यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 31 दिसंबर 2018

शिव शिष्य स्वामी हरीन्द्रानंद का संदेश



रांची। शिव शिष्य हरीन्द्रानंद ने नववर्ष पर शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा है कि नववर्ष के मंगल प्रभात में विगत को विदाई, आगत का स्वागत। हर व्यक्ति शिव की ओर चले। जीवन का हर पल शिवमय हो, सुवासित हो, संपूर्ण मानवता खुशियों के फूलों से सुगंधित हो जाए। हम प्रकृति के पोषक बनें। पर्यावरण के संग चलें और प्रदूषण के खिलाफ जंग का आगाज़ करें। प्राणी मात्र की सेवा और सुरक्षा हमारा संकल्प हो। वृक्षों को अपना परिजन समझने की मानसिकता के साथ मानवता के कल्याण के लिए हमें आगे आना होगा। जल और जंगल बचाना होगा। इस दिशा में जन-जागरण करना होगा। भगवान शिव की शिष्यता हमारी आधारशिला हो। यही कामना सभी के लिए संप्रेषित हो।

मृदुल सक्सेना बने एचइसी के नए सीएमडी

रांची। वर्ष 2018 की विदाई की बेला में  एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष ने भी सेवानिवृत्त होकर एचइसी को अलविदा कह दिया और उनकी जगह मृदुल सक्सेना ने कार्यभार संभाल लिया। भारी  उद्योग मंत्रालय ने उनका चयन पहले ही कर लिया था। लेकिन नाम का खुलासा अंतिम समय में किया।

ओबीसी कांग्रेस ने जन चौपाल आयोजित कर कंबल वितरण किया



जनता को  दिग्भ्रमित कर रही मोदी व रघुवर सरकारः आदित्य विक्रम जाययसवाल


रांची। रांची महानगर ओबीसी कांग्रेस के द्वारा आज रांची विधानसभा क्षेत्र के कुर्बान चौक, हिंदपीढ़ी एवं महुआ टोली चौक, मधुकम में जन चौपाल सह कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान वार्ड 28 निवासी सोनी कुमारी ने जन चौपाल में कही की यहाँ नाली नहीं बन पाई है,  कचरों का अंबार है। गरीबों को राशन कार्ड नहीं बनने से भूख की स्थिति बनी हुई है।
इस मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार हो एवं राज्य के रघुवर की सरकार हो, दोनों सिर्फ जनता को दिग्भ्रमित करने और ठगने का काम किया है। भाजपा के चार साल के शासनकाल में आमजनता को झूठे वायदे के सिवाय कुछ नहीं मिला। किसान भाइयों को उनके उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है, मजदूरों को सही मजदूरी नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल किया है, विकास का कोई उपलब्धि नहीं है। साल में दो करोड नवयुवकों रोजगार देने की बात हो, स्वाच्छ भारत अभियान की बात हो या 24 घंटे निर्बाध वि़द्युत आपूर्ति की बात हो सभी मोर्चे में विफल साबित है। वहीं राज्य ओडीएफ की बात करें तो यह सिर्फ झूठी आंकडा है। बिचैलियों ने आम लोगों के यहाँ गढ़ा खोदकर पैसा की निकासी कर ली है। अगर बारीकी से देखा जाए तो सभी भाजपा की योजनाओं में सिर्फ लूट हुई है।
श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य के रघुवर सरकार विगत 4 वर्षों में 3 अरब 23 करोड़ 76 लाख 81 हजार  रुपैया प्रचार-प्रसार में खर्च कर खुद को ब्रांडिंग करने का काम किया है। राज्य की पैसा को पानी की तरह बहाया है आम जनता से इनका कोई लेना देना नहीं है। अगर कोई दूसरे सेक्टर के विकास में खर्च करती तो वाकई में झारखंड विकास के लिस्ट में एक अच्छे पायदान पर रहता। आज पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी रसोइया, सेविका, सहायिका, मुखिया संघ, मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत और तानाशाही सरकार मांग को पूरा करने के बजाय उनपर लाठियां बरसा रही है, जो राज्य के लिए बेहद शर्मनाक की बात है। सरकार के इन सारी करतूतों से जनता अब उठ चुकी है और बदलाव की मांग चारों दिशा में कर रही है। आज जीता जागता उदाहरण है की कोलेबिरा उपचुनाव जनता ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विजय बनाया। इसी तरह आगामी लोकसभा और विधानसभा में जनता कांग्रेस उम्मीदवार को भरपूर साथ देगी।
श्री रविद्र सिंह ने कहा कि राजधानी में रांची में आमजनता को बिजली, पानी और गली में अच्छे सड़क के अभी भी तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब जतना की मूलभूत सुविधाएं पूरा नहीं कर पा रही है तो बड़े विकास की दावा कैसे कर सकती है भाजपा की सरकार। नगर निगम नालियों एवं चौक-चौराहों पर पसरा पड़ा कचड़ों साफ नहीं कर पा रही है, जनता हर रोज बिमारी से ग्रसित हो रहे हैं। ठंड में गरीब जनता ठंड से ठिठुर रहे हैं लेकिन फिर भी नगर निगम और नगर विकास विभाग इस और कोई बड़ा कदम नहीं उठा पाया हैं।
जनचौपाल में मुख्य रूप से कांग्रेस की नीति सिद्धान्तों पर चर्चा करते हुए लोगों की जवलंत समस्याओं को सुनी गई तथा गरीब, असहाय लोगों बीच तकरीबन 200 से अधिक कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर आमलोगों ने कम्बल पाकर काफी प्रसन्न हुए।
कार्यक्रम के संचालन यूथ कांग्रेस के महासचिव राहुल राय ने किया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित कुमार साहू ,यूथ कांग्रेस के महासचिव कुलदीप कुमार ,शिप्रा पाठक ,आसिफ जियाउल, अनिल सिंह, नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार सिंह, सीपी सोलंकी ,नीतीश कुमार, सोनू कुमार ,चिंटू चौरसिया ,प्रेम कुमार, आसिफ, सुल्तान, शाहिद इलियास ,जहांगीर ,मुस्ताक अब्दुल ,कयूम
शामिल हुए। 

