यह ब्लॉग खोजें

भाजपा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भाजपा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 22 मार्च 2024

भारी पड़ सकती है केजरीवाल की गिरफ्तारी

 ईडी ने जिन आरोपों के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है उनकी पुष्टि के लिए अभी तक न्यायपालिका के समक्ष कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाई है। व्यावसायिक लाभ देकर चंदा प्राप्त करने का उनपर 100 करोड़ का आरोप एक सरकारी गवाह के बयान के आधार पर है जबकि भाजपा पर दर्जनों कंपनियों को जांच एजेंसियों द्वारा डरा-धमकाकर हजारों करोड़ का इलेक्टोरल बांड प्राप्त करने के सारे सबूत मौजूद सामने आ चुके हैं। चुनाव आयोग उन्हें अपनी वेबसाइट पर डाल चुका है। मामला पब्लिक डोमेन में आ चुका है। तो क्या उनके आधार पर दर्ज होने वाली याचिकाओं पर भी ईडी कार्रवाई करेगी? सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे हुए भाजपा के नेताओं को भी गिरफ्तार करेगी?

सवाल है कि यदि आम आदमी पार्टी द्वारा शराब कंपनियों को लाभ पहुचाने के बाद चंदा लेने की बात सत्य भी है (फिलहाल सरकारी गवाह के बयान के अलावा कोई साक्ष्य नहीं है) तो किसी को डरा-धमकाकर जबरन चंदा वसूल करना तो इससे कहीं बड़ा अपराध है। सरकारी संस्थाएं जिस तरह सरकार के हाथों की कठपुतली बनी दिखाई देती हैं उसमें वह क्या करेंगी कहना कठिन है। सुप्रीम कोर्ट भी इस तरह की मनमानी पर कितना अंकुश लगा सकेगी भविष्य के गर्भ में है। लेकिन इतना निश्चित है कि दिल्ली, पंजाब और गुजरात समेत पूरे देश की जनता सरकार की तिकड़मों के च्छी तरह समझ रही है और उसका फैसला चुनाव में सामने आएगा।

ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी अभी तक जनता के मिजाज को समझ नहीं पाई है। उसे भेड़ बकरियों का दर्जा देती है जिसे जब जिधर चाहे घुमा लेगी। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान शाहीनबाग़ आंदोलन के बहाने दिल्ली की जनता के सांप्रदायीकरण की कोशिशों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई। भाजपा नेताओं के बीच जहरीले बयानबाजियों की होड़ सी लग गई। लेकिन नतीजा क्या निकला? आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में वापस लौट आई। दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा नेताओं के भगवाकरण के प्रयासों को धत्ता बता दिया।

दिल्ली की जनता इतनी जागरुक है कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दिया और लोकसभा चुनाव में जीत का तोहफा भाजपा की झोली में डाल दिया। उसका मानना है कि लोकसभा में कुछ सीटें लेकर भी केजरीवाल क्या कर पाएंगे। फिर भाजपा लोकसभा चुनाव के मौके पर आम आदमी पार्टी से इतना भयभीत क्यों हो गई कि उसके सभी प्रमुख नेताओं को बिना किसी पुख्ता प्रमाण के जेल में डलवा दिया और अब एक जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री को पकड़ लिया? क्या आप और कांग्रेस का गठबंधन उसके लिए इतना भारी पड़ रहा था? या इसलिए कि उस समय के मुकाबले आम आदमी पार्टी का ज्यादा विस्तार हो चुका है? अब वह तीन-चार राज्यों में प्रभाव डालने की स्थिति में आ चुकी है? क्या इन्हीं तिकड़मों के जरिए भाजपा चार सौ पार करना चाहती है?

