठाकुर, विशाल सिंह, अजय सिंह, शशि राय, संतोष, अभिजीत, सुमो बनर्जी, निहाल सिंह, रिशु,नवीन कुमार, नितिन कुमार सिरमौर, राकेश सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

हटिया विधानसभा से टिकट के लिए कांग्रेस के प्रबल दावेदार हैं विनय सिन्हा दीपू



रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव का समय करीब आ रहा है। इसके मद्दे-नज़र कांग्रेस के अंदर भी दावेदारी शुरू हो चुकी है। हटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी में कई नाम सामने आ रहे हैं। उनमें सबसे प्रबल दावेदारी विनय सिन्हा दीपू की बताई जाती है। कांग्रेस की राजनीति में उनका नाम जाना-पहचाना हुआ है। क्षेत्र की जनता के साथ उनके कई दशकों से जीवंत संबंध रहे हैं। लोगों के सुख-दुःख के हर मौके पर वे उपस्थित रहे हैं। कभी विवादों में नहीं पड़े। जन-समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयासरत रहे। कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने में इनका अहम योगदान रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के भी नजदीकी हैं। दिल्ली दरबार तक भी इनकी अच्छी पहुंच है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी उनकी उम्मीदवारी पर गंभीरता से विचार कर सकती है। उनका कहना है कि भाजपा लोगों की भावनाओं से खेल रही है। देश के वातावरण को विषाक्त कर रही है। इससे देश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना जरूरी है। यह काम कांग्रेस ही कर सकती है। उनका कहना है कि पार्टी ज़मीनी कार्यकर्ताओं को मौका दे, तो राजनीति को पटरी पर वापस लाया जा सकता है। यह संगठन के लिए हितकर होगा। उनका मानना है कि पिछड़ी चेतना को उभारकर स्वार्थ की रोटियां लंबे समय तक नहीं सेंकी जा सकतीं। जनता भेदभाव की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं बर्दाश्त करेगी। कांग्रेस की वापसी से ही इस अंधे युग का अंत होगा।
विनय सिन्हा दीपू लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा 1985-86 के दौरान युवा कांग्रेस की डोरंडा प्रखंड कमेटी के महासचिव के रूप में की थी। 1986 से 1989 तक वे रांची नगर युवा कांग्रेस के सचिव रहे। इसके बाद 1991 तक महासचिव के रूप में नगर कमेटी में जान फूंकी। इसके बाद प्रदेश कमेटी में कई जिम्मेवारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए 2016-17 के दौरान झारखंड राज्य कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने।

बुधवार, 28 अगस्त 2019

रामेश्वर उरांव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाई दी गई




चाईबासा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष व लोहरदगा के पूर्व सांसद डॉक्टर रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि का अध्यक्ष तथा पाँच कार्यकारी अध्य्क्ष क्रमशः ईरफान अंसारी , कमलेश महतो , राजेश ठाकुर , मानस सिन्हा व संजय पासवान के मनोनयन पर प०सिंहभूम जिले कांग्रेसियों ने मंगलवार को उन्हें बधाई दी गई है।
रामेश्वर उरांव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आने वाले चुनाव में राज्य भर में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में सांसद गीता कोड़ा , जिप उपाध्यक्ष चाँदमनी बालमुचू ,  जिप सदस्य सुशीला पुरती , कृष्णा सोय , त्रिशानु राय , जोसेफ पुरती , चंद्रशेखर दास , रमेश तामसोय, जितेन्द्र नाथ ओझा , बामिया बारी , सुरेश सावैयां , बिरसा कुंटिया , सनातन बिरुआ , तुरी सुंडी , विकास वर्मा , संतोष सिन्हा , नीरज कुमार झा , मोहन सिंह हेम्ब्रम , शिवकर बोयपाई , पूर्ण चन्द्र कायम , विवेक विशाल प्रधान , बैजनाथ निषाद , प्रदीप राऊत , अमर बालमुचू , शकीला बानो , प्रेम मलिंग पुरती , मुकेश कुमार दास , आकाश पुरती , तरुण कुमार , सिंगराय गोप , अब्दुल खालिक , सुशील कुमार दास , तरुण पुरती , साधुचरण बारजो , मो०सलीम , रूप सिंह बालमुचू , घासीराम समाड , बागुन कालुण्डिया , मुन्ना सहित अन्य शामिल थे ।