रविवार, 30 दिसंबर 2018

रांची विवि के पूर्व प्राध्यापक डॉ.अमल चक्रवर्ती का निधन


* श्राद्धकर्म 9 जनवरी को
रांची। प्रख्यात शिक्षाविद और रांची विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र के भूतपूर्व प्रोफेसर डॉ. अमल चक्रवर्ती नहीं रहे। उनका निधन  रविवार को हो गया। वे बरियातू स्थित मेडिका अस्पताल में इलाजरत थे। रांची विश्वविद्यालय में अपने उत्साही और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाने वाले अमल दा छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। वह 84 वर्ष के थे और उनके भरे पूरे परिवार में दो पुत्र, पुत्रवधू और दो पौत्रियाँ हैं। उनकी पत्नी गीता चक्रवर्ती रांची विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की प्रोफेसर थीं जिनका स्वर्गवास 2011 में हुआ था। भागलपुर में जन्मे, प्रो चक्रवर्ती ने  संत जेवियर्स, रांची, साइंस कॉलेज, पटना और पटना विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 33 वर्षों तक रांची विश्वविद्यालय में अपनी सेवायें दी। उनके कई छात्र आज  अग्रणी शिक्षाविद हैं, कई डॉक्टर और सिविल सेवाओं में पदस्थापित हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनकी गहरी अभिरुचि रही। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती चरण में पीटीआई के संवाददाता के रूप कार्य किया, जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार आरएन झा,  बलबीर दत्त सहित अन्य पत्रकारों के साथ काम किया था। वह एक उत्साही बांसुरी वादक और एक गायक भी थे। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कई राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंचों पर किया। हरमू मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र उज्ज्वल भास्कर और सजल चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि 9 जनवरी, 2019 को उनके डोरंडा स्थित निवास पर उनका श्राद्धकर्म संपन्न होगा।

