यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 30 नवंबर 2019

ज्ञानपीठ प्रकाशन से पत्रकार सुशील भारती की एक साथ तीन किताबें




यह झारखंड के लिए गौरव की बात है कि प्रभात खबर के वरीय स्थानीय संपादक, ग्रामीण सुशील भारतीय की तीन-तीन किताबें भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन जैसे देश के सम्मानित प्रकाशन से एक साथ प्रकाशित हो रही हैं। इनमें एक खंडकाव्य है और दो पत्रकारिता से संबंधित पुस्तकें हैं। खंडकाव्य कौत्स की गुरुदक्षिणा का मूल्य 300 रुपये है जबकि पत्रकारिता दशा और दिशा और पत्रकारिता और प्रेस अधिनियम का मूल्य 500-500 रुपये है। तीनों पुस्तकें जल्द ही पाठकों तक पहुंचेंगी। किसी एक लेखक की तीन किताबों का एक साथ प्रकाशन ज्ञानपीठ प्रकाशन के इतिहास में संभवतः पहली घटना है। खबरगंगा की ओर से सुशील भारती और ज्ञानपीठ प्रकाशन को बधाई। 

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में लगे चक्रधरपुर थाना प्रभारी

मुख्यमंत्री की जनसभा में चक्रधरपुर के तेजतर्रार थाना प्रभारी ने संभाल रखी थी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
चक्रधरपुर। शुक्रवार को चक्रधरपुर के बूढ़ीगोड़ा उच्च विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी। मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान वह अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहे। गौरतलब है कि प्रवीण कुमार पुलिस विभाग में एक तेजतर्रार और जांबाज़ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा सर्वविदित है। चक्रधरपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा होने के कारण पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल था। हेलीपैड की सुरक्षा से लेकर सभा स्थल पर विधि व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी। प्रवीण कुमार ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जनसभा संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं सुबोधकांत


* महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कराने के लिए झोंकी ताकत


नवल किशोर सिंह

रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।  चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं। इ गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सुबोध कांत सहाय को विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी के नेतृत्व का भार सौंपा गया है। श्री सहाय  झारखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर महागठबंधन के प्रत्याशियों के नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार तक में सक्रियता से भाग ले रहे हैं। उनका मानना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी और सरकार बनेगी। श्री सहाय झारखंड में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए सतत प्रयासरत हैं।  झारखंड के विकास के प्रति भी उनकी गंभीरता इस बात से झलकती है कि विगत दिनों उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड के परिप्रेक्ष्य में एक बड़ी बात कही। झारखंडवासियों के प्रति उनके अंदर का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि जब वे केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री थे, तो उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में फूड पार्क खुलवाए थे। उत्तराखंड में बाबा रामदेव की पतंजलि ने उसी योजना के तहत  खाद्य प्रसंस्करण की इकाई लगाई थी। आज उनकी कंपनी बहुराष्ट्रीय कंपनी का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। झारखंड में फूड पार्क के लिए जमीन का आवंटन हुआ। चहारदीवारी बनी। लेकिन उनके मंत्रिपद से हटने के बाद राज्य सरकार ने वहां औद्योगिक इकाइयां लगाने की दिशा में कोई काम नहीं किया। आज उसकी चहारदीवारी की ईंटें तक चोरी हो रही हैं।
निश्चित रूप से यह योजना यूपीए सरकार के समय लाई गई थी, लेकिन यदि उसे मूर्त रूप दिया जाता, तो रोजगार का सृजन होता। किसानों के दिन बहुरते। राज्य का आर्थिक विकास होता। लेकिन केंद्र में मोदी और राज्य में रघुवर सरकार के आने के बाद इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह संकीर्ण राजनीतिक सोच के कारण हुआ। यदि राजनीतिक वैमनस्य की जगह झारखंड को उससे होने वाले लाभ पर ध्यान दिया गया होता, तो झारखंड से भी किसी पतंजलि कंपनी का अभ्युदय हो सकता था। श्री सहाय ने कहा कि विकास का दावा करने वाली रघुवर सरकार ने विकास के इस अवसर की उपेक्षा कर दी, क्योंकि उन्हें राज्य का विकास नहीं, विकास का श्रेय चाहिए। उसका राजनीतिक लाभ चाहिए।
सुबोधकांत सहाय जेपी आंदोलन के समय से सक्रिय राजनीति में रहे हैं। उन्होंने चंद्रशेखर से लेकर मनमोहन सिंह तक कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। वे जनांदोलनों से जुड़े रहे हैं और संसदीय राजनीति का भी उन्हें लंबा अनुभव रहा है। उन्हें झारखंड की मिट्टी से प्रेम है और झारखंडवासियों का दर्द उनका साझा दर्द रहा है। वे किसी पद पर रहें हों, सभी समुदायों के प्रति उनके मन में हमेशा आत्मीयता की भावना रही है। उनके दरवाजे हर खासो-आम के लिए खुले रहते हैं। किसी के साथ वे भेदभाव नहीं करते। पार्टी और जनता के प्रति उनकी निष्ठा में स्वाभाविकता है। ऐसा कोई मुद्दा नहीं, जिसका जनता से सरोकार हो और उन्होंने उसमें भागीदारी न की हो।
   आज झारखंड में कांग्रेस का जनाधार निश्चित रूप से संयुक्त बिहार जैसा नहीं रहा है। लेकिन यथासंभव उसे बचाए रखने और बढ़ाने में जिन नेताओं की भूमिका है, उनमें सुबोधकांत सहाय का नाम अव्वल रहा है।
  अभी झारखंड विधानसभा चुनाव में श्री सहाय को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे बखूबी निभा रहे हैं। विपक्षी महागठबंधन को विजय दिलाने में उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। जनता के बीच जाकर रघुवर सरकार की नाकामियों को उजागर करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सुबोधकांत सहाय की कोशिशों की सराहना की जानी चाहिए। कांग्रेस आलाकमान का झारखंड के मामलों में उनपर पूरी तरह भरोसा कायम है।

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

इंडियन रेल ट्रांसपोर्टेशन कार्यशाला में डीसीएम विजय कुमार यादव हुए शामिल


विनय मिश्रा


चक्रधरपुर। नई दिल्ली में आयोजित इंडियन रेल ट्रांसपोर्टेशन (आईआरटी) के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में चक्रधरपुर रेल डिवीजन के डिविजनल कमर्शियल मैनेजर विजय कुमार यादव शामिल हुए। श्री यादव दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से इस कार्यशाला में बतौर प्रतिभागी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गौरतलब है कि आईआरटी द्वारा आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से भारतीय रेलवे के चेयरमैन सहित पूरे देश के रेल डिवीजन से प्रतिनिधि शामिल होते हैं। कार्यशाला में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से चक्रधरपुर के डिविजनल काॅमर्शियल मैनेजर विजय कुमार यादव,आद्रा डिवीजन के सीनियर डीसीएम शामिल हुए हैं। यह चक्रधरपुर रेल डिविजन के लिए गौरव की बात है। विदित हो कि चक्रधरपुर रेल मंडल में जब से बतौर डीसीएम श्री यादव ने योगदान दिया है, तब से रेल सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा राजस्व प्राप्ति में भी अपेक्षित सफलता हासिल हो रही है। श्री यादव के निर्देशन में रेलकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर रहे हैं। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्यों की सराहना चहुंओर हो रही है। इस संबंध में श्री यादव ने कहा कि आईआरटी की कार्यशाला में रेल यात्रियों के सेवाओं में सुधार सहित अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां व अनुभवों को साझा करने का अवसर प्राप्त होता है। इसका लाभ चक्रधरपुर रेल मंडल के अधीनस्थ रेल कर्मियों सहित रेल यात्रियों को भी मिलेगा।

मन्नान मलिक के नामांकन में शामिल हुए सुबोधकांत


* पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय हुए शामिल
कहा, विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का लहरेगा परचम

रांची / धनबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की शिकस्त होगी और विपक्षी महागठबंधन का परचम लहरेगा। श्री सहाय आज धनबाद में महागठबंधन के प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के नामांकन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से पूरे राज्य की जनता त्रस्त है। भाजपा के शासनकाल में नक्सलवाद चरम पर है, राज्य की विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई, बेरोजगारी की मार से आम जनता त्रस्त है। इस बार चुनाव में जनता भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करते हुए उन्हें करारा जवाब देगी। श्री सहाय ने कहा कि मन्नान मल्लिक एक कर्मठ और जुझारू नेता रहे हैं। जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है। उन्होंने धनबाद क्षेत्र के मतदाताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य सहयोगी दलों के नेता और कार्यकर्ता भी काफी संख्या में मौजूद थे।