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

मृतक बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य विक्रम जायसवाल


रांची। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताशमशेर आलम एवं कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने गुरूवार को हिन्दपीढ़ी नाला रोड बच्ची फलक के परिजन से मुलाकात की और दुः ख जताया तथा कहा कि छात्रा फलक की मौत राजधानी के लिए बहुत ही दुःखद घटना है।

शमशेर आलम ने कहा कि नगर निगम व निगर विकास विभाग के लापरवाही के कारण छात्रा फलक की मौत हुई है। इस घटना में रांची नगर निगम की घोर लापरवाही को उजागर करता है। बच्ची की मौत की जिम्मेवार आखिर कौन है ? नगर निगम व निगर विकास विभाग इसकी जिम्मेवारी लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने निगम से बारिश प्रारंभ होने के पूर्व से ही नाली में स्लैब व साफ सफाई की मांग की थी लेकिन फिर भी इन मांगों के प्रति ध्यान नहीं दी और अपने सूर पर ही चलते रहे। अगर नाली में स्लैब डालने वा साफ‘सफाई किया जाता तो इस तरह की घटना हिन्दपीढ़ी नाला रोड में नहीं घटती। आज शहर के कई वार्डों में भी नाली का स्लैब खुला हुआ है, जो आने वाले दिनों में भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि अविलंब नगर निगम  पर बच्ची के मौत के लिए प्राथमिक दर्ज करायी जाए। साथी उस क्षेत्र के दोषी के उपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सरफे आलम, आसिफ जियाउल, शजाद इदरिसी, मोहसिन, शरताब आदि शामिल थे।

शनिवार, 20 जुलाई 2019

कांग्रेस नेता ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

पीड़ित मानवता की सेवा की मिसाल


रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की सेवा की मिसाल पेश किया। राजधानी में सड़क हादसे के शिकार बेहोश पड़े लातेहार के एक युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मदद किया। श्री जायसवाल ने शनिवार को अहले सुबह (मध्य रात्रि के बाद) तकरीबन डेढ़-दो बजे के बीच सड़क हादसे में गंभीर अवस्था में घायल पड़े युवक को अपने वाहन से राज हाॅस्पीटल इलाज के लिए पहुंचाया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद थे। इस संबंध में श्री जायसवाल ने बताया कि घायल युवा अनुरंजन को एडमिट करने के दौरान राज हाॅस्पीटल के डाॅक्टर ने पूछा कि इलाज का भुगतान कौन करेंगे, इनका परिजन कौन है। जबकि सरकारी निर्देशानुसार घायल का  प्राथमिक इलाज सभी अस्पतालों को निःशुल्क करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस तरह की बात करना हाॅस्पीटल प्रबंधन का कहीं से उचित नहीं है। इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेवा से बढ़कर कर जीवन में कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इलाज करें भुगतान के लिए परेशान न हो। व्यवस्था कर दिया जाएगा।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

आम बजट में रोजगार को फिर दरकिनार किया गया : शशिभूषण राय



रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव शशिभूषण राय ने आम बजट पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार फिर युवा वर्ग ठगा गया।  उन्होंने इसे पूर्ण रूप से जुमला बजट बताया  है। उन्होने कहा कि पिछली बार की तरह ही मोदी सरकार ने इस बार भी सिर्फ घोषणाएं ही कर रही है। धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है।
कहने के लिये तो इस बजट में बड़ी बड़ी और लोक लुभावनी बातें की गई है , पर सरकार की तैयारी इन सब को लेकर पर्याप्त नहीं है। पेट्रोल -ड़ीजल की दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। आम जनता के  जीवन पर इसका असर पडेगा।  मोदी सरकार  जनता  के पैसे को प्रचार में ज्यादा और काम में कम खर्च करती है । सरकार  ने रोजगार को फिर दरकिनार किया, जो सीधे तौर पर कमजोर कार्य-प्रणाली को दर्शाता है । सरकार को ये समझना होगा कि जनता की जरूरतें क्या है। मोदी सरकार की  कार्य-प्रणाली से आज युवा वर्ग बहुत असंतुष्ट है। सरकार ने महज आईवाश किया है। बजट में कुछ भी नया नहीं है।