झारखंड नामधारी दलों के एका के निहितार्थ



रांची। झाऱखंड में झारखंड नामधारी दलों के बीच कुछ अलग खिचड़ी पक रही है। राजनीतिक दलों का ऐसा मानना है। हाल में झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात और वार्ता के बाद यह कयास लगाया जा रहा कि वे सीटों के बंटवारे में कांग्रेस के साथ मनोनुकूल नतीजे नहीं निकलने पर अपना अलग मोर्चा बना सकते हैं। दोनों दल एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। दोनों का मुख्य जनाधार संताल परगना के इलाकों में है। बाबूलाल शिबू सोरेन के बाद आदिवासियों के दूसरे सबसे बड़े नेता हैं। हेमंत को वे जूनियर मानते रहे हैं। लेकिन वे स्वयं हेमंत सोरेन के आवास पर गए। उनके साथ मंत्रणा की। इससे कई संकेत मिलते हैं। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच हमेशा छत्तीस का रिश्ता रहा है। इसके तिरसठ में बदलने के पीछे कोई बड़ा सियासी खेल हो सकता है।
हाल में कोलेबिरा उपचुनाव में झामुमो ने झारखंड पार्टी को समर्थन देकर उसे अपने पक्ष में कर लिया है। आजसू के साथ भी उनकी वार्ता चल रही है। आजसू सुप्रीमो अभी एनडीए में हैं लेकिन भाजपा से उनका मोहभंग हो चला है। लिहाजा वे पाला बदल सकते हैं। झारखंड जनाधार मोर्चा के सालखन सोरेन पहले से ही झारखंड नामधारी दलों का अलग मोर्चा बनाने जरूरत बताते रहे हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि अगर बाबूलाल, हेमंत और सुदेश अन्य झारखंड नामधारी दलों को लेकर एकजुट हो जाते हैं तो झारखंड में बड़ी चुनौती बन सकते हैं। भाजपा भी यही चाहती है कि चुनाव त्रिकोणीय अथवा बहुकोणीय हो। यह भाजपा के लिए यह लाभदायक होगा। अभी राज्य  में लोकसभा की चौदह सीटों में से बारह पर भाजपा का कब्जा है। आमने सामने की लड़ाई उसे महंगी पड़ सकती है। ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हों तो विपक्षी मतों के बिखराव से उसका रास्ता आसान हो सकता है।
जहां तक झारखंडी दलों का सवाल है केंद्र की राजनीति में उनकी खास दिलचस्पी नहीं है। उनका लक्ष्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाना है। उनका मानना है कि राष्ट्रीय दल क्षेत्रीय मुद्दों को अहमियत नहीं देते। झारखंडी दलों की गोलबंदी के दो अर्थ निकाले जा रहे हैं। पहला यह कि वे कांग्रेस के साथ तालमेल में बेहतर सौदेबादी की भूमिका तैयार कर रहे हैं और दूसरा यह कि जरूरत पड़ने पर अपनी अलग राह भी बना सकते हैं। अगर झारखंड नामधारी दलों का अलग मोर्चा बना तो महागठबंधन में कांग्रेस, राजद और वामपंथी दल ही शेष रह जाएंगे।
हालांकि अभी हेमंत और बाबूलाल महागठबंधन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त कर रहे हैं लेकिन उनके मन में क्या है कोई नहीं जानता।