सोमवार, 25 नवंबर 2019

उर्मिला यादव को विजयी बनाने की अपील

जनता की बुलंद आवाज हैं उर्मिला यादव : हरिश्चंद्र झा


रांची। एचईसी आवासीय परिसर (धुर्वा) निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी हरिश्चंद्र झा ने कहा है कि जनसमस्याओं के प्रति सजग जनप्रतिनिधि का चयन करने से ही लोकतंत्र के महापर्व की सार्थकता साबित होती है। ऐसी स्थिति में मतदाताओं को सही प्रतिनिधि का चयन सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से नागरिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी व लोकप्रिय समाजसेवी उर्मिला यादव विगत दो दशकों से इस क्षेत्र में एक सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाती आ रही हैैं। वह रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद के रूप में अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करती रहीं हैं।  जनसमस्याओं के प्रति सजग रहना और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकताएं रही हैं। श्री झा ने कहा कि मतदान हर किसी का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार से ज्यादा जिम्मेदारी भी है। हमें सोच समझकर सही जनप्रतिनिधि चुनने की आवश्यकता है। बिना किसी से प्रभावित हुए हमें अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करके मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र की रीढ़ है। लोकतंत्र ही हमें अपना प्रत्याशी चुनने देने का अधिकार देता है। इसलिए हमें सोच समझकर अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए, जो हमारी बातों को सदन में सरकार के सामने रख सके। उन्होंने कहा कि श्रीमती यादव जनसमस्याओं के निदान के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सक्रियता सर्वविदित है। महिला हितों के संरक्षण के लिए विशेष रूप से उनकी सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर अच्छे प्रत्याशी का चयन करें और क्षेत्र के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता से नागरिक अधिकार पार्टी की उम्मीदवार उर्मिला यादव को विजयी बनाने की अपील की।

जनता का हाथ भाजपा के साथः अजय राय



रांची / जमशेदपुर। भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य और कोल्हान मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का समर्थन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे देश की जनता प्रभावित है। उनके सकारात्मक कार्यों और जनहित में बनाई गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। झारखंड के विकास में भाजपा नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने विगत पांच वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन से एक बार फिर सत्ता की कमान सौंपेगी। भाजपा को राज्य की जनता पर पूरा भरोसा है कि चुनाव में उनका व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। सरकार के कार्यों के आधार पर जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक बनाने में रघुवर सरकार ने सकारात्मक पहल करते हुए कार्य किया है। उनके कार्यों की चहुंओर सराहना की जा रही है। इस आधार पर भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है कि झारखंड में एक बार फिर सत्ता की बागडोर जनसमर्थन से भाजपा को प्राप्त होगी।

रविवार, 24 नवंबर 2019

इंडियन यूनियन मुसलिम लीग के प्रत्याशी कल हटिया से करेंगे नामांकन

जनहित में व्यवस्था परिवर्तन हमारा लक्ष्य : मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी



रांची। हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की ओर से समाजसेवी मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सर्वधर्म समभाव के सिद्धांतों पर चलते हुए सभी धर्म व संप्रदाय का समान आदर करती है। उनकी पार्टी जनहित के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता यदि उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करती है और विधानसभा चुनाव में चुनकर सदन में भेजती है, तो हटिया क्षेत्र की जन समस्याओं का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता होगी। जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन से अधिक व्यवस्था परिवर्तन होना जरूरी है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का मुख्य उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन करना है, ताकि लोगों को सुगमता से सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

कांग्रेस और झामुमो ने किया झारखंड का बंटाधार



रांची / जमशेदपुर। कांग्रेस और झामुमो के शासनकाल में झारखंड में विकास नहीं बल्कि विनाश होता रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर राज्य का बंटाधार कर दिया। उनके शासनकाल में विकास का पहिया थम सा गया था। वहीं, भाजपा के सत्ता संभालने के बाद राज्य में विकास की गति काफी तेज हुई है। उक्त बातें झारखंड भाजपामीडिया प्रबंधन समिति  के सदस्य व  कोल्हान प्रमंडल मीडिया प्रभारी अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था, उसे भाजपा ही पूरा कर रही है। कांग्रेस और झामुमो सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से परे, सिर्फ निजहित पर ध्यान दिया,नतीजतन विकास की रफ्तार थमी रही। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद राजनीतिक अस्थिरता के लिए भी कांग्रेस और झामुमो मुख्य रूप से जिम्मेदार रही है। झारखंड में स्थिर सरकार और स्वच्छ प्रशासन देने में रघुवर सरकार सफल रही है। श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकाल झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। इनके कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियां मील का पत्थर साबित हुई हैं। जनहित में रघुवर सरकार ने कई ऐसे कल्याणकारी कार्य किए हैं, जिससे राज्य की जनता लाभान्वित हो रही है। भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों की जनता सराहना करती है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित पूरे झारखंड में भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दिल्ली से आयातित प्रत्याशी गौरव वल्लभ को विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस को खुद अपने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है। आयातित प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार कर कांग्रेस ने हताशा और निराशा का परिचय दे दिया है। श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से रघुवर सरकार भारी मतों से विजयी होंगे और झारखंड में एक बार फिर सत्ता की कमान उनके हाथ जनता 
सौंपेगी।

जनोपयोगी हैं नागरिक अधिकार पार्टी की नीतियां


रांची । एचईसी आवासीय परिसर के सेक्टर 2 निवासी जाने-माने समाजसेवी विजय सिंह ने कहा है कि नागरिक अधिकार पार्टी की नीतियां जनहित को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। इन नीतियों के तहत जनोपयोगी और कल्याणकारी योजनाओं को काफी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से नागरिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला यादव एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा विगत लगभग दो दशकों से करती आ रही हैं। जनसमस्याओं के प्रति मुखर रहते हुए जनता की परेशानियों को दूर करने के प्रति उनकी सक्रियता की सभी वर्ग और समुदाय के लोग सराहना करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी महज एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक सक्रिय संगठन भी है, जो समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति नागरिक अधिकार पार्टी तत्पर रहेगी। श्री सिंह ने हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता से नागरिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती यादव को जनसमर्थन मिला और जनता उन्हें विधानसभा भेजने में सफल रही, तो हटिया क्षेत्र का कायाकल्प संभव हो सकेगा।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

कोल्हान की सभी सीटों पर जनसमर्थन से भाजपा परचम लहराएगी : अजय राय



 रांची / जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रति विश्वास जता रही है। जन सहयोग से भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में कोल्हान का किला फतह करने में सफल होगी। उक्त बातें कोल्हान प्रमंडल के भाजपा के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अजय राय आज सरायकेला जिला के आदित्यपुर ,आर आई टी ,हाट गम्हरिया आदि इलाकों के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले और उनसे भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में सेवा, विश्वास और विकास के पांच साल सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया। वहीं, झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जहां पहले और दूसरे सिलेंडर का रिफिल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा सहित मुफ्त दिया गया है। इससे झारखंड के 33 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटियों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार ने उठाया है। महिलाओं के लिए झारखंड में 50 लाख रुपए तक की जमीन और मकान आदि की रजिस्ट्री सिर्फ एक रुपए में होती है। रघुवर सरकार ने रोजगार के अवसर सृजित करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड के 57 लाख गरीब परिवारों का पांच लाख रुपए का बीमा कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, एंबुलेंस सेवा आदि कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सरकार सफल रही है। उन्होंने कहा कि कृषि, रोजगार, सड़क, आदिवासी कल्याण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी रघुवर सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि रघुवर सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग सरकार पर नहीं लगा। वहीं, भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने में सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के सभी प्रमंडलों में रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जनकल्याणकारी कार्यों के बलबूते झारखंड में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनसमर्थन से भाजपा इस बार फिर सत्ता में आएगी और झारखंड के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।

गुरुवार, 21 नवंबर 2019

स्कूली छात्रों से रू-ब-रू हुए एसपी इंद्रजीत माहथा


चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने आज  विधानसभा चुनाव को लेकर चक्रधरपुर थाना अंतर्गत ईचाकुटी मध्य विद्यालय क्लस्टर का निरीक्षण किया तथा स्कूली छात्रों से रूबरू हुए और विधि व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा व मतदान सुचारू ढंग से हो इसके लिए विचार विमर्श भी किया स्कूल के छात्रों से भी उन्होंने बात किया। बच्चे भी आनंदित हुए कि उनके सामने एस पी साहब मौजूद हैं और उनसे शिक्षा संबंधी जानकारी ले रहे हैं इस मौके पर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार व विद्यालय के शिक्षक डॉ. मंगलेश पाठक भी उपस्थित थे