फिलहाल भाजपा सरकार की मनमानी और तिकड़मबाजी पर सुप्रीम कोर्ट अंकुश लगाएगी या भारत की 142 करोड़ जनता या फिर सबकुछ इसी तरह चलता रहेगा आने वाला समय बताएगा।

-देवेंद्र गौतम

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

भाजपा में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं : गिलुवा

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
विनय मिश्रा


चक्रधरपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समापन के पश्चात दो दिनों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए पार्टी के कोल्हान क्षेत्र के कई  दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखाया है। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री रहे और पूर्वी  जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले सरयू राय, झारखंड के वरीय नेता अमरप्रित सिंह काले,पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगरई के निष्कासन शामिल हैं। श्री गिलुवा ने मेट्रो रेज के कोल्हान प्रभारी विनय मिश्रा से बातचीत के क्रम में बताया कि अनुशासनहीनता की पार्टी में कोई जगह नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल भाजपा के कई और नेताओं को भी बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। सराईकेला विधानसभा से आजसू प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले अनंत राम टुडू के अलावा तीसरे चरण तक पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वाले लोगों को कदापि पार्टी में कोई जगह नहीं दिया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा इन दिनों पार्टी में अनुशासन हीनता और पार्टी लाइन से हटकर चुनाव लड़ने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं। जिससे पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वालों में हड़कंप मचा हुआ  है।

सोमवार, 25 नवंबर 2019

जनता का हाथ भाजपा के साथः अजय राय



रांची / जमशेदपुर। भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य और कोल्हान मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का समर्थन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे देश की जनता प्रभावित है। उनके सकारात्मक कार्यों और जनहित में बनाई गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। झारखंड के विकास में भाजपा नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने विगत पांच वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन से एक बार फिर सत्ता की कमान सौंपेगी। भाजपा को राज्य की जनता पर पूरा भरोसा है कि चुनाव में उनका व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। सरकार के कार्यों के आधार पर जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक बनाने में रघुवर सरकार ने सकारात्मक पहल करते हुए कार्य किया है। उनके कार्यों की चहुंओर सराहना की जा रही है। इस आधार पर भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है कि झारखंड में एक बार फिर सत्ता की बागडोर जनसमर्थन से भाजपा को प्राप्त होगी।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

कोल्हान की सभी सीटों पर जनसमर्थन से भाजपा परचम लहराएगी : अजय राय



 रांची / जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रति विश्वास जता रही है। जन सहयोग से भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में कोल्हान का किला फतह करने में सफल होगी। उक्त बातें कोल्हान प्रमंडल के भाजपा के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अजय राय आज सरायकेला जिला के आदित्यपुर ,आर आई टी ,हाट गम्हरिया आदि इलाकों के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले और उनसे भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में सेवा, विश्वास और विकास के पांच साल सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया। वहीं, झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जहां पहले और दूसरे सिलेंडर का रिफिल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा सहित मुफ्त दिया गया है। इससे झारखंड के 33 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटियों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार ने उठाया है। महिलाओं के लिए झारखंड में 50 लाख रुपए तक की जमीन और मकान आदि की रजिस्ट्री सिर्फ एक रुपए में होती है। रघुवर सरकार ने रोजगार के अवसर सृजित करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड के 57 लाख गरीब परिवारों का पांच लाख रुपए का बीमा कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, एंबुलेंस सेवा आदि कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सरकार सफल रही है। उन्होंने कहा कि कृषि, रोजगार, सड़क, आदिवासी कल्याण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी रघुवर सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि रघुवर सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग सरकार पर नहीं लगा। वहीं, भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने में सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के सभी प्रमंडलों में रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जनकल्याणकारी कार्यों के बलबूते झारखंड में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनसमर्थन से भाजपा इस बार फिर सत्ता में आएगी और झारखंड के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।

