यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

निर्दलीय उम्मीदवार एनके यादव ने भरा पर्चा


रांची। एचइसी के सेवानिवृत कर्मी एव वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव के पति नंद किशोर यादव ने आज रांची लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। सेवानिवृत्त होने के बाद वे समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। अपनी पत्नी के चुनाव का कुशल संचालन कर तीन बार पार्षद का चुनाव जिताने में सफल रहे। दो बार उर्मिला यादव को हटिया विधान सभा से भी चुनाव लड़ाया। विधानसभा चुनाव में भले जीत हासिल नहीं करा पाए लेकिन चुनाव लड़ने-लड़ाने का अनुभव प्राप्त किया। श्री यादव स्वयं पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद  उन्होंने खबरगंगा से बात करते हुए कहा कि यदि रांची संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने मौका दिया तो वे क्षेत्र में विकास की नई बयार बहाएंगे। संसदीय क्षेत्र की समस्याओं से वे पूरी तरह अवगत हैं। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से उनका व्यापक संपर्क भी रहा है। उनके पास जन समस्याओं के निदान का एक पूरा खाका है। श्री यादव के मुताबिक जनता का पारंपरिक दलों से मोहभंग हो चुका है। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता उन्हें सेवा का एक अवसर अवश्य देगी।

बुधवार, 17 अप्रैल 2019

भाजपा की झूठ पर जनता वोट से करे चोट : सहाय



कांग्रेस प्रत्याशी ने आज बुढ़मू प्रखंड के कई गांवों में किया चुनाव प्रचार


रांची। कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय ने आज बुढ़मू में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से वोट मांगा। चुनाव प्रचार के क्रम में कई जगह आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में वोट पाने के लिए सिर्फ झूठ का सहारा लेती है। भाजपा ने चुनाव जितने के लिए वायदा किया था कि सता में आने पर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये देंगे। लेकिन सता में आने के बाद भाजपा ने लोगों को धोखा दिया और इस वायदा का जुमला कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के माध्यम से जनता को मौका मिला है भाजपा के झूठ पर चोट करने का। ऐसे झूठे वायदों के सहारे चुनाव जितने वाले भाजपा को इस चुनाव में जनता सबक सिखयेगी। श्री सहाय ने कहा सता पाने के लिए भाजपा ने जितने वायदे किये थे। सता में आने के बाद सभी वायदों के विपरीत काम किया चाहे युवाओं को रोजगार देने का मामला हो, मंहगाई कम करने का या फिर पेट्रोल-डीजल के दामों को घटाने का। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा के झूठ से बचाने के लिए महागबंधन बना है। यही महागबंधन झारखंड में भाजपा का सूफड़ा करने वाली है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा के झूठे वायदों में आने वाली जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ गया है। इसलिए इस बार जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। मतदाताओं से अपील किया कि इस चुनाव में आपको मौका मिला है भाजपा के झूठ पर वोट का चोट करने का। उन्होंने कांग्रेस को वोट देकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील मतदाताओं से किया। चुनाव प्रचार में ग्रमीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा, महिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष जाकिर अंसारी, केदार पासवान, उमा, पूनम सिंह, सदन साहु, उस्मान खान, लक्ष्मीकांत, राम प्रताप तिवारी, जगलल महतो, प्यारे लाल महती, अताउल्लाह अंसारी, छोटू रजा, जावेद अख्तर जेएमएम के शमीम, भूणेश्वर साहु, अख्तर अंसारी, सनाउलाह अंसारी, राजद से एनुल खान तथा सज्जाद अंसारी सहित गठबंधन के कई नेता शामिल थे।

मोदी सरकार ने जो कहा उसका उल्टा कियाः सुबोधकांत

सुबोधकांत ने चुटिया में चलाया जन संपर्क अभियान


रांची । रांची लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत  सहाय ने आज चुटिया के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान आमलोगों से मुखातिब होते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा देश के वर्तमान हालात और समाज की बेहतर करने की दिशा में बदलाव की बात कही गई। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जैसवाल ,अनादि ब्रह्म, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र  सिंह, प्रभाकर दास, आभा सरिवस्तव ,अंशु , चिंतामनी ,अनिल  सिंह, करिशना सहाय ,चिंटू , आयुष, प्रेम , शि पी सोलंकी ,अमरजीत सिंह, झा मु मो की महूवा माँझी ,आदि प्रमुख नेतागण मौजूद थे।

जनसंपर्क अभियान में सुबोधकांत सहाय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से भाजपा सरकार ने देश के अंदर बांटने का काम किया है। सत्ता में आने के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को झांसा देने के सिवा कुछ नहीं किया। चुनाव जीतने के पहले नरेंद्र मोदी कहते थे बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस को इतना महंगा किया कि जनता त्राहिमाम कर उठी। श्री सहाय ने कहा कि भाजपा के झूठ से जनता तंग हो चुकी है और अब वह दुबारा भाजपा के झांसे में नहीं आयेगी।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि देश की सामाजिक समरसता को मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद तार-तार कर दिया। आज हालत यह है कि पांच साल में मोदी सरकार ने 27 लाख 12 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया है। हर महीने मोदी जी 45 हजार करोड़ का कर्ज लेते हैं। सच तो यह है कि मोदी सरकार का पांच साल का सफरनामा जुमलों से झांसों तक का है। इसके विपरीत कांग्रेस ने देश की जनता का भरोसा जीता है। कांग्रेस ने तीन राज्यों में सत्ता में वापसी करने के बाद किसानों के कर्जे माफ किए। इस मौक़े पर सुरेन्द्र  सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ में टाटा कंपनी के लिए छीनी गयी किसानों की जमीन वापस की। और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय योजना तो देश के गरीबों को ध्यान में रख कर बनायी ही गयी है। कांग्रेस ने देश के सरकारी महकमों में खाली पड़े सभी पदों को भरने का वादा किया है और उसे निभाती भी है।

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...