झामुमो की मंशा समझ चुकी है जनता : अजय राय



रांची। कोल्हान प्रमंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता अजय राय ने कहा है कि झारखंड में झामुमो का जनाधार खिसकता जा रहा है। जनता झामुमो की मंशा भांप चुकी है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अब तक झारखंड वासियों को बरगलाते रहे हैं। अब जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि झामुमो के प्रति जनता का रुख इस बात से ही स्पष्ट हो जाता है कि राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन तमाड़ से और हेमंत सोरेन दुमका से चुनाव हार गए। इससे साफ पता चलता है कि झारखंड की जनता का  झामुमो के प्रति कितना लगाव-जुड़ाव है। श्री राय ने कहा कि झारखंड वासियों के सपने को भाजपा ही साकार कर सकती है। इस दिशा में भाजपा सतत प्रयासरत है। समस्याओं का त्वरित निदान और जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के प्रति भाजपा गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में विगत 5 वर्षों में सरकार की जो उपलब्धियां रही है, वह अभूतपूर्व है। भाजपा ने स्थिर सरकार दिया है और स्वच्छ प्रशासन देने की दिशा में सदैव तत्पर रही है। जनहित में भाजपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के बेमेल गठबंधन से झारखंड का कल्याण नहीं होने वाला है। विपक्षी पार्टियां अपने मतलब के लिए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। राज्य की जनता विपक्षी दलों की मंशा से अवगत हो गई है। चुनाव में उन्हें जनता का करारा जवाब मिलेगा। राज्य में एक बार फिर जनसमर्थन से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार  बनेगी।

बुधवार, 20 नवंबर 2019

हाईवे के पास यात्री सुविधा केंद्रों का जाल बिछाएगी सरकार

झारखंड के मुख्य सचिव डा.
डी के तिवारी ने दिया निर्देश



रांची। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने हाईवे (राज्य की मुख्य सड़कें) पर यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र बनाने की योजना पर काम करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग को दिया है। इसके लिए प्राधिकृत समिति में प्रस्ताव लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा शौचालय की कमी महसूस की जाती है। खासकर महिलाओं को शौचालय के अभाव में काफी परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने मुख्य सड़कों से सटे 200-250 मीटर हटकर यात्री सुविधा केंद्र बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रत्येक 50 से 100 किलोमीटर की दूरी पर हो, ताकि यात्री वहां रुक कर फ्रेस हो सकें। कुछ खा-पी सकें और थोड़ी सी यात्रा की थकान भी दूर कर सकें। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर सबसे पहले रांची-पटना, रांची-जमशेदपुर मार्ग पर इसे लागू करने पर बल दिया। उन्होंने हाईवे पर माइल स्टोन के माध्यम से सबसे नजदीक के स्थान के साथ राह में पड़नेवाले मुख्य स्थानों की दूरी दर्शाने का निर्देश दिया। वहीं सड़क किनारे विभिन्न सूचनाएं, प्रेरक स्लोगन आदि से जुड़े साइनेज तकनीकी विशिष्टियों और आइआरसी के अनुरूप लगाने का भी निर्देश दिया। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग की तीन वर्षों की योजनाओं की प्रगति और आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना की समीक्षा कर रहे थे। 

*रोड जंक्शन को आधुनिक करें*
मुख्य सचिव ने शहर में रोड जंक्शन (गोलंबर) को सुगम यातायात के लिए आधुनिक बनाने का निर्देश दिया। कैसे करना है, इसे लेकर उन्होंने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि शहर के गोलंबरों के पास आवागमन के लिए ऐसी व्यवस्था करें कि वाहन या तो सीधे निकल जाएं, या कुछ सेकेंड के लिए ही उसे रुकना पड़े। इसके लिए रांची के किसी एक मार्ग के गोलंबर पर तात्कालिक रूप से इसे विकसित करने पर बल दिया। साथ ही शहर से अनावश्यक ब्रेकर हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां जरूरी हो, वहां नियमानुसार तकनीकी विशिष्टिओं के अनुसार स्टैंडर्ड स्पीड ब्रेकर बनाएं।

*ऊपरी परत हटाकर करें सड़कों का सुदृढ़ीकरण*
मुख्य सचिव ने पथ निर्माण विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगे से सड़क निर्माण में यह ध्यान रखें कि सड़क की मूल ऊंचाई नहीं बढ़े। उन्होंने निर्देश दिया कि पहले से बनी सड़क की ऊपरी परत को हटाकर (मिलिंग) ही सड़क निर्माण करें। कहा, सड़क पर परत-दर-परत चढ़ाते जाने से नालियों से जल निकासी में दिक्कत के साथ आवासीय भवनों, घरों में बारिश का पानी घुसने की भी समस्या आती है। वहीं उन्होंने विभागीय स्तर से सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी फोकस करने का निर्देश दिया।

*इंजीनियर्स एकेडमी का गठन करें*
मुख्य सचिव ने कहा कि अभियंताओं के अपेक्षित प्रशिक्षण के अभाव में उनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं योजनाओं के क्रियान्वयन तथा गुणवत्ता नियंत्रण में भी विभाग को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए उन्होंने इंजीनियर्स एकेडमी के गठन का निर्देश दिया। कहा, आइएएस अधिकारियों की तरह राज्य के अभियंताओं को भी लगातार हो रहे तकनीकी बदलाव के अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था करें। इंजीनियर्स एकेडमी के गठन के लिए उन्होंने विभाग के तीन-चार अभियंताओं की टीम बनाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं इसकी पूर्व तैयारी को लेकर झारखंड मंत्रालय के सभागार में एक कार्यशाला आयोजित करने को कहा। उसमें अन्य राज्यों के विशेषज्ञों, अभियंताओं को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया। साथ ही अकुशल अभियंताओं को चिह्नित कर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने को कहा।

*बिना तकनीकी स्वीकृति के टेंडर नहीं करें फाइनल*
मुख्य सचिव ने बिना तकनीकी स्वीकृति के टेंडर फाइनल करने की परंपरा पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा, आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे सभी संबंधित अभियंताओं को अवगत कराने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने पथ निर्माण विभाग को जेसेक से समन्वय बनाकर राज्य के सभी तरह के पथों का एक समेकित मैप तैयार कर लेने का निर्देश दिया। उस मैप में सभी विभागों के पथों को अलग-अलग रंगों के माध्यम से प्रदर्शित करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि सेटेलाइट मैपिंग से सड़क निर्माण के पहले ही जमीन की प्रकृति का पता चल जाएगा। साथ ही जमीन अधिग्रहण के दौरान पक्का पता रहेगा कि कितनी जमीन रैयती है और कितनी सरकारी या अन्य प्रकृति की। इससे रोड एनाइलमेंट की सुविधा भी हो जाएगी। बैठक के दौरान इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के आय-व्यय से लेकर अन्य मामलों की भी समीक्षा की गई।

*अजजा, अजा, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग विभाग की भी हुई समीक्षा*
एक अन्य बैठक में मुख्य सचिव की अध्क्षता में अजजा, अजा, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग विभाग की भी समीक्षा की गई। इस दौरान विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई तथा आगे की रणनीति पर फैसला हुआ। एकल विद्यालयों की समीक्षा में उसकी प्रगति संतोषजनक पाई गई। वहीं अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग की सचिव श्रीमती हिमानी पांडे को निर्देश दिए गए।

*मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, सचिव श्री केके सोन, सचिव हिमानी पांडे के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मंगलवार, 19 नवंबर 2019

उत्कृष्ट चिकित्सा से लोगों का दिल जीत रहे हैं डा. संजीव तिरिया


विनय मिश्रा
चाईबासा / चक्रधरपुर : चिकित्सक को लोग भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। पीड़ित मानवता की सेवा में चिकित्सकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे ही एक लोकप्रिय नेत्र  चिकित्सक हैं डॉ. संजीव तिरिया। पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र में विगत कई वर्षों से अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर लोगों का दिल जीतने में डॉ.तिरिया सफल रहे हैं। वह एक अनुभवी और कुशल नेत्ररोग विशेषज्ञ के रूप में प्रख्यात हैं। नेत्र रोगों की चिकित्सा में उन्हें महारत हासिल है। पीड़ितों और गरीबों के प्रति सहानुभूति और करुणा का भाव रखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के प्रति उनकी निष्ठा का भाव अन्य चिकित्सकों के लिए अनुकरणीय है। वह मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। वह अब तक झारखंड व आसपास के राज्यों के लगभग एक लाख नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा सेवा में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। डॉ. तिरिया की ख्याति झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के अलावा अन्य राज्यों में भी है। नेत्र रोग के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल किए डॉ. तिरिया गरीब मरीजों के प्रति भी काफी दयावान रहते हैं। अपने स्तर से उन्हें हर प्रकार की सहायता करने में तत्पर रहते हैं। गरीब तबके के नेत्र रोग मरीज उन्हें अपना मसीहा मानते हैं। समय-समय पर नेत्र रोगियों के लिए जांच शिविर का आयोजन, मोतियाबिंद का ऑपरेशन शिविर आदि का आयोजन कर वे मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उनका कहना है कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण और अनमोल अंग होती है। आंखों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आंखें सही सलामत रखने के लिए आंखों की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। आंख में किसी प्रकार की भी तकलीफ उत्पन्न होने पर अविलंब नेत्र चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए।