गुरुवार, 21 नवंबर 2019

झामुमो की मंशा समझ चुकी है जनता : अजय राय



रांची। कोल्हान प्रमंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता अजय राय ने कहा है कि झारखंड में झामुमो का जनाधार खिसकता जा रहा है। जनता झामुमो की मंशा भांप चुकी है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अब तक झारखंड वासियों को बरगलाते रहे हैं। अब जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि झामुमो के प्रति जनता का रुख इस बात से ही स्पष्ट हो जाता है कि राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन तमाड़ से और हेमंत सोरेन दुमका से चुनाव हार गए। इससे साफ पता चलता है कि झारखंड की जनता का  झामुमो के प्रति कितना लगाव-जुड़ाव है। श्री राय ने कहा कि झारखंड वासियों के सपने को भाजपा ही साकार कर सकती है। इस दिशा में भाजपा सतत प्रयासरत है। समस्याओं का त्वरित निदान और जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के प्रति भाजपा गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में विगत 5 वर्षों में सरकार की जो उपलब्धियां रही है, वह अभूतपूर्व है। भाजपा ने स्थिर सरकार दिया है और स्वच्छ प्रशासन देने की दिशा में सदैव तत्पर रही है। जनहित में भाजपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के बेमेल गठबंधन से झारखंड का कल्याण नहीं होने वाला है। विपक्षी पार्टियां अपने मतलब के लिए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। राज्य की जनता विपक्षी दलों की मंशा से अवगत हो गई है। चुनाव में उन्हें जनता का करारा जवाब मिलेगा। राज्य में एक बार फिर जनसमर्थन से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार  बनेगी।

बुधवार, 6 नवंबर 2019

जनसमर्थन से अगली बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार : नीतू झा

कार्यक्रमों में उमड़ रही भारी भीड़

संताल परगना से विनय मिश्र
दुमका। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलने के संकेत दे रहा है। जनता के सहयोग से अगली बार फिर झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उक्त बातें संताल परगना क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नीतू झा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शामिल मंत्री राज परिवार, डॉ. लुईस मरांडी सहित अन्य मंत्रीगण अपने कार्यकाल में जनहित की योजनाओं को सफलीभूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे, इसीका परिणाम है कि जनता भाजपा के प्रति समर्पित भाव से अपना समर्थन दे रही है। श्रीमती झा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में अन्य मंत्रीगण लगनशीलता के साथ जनहित के मुद्दों के प्रति संजीदा रहे हैं। इसीका परिणाम है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। पूरे सूबे में पार्टी का व्यापक जनाधार है। उन्होंने कहा कि इस बार संताल परगना क्षेत्र में विपक्षी महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा। जनता पहले से ही मन बना चुकी है कि भाजपा को समर्थन देगी। भाजपा ने अपने शासनकाल में जनहित की समस्याओं को तवज्जो देते हुए उसके समाधान के प्रति संवेदनशीलता से कार्य किया। वर्ष 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रघुवर
 दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जनहित में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का सफलतम कार्यकाल झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। अबकी बार भाजपा 65 पार के लक्ष्य को पूरा करते हुए विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहराएगी। संताल परगना क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।

सोमवार, 4 नवंबर 2019

जनसमर्थन से संताल में परचम लहराएगी भाजपा : नीतू झा

संताल में भाजपा का गढ़ मजबूत


संताल परगना से विनय मिश्रा
दुमका। झारखंड में अगली बार फिर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी। भाजपा के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन है। पार्टी का जनाधार पूरे सूबे में है। उक्त बातें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नीतू झा ने कही। उन्होंने कहा कि संथाल परगना की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। जनता यह जानती है कि भाजपा के अलावा कोई भी दल  सरकार चलाने में सक्षम नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कुनबा बिखरा हुआ है। अवसरवादी राजनीति की शिकार होकर विपक्षी पार्टियां जनता को बरगलाने में जुटी है। देश व राज्य का कायाकल्प सिर्फ और सिर्फ भाजपा से ही संभव है। श्रीमती झा ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। विशेष रुप से संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर जनहित में बनाई गई भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में लगे हैं। इसका लाभ चुनाव में भाजपा को निश्चित तौर पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। राज्य की जनता भी समझने लगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान भाजपा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अबकी बार 65 पार के लक्ष्य को भाजपा प्राप्त कर लेगी और फिर सत्ता संभालेगी।