उपलब्धियों भरा रहा एचइसी के सीएमडी का कार्यकाल



31 दिसंबर को सेवा निवृत्त हो रहे अभिजीत घोष

रांची। हेवी इंजीनियरिंग कार्पेरेशन (एचइसी) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अभिजीत घोष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे पिछले पांच वर्षों से इस पद की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। उनका कार्यकाल काफी उपलब्धियों भरा रहा है। इस अवधि में उन्होंने कई देशी-विदेशी कंपनियों के साथ एमओयू किया। मशीनों के आधुनिकीकरण और प्लांट के जीर्णोद्धार में इनका अहम योगदान रहा। औद्योगिक शांति कायम रखने में इन्हें सफलता मिली। उद्योग हित के साथ श्रमिक हित का भी इन्होंने ध्यान रखा। श्रमिक हित में लिए गए निर्णयों के कारण मजदूर आंदोलनों में भी कमी आई। रक्षा, इस्पात, परमाणु, अंतरिक्ष, रेलवे आदि से संबंधित कंपनियों से बड़े कार्यादेश प्राप्त करने में भी वे सफल रहे। बड़े बकायेदारों और राजस्व संग्रहण में भी इन्होंने अहम भूमिका रही। अधिनस्थ अधिकारियों को वे समय-समय पर उद्योग के हित में आवश्यक निर्देश देते रहे। सोमवार को नए सीएमडी की घोषणा हो सकती है। भारी उद्योग मंत्रालय में इस संबंध में निर्णय लिया जा सका है।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए सीएम रघुवर दास

 धनबाद के नावाडीह में आयोजित  हुआ समापन समारोह

राज्य के 4,400 पंचायत में खेल मैदान का निर्माण होगा-- रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड


नवाडीह, धनबाद।‘‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलो-कूदोगो तो बनोगे लाज़वाब’’। आम आदमी के सामने क्रीड़ा भारती का विशाल स्वरूप का उदय हुआ। इसके उदय से खेल के क्षेत्र को परम वैभव मिलेगा। इस तरह का अधिवेशन युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री जी खेलों इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ युनिवर्सिटी स्तर के युवाओं के खेल-कूद को बढ़ावा देना है। राज्य में भी खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं प्रखंड और जिला स्तर पर कमल क्लब के गठन किया गया है। खेल एकडेमी के माध्यम से 400 बच्चों जो आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने यह बातें धनबाद के नावाडीह में आयोजित क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में कही।

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश से योगा का प्रदर्शन करने आये प्रमोद पटेल और गरिमा चौधरी को मुख्यमंत्री विवेकानुदान कोष से 3 लाख देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने श्री मोहन भागवत का भगवान बिरसा मुण्डा की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि ‘‘अखिल भारतीय क्रीड़ा मंच’’ का विशाल सम्मेलन और भव्य कार्यक्रम का आयोजन से राज्य में खेल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के 4,400 पंचायत में खेल मैदान का निर्माण होगा। अगले साल पंचायत स्तर में खेल मैदानों को बहुत उच्च स्तर का रूप दिया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडि़यों को अपनी प्रतिमा निखारने हेतु प्रशिक्षण दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के बालक एवं बालिकाओं के बीच फूटबॉल प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर, प्रखण्ड स्तर पर, जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तर पर आयोजित होती है। इस बार कुल 1,36,446 खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिनमें 31,998 खिलाड़ी बालिकाएँ थीं। इस वर्ष झारखण्ड में चार खेलों हॉकी, फूटबॉल, तीरंदाजी एवं बुशु का राष्ट्रीय स्तर का स्कूल गेम्स फेडरेशन आयोजित कर रहा है। जिसमें बुशू की प्रतियोगिता 10-13 जनवरी, 2019 को आयोजित होनी है। राज्य में आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र चल रहा है। आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र तथा 126 डे-बोर्डिग प्रशिक्षित विभिन्न विद्यालयों में चला रहें हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि धनबाद के नावाडीह स्टेडियम का जीर्णोद्धार 4 करोड़ की लागत से होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार तीरंदाजी, फूटबॉल, हॉकी एवं एथेलेटिक्स खेलों में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस खोला जा रहा है। जिनमें 16-22 वर्ष के बालक एवं बालिकाएँ को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रत्येक एक्सीलेंस में 32-32 खिलाड़ी प्रशिक्षित किया जायेगा। यह केन्द्र रांची एवं देवघर में होंगे। अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को राज्य में सीधी नियुक्ति देने का कार्य कर रही है। छात्रवृति एवं सम्मान राशि इस योजना के तहत इस खिलाडि़यों जो राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते है या पदक प्राप्त करते हैं इन्हें छात्रवृति एवं सम्मान राशि दी जाती है। इस वर्ष कुल 406 खिलाडि़यों को छात्रवृति एवं सम्मान राशि दी गई है।