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ने उतारे दस प्रत्याशी



पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र तथागत ने जारी की प्रत्याशियों की सूची 


रांची।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। रांची के बिजुलिया स्थित जैनेंद्र पारा मेडिकल कॉलेज में पार्टी की झारखंड कार्यकारिणी की बैठक में अपने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बौद्ध ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र तथागत शामिल हुए। जैनेंद्र तथागत ने आरपीआई के उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए यह ऐलान किया कि उनकी पार्टी हटिया विधान सभा क्षेत्र में माकपा प्रत्याशी सुभाष मुंडा को तथा पूर्वी जमशेदपुर में भाजपा के बागी उम्मीदवार सरयू राय को समर्थन देगी।
आरपीआई के उम्मीदवारों में गोमिया से मो. उस्मान अंसारी, बेरमो से कामेश्वर बौद्ध, बोकारो से मीरा देवी, हजारीबाग से उदय शंकर दुबे, डुमरी से नंद किशोर कुमार, बड़कागांव से मदन दास, सिमरिया से मदन गंझू,  सिल्ली से अमर महतो, खिजरी से प्रीतम लोहरा, और ईचागढ़ से ई. प्रवेश गोप होंगे। बैठक में पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमर कुमार महतो, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित राज पांडेय, बोकारो जिलाध्यक्ष उस्मान अंसारी, रांची जिलाध्यक्ष अजय करमाली के अलावा कांके, बुड़मु और ओरमांक्षी के अध्यक्ष समेत विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रेस विज्ञप्ति प्रदेश के प्रधान महासचिव  प्रीतम शाद लोहरा ने जारी की।


सोमवार, 18 नवंबर 2019

उर्मिला यादव ने हटिया से भरा नामांकन




रांची। महिला नेत्री उर्मिला यादव ने नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन भरा। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थक शामिल थे। वे हटिया क्षेत्र की कर्मठ और सक्रिय महिला नेत्री हैं। कई बार पार्षद रह चुकी हैं। उर्मिला यादव का कहना है कि सभी पार्टियां संसदीय संस्थाओं में महिला आरक्षण की बात करती हैं लेकिन चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे के समय उन्हें अपना संकल्प याद नहीं रहता। जनता के सच्चे प्रतिनिधि विधानसभा और लोकसभा में नहीं जा पाते। झारखंड में हजारों की संख्या में स्कूल बंद कर दिए गए। सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों लोगों को नौकरी से हाथ घोना पड़ा। युवा परेशान है। महिलाएं असुरक्षित हैं। किसान कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। महंगाई अपने चरम पर है। व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है। इन्हीं सारे मुद्दों को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरा भरोसा है कि हटिया विधानसभा के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।

रविवार, 17 नवंबर 2019

रांची में पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेट


रांची। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से पिस्का मोड़ स्थित ओटीसी ग्राउंड में पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट में कल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ राजधानी रांची के समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया। इस मौके पर 1980 के सबसे तेज गेंदबाज प्रियो जायसवाल एवं शशि जायसवाल जायसवाल शामिल हुए।

टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को सही मंच मिलता है, इसके साथ ही युवाओं की स्वास्थ्य एवं खेल शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने युवाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल की भावना के साथ देश व राज्य की उन्नति एवं विकास के क्षेत्र में भी अपना योगदान दें।


इस अवसर पर मोहित पांडे, अमित मिश्रा, गौतम वर्मा, विकास श्रीवास्तव, सन्नी सिंह, आनंद पुनीत प्रेम कुमार, रौशन, अर्पित राजीव ज्ञान, विनायक आदि मौजूद थे।

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

विजय कुमार साहू बने चक्रधरपुर रेल मडल के डीआरएम


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के निवर्तमान डीआरएम छत्रसाल सिंह का तबादला कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन के चीफ इंजीनियर विजय कुमार साहू चक्रधरपुर रेल मंडल के नये डीआरएम बनाये गए हैं. विजय कुमार साहू को प्रोन्नति देकर रेल मंत्रालय ने डीआरएम बनाया है. नये रेल डीआरएम विजय कुमार साहू लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उझानी से ली है. इसके बाद डॉ जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम  यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढाई पूरी की. वे साऊथ इस्टर्न रेलवे ज़ोन के साथ साथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे ज़ोन में चीफ इंजीनियर के पद पर काम कर चुके हैं. वहीं मालदा में भी एडीआरएम रह चुके हैं। उनका सामाजिक कार्यों व पूजा अनुष्ठान में विशेष लगाव है। विजय कुमार साहू काम के प्रति ईमानदार और निष्ठावान रेल अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

नागरिक अधिकार पार्टी के 25 प्रत्याशी चयनित


6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
रांची। नागरिक अधिकार पार्टी ने पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी ने 25 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। वहीं, 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय वार्ड पार्षद उर्मिला यादव, खिजरी विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी प्रिया बड़ाईक, ईचागढ़ से लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अंबुज कुमार, चतरा से कौलेश्वर कुमार भोक्ता, सिमरिया से नरेश भुइयां, सिसई से सुखदेव उरांव चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने बताया कि शेष अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता पार्टी से संपर्क साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी के यूथ विंग का भी गठन किया गया है। इसके प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक मनोनीत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड अलग राज्य गठन के 19 वर्षों के बाद बाद भी राज्य की जनता की समस्याएं कम नहीं हुई है। नागरिक अधिकार पार्टी को यदि जनसमर्थन मिला, तो सबसे पहले राज्य की जन समस्याओं को दूर करने की दिशा में ठोस पहल करेंगे। उन्होंने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से उर्मिला यादव 18 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगी।

धूमधाम से मना एचईसी का 61 वांं स्थापना दिवस


*  निकाली गई तीनों प्लांट की भव्य झांकी
* मार्च टुवार्ड्स नेशन ब्यूल्डिंग में दिखा कर्मियों का उत्साह
* देश के आर्थिक विकास में एचईसी की भूमिका अहम : डॉ.नलिन सिंघल



रांची। हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन का 61 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एचईसी के नवनियुक्त अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ.नलिन सिंघल ने मार्च न टुवर्ड्स नेशन ब्युल्डिंग को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वर्ष एचईसी के इतिहास में प्रथम बार निगम के तीनों प्लांट एफएफपी, एचएमबीपी और एचएमटीपी के कर्मियों द्वारा बनाए गए उपकरणों की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर नेहरू पार्क में एचईसी कर्मियों को संबोधित करते हुए निगम के सीएमडी ने कहा कि राष्ट्रहित में एचईसी ने कई उपकरण बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। निगम ने स्टील, कोयला, रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा सेक्टर व इसरो के लिए कई महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण किया है। यही वजह है कि एचईसी द्वारा बनाए गए उपकरणों की मांग वैश्विक बाजार में भी अधिक है। उन्होंने एचईसी कर्मियों से निगम में औद्योगिक शांति बरकरार रखते हुए उत्पादन बढ़ाने की अपील की। मौके पर निगम के निदेशक, कार्मिक एमके सक्सेना ने कहा कि कंपनी अब बुरे दौर से निकल रही है। विभिन्न क्षेत्रों से कार्यादेश प्राप्त हो रहे हैं। यहां देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उपकरण बनाए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण कार्य करना एचईसी की विशेषता रही है। एचईसी के निदेशक, उत्पादन और विपणन राणा शुभाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पहल पर एचईसी की स्थापना की गई। यहां राष्ट्र के नव निर्माण से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण बनाए जाते रहे हैं। एचईसी बदहाली के दिनों से उबरकर बाहर आ रही है। यह कंपनी देश के स्टील सेक्टर, रक्षा क्षेत्र, कोल, नेवी, स्पेस रिसर्च आदि के लिए भी उपकरण बना रही है।  रांची के विकास में भी एचईसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एचईसी कर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया गया। उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया। मौके पर काफी संख्या में एचईसी के अधिकारी व कर्मचारी गण शामिल हुए।