सोमवार, 23 सितंबर 2019

सरायकेला-खरसावां से मंगल सिंह सोय को मैदान मेें उतार सकती है भाजपा



























विनय मिश्रा
सरायकेला-खरसावां। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  सभी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। कोल्हान क्षेत्र की प्रतिष्ठामूलक सीट सरायकेला-खरसावां को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। चर्चा है कि इस बार उक्त सीट पर भाजपा अपने कर्मठ व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि मंगल सिंह सोय को चुनाव मैदान में उतारेगी। श्री सोय सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। सरल,सहज व मृदुभाषी श्री सोय की छवि एक साफ-सुथरी राजनेता की रही है। जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना उनकी खासियत है। सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा आज भी होती है।    श्री सोय को त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति कहा जाता है। गौरतलब है कि भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए विधानसभा चुनाव में उन्होंने उक्त सीट से इस्तीफा देकर एक मिसाल पेश की थी। कोल्हान प्रमंडल में श्री सोय की राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत है। वह एक अनुभवी और मंझे हुए राजनेता हैं। बतौर जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। उपलब्धियों का कीर्तिमान स्थापित किया। इसके आधार पर उक्त क्षेत्र की जनता ने उन्हें अगले चुनाव में एक बार फिर अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मन बनाया है। कयास भी लगाया जा रहा है कि भाजपा की ओर से उन्हें सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

शनिवार, 21 सितंबर 2019

कोल्हान में बढ़ी सियासी सरगर्मी


* भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया चुनावी शंखनाद
* चाईबासा के फुटबॉल मैदान में उमड़ा भाजपा समर्थकों का हुजूम
* पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर गए जेपी नड्डा
* आत्मविश्वास से लबरेज कार्यकर्ताओं ने लगाया अब की बार 65 पार का नारा
विनय मिश्रा

चाईबासा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूं तो पूरे झारखंड में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को आकर्षित करने, उन्हें लुभाने और अपना जनाधार बढ़ाने में जुट गए हैं।
इसी क्रम में भाजपा ने भी कोल्हान प्रमंडल से चुनावी शंखनाद कर दिया है। कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा सह कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं की उपस्थिति और उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि अबकी बार 65 बार के लक्ष्य को निर्धारित कर बूथ स्तर पर संगठन का जनाधार बढ़ाने और जनहित में भाजपा की ओर से बनाई गई कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। श्री नड्डा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनावी वैतरणी पार कर सकते हैं। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हो गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक चुनाव में जुटे रहने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज रहे और अब की बार 65 बार के नारे को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। जनहित में बनाई गई भाजपा की नीतियों की सराहना की जा रही है। भाजपा जनता के प्रति समर्पित राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। जन समस्याओं का समाधान भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है। श्री गिलुवा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा चुनाव में बेहतर परिणाम पाने में सफल हो रही है। इस बार भी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते हम निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों की जनता सराहना करती है। जनता के सुख-दुख में शामिल होना भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेषता रही है। पार्टी के कार्यकर्ता जनहित को तरजीह देते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। इस समारोह में बिहार सरकार के मंत्री व झारखंड के भाजपा प्रभारी नंदकिशोर यादव, पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष राम, भाजपा नेता जेबी तुबिद, बड़कुंवर गगराई, विनोद श्रीवास्तव, संजय पांडे, संजय मिश्रा सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता आम जनता मौजूद थे। पूरे जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री गिलुवा ने संगठन को सशक्त बनाने में घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू, पोटका विधायक मेनका सरदार, सरायकेला खरसावां के विधायक साधु चरण महतो सहित भाजपा विधायकों की भूमिका को सराह उन्होंने कहा कि संगठन का जनाधार बढ़ाने में उक्त नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का कद्र करते हुए उन्हें समुचित सम्मान देना भी इन नेताओं की विशेषता रही है। इसी के परिणाम स्वरूप कोल्हान प्रमंडल की 14 सीटों में से 5 सीटें भाजपा के कब्जे में है। अबकी बार के चुनाव में पार्टी का प्रयास होगा कि कोल्हान प्रमंडल की सभी सीटें भाजपा की झोली में आए। इस दिशा में श्री गिलुवा प्रयासरत हैं।