खेल से स्वास्थ्य और शील तैयार होता है। भारत को खेल जगत में सिरमौर बनाना है- मोहन भागवत

श्री मोहन भागवत ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य और शील तैयार होता है। इसके लिए आराम की परिस्थिति को छोड़ना पड़ता है। खेल के लिए संकल्प की जरूरत होती है। साथ ही खिलाड़ी को अपने अहंकार को पीछे छोड़ सामूहिकता व निःस्वार्थ भाव का प्रदर्शन करना होगा। खिलाड़ी, जातपात, धर्म नहीं जानता खिलाड़ी को अपना साथी मानकर खेलता है। यह एकता, सामूहिकता बनाने का माध्यम बनता है। यही कार्य क्रीड़ा भारती कर रहा है। क्रीड़ा भारती खेल के क्षेत्र में भारत को सिरमौर बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहा है। श्री भागवत ने कहा कि खेल इन सब के साथ मानसिक और चातुर्य बल प्रदान करने में सहायक बनता है।

श्री मोहन भागवत ने कहा कि लोग अपने बच्चों को मिलकर खेलने के लिए प्रेरित करें। खेल कोई भी बच्चा किसी भी बच्चे से जाति और धर्म नहीं पूछता। बच्चा सामूहिकता और एकता के साथ खेलता है। यही आगे चल कर सामूहिकता को बल प्रदान करेगा, जो भारत का कल्याण करेगा। क्योंकि क्षमता, शक्ति व शील देने वाला खेल ही बच्चों का गौरव बनाना चाहिए।

क्रीड़ा भारती के लक्ष्यों को पूरा करने का लक्ष्य लेकर जाएं- अमर कुमार बाउरी, मंत्री पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेल-कूद

खेल खिलाड़ी की आत्मा, जुनून और भगवान होता है- चेतन चौहान

इससे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,  मोहन भागवत, और क्रीड़ा भारती के अध्य्क्ष  चेतन चौहान ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही, क्रीड़ा भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष  चेतन चौहान, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष  नारायण सिंह राणा, कार्य अध्यक्ष चैतन्य कश्यप, राज चौधरी व अन्य उपस्थित थे।

विस्थापितों को मालिकाना हक देना सरकार की प्राथमिकताः रघुवर दास

 गरीबी उन्मूलन वर्ष होगा 2019




रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को बसाने में विस्थापित परिवारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. झारखंड राज्य को विस्थापन विरासत में मिली थी. वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही सरकार का यह लक्ष्य रहा है कि पहले पुनर्स्थापन फिर विस्थापन. राज्य में जितने भी विस्थापित परिवार हैं उन्हें पक्के मकान बनाकर देना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है. नवनिर्मित विधानसभा परिसर के आसपास क्षेत्र में जितने भी गरीब परिवार के लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं उन्हें किसी एक स्थान पर कॉलोनी बनाकर प्रति परिवार को 2 रूम, किचन, शौचालय वाला एक यूनिट सरकार द्वारा दिया जाएगा. आदर्श कॉलोनीे के तर्ज पर विकसित होने वाले कॉलोनी में मैरिज हॉल, पार्क इत्यादि की भी सुविधा रहेगी. गरीब परिवार के लोगों को घर के साथ साथ भोजन की भी व्यवस्था हो इसके लिए रोजगार भी उपलब्ध कराए जाएंगे. वैसे गरीब बच्चे-बच्चियां जो कम पढ़ी-लिखी हैं उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा. अनस्किल्ड बच्चे-बच्चियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर स्किल्ड बनाया जाएगा ताकि वे रोजगार से जुड़ सकें और सम्मान की जिंदगी जी पाएं. उक्त बातें मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने हटिया विस्थापित परिवार समिति द्वारा आयोजित वनभोज सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.

मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा आपके जमीन पर ही बना है आपने विस्थापित होकर जमीन दिया है. आप सभी विस्थापितों का सर्वांगीण विकास हो यह सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने विस्थापित परिवार के लोगों से यह अनुरोध किया कि वे अपने बच्चे बच्चियों को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित अवश्य करें. आप अपने बच्चे बच्चियों का एक लिस्ट तैयार करें। राज्य सरकार उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत स्किल्ड करेगी. राज्य सरकार कौशल विकास के लिए 700 करोड़ रुपए की बड़ी राशि बजट में रखी है ताकि राज्य के युवा प्रशिक्षित होकर झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों और शहरों में नौकरी पा सके. उन्होंने कहा कि राज्य में अभी बहुत सारे छोटे बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं. टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में भी रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. हाल के दिनों में रांची के नामकुम में एक टैक्सटाइल इंडस्ट्री का उद्घाटन भी हुआ है जहां पर एक हजार युवक-युवतियों को नौकरी मिली है. अभी रांची में स्मार्ट सिटी, हाई कोर्ट, विधानसभा इत्यादि बने हैं जल्द ही नवनिर्मित इन आधारभूत संरचनाओं के आसपास क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा. प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, हाउसकीपिंग इत्यादि की आवश्यकता पड़ेगी. उन्होंने कहा कि हमारा मानव संसाधन दक्ष होगा तो रोजगार भी तेजी से बढ़ेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हम सब की जिम्मेदारी है. राज्य सरकार जनवरी 2019 से मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की जा रही है. इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर उसकी मां के खाता में सीधे 5000 रुपए जमा किए जाएंगे. डीबीटी के माध्यम से पहली, पांचवी, आठवीं और 12वीं कक्षा में जाने पर 5000 रुपये सीधे मां के खाते में जमा किए जाएंगे. बेटी जब 18 साल की हो जाएगी और अविवाहित रहने पर उसकी मां के अकाउंट में सीधे 10000 रुपए जमा किए जाएंगे. इसके उपरांत उसके विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सीधे 30 हजार रुपए का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि बच्चियों का ड्रॉपआउट न हो. साथ ही साथ कम उम्र में बच्चों की शादी नहीं हो इसके लिए प्रोत्साहन राशि 18 वर्ष तक दी जाएगी.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सम्मान में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक उन्नयन हो इसके लिए सखी मंडलों को बैंक से ऋण मुहैया कराकर कई प्रकार के विभिन्न रोजगार से जोड़ा गया है. देश में झारखंड पहला ऐसा राज्य है जहां पर महिलाओं के नाम पर 50 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री मात्र ₹1 में कराई जा रही है. राज्य की 1 लाख 20 हजार महिलाओं ने अब तक इसका लाभ लिया है और अपने संपत्ति की मालकिन बनी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन गांव, गरीब और किसान को देखते हुए किया है. किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता है. सरकार ने किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए यह घोषणा की है कि राज्य के किसानों को हरेक वर्ष खरीफ फसल के लिए प्रति एकड़ ₹5000 की सहायता राशि खाद एवं बीज खरीदने के लिए दी जाएगी. किसान वर्ग के लोग अपने विवेक से पैदावार बढ़ाने के लिए इस राशि का उपयोग कर सकेंगे. मुख्यमंत्री ने लोगों से यह अपील किया कि जैविक खेती की ओर किसान ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें. किसान द्वारा उत्पादित सब्जियों का मार्केटिंग राज्य सरकार करेगी. झारखंड की सब्जियों की डिमांड यूरोप और दुबई जैसे कई देशों में काफी है. बाजार सरकार उपलब्ध कराएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के उन्नयन के प्रति समर्पित सरकार है. उन्होंने कहा कि मैं भी एक गरीब परिवार से ही आया हूं. इस गरीब परिवार के लड़के को आप सबों ने राज्य का मुख्य सेवक बनने का मौका दिया है. मैं आप सबों को यह विश्वास दिलाता हूं कि वर्ष 2019 गरीबी उन्मूलन का वर्ष होगा. गांव गरीब और किसान समृद्ध होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी गरीब बेघर लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है परंतु राज्य कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य है कि 2020 तक ही हम राज्य के सभी गरीब बेघर लोगों को घर उपलब्ध कराएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में बदलाव के लिए आया हूं. आप सभी को साथ जोड़कर आगे बढ़ना है. विस्थापित परिवारों को राज्य सरकार पट्टा उपलब्ध करवा रही है ताकि उन्हें पहचान पत्र इत्यादि बनाने में कोई दिक्कत नहीं हो. राज्य सरकार विस्थापितों को मालिकाना हक दे रही है. जिस आशा और उम्मीद के साथ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य का निर्माण कराया था उस उम्मीद और आशा पर हमें खरा उतरना है. राज्य बनने के बाद 14 वर्ष दुर्भाग्यवश राजनीतिक स्थिरता रहने के कारण जितना विकास होना था उतना विकास अभी नहीं हो पाया है. अभी और अच्छे काम करने बाकी हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनभोज के माध्यम से आप सबों के बीच आने का अवसर मिला है. समिति को मैं साधुवाद देता हूं और यह मैं आश्वस्त करता हूं कि आप विस्थापित परिवारों की छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण जल्द ही कर दिया जाएगा.