मानव सेवा ही डॉ. वाईपी सिंह के जीवन का लक्ष्य


पीड़ित मानवता की सेवा करने से जो सुकून मिलता है, वह अकूत संपदा के मालिक होने पर भी नहीं प्राप्त हो सकता है। मानव सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। इससे सुखद अनुभूति होती है और मानव जीवन सफल हो जाता है। ऐसा मानना है झारखंड के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. यदुनंदन प्रसाद सिंह का। डॉ. सिंह झारखंड के जाने-माने फिजीशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ हैं। फिलवक्त डॉ. सिंह चक्रधरपुर के वार्ड नंबर 8 में अटल क्लीनिक में लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने झारखंड के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाकाल के दौरान पदस्थापित रहते हुए चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की है। उनका कार्यकाल उत्कृष्ट उपलब्धियों भरा रहा है। डॉ. सिंह गुमला जिले के सुदूरवर्ती वनाच्छादित क्षेत्र घाघरा प्रखंड में लगभग 12 साल तक पदस्थापित रहे। क्षेत्र की जनता को उन्होंने बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी। आज भी उस क्षेत्र की जनता उनकी चिकित्सा सेवाओं की सराहना करती है। वर्ष 2000 में झारखंड अलग राज्य बनने के बाद उनका स्थानांतरण चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में हुआ। यहां भी वे अपनी बेहतरीन चिकित्सा सेवा से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। वर्ष 2008 में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से उनका तबादला खूंटी हो गया। वहां भी लगभग दो वर्षों तक रहे और अपनी सेवाओं से लोगों को लाभान्वित करते रहे। खूंटी के बाद उनका स्थानांतरण जमशेदपुर हो गया। वहां भी वे तीन साल तक पदस्थापित रहे। वर्ष 2013 में उनका स्थानांतरण लातेहार जिले के चंदवा में हुआ। वर्ष 2016 में लातेहार से उन्हें चाईबासा स्थानांतरित कर दिया गया। चाईबासा में डॉ. सिंह ने चिकित्सा सेवा में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके कारण जनता आज भी उन्हें ईश्वर का दूसरा रूप मानती है। चाईबासा से डॉक्टर सिंह 19 मार्च 19 को सेवानिवृत्त हुए और सेवानिवृत्ति के बाद चक्रधरपुर स्थित अटल क्लीनिक में नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं। मरीज उन्हें एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि ईश्वर का दूसरा रूप मानते हैं। डॉक्टर सिंह चिकित्सा सेवा के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सभी धर्म व संप्रदाय के लोगों के साथ मिलना-जुलना और उनके सुख-दुख में शामिल होना उनकी खासियत है। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता भी अद्भुत है। वह एक फिजीशियन के साथ-साथ चर्म रोग विशेषज्ञ भी हैं। अपने ज्ञान और अनुभवों के आधार पर वह लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनका मानना है कि अपने पेशे की व्यस्तता के अलावा मनुष्य को एक सामाजिक प्राणी होने की सार्थकता भी सिद्ध करने की दिशा में अग्रसर रहना चाहिए। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करना व्यक्ति की महानता का परिचायक होता है। इस दिशा में भी लोगों को प्रयासरत रहना चाहिए। हमारा देश व समाज सशक्त होगा।
प्रस्तुति : विनय मिश्रा

दुमका विधानसभा क्षेत्र के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

संताल का किला फतह करेगी भाजपा: नीतू झा


विनय मिश्रा
दुमका। संताल परगना क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पूरे संताल क्षेत्र में जनहित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में भाजपा सफल रही है। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेत्री और समाजसेवी नीतू झा ने कही। श्रीमती झा दुमका में भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस बार चुनाव में जनसमर्थन से भाजपा संताल का किला फतह करने में सफल होगी। भाजपा के पक्ष में संथाल परगना की जनता ने समर्थन देने का फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं। दुमका से डॉक्टर लुईस मरांडी, सारठ से रणधीर सिंह और देवघर से राज पलिवार। इन तीनों मंत्रियों ने अपने अपने क्षेत्र में विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। कई उपलब्धियां मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में संताल क्षेत्र से उक्त तीनों मंत्रियों सहित भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत का परचम लहराएंगे। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित थे।

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

अल हेरा पब्लिक स्कूल डोरंडा में मनाया गया चिल्ड्रन डे



रांची।  कल मेरा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने  चाचा नेहरू को याद किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने कई रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर स्कूल के निदेशक अकिलुर्रह्मान ने कहा कि चाचा नेहरू का लगाव बच्चों के प्रति काफी था। बच्चों को वह देश का भविष्य मानते रहे। बच्चों के साथ विशेष लगाव की वजह से उन्हें लोग चाचा नेहरू के नाम से पुकारने लगे। उनके नक्शे कदम पर चलकर देश के नवनिर्माण में लगे रहना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य नौशाद परवीन सहित अन्य शिक्षकगण काफी संख्या में  मौजूद थे।

बुधवार, 13 नवंबर 2019

पारस एचईसी अस्पताल में चिल्ड्रन्स डे कार्निवाल 17 को

* पेंटिंग प्रतियोगिता और हेल्थ चेक अप कैंप का होगा आयोजन

रांची। एचईसी परिसर स्थित पारस एचईसी अस्पताल में चिल्ड्रेंस डे कार्निवाल का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रुप से स्कूली बच्चों व आसपास के स्लम एरिया के बच्चों के लिए सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत हेल्थ चेक अप कैंप आयोजित किया जाएगा। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान और सेहतमंद रहने के महत्वपूर्ण नुस्खों की भी जानकारी दी जाएगी। मौके पर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया जाएगा। चिल्ड्रेंस डे कार्निवाल के अवसर पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें दो आयु वर्ग के बच्चे शामिल होंगे। पहले कैटेगरी में 5 से 10 वर्ष और दूसरे कैटेगरी में 10 से 15 वर्ष के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। कार्निवाल में हेल्थ टिप्स, मैजिक शो, फेश पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से बच्चों को अस्पताल का परिभ्रमण कराया जाएगा। उक्त जानकारी पारस एचईसी अस्पताल के यूनिट हेड डॉ.नितेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रेंस डे कार्निवाल के अवसर पर पेंटिंग व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी और हेल्थ चेक अप कैंप का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नंबर 9297991020 पर  संपर्क कर अपना निबंधन करा सकते हैं।

37 साल बाद मिले छात्र जीवन के दोस्त, जुदा हुए तो भावुक होकर रो पड़े


चक्रधरपुर।विदाई के वक्त भावुक हुए दोस्त। 4 दिनों तक चले मिलन समारोह के समाप्त होने के बाद एक दूसरे से बिछड़ने के बाद सभी दोस्त भावुक होकर रो पड़े। दुबई से आई शैली मुमताज कोलकाता से आए सुलेखा मजूमदार टिटलागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए रवाना हुई।  उन्हें छोड़ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो मैं सभी दोस्त उपस्थित थे। ट्रेन में जाने के समय सभी दोस्त भावुक होकर रो पड़े। बिछड़ने का गम सभी दोस्तों पर साफ नजर आ रहे थे ।विदित हो कि पिछले 4 दिनों से रेलवे मिश्रित उच्च विद्यालय हिंदी मीडियम  के सभी छात्र जो 1982 मैं मैट्रिक पास हुए थे 37 वर्ष के बाद एक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।ये कार्यक्रम काफी अच्छा रहा इसमें सभी दोस्तों ने पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान रेलवे अस्पताल ,सन्तजाला हॉस्पिटल, अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया  रेलवे स्टेशन और कई स्थानों पर गरीबों के बीच भोजन का भी वितरण इन छात्रों द्वारा किया गया था।कार्यक्रम के दौरान इन लोगों द्वारा अपने शिक्षक बीएन प्रसाद स्कूल के आगे ठेला लगाने वाले शंकर  को सम्मानित किया गया। दुबई से आई शैली मुमताज  और सुलेखा  मजूमदार को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने पंकज सिंह , सलिल कुमार, शंकर डे, अशोक कुमार आदि काफी संख्या में लोग आए थे।

गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती पर लंगर का आयोजन


चक्रधरपुर। मंगलवार को चक्रधरपुर गुरुद्वारा परिसर में  गुरु नानक जी के 550 वीं जयंती पर  दोपहर में लंगर भोग आयोजन किया गया था जिसमे पुरूष महिला एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित हुए।इस दौरान 60 बटालियन के  कमांडेंट ,जननायक समिति के संरक्षक  राजू प्रसाद कसेरा चक्रधरपुर गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष अजित सिंह, सचिव रमेश छावड़ा,कोष अध्यक्ष संजय छावड़ा, जेसपाल सिंह पदम,राजीव छावड़ा, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