शुक्रवार, 17 मई 2019

कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार: राजेश कुमार सिन्हा


शत्रुघ्न सिन्हा और सुबोधकांत सहाय होंगे मंत्री

रांची / पटना । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार का गठन होना तय है। बिहार और झारखंड में कांग्रेसनीत महागठबंधन के पक्ष में चुनाव परिणाम आएगा। श्री सिन्हा ने दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के झूठे वादे से जनता ऊब चुकी है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुमलेबाजी व दिग्भ्रमित करने की कला से जनता भलिभांति परिचित हो गई है। भाजपा के बहकावे में जनता अब नहीं आनेवाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों का लाभ जनता को मिलता रहा है। कांग्रेस से ही देश का कायाकल्प संभव है। उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार में अधिकतर मतदाताओं ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन के पक्ष में समर्थन दिया है। अंतिम चरण में 19 मई को भी बिहार और झारखंड में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया है। श्री सिन्हा ने कहा कि पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और रांची से सुबोधकांत सहाय की जीत सुनिश्चित है। केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनने पर सुबोधकांत सहाय और शत्रुघ्न सिन्हा का मंत्री बनना भी तय है।

गुरुवार, 16 मई 2019

महागठबंधन का परचम लहराना तय: सत्येंद्र देव


* शत्रुघ्न सिन्हा और सुबोधकांत सहाय की जीत तय

रांची। कांग्रेस के नेतृत्व में जनसमर्थन से केन्द्र में  महागठबंधन की सरकार बनेगी। पूरे देश में महागठबंधन का परचम लहराएगा। इसके संकेत लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभाओं में महागठबंधन के पक्ष में उमड़ती भीड़ से  मिल रहे हैं। उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पटना जिला के पूर्व संगठन मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारती सत्येन्द्र देव ने कही। श्री भारती एक निजी समारोह में शामिल होने रांची आए थे। बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा कि  बिहार व झारखंड में महागठबंधन के पक्ष में पहले की तुलना में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अब तक कई चरणों में संपन्न हुए चुनाव में अधिकतर मतदाताओं का रुझान महागठबंधन की ओर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे दावों की पोल खुल गई है। पिछले चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे। उसे पूरा करने में विफल रही। इसलिए भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है। इस बार का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा। श्री भारती ने कहा कि झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य  के आधार पर  यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां लोकसभा की 14 सीटों में से महागठबंधन के पक्ष में 10 सीटें आएगी। वहीं बिहार में भी महागठबंधन आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी और भरमाने की कला को जनता भलीभांति जान गई है। अंतिम चरण के चुनाव में भी भाजपा को किनारे करने की तैयारी में जनता जुट गई है। मोदी सरकार का जाना तय है। एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस नेतृत्व वाले महागठबंधन के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित है। वहीं झारखंड की प्रतिष्ठा मूलक  हाॅट सीट राजधानी रांची से कांग्रेस ( महागठबंधन ) के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय की जीत तय है।

मंगलवार, 14 मई 2019

सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन


रांची। समाजवादी पार्टी की एक बैठक कडरू स्थित जामिया नगर कार्यकारी अध्यक्ष अली रजा जैदी की आवास में हुई. बैठक अली रजा देवी के अध्यक्षता में हुई. झारखंड प्रदेश  समाजवादी पार्टी  के कार्यकारी अध्यक्ष अली रजा ने कहा कि खूंटी रांची झारखंड के सभी सीटों पर सपा कांग्रेस को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देशानुसार कडरू में बैठक हुई और महागठबंधन को सभी सीटों पर जीत दिलाने को लेकर अपने अपने स्तर से मेहनत करने को कहा गया. खूंटी से कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा और रांची से कांग्रेसी उम्मीदवार श्री सुबोध कांत सहाय को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि 23 तारीख को महागठबंधन को अधिक से अधिक सीट मिलने की उम्मीद है बैठक में मुख्य रूप से विजय यादव नसीम कच्छी गुंजन कुमार परवेज खान तनया बसु रेहाना बेगम नौशाद अहमद आदि खासतौर से मौजूद थे