इस अवसर पर विधायक राम कुमार पाहन, हटिया विस्थापित परिवार समिति के अध्यक्ष  पंकज शाहदेव, उपाध्यक्ष  कलाम आजाद, उपाध्यक्ष मेघनाथ महत्व, संरक्षक करमा उरांव, संरक्षक अशोक शाहदेव, सचिव  महावीर मुंडा, सदस्य झारखंड राज्य स्वतंत्रता सेनानी कोष लाल प्रवीर नाथ शाहदेव सहित हटिया विस्थापित परिवार के लोग एवं अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

जेटा डायरी के 19 वें संस्करण का विमोचन


विकास में व्यवसायियों की अहम भूमिका : महेश पोद्दार

रांची। समाज व देश के आर्थिक व सामाजिक विकास में व्यवसायियों की अहम भूमिका है। व्यावसायिक संगठनों के माध्यम से आर्थिक विकास को गति मिलती है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने रविवार को झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के डायरी विमोचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि जेटा न सिर्फ अपने संगठन बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए सामाजिक और आर्थिक विकास में सहभागिता निभा रहा है। उन्होंने व्यवसायियों को सामाजिक और आर्थिक विकास की रीढ़ बताया। मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक मारू ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। स्वागत भाषण व विषय प्रवेश जेटा के अध्यक्ष जुगल केडिया ने दिया। उन्होंने जेटा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जेटा के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफ टाइम एचिवमेंट दिया गया। मंच संचालन जेटा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने किया। समारोह में जेटा के महासचिव पंकज कुमार ठक्कर, डायरी कमिटी के चेयरमैन नीतीश बागला, पूर्व अध्यक्ष विष्णु बुधिया, वेद प्रकाश बागला, मनोहर गुप्ता, राजेश अग्रवाल, संजय जौहर,प्रमोद सिंघानिया, राम बागड़, विजय मक्कड़, चेबर के पूर्व चेयरमैन पवन शर्मा सहित काफी संख्या में जेटा के सदस्य व अन्य व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

शनिवार, 29 दिसंबर 2018

श्रीमद्भागवत कथा का समापन





jरांची। मारवाड़ी भवन हरमू में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने
श्रीकृष्ण भक्त एवं बाल सखा सुदामा के चरित्र का वर्णन किया।

आचार्य गोस्वामी ने कृष्ण और सुदामा के प्रसंग सुनाते हुए कहा कि, सुदामा के आने की खबर पाकर श्रीकृष्ण दौड़ते हुए दरवाजे तक गए थे।