सोमवार, 11 नवंबर 2019

झारखंड और देश का नाम रौशन करेंगे झारखंड के पहलवानः नीतू झा




गोड्डा। संथाल परगना की जानी मानी समाज सेविका नीतू झा ने गोड्डा में आयोजित 20 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों के प्रदर्शन की सराहना की खासतौर पर महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर उन्होंने आश्चर्य मिश्रित हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत के पारंपरिक खेलों में एक है। पाश्चात्य संस्कृति के हावी होने के कारण पारंपरिक खेल विलुप्त होते जा रहे हैं लेकिन कुश्ती के प्रति लोगों का आकर्षण बना हुआ है, यह बड़ी बात है। इस प्रतियोगिता में 400 पहलवानों ने भागीदारी की जिसमें 150 महिला पहलवान शामिल थीं। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण का ज्वलंत उदाहरण है। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हो रही है। झारखंड स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की महिला टीम ने महिला वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। रांची की महिला टीम उपविजेता बनी। गोड्डा की महिला टीम 5 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर रही। सभी पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया।
नीतू झा ने कहा कि इस प्रतियोगिता को देखने के बाद उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि कुश्ती की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी झारखंड की प्रतिभाएं बहुत सारे मेडल जीतकर सूबे का और देश का नाम रौशन करेंगी। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री और खेल मंत्रालय से गुजारिश की कि कुश्ती के खेल को और सूबे के पहलवानों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाए और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए उन्हें आवश्यक संसाधन और सुविधाएं प्रदान की जाएं।


शनिवार, 9 नवंबर 2019

सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक और सराहनीय : भारती सत्येंद्र देव



* बिहार के पटना जिला के बख्तियारपुर थानांतर्गत करनौती ग्राम निवासी जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता भारती सत्येंद्र देव ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक और सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई सहित पांच विद्वान न्यायाधीशों की खंडपीठ ने सभी पक्षों और सभी समुदायों की भावनाओं को ध्यान में रखकर फैसला सुनाया है। कोर्ट के इस निर्णय ने साबित कर दिया है कि देश की न्याय प्रणाली में सभी धर्मों को समानता से देखा जाता है। मुस्लिम समुदाय को अयोध्या में मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन भी मिल रही है और रामलला विराजमान के दावे को स्वीकृति भी‌। अब अयोध्या में मंदिर और मस्जिद का एक साथ निर्माण गंगा-जमुनी संस्कृति को  साकार करेगा। उन्होंने कहा कि देश के सभी समुदाय के लोगों से अपील है कि शांति और सौहार्द्र का माहौल बनाए रखें और उच्चतम न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करें। हालांकि सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब गिलानी ने फैसले का सम्मान करते हुए भी असंतुष्टि जाहिर की है। कोर्ट ने पुनरीक्षण याचिका दर्ज करने का प्रावधान भी दिया है। वे अपील में जा सकते हैं। लेकिन देशवासी इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। कहीं तनाव का कोई माहौल नहीं है। आम जनजीवन सामान्य है।

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

रानी कुमारी ने राजद छोड़ा, झाविमो में शामिल



रांची। झारखंड स्वायत्तशासी परिषद (जैक) की पूर्व पार्षद,समाजसेवी और राजद की कद्दावर नेत्री रानी कुमारी ने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शुक्रवार को झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों संग झाविमो में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। श्री मरांडी ने रानी समेत उनके सभी समर्थकों का स्वागत किया। इस अवसर पर रानी ने कहा कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में नवोदित राज्य झारखंड में विकास गति पकड़ रहा था, लेकिन   अवसरवादी और स्वार्थपरक राजनीति के तहत उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि श्री मरांडी की दूरदर्शी सोच से ही झारखंड का कायाकल्प संभव है। झाविमो का पूरे झारखंड में जनाधार है। पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। जनहित में झाविमो सुप्रीमो श्री मरांडी ने कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। इस अवसर पर हीरा शाहदेव, अनिता सिंह, सुचित्रा देवी, सरोज कुजूर, आशारानी खलखो, फूलमनी बारला, दीपिका चौरसिया, सरिता देवी, चिंतामणी देवी,बबली देवी,अजय कुमार, शुभम कुमार, ललिता देवी, हरिदास सहित काफी संख्या में रानी के समर्थक मौजूद थे।

हटिया विस क्षेत्र से उर्मिला यादव होंगी नागरिक अधिकार पार्टी की उम्मीदवार



रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एचईसी परिसर स्थित वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव इस बार नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगी। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एनके यादव ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवार चयन कर इसकी घोषणा कर दी है। शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि वार्ड पार्षद उर्मिला यादव विगत तीन टर्म से उक्त क्षेत्र की पार्षद हैं। इसके पूर्व भी श्रीमती यादव हटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में प्रत्याशी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से वह लगातार हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के संपर्क में हैं और उनकी जनसमस्याओं से रू-ब-रू हो रही हैं। नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। श्रीमती यादव ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता उन्हें हटिया विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाती है, तो क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे। उन्होंने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस क्षेत्र की जनता की समस्याओं के सुधि नहीं ली। सभी सिर्फ अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे रहे, इसलिए इस क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा है। उन्होंने जनता से चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी को समर्थन देने की अपील की है।

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

जन समर्थन मिला तो झारखंड की दिशा और दशा संवारेंगेः नंदकिशोर यादव


* सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी नागरिक अधिकार पार्टी


रांची। झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में अपना समर्थन नागरिक अधिकार पार्टी को दिया और उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया, तो सबसे पहले नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। मूलभूत सुविधाओं से वंचित झारखंड की जनता को उन्हें उनका वाजिब हक दिलाएंगे। उक्त बातें नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकप्रिय समाजसेवी नंदकिशोर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता विगत कई वर्षों से विभिन्न प्रकार की जन समस्याओं से जूझ रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता तक विकास की किरण अब तक नहीं पहुंच पाई है। आज भी सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान के लिए सरकारी स्तर पर कभी कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिसकी वजह से राज्य गठन के 19 वर्षों के बाद भी यहां के किसान बदहाल हैं, युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हो रहे हैं और महिलाएं अपने हक और अधिकार से वंचित हैं। श्री यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी राज्य के सभी नागरिकों के हित में काम करेगी। सभी जाति, धर्म व संप्रदाय के लोगों को एक समान आदर देते हुए उनकी समस्याओं के प्रति सजग रहेगी। जन समस्याओं का त्वरित निदान नागरिक अधिकार पार्टी के प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी की ओर से अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया है। अब तक 25 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है। शेष सीटों पर पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के बीच मंथन जारी है। जल्द ही अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।  उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पार्टी सतत प्रयासरत रहेगी। जनता को बेहतर विधि व्यवस्था, अमन-चैन व अपराध मुक्त समाज देने की दिशा में भी नागरिक अधिकार पार्टी गंभीरता से जुटी रहेगी। श्री यादव ने बताया कि नागरिक अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। पार्टी की नीतियों और घोषणा पत्रों के प्रमुख बिंदुओं से आमजन को रू-ब-रू कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से नागरिक अधिकार पार्टी को व्यापक जनसमर्थन देने की अपील की है।

कर्तव्य निष्ठा की प्रतिमूर्ति हैं प्रवीण कुमार



* ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते व्यक्ति शीघ्र ही लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच जाता है। अपने कर्तव्यों के प्रति सजग व गंभीर रहते हुए ईमानदारी पूर्वक जिम्मेदारियों को निभाना व्यक्ति की महानता का परिचायक होता है। ऐसे व्यक्ति समाज के हर वर्ग के चहेते होते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं चक्रधरपुर में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार। शहर को अपराध मुक्त करना और बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। श्री कुमार अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर काफी  कम समय में ही समाज के बीच एक साफ-सुथरी छवि स्थापित करने में सफल रहे हैं। वह एक तेज-तर्रार और जांबाज पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। विभागीय कार्यों का त्वरित निष्पादन करने और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने में उन्हें निपुणता हासिल है। मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी प्रवीण कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गोपालगंज से ही हुई। वहीं से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। तत्पश्चात मुजफ्फरपुर स्थित लंगट सिंह कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए पटना आ गए और पटना कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद भी उनकी पढ़ाई की लगन जारी रही। उन्होंने दिल्ली स्थित करोड़ीमल कॉलेज से स्नातकोत्तर किया। शिक्षण कार्य के प्रति उनकी अभिरुचि बनी रही।  स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह एक कॉलेज में व्याख्याता के रूप में भी जुड़े। इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग से जुड़कर देश व समाज की सेवा करने का निर्णय लिया। वर्ष 2012 में श्री कुमार पुलिस विभाग में नियुक्त हुए। नियुक्ति के पश्चात विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित रहे और अपनी बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शित कर विभाग के कार्यों को गति देने में सफल रहे। उन्होंने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के निर्देशन में गुमला में प्रशिक्षण प्राप्त किया। झारखंड जगुआर में भी वह कुछ दिनों तक रहे और वहां भी विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त कर बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। श्री कुमार की पहली पदस्थापना धनबाद स्थित बरहोरा थाने में हुई। धनबाद में उन्होंने कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए, जिसकी सराहना की जाती है। उन्होंने अपने आला अधिकारियों के निर्देशानुसार जनहित के कार्यों को निपटाने में कुशलता पूर्वक कार्य किया। इससे कम समय में ही विभागीय अधिकारियों सहित जनता के चहेते अधिकारियों में उनका नाम शुमार हो गया। वह चाईबासा में अंचल पुलिस निरीक्षक के पद पर भी सेवारत रहे हैं। चाईबासा में अपराध नियंत्रण की दिशा में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसकी चर्चा आज भी वहां की जनता करती है। वर्तमान में प्रवीण कुमार चक्रधरपुर थाने में बतौर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पदस्थापित हैं। यहां विभागीय कार्यों को निपटा ते हुए विभिन्न धर्म व समुदायों के सामाजिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत कर सामाजिक समरसता की मिसाल कायम कर रहे हैं। चक्रधरपुर की अमन पसंद जनता अपराध नियंत्रण की दिशा में श्री कुमार के द्वारा की जा रही पहल की सराहना करते नहीं थकते। श्री कुमार का मानना है कि अपराध मुक्त समाज से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में मार्ग प्रशस्त होता है। बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए और अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस विभाग के साथ साथ जनता का भी सहयोग जरूरी है। वह बताते हैं कि बिना जन सहयोग से हम बेहतर विधि
-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सफल नहीं हो सकते हैं। प्रवीण कुमार एक तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के अलावा मृदुभाषी, शालीन व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति भी हैं। आम जनता के लिए वह एक सरल, सहज इंसान हैं, वहीं, अपराधियों के लिए वह कहर बनकर बरपते हैं। उनका कहना है कि समाज व देश की तरक्की और समृद्धि के लिए हर वर्ग के नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए सामाजिक नव निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते रहना चाहिए। आज इससे हमारा देश और समाज मजबूत होगा।
प्रस्तुति : विनय मिश्रा