शनिवार, 4 मई 2019

कांग्रेसियों ने डोर- टू डोर प्रचार कर मांगे वोट


रांची लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कॉग्रेसजनों ने चुटिया में डोर-टू-डोर पदयात्रा कर कांग्रेस को मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आप कांग्रेस पार्टी को वोट करें कांग्रेस आपकी हर समस्याओं का समाधान के लिए तत्पर रहेगी। आपका समर्थन ही देश को सही दिशा दे सकती है।

कांग्रेस देश की गौरव के लिए कभी किसी चीजों से समझौता नहीं की है, हमेशा देश की प्रतिष्ठा एवं आम जनता की चिन्ता है। जनता के समझ सत्ता के लिए कभी झूठ नहीं बोले हैं, जो भी वायदे किये कांग्रेस ने उसे पूरा करके दिखाया है। भाजपा हमेशा जनता को ठगने एवं दिभ्रमित करने का काम की है, पिछला चुनाव में 15 लाख देने एवं नौजवानों को हर साल 02 लाख रोजगार देने की वादा कर सत्ता हासिल की थी, इस बार देश की सुरक्षा के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है। 

पदयात्रा में कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जासवाल, अमिताभ रंजन, राजेश गुप्ता, ज्योति मथारू, विजय तिर्की, अनुपूरण नायक, आभा श्रीवास्तव, अनिता अनुसुमन, सुमित साहु, मृणाल, अमरजीत, आसिफ जियाउल अनिल सिंह आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

शुक्रवार, 3 मई 2019

अंग्रेजों के जमाने के जेलर ने बांधा कांग्रेस के पक्ष में समां

कांग्रेस के स्टार प्रचारक हास्य कलाकार असरानी ने खोली भाजपा की पोल



रांची। कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेता हास्य कलाकार असरानी ने शुक्रवार को वार्ड 31 देवीमंडप, रातू रोड में जनसभा को संबोधित की तथा कर आमलोगों से कांग्रेस के समर्थन में वोट करने की अपील किया। जनसभा का नेतृत्व मृणाल सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेत्री रेखा सहाय, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल, स्वर्णलता तिवारी , संटू सिंह, अमिताभ रंजन, सुमित साहू, जेएमएम की महुआ मांझी मौजूद थे।

इस मौके पर अभिनेता असरानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अंग्रेजो के जमाने के जेलर है, अंदर क्या होता है वो बतायेंगे, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार विकास विरोधी और उद्योगपतियों के हितैषी है। भाजपा के शासनकाल में देश में कर्ज के मारे सबसे अधिक किसान आत्महत्या, माॅब लिंचिंग एवं  झारखंड में कई लोगों का मौत भूख से भी हुई, जिसे भाजपा की सरकार मानने को तैयार नहीं है क्योंकि भाजपा कभी गरीबों की चिंता नहीं की है सिर्फ और अमीरों की चैकीदारी की है। उन्होंने कहा कि देश में सारी पार्टियां कांग्रेस की कोख से ही जन्मीं हैं इसलिए दावे के साथ कह सकता हॅू कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। भाजपा सरकार ने काला धन लाने का वायदा किया था, लेकिन काला धन तो भूल जाओ, सफेद धन लेकर देश से लोग भाग गए।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हालत यह हो गई कि अपने पांच साल के शासन पर बात करने का जगह फर्जी राष्ट्रवाद और सेना के शार्य के नाम पर वोट मांग रही है। क्योंकि भाजपा विकास नहीं सिर्फ लोगों के धार्मिक उन्माद फैलाकार देश को तबाह करने का काम का काम किया है। आप लोगों का हर एक वोट सोने का सिक्का है, जो चाहे तो सरकार बना सकता है और चाहे तो सरकार गिरा सकता है। अगर हमारी सरकार बहुमत से बनती है तो राज्य के गरीब लोगों को प्रतिमाह तीस किलोग्राम चावल मुफ्त में दिया जाएगा।

रेखा सहाय ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले राजधानी के ज्वलंत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राजधानी के काया-कल्प के साथ कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुगत बनाया जाएगा।

स्वर्णलता  तिवारी ने कहा कि सरना कोड दिलाने का काम करेंगे। न्याय योजना के तहत आर्थिक मदद कर गरीबी रेखा मिटा देंगे, अस्पताल दवा सब फ्री कर देंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से नीतू सिंह, सुमन तिवारी ,प्रतिमा ,त्रिपाठी ,नीलम, चिंता, आसिफ ,पंचांग, यस ,संजय, विशाल ,मेहराब ,गौरव ,चिंटू ,प्रेम, अनिल सिंह ,इरफ़ान ,श्रीकांत ,फरदीन, अजय, अमरजीत आदि मौजूद थे...

