यह ब्लॉग खोजें

गुरुद्वारा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुद्वारा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 अक्टूबर 2019

आप सभी गुरु नानक देव के सत्य वचनों से प्रेरणा लेंः रघुवर दास

★गरीबों दीन-दुखियों की मदद करें
=====================

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड वासियों को गुरु नानक देव जी के सत्य वचन से प्रेरणा लेने को कहा उन्होंने कहा हमारे डबल इंजन की सरकार श्री गुरु नानक देव जी के पद चिन्हों पर चलते हुए झारखंड के गरीबों के हित के लिए  दिनरात लगी है। मुख्यमंत्री जमशेदपुर स्थित गुरुद्वारा में अरदास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा हम सभी को मिलकर गरीब दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए। सिखों की एक ऐसी संस्था है पूरे देश में जो ना सिर्फ सिखों की ही सेवा करती है बल्कि समाज के सभी वर्गों चाहे वह किसी भी धर्म जाति से क्यों ना जुड़ा हो उन सब की मदद के लिए हर वक्त आगे रहती है। उसी की तर्ज पर पर सबका विकास सबका साथ के साथ हमारे डबल इंजन की सरकार कार्यरत है।

शुक्रवार, 29 जून 2018

प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा में मत्था टेका

रांची। श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी महाराज जी के प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज मेन रोड स्थित गुरूद्वारा में मत्था टेका और राज्य की खुशहाली, समाज कल्याण एवं अमन-चैन, शांति-सौहार्द की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रांची द्वारा मनाये जा रहे पर्व पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। श्री गुरूद्वारा समिति के सचिव गुरूविंदर सिंह शेट्टी  द्वारा सिरोप दे कर (शाॅल ओढ़ाकर) सम्मानित किया गया। इसके बाद गुरूद्वारा आयोजित श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ में सम्मिलित हुए। साथ ही दीवान कार्यक्रम में भी शामिल रहे एवं गुरू धर्म में लंगर की सेवा किए और लंगर का आनंद भी उठाए।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल.ने कहा कि हमें श्री गुरू हरगोंबिन्द साहिब जी के संदेश को प्रचार करते हुए उनके मार्गों पर चलकर अपनी जीवन सफल बनाना चाहिए साथ ही देश की, राज्य की एवं समाज के हर वर्ग की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख समाज की स्थापना का मुख्य मकसद धर्म की रक्षा करना था। सिख समाज के दस गुरूओं ने इस धर्म को दुनिया की निगाहों में सबसे उपर रखने में मदद की। इन्हीं गुरूओं में से एक थो गुरू हरगोबिन्द सिंह। इनकी जीवनी वृतांत बहुत ही लंबी है संक्षेप्त में कहें तो  वे स्वंय एक क्रांतिकारी योद्धा थे आज  गुरू हरगोबिन्द सिंह की जयंती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौके पर रितेश नागपाल सेवा दल के आसिफ जियाउल इरफान अली एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव चौरसिया यूथ कांग्रेस के सचिव प्रेम कुमार गौरव आनंद मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...