बुधवार, 6 नवंबर 2019

सासंद गीता कोड़ा तय करेंगी जगरनाथपुर का कांग्रेस प्रत्याशी

गुमला से रामेश्चवर उरांव, हटिया से सुबोधकांत सहाय हो सकते हैं प्रत्याशी


चक्रधरपुर। कांग्रेस की चुनाव समिति ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय जगरन्नाथपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी तय करने की जिम्मेदारी सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को मिली है।गौरतलब हो कि जगरनाथपुर विधानसभा सीट कि विधायक रही श्रीमती गीता कोड़ा के सांसद बनने के बाद से विधायक सीट खाली थी अब विधानसभा चुनाव के लिए जगरनाथपुर सीट के दावेदार कौन होंगे ये निर्णय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा लेंगी। इस बात का खुलासा कोंग्रेस के चुनाव समिति की बैठक में तैयार की गई पैनल से हुआ है ।जबकि चाईबासा जिले के  झामुमो के चार विधायकों की सीटिंग सीट पर कांग्रेस की कोई दावेदारी नही है ,जिसमे मनोहरपुर, चाईबासा,मंझगांव व चक्रधरपुर हैं।संसदीय क्षेत्र की बात करे तो कांग्रेस सरायकेला सीट में भी दावेदारी नही की है खरसावां में भी दावेदारी नही ।यानी कि झामुमो के सीटिंग सीट पर कोई दावेदारी नही। कांग्रेस के  संभावित प्रत्याशियों की सूची
के मुताबिक गुमला से लड़ सकते है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव। हटिया से सुबोध कांत का नाम चर्चा में है। घाटशिला सीट यदि कांग्रेस को मिला तो प्रदीप बलमुचू हो सकते हैं प्रत्याशी। वहीं बाघमारा से जलेश्वर महतो की चर्चा  है। 

जनसमर्थन से अगली बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार : नीतू झा

कार्यक्रमों में उमड़ रही भारी भीड़

संताल परगना से विनय मिश्र
दुमका। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलने के संकेत दे रहा है। जनता के सहयोग से अगली बार फिर झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उक्त बातें संताल परगना क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नीतू झा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शामिल मंत्री राज परिवार, डॉ. लुईस मरांडी सहित अन्य मंत्रीगण अपने कार्यकाल में जनहित की योजनाओं को सफलीभूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे, इसीका परिणाम है कि जनता भाजपा के प्रति समर्पित भाव से अपना समर्थन दे रही है। श्रीमती झा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में अन्य मंत्रीगण लगनशीलता के साथ जनहित के मुद्दों के प्रति संजीदा रहे हैं। इसीका परिणाम है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। पूरे सूबे में पार्टी का व्यापक जनाधार है। उन्होंने कहा कि इस बार संताल परगना क्षेत्र में विपक्षी महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा। जनता पहले से ही मन बना चुकी है कि भाजपा को समर्थन देगी। भाजपा ने अपने शासनकाल में जनहित की समस्याओं को तवज्जो देते हुए उसके समाधान के प्रति संवेदनशीलता से कार्य किया। वर्ष 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रघुवर
 दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जनहित में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का सफलतम कार्यकाल झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। अबकी बार भाजपा 65 पार के लक्ष्य को पूरा करते हुए विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहराएगी। संताल परगना क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

जम्मू के कण-कण में समाया है हिन्दुस्तान


               

** सुनील सौरभ

लम्बे अरसे बाद या यूँ कहें पहली यात्रा के लगभग सात साल बाद तीसरी बार जम्मू आया। मकसद तो वही होता है, जिसका अंदाजा कोई भी सहज ही लगा सकता है। सही सोचा आपने-माता वैष्णो देवी का दर्शन। कालांतर में दो बार भी इसी उद्देश्य से जम्मू आया था। लेकिन, ठहराव स्थल अलग था। घूमा तो उस बार भी था, तब जम्मू कश्मीर में धारा 370 था, अब नहीं है। हालांकि इससे जम्मू में मुझे कोई नया अनुभव नहीं हुआ। हाँ, जम्मू के कण-कण में हिंदुस्तान जरूर नजर आया। अपने आवासन स्थल जम्मू रेलवे स्टेशन के पास श्रीमाता वैष्णव देवी श्राइन बोर्ड के वैष्णवी धाम गेट से मैं, पत्नी और बेटी सुरभि निकलने लगे, तो गार्ड पर नजर पड़ी। मैंने उससे कहा-"हमलोगों को जम्मू घूमना है, किसी टैक्सी वाले को बुला दें।" तब गार्ड ने गेट पर से ही टैक्सी चालकों के एक नेता को बुला दिया। बातें हुई और हमलोग एक टैक्सी ड्राइवर के साथ जम्मू की लोकल यात्रा पर निकल पड़े।सबसे पहले रघुनाथ मंदिर से शुरुआत करने की बात ड्राइवर ने कही। हमलोग रघुनाथ मंदिर पर पहुँचे, तो गेट तक लाइन लगी थी। गर्मी भी अधिक। आधे घंटे के बाद गर्भ गृह पहुँचे। भगवान श्रीराम, माता सीता,भ्राता लक्ष्मण और श्री हनुमान जी का दर्शन किया।

रघुनाथ मंदिर से निकलने के बाद सीनियर सिटीजन की उम्र की ओर बढ़ते ड्राइवर ने देश की चर्चा  शुरू कर दी। मैं भी 'इंटरेस्ट' लेने लगा। 370 पर पूछा कि जम्मू वासी इसे किस रूप में लेते हैं, तो वो कहने लगा-"मोदी जी ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है, यह जम्मू -कश्मीर के हित में है। अब तो पी ओ के भी भारत में आ जायेगा।" मैंने पूछा-यह आप कैसे कहते हो? उसने कहा-मोदी सरकार देश हित में हर फैसला लेकर रहेगा। मोदी है तो मुमकिन है। जम्मू वासी ड्राइवर दिलीप सहगल ने बताया कि कश्मीर के लोग मोटे दिमाग के होते हैं, नेता अपने बच्चों को विदेश में औऱ कश्मीर में रहने वालों को पत्थर बाज बना रहा है, यह बात वहाँ के लोगों को पता नही चलता है। तब तक हमलोग पार्क ( चिड़ियाघर) पहुँच गए। गाड़ी से निकलते ही भीषण गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन, पार्क में जाने के बाद कुछ शांति मिली। हाथी को छोड़ बाघ से लेकर हिरण तक  छोटे-बड़े कई जानवरो को इस पार्क में देखने का मौका मिला। यहाँ से निकलने का मन नहीं कर रहा था। लेकिन, अन्य जगह जाना था और शाम को वापिस लौटने के लिए तैयारी भी करनी थी, इसलिए पार्क से निकल पड़े। बहुत गर्मी में पार्क में वन विभाग की महिला कर्मी भी  परेशान हो एक पेड़ के नीचे बेंच पर बैठ कर हाथ पंखा 'डोला' रहीं थीं।

हमलोगों को अन्य जगह भी घूमना था, इसलिए पार्क से निकल कर गाड़ी में आ गए। गाड़ी में बैठते ही मैंने ड्राइवर से कहा-आप भी सहगल हो, हमलोग तो फिल्मी दुनिया के के.एल. सहगल साहब को जानते हैं। उसने बताया कि उनका घर भी मेरे पास ही है। उनके परिवार के लोग रहते हैं।

पार्क से निकलने के बाद हमलोग बहु फोर्ट गये। इस फोर्ट के अंदर ही जम्मू का सबसे प्राचीन माँ काली का मंदिर है। कड़ी सुरक्षा में यह मंदिर है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप में हम सभी मंदिर में प्रवेश कर गए। मंदिर में प्रवेश करते ही अहसास हुआ कि माँ काली का यह मंदिर जागृत है। माँ की पूजा अर्चना करने के बाद हमलोग मेन गेट से निकलने लगे, तो जम्मू कश्मीर पुलिस का दारोगा अपने साथ रहे हथियार बंद एक जवान से कहने लगा कि 'तुम्हारे देश 'बिहार' के बहुत लोग यहाँ आते हैं, तुम्हें बहुत लोगों से भेंट होगी। पता नहीं उस दारोगा ने हम सभी को देखकर कैसे  पहचान लिया कि हम बिहार से हैं!