सोमवार, 26 अगस्त 2019

छह विधान सभा क्षेत्रों में परचम लहराने की तैयारी में भाजपा



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ माह ही बचे हैं इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है यूँ तो इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सिंहभूम लोकसभा सीट के सभी के सभी 6 सीटों पर तैयारी प्रारंभ कर दी है और वर्तमान समय में मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा संगठन के साथ साथ कार्यकर्ताओं की सुधि लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ आम लोगों के साथ भी जुड़ने में सफल हो रहे हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा विकास कार्यों की गति को तेज करने के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क, बिजली ,पानी गैस चूल्हा और सिलेंडर वितरण काफी कारगर साबित हो रहा हैं केंद्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान निरंतर ज़िला में विकास गति को बेहतर बता रहे हैं चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने विकास को गति दिया है बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की रूचि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की है इसलिए चक्रधरपुर बंदगांव मार्ग का निर्माण भी यात्रा शीघ्र शुरू होगे श्री गिलुवा विकास  और  कार्यकर्ताओं तथा संगठन के बलबुते चुनावी मैदान में उतरने का मन बनाया है।

शनिवार, 24 अगस्त 2019

भाजपा ने बाढ़पीड़ितों के बीच राशन बांटा


चक्रधरपुर। 24 अगस्त को चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को अनाज वितरण किया गया है, एवं उन सभी बाढ़ पीड़ितों  की समस्या सुनी गई, अनाज वितरण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मण गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष पवनशंकर पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, ललित मोहन गिलुवा , सदस्यता प्रभारी अशोक दास, नगर महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष  रंजन भागेरिया , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष परविंदर चौहान, छोटेलाल माझी, संजीत राम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

भाजपा ने ली बाढ़ पीड़ितों की सुधि


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल में 18 अगस्त को बाढ़ से आई तबाही के मंजर को भुलाया नहीं जा सकता है कई लोगों के आशियाने व सामान इस बाढ़ के पानी में बह गए व तबाह होगए।बाढ़ पीड़ितों को अब तक कई जगह रैन बसेरों में रखा गया है।वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा लगातार बाढ़ पीड़ितों का खाने के राशन से मदद कर रहे हैं आज गुरुवार को पुनः एक बार फिर से बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा कई जगह रेन बसेरों में जाकर बसे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व राहत सामग्री से मदद की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष  अशोक सारंगी, डीआरयूसीसी के सदस्य पवन शंकर पांडे, शेष नारायण लाला, रंजन भगोरिया व भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सोमवार, 5 अगस्त 2019

धारा 370 हटाना मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णयः अजय राय




रांची। भाजपा नेता व शहर के जाने-माने समाजसेवी अजय राय ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 और 35 ए हटाने का मोदी सरकार का निर्णय ऐतिहासिक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। मोदी सरकार इसके प्रति कृतसंकल्प थी। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को मोदी सरकार ने साकार कर दिखाया। उन दोनों महापुरुषों ने भारत की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया था। इसके ले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। अब कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास का रास्ता साफ हो गया है।

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

कोकचो में चला भाजपा सदस्यता अभियान


भारतीय जनता पार्टी तांतनगर प्रखंड कमेटी द्वारा कोकचो में सदस्यता अभियान चलाया गया ।इस अभियान में पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, जिला अध्यक्ष मनीष राम ,  वरिष्ठ नेता के खेमकरण सवैया प्रखंड अध्यक्ष  दुर्गा चरण नाग , जिला मीडिया प्रभारी दिनेश यादव , रोहित मुंडा , एवं सभी कार्यकर्ता शामिल हुए । इस मौके पर सैकड़ों नए सदस्य बनाये गए ।

रविवार, 14 जुलाई 2019

लक्ष्मण गिलुआ के सांगठनिक सक्रियता से प्रभावित हुए नड्डा



विनय मिश्रा

चक्रधरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान संगठन व कार्यकर्त्ताओं के बीच मजबूत कड़ी बन के उभरे हैं। श्री गिलुवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष जिस सक्रियता के साथ संगठन सरकार व कार्यकर्त्ताओं के सामंजस्य को बेहतर तरीके से रखा वो निश्चित तौर पर भाजपा के लिए सुखद संदेश हैं तीन महीने के पश्चात झारखंड में विधानसभा चुनाव होने के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगमन सत्ता और संगठन के बीच बेहतर ताल मेल को देख कर श्री नड्डा काफी प्रभावित भी हुये लोकसभा के कुल 14 सीटों में से भाजपा ने  12 सीट पर कब्जा  जमाया जो निश्चित रूप से भाजपा के मजबूत संगठन व कार्यकर्त्ताओं के मेहनत और लगन को दर्शाता है