सुबोधकांत के पक्ष में आदिवासी संगठनों का एतिहासिक रोड शो





हजारों मोटरसाइकिलों पर निकले समर्थक
तिरंगे झंडे से पट गईं रांची की सड़कें

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के पक्ष में सरना समाज और आदिवासी संगठनों ने एतिहासिक रोड शो किया। रोड शो में कांग्रोस के दिग्गज नेता प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय एक खुली जीप पर थे जबकि हजारों मोटर सिकिलों पर आदिवासी समुदाय के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। रोड शो का नेतृत्व जानी मानी आदिवासी नेत्री वर्षा गाड़ी और अजय तिर्की कर रहे थे।
रोड शो की शुरुआत हरमू मैदान से हुई जो रातु रोड, पिस्का मोड़, आइटीआई, कटहल मोड़, अरगोड़ा, क़रू ओवर ब्रिज, डोरंडा, हिनू होते हुए बिरसा चौक, हटिया चांदनी चौक, सचिवालय, सेक्टर-3 होते हुए वापस हरमू मैदान पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई।
जनसभा को अजय तिर्की, वर्षा गाड़ी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। जानकार लोगों के अनुसार इस रोड शो ने संख्या और दूरी के लिहाज़ से अबतक के सारे रोड शो का रिकार्ड तोड़ दिया।  

रेखा सहाय ने किया हटिया का दौरा


रांची महानगर कांग्रेस हटिया प्रखंड में कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष रण विजय सिंह जी के नेतृत्व में हटिया क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में रांची लोकसभा के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय जी की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सहाय जी ने हटिया रेलवे कॉलोनी काली पूजा बंगाली समिति, राम मंदिर मलयाली समिति, सुलंकी चौक सरना समिति एवं सिंघमोड कल्याणपुर में दौरा किया एवं आम सभा को संबोधित किया। मौके पर हटिया प्रखंड के पदाधिकारी एवं NSUI के साथी मौजूद थे।

महागठबंधन के समर्थन में आए विभिन्न छात्र संगठन


* सुबोधकांत को जिताएं, रांची का मान बढ़ाएं : रानी कुमारी


रांची। कांग्रेस प्रत्याशी और जुझारू जनप्रतिनिधि सुबोधकांत सहाय को रांची संसदीय क्षेत्र से चुनाव में विजयी बनाकर रांची का मान बढ़ाएं। उक्त बातें ‌शहर की लोकप्रिय समाजसेवी रानी कुमारी ने बिहार क्लब में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय की छवि एक सुलझे हुए राजनेता की रही है। वह दूरदर्शी और जुझारू जननेता हैं। रांची इनकी कर्मभूमि रही है। आम आवाम के लिए हमेशा सुलभ रहते हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैब संघर्षरत रहना इनकी दिनचर्या में शुमार है। उन्होंने कहा कि श्री सहाय के जीतने से रांची का मान बढ़ेगा। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को रांची से भारी मतों से जिताने का संकल्प लें। वहीं रांची महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने श्री सहाय के समर्थन में वोट डालने की अपील की। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अजीत सहाय, कांग्रेस नेता सुधीर सिंह, शुभम चौधरी, गोपाल सिंह,सौरभ चौधरी, बबली कुमारी, मंगल कुजूर सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