दारोगा की बात पर हम पीछे मुड़े और जवान से पूछा कि कहाँ घर है, उसने बताया कि बेगूसराय। मैं ने पूछा कि बेगूसराय में कहाँ, तो उसने कहा-बलिया। जब मैंने उसे बताया कि मेरा घर बख्तियारपुर है और मैं पत्रकार हूँ, तो वह काफी भावुक हो गया। (बख्तियारपुर और बलिया की दूरी करीब 70-75 किलोमीटर है ) उसने बताया कि मेरे जिले के एक बड़े पत्रकार हैं-अजित अंजुम। मैंने कहा वे मेरे अच्छे मित्र हैं, तब वो और भावुक हो गया और मुझे ऐसा लगा कि खुशी में उसकी आँखें भर आयी है! वह आई.टी.बी.पी.का जवान था और एक दिन पहले ही काली मंदिर में उसकी ड्यूटी लगी थी। मेरे पास समय कम था, इसलिए हम सभी उससे विदा लिए। उसने भावुक मन से अभिवादन किया।

काली मंदिर से बाहर आया, तो ड्राइवर ने कहा कि अभी बहुत समय है, बगल में एक अच्छा पार्क है घूम लें। 25 -25 का तीन टिकट लेकर अंदर गए, तो लगा कहाँ आ गए। लेकिन, अंडरग्राउंड में अद्भुत नजारा था। बड़े बड़े अक्यूरिएम में मछली का पूरा संसार बसा था। बच्चों और मछली पर शोध करने वालों के लिए यह म्यूजियम बहुत काम का है। बेटी सुरभि और पत्नी सुभद्रा को यहाँ बहुत आनन्द आया। बाहर निकले, तो बेहद गर्मी थी।सामने एक कुल्फी वाले पर नजर पड़ी। पत्नी बोली कि 'कुल्फी खाया जाए।' हमलोग ठेले वाले के पास खड़े हो गए। बोल-चाल से लगा कि वह बिहारी है। मैंने पूछा कहाँ घर है? उसने बताया भागलपुर के सुल्तानगंज में। पूछने पर उसने बताया कि हम सभी भाई-बहन यहीं पैदा हुए। गाँव जाते हैं, तो मन नहीं लगता है। मेरा तो कर्म और जन्मभूमि भी यहीं हो गया है। पैसे देने लगा, तो उसने कम पैसे ही लिये और कहा-आपने देश के लोगो के लिए इतना तो कर ही सकता हूँ, मेरा कोई मालिक नहीं है। छोटी सी राशि छोड़े जाने से ही हम उसके अहसान तले आ गये और उसकी भावना का क़द्र किया।

यहाँ से निकलने के बाद हमलोग राजा का महल (राजा गुलाब सिंह, राजा हरि सिंह और यहाँ के वर्तमान उत्तराधिकारी राजा कर्ण सिंह का महल) देखने आ गए।
प्रकृति की गोद में और तवी नदी के किनारे महाराजा गुलाब सिंह, महाराजा हरि सिंह और इस महल के वर्तमान उत्तराधिकारी कर्ण सिंह के महल को देखकर लगा जम्मू कश्मीर के अतीत से रू-ब-रू हो रहा हूँ। महल के बड़े परिसर के पीछे के हिस्से यानी 20 वीं सदी के बने महल को होटल बना दिया गया है। अगले हिस्से यानी पुराने तीन -चार मंजिला महल को  पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने अपने कब्जे में लेकर रखा है। इसी महल के एक कमरे में महाराजा का सोने का सिंहासन रखा है, जिसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। महल के पार्क में महाराजा गुलाब सिंह की आदमकद मूर्ति लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करती है। इस महल में जम्मू कश्मीर रियासत की स्थापना से लेकर भारत में विलय तक की कहानी सचित्र लगी है। दुर्लभ पेंटिंग भी लगे हैं। जम्मू कश्मीर के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण क्षणों को भी तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया है। मैनें यहाँ कार्यरत लोगों से पूछा कि कर्ण सिंह आते हैं कि नहीं ? कर्मचारी ने जवाब दिया कि साल में एक-दो बार आ जाते हैं।

करीब घंटे भर महल परिसर में रहने के जामवंत गुफा आ गए। बाहर से तो मंदिर जैसा रूप है, लेकिन गुफा में पूरी तरह झुक कर अंदर जाना पड़ा। इस गुफे में जामवंत के अलावा भगवान शिव के  साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की भी मूर्तियां स्थापित हैं। अद्भुत शक्ति का अनुभव हुआ इस गुफा में। जामवंत के संबंध में यह कहा जाता है कि उनका जन्म सतयुग में हुआ था और वे त्रेतायुग तथा द्वापर में भी देखे गए। जामवंत अग्नि पुत्र थे।परशुराम जी और हनुमान जी की तरह जामवंत भी तीनों युगों में देखे गए हैं और कलयुग में भी वे हैं। रावण से युद्ध के समय जामवंत श्री राम की सेना के सेनापति थे। जम्मू के जामवंत गुफा रामायण और महाभारत के अद्भुत शक्ति वाले  पात्र जामवंत की युद्ध कौशल, वीरता, विद्वता का आज भी अहसास कराता है।

यहाँ से निकलने के बाद तवी नदी के किनारे स्थित हरकिपौडी पहुँचे। यहाँ हरिद्वार के हरकिपौडी की तरह ही सभी देवी-देवताओं के मंदिर बने हैं। जम्मू के लोग यहाँ बड़ी आस्था के साथ आते हैं। तवी नदी के इसी घाट पर मूर्तियों का विसर्जन होता है। जम्मू दर्शन का यहाँ हमलोगों का अंतिम पड़ाव था।

यहाँ से आवासन स्थल वैष्णवी धाम के लिये निकला, तो बेटा सिद्धार्थ का दोस्त जम्मुवासी  शिवांग का फोन आया कि अंकल कहाँ हैं और क्या कार्यक्रम है? मैंने कहा-अभी हमलोग वैष्णवी धाम जा रहे हैं और खाना खा कर स्टेशन जाएंगे, शाम को ट्रेन है।शिवांग बोला हम वहीं आ जाते हैं अंकल। वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूटी से आ गया। दोनों भाई-बहन से मिलने पर लगा कि वर्षो से परिचित हैं। थोड़ी देर में ही दोनों बच्चे हमलोगों से ऐसे घुल मिल गए कि लगा जैसे वर्षों बाद परिवार के सदस्यों से मिला हूँ। दोनों घर चलने की जिद करने लगे। ट्रेन का समय हो जाने के कारण हम शिवांग के घर नहीं जा सके, लेकिन वादा किया कि अगली बार आऊंगा, तो जरूर तुम्हारे घर चलूँगा। दोनों भाई-बहन ने यह भी कहा कि जम्मू से कोई सामान नहीं खरीदें, क्योंकि काफी महंगे और ठगाने की ज्यादा संभावना रहती है। लेकिन, हमलोग प्रसाद खरीदने के दौरान ही अन्य कुछ सामानों की खरीदारी कर ली थी। दोनों को विदा करने के बाद हमलोग जम्मू स्टेशन आ गए अर्चना एक्सप्रेस पकड़ने के लिए।

कुल मिलाकर, तीन दिनों की माता वैष्णोदेवी औऱ जम्मू की यात्रा अच्छी रही। इस दौरान जम्मू से लेकर कटरा तक जो भी मिले, उनमे धारा 370 के हटने की खुशी और पूरे देश से जुड़कर हिंदुस्तानी कहलाने का गर्व था।

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...