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

झारखंड में इस बार 65 पार होगी भाजपाः लक्ष्मण गिलुआ


विनय मिश्रा

चक्रधरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा द्वारा इस बार विधानसभा चुनाव में अबकी बार 65 पार का लक्ष्य निर्धारित किया  है तथा इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा लगभग 70 विधानसभा में आगे रही इससे स्पष्ट है कि भाजपा के टक्कर  में महागठबंधन दूर दूर तक  नहीं रहा जब लोकसभा चुनाव में हमने महागठबंधन को बुरी तरह पछाड़ा है तो  विधानसभा चुनाव महागठबंधन स्वयं ही पिछड़ जाएगी चक्रधरपुर विधानसभा में प्रत्याशी के संदर्भ में  श्री गिलुवा ने कहा कि कई प्रत्याशियों के नाम उनके समक्ष आए है किंतु वरीयता एवं जनाधार वाले व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाने से चक्रधरपुर विधानसभा भाजपा की झोली में होगी उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका किंग मेकर की होगी और ज्यादा से ज्यादा विधायकों को विधानसभा भेजना है गौरतलब हो कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से ललित मोहन गिलुवा का नाम जोरों पर है इसकी वजह बिलकुल साफ है ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी इनकी बेहतर पकड़ हैं इसके अलावा संगठन के कार्य में इनकी जबर्दस्त भागीदारी है बूथ कमिटी गठन हो या सदस्य बनाने की जवाबदेही उसका निर्वहन श्री गिलुवा के द्वारा ही बेहतर ढंग से किया जाता है इनकी युवाओं में अच्छी पकड़ है जिसके फलस्वरूप इनकी टिकट की दावेदारी प्रबल माना जा रहा है ।

रविवार, 7 जुलाई 2019

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई


चक्रधरपुर। शनिवार को स्थानीय  वन विश्रामगार में  भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ महान शिक्षाविद चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक  श्याम प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर  पुष्पमाला अर्पित कर 119 वी जयंती मनाई गई। इस बीच डीआर यूसीसी के सदस्य पवन शंकर पांडे ने श्याम प्रसाद मुखर्जी की जीवनी के बारे में लोगों को बताया वही ललित मोहन गिलवा  ने भी सर्वप्रथम श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवनी और उनके उद्देश्य के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस दरमियान सदस्यता अभियान 2019 का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान चक्रधरपुर के सदस्यता अभियान नगर प्रभारी  अशोक दास जी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया वहीं नगर कमेटी के नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष सोना दास  को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में शामिल मुख्य रूप से उपस्थित शेष नारायण लाल ,बंदगांव प्रखण्ड प्रभारी ललित मोहन गिलुआ, कोर कमिटी सदस्य संजय कुमार मिश्रा ,जेड आर यू सी सी के सदस्य पवन शंकर पांडे, अशोक दास ,अश्वनी प्रमाणिक ,राजेश गुप्ता, रोहित  साह, श्रीमती चिंता देवी ,परविंदर चौहान,  कविता राठौड़, मोहन यादव,  दीप नारायण यादव , सोना दास,  राम कोरह , सुनीता मुखी , रोजलीन डाॅस, सुनीता देवी ,सुभद्रा  मुखी , पार्वती ,राजेश राॅय, सुदीप पात्रा ,हरि शर्मा, खतीश नायक ,कमल किशोर तिवारी, रजनी कुमार प्रधान ,विकाष मंडल एवं कार्यकर्ता गण ने  कार्यक्रम को सफल बनाने में  अपना योगदान दिया।

बुधवार, 5 जून 2019

सरायकेला में भाजपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक


विनय मिश्र
पश्चिम सिंहभूम लोकसभा चुनाव संबंधित सरायकेला विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सरायकेला परिषदन भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुवा,जिला संगठन प्रभारी अशोक षाड़गी,जिला महामंत्री गणेश मोहाली,आदित्यपुर नगर निगम के महापौर  विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से 1 लाख 41 हजार मत प्राप्त हुए जो भाजपा के लिए उपलब्धि है आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी ।