गुरुवार, 2 मई 2019

वन मैन शो टू मैन आर्मी है भाजपाः शत्रुध्न सिन्हा


तानाशाही के कारण छोड़ी भाजपा
सुबोधकांत उम्र में छोटे लेकिन तजुर्बा में बड़े

रांची। तानाशाही की वजह से मैने बीजेपी छोड़ा था। इस पार्टी में वन मैन शो टू मैन आर्मी देश चला रही थी। ऐसे माहौल में मेरा इस पार्टी से जुड़े रहने का सवाल ही नही उठता। ये बातें बॉलीवुड अभिनेता व पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुध्न सिन्हा ने कही। वे गुरुवार को प्रेस वार्ता में संवादाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गजों ने बनाया था आज उन्ही के साथ दुर्व्यवहार प्रताड़ना किया जा रहा है। यह सब देखकर मन विचलित हो उठता है। उन्होंने कहा कि आज देश का जो माहौल है ऐसे में जनहित को देखते हुए कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन की सरकार बननी चाहिए। देश हित में कांग्रेस लगातार काम करते आ रही है कांग्रेस में गांधी नेहरू पटेल इंदिरा गांधी जैसे दिग्गजों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इनके बदौलत ही आई आईआईएम, आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत देर ही सही लेकिन दुरुस्त समय पर कांग्रेस में शामिल हुआ।सुबोध कांत सहाय के समर्थन में श्री सिन्हा ने कहा कि यह सच है कि मैं बीजेपी से जुड़ा रहा पार्टी के अंदर ही मेरा पालन-पोषण हुआ। लेकिन पब्लिक लाइफ में कैसे लोगों के साथ जुड़ा जाता है यह सुबोधकांत से ही सीखने को मिला है। लोगों से कैसे मिला जाता है यह सुबोधकांत अच्छी तरह से जानते समझते है। वे उम्र में भले हम से छोटे हैं लेकिन तजुर्बा में मुझसे कई बड़े हैं। सुबोध कांत सहाय आज रांची से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनके साथ कई जगह पर गया जहाँ महागठबंधन के प्रति जनता में काफी उत्साह देखने को मिला है। शत्रुध्न ने कहा कि रांची के बाद में लखनऊ भी जाऊंगा जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह के विरोध में मेरी धर्म पत्नी पूनम चुनाव लड़ रही है। वहां मैं पत्नी धर्म निभाने जा रहा हूं रामायण परिवार की बहू चुनाव लड़ रही है और उम्मीद है कि वह चुनाव जीतेगी। वहीं उन्होंने मशुद अजहर को आतंकी कहे जाने के सवाल पर  कहा कि देश हित ओर राज हित में निर्णय लिया जाना अच्छी बात है। आतंकवाद के खिलाफ हमेशा डटकर मुकाबला करना चाहिए आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। लेकिन इसका  राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाना चाहिए। जैसा कि वर्तमान में लिया जा रहा है आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई वायदे किए थे स्मार्ट सिटी बनाएंगे, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, जबकि उल्टे 5 करोड़ युवा बेरोजगार हो गए।  नोटबंदी ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया तो जीएसटी से उद्योगों की कमर टूट गयी। शत्रुध्न ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी न्याय योजना लेकर आ रहे हैं। ये योजना काफी लाभप्रद होगा हर गरीब को इसका लाभ मिलेगा यह कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्य शुरू से बेहतर रहा है और आगे भी बेहतर रहेगा। जहां तक मेरी पत्नी पूनम के चुनाव जीतने की बात है या मेरी चुनाव जीतने की बात है आगे क्या होगा यह वक़्त बतायेगा।  अपने पटना साहिब सीट पर कहा कि चुनाव लड़ रहा हूं और उम्मीद है कि जनता मुझे सेवा का मौका जरूर देगी। अभी मैं यह नहीं कह सकता हूं कि जीत लूंगा क्योंकि यह अहंकार है और किसी भी इंसान को अपने आप में अहंकार नहीं पालना चाहिए। आगे उन्होंने  अपने  पुराने स्टाइल में खामोश कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस मौके पर कांग्रेस के राकेश सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

बुधवार, 1 मई 2019

कांग्रेस लाएं, लोकतंत्र बचाएःरणविजय सिंह



कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर घर किया जन-संपर्क

रांची। हटिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को घर-घर जन-संपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने सिंहमोड़, सोलंकी, कल्याणपुर, रेलवे कॉलोनी सहित विभिन्न मुहल्लों में घूम-घूमकर कांग्रेसप्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में मतदान की अपील की।
रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने मतदाताओं से कहा कि आज के समय लोकतंत्र को बचाने के ले कांग्रेस को लाना और बड़बोले मोदी सरकार को विदा करना बेहद जरूरी है। वहीं हटिया प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी सरकार जो कहती है वह कभी करती नहीं। यह जुमलेबाजों की सरकार है।
जन संपर्क अभियान के दौरान संजय चौबे, पिकलू चटर्जी, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, कांग्रेस नेता टीपन बाउरी, आकाश रजवार, युवराज सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...