शुक्रवार, 10 मई 2019

लोकसभा चुनाव में सूबे की सभी सीटों पर लहराएगा भाजपा का परचम : अजय राय


रांची। भाजपा नेता अजय राय ने कहा है कि सूबे में लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरेगा। राज्य में दो चरणों में हुए चुनाव के रुझान से यह  स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार के कामकाज से जनता पूर्णत: संतुष्ट है। इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। पूरे देश में मोदी की जनसभाओं में उमड़ती भीड़ से यह स्पष्ट हो गया है कि केन्द्र में फिर मोदी सरकार सत्ता संभालेगी। श्री राय ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार जनहित में बेहतर काम कर रही है। राज्य में विकास की गति तेज हुई है। भाजपा सरकार बेहतर सुशासन दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अधिकतर जनता ने पिछले दिनों हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया। लोकसभा की सभी 14 सीटों पर भाजपा व इसके सहयोगी दल के प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत होगी।

शनिवार, 21 जुलाई 2018

मिशन मोदी अगेन पीएम ने किया वृक्षारोपण, बरियातु मंडल विस्तारीकरण




 रांची। मिशन मोदी अगेन पी.एम,झारखंड,युवा मोर्चा,रांची जिला,बरियातू मंडल के तत्वावधान में आर.पी.सी. पब्लिक स्कूल,बुटी मोड में आयोजित वृक्षारोपण सह बरियातू मंडल विस्तारीकरण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता बरियातू मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कुमार सिंहा जी के द्वारा किया गया। मंच का संचालन युवा मोर्चा रांची जिला महामंत्री कृष्णा लोहरा जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिशन मोदी अगेन पी.एम. के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अनुरंजन अशोक जी थे एवं साथ ही साथ विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा जी,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीरज परिहार सहदेव जी,युवा मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष राम टहल नायक जी,युवा मोर्चा रांची जिला महामंत्री कृष्णा लोहरा जी,युवा मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष अनिकेत अमन जी,युवा मोर्चा से प्रशांत सहदेव जी एवं डॉ एस चटर्जी उपस्थित थे।सभी बरियातू मंडल के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मिशन मोदी अगेन पी.एम. झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक जी ने बरियातू मंडल के सभी पदाधिकारियों को मिशन मोदी अगेन पी.एम. में जुड़ने की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए दिशा निर्देश दिया की बरियातू मंडल के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक बूथ में एक बूथ अध्यक्ष बनाना है और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ में 250 सदस्य जोड़ने को कहा जिससे हमारे भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत कर 2019 में पुनः प्रधानमंत्री के रूप में बिराजमान कर भारत देश को उन्नति के ओर आगे बढ़ाए।प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा जी ने मिशन मोदी अगेन पी.एम. के बारे में  विस्तारपूर्वक बताते हुए विपक्ष के द्वारा जनता को भ्रमित होने से बचने का दिशा निर्देश दिया।युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीरज परिहार सहदेव जी ने बरियातू मंडल के सभी पदाधिकारियों को मिशन मोदी में सम्मलित होने के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सभी पदाधिकारी अपने दायित्व को समझते हुए एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर युवा मोर्चा को मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।युवा मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष राम टहल नायक जी ने बरियातू मंडल के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कोई भी संगठन अनुशासन सुव्यवस्थित संगठनात्मक ढांचा का निर्माण मान सम्मान और अनुशासन से खड़ा होता है इसलिए हमेशा हम सभी मिशन मोदी अगेन पी.एम के सभी पदाधिकारियों से नम्र निवेदन है अनुशासन ही देश को महान बनाता है इसी अनुशासन को बरकरार रखते हुए प्रोटोकॉल की निर्धारण यथावत स्थिति को बरकरार रखते हुए अपने संगठन को बहुत ही सुसज्जित ढंग से निर्माण कर सुदृढता के साथ पूरे झारखंड में व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाना है।इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एवम समापन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनिकेत अमन जी के द्वारा किया गया।


स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...