योगेश्वर श्री कृष्ण अपने बाल सखा सुदामा जी की आवभगत में इतने विभोर हो गए के द्वारका के नाथ हाथ जोड़कर और अपने बाहों में भरकर जल भरे नेत्रो से सुदामा जी का हाल चाल पूछने लगे। कथा व्यास ने कहा कि, 'स्व दामा यस्य स: सुदामा' अर्थात अपनी इंद्रियों का दमन कर ले वही सुदामा है।

उन्होने बताया कि कभी भी मित्र के साथ धोखा नही करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि भागवत कथा ही ऐसी कथा है  जिसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है। भगवान कृष्ण के समान कोई सहनशील नही है। क्रोध हमेशा मनुष्य के लिए कष्टकारी होता है। कृष्ण भक्त वत्सल हैं। सभी के दिलों में विहार करते हैं। जरूरत है तो सिर्फ शुद्ध ह्रदय से उन्हें पहचानने की।

कथा व्यास ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि मनुष्य स्वंय को भगवान बनाने के बजाय प्रभु का दास बनने का प्रयास करे क्यों कि भक्ति भाव देख कर जब प्रभु में वात्सल्य जागता है तो वे सब कुछ छोड कर अपने भक्तरूपी संतान के पास दौडे चले आते हैं। गृहस्थ जीवन में मनुष्य तनाव में जीता है जब कि संत सद्भाव में जीता है। यदि संत नहीं बन सकते तो संतोशी बन जाओ। संतोश सबसे बडा धन है। उन्होंने कहा कि, सुदामा की मित्रता भगवान के साथ नि:स्वार्थ थी उन्होने कभी उनसे सुख साधन या आर्थिक लाभ प्राप्त करने की कामना नहीं की। लेकिन सुदामा की पत्नी द्वारा पोटली में भेजे गये चावलों में भगवान श्री कृष्ण से सारी हकीकत कह दी और प्रभु ने बिन मांगे ही सुदामा को सबकुछ प्रदान कर दिया।

उन्होंने ने गुरु भक्ति पे कहा कि, पापों का नाश करने के लिए भगवान धरती पर अवतार लेते हैं। धरती पर आने के बाद भगवान भी गुरु की भक्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे गुरु के आशीर्वाद से जीवन धन्य हो जाता है। कलयुग में माता-पिता और गुरु भक्ति करने से पापों का नाश होता है।

कथावाचक ने कहा, जब सत्संग में जाएं तो सिर्फ कान न खोलें बल्कि आंख भी खोल कर रखें। उन्होंने कहा, मनुष्य को आत्मचिंतन और आत्म साक्षात्कार की आवश्यकता है।कथा केवल सुनने के लिए नहीं है बल्कि इसे अपने जीवन में उतारें इसका अनुसरण करें।

उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित को कथा के सातवें दिन ही मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने बताया कि बलराम पहले अपने धाम के लिए प्रस्थान किये। उसके बाद भगवान इस लोक को छोड़कर अपने धाम के लिए गमन कर गए। उन्होंने शुकदेव की विदायी, कंस वध के बारे में भी विस्तार पूर्ण वर्णन किया।

कथा के समापन के अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य अर्पण करें, भगवान को भोग लगाएं, गाय को रोटी दें और अपने आत्मविश्वास को हमेशा कायम रखें। अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा अच्छे कार्यों के लिए अवश्य निकालें। उन्होंने भगवत गीता के प्रथम और अंतिम श्लोक के साथ इस कथा का समापन किया।

कथा समापन के पश्चात मंगल आरती का पाठ किया गया। फूलों की होली खेली गयी व भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कथा के अंतिम दिन के यजमान नारायण जालान, राजू पोद्दार, कृष्णा अग्रवाल जमशेदपुर, आयुष अग्रवाल, रोहित पोद्दार, कुणाल शर्मा, सोनू टाटा, श्रवण जालान, शंकर लाल अग्रवाल, प्रवीण नारसरिया, अजय कुमार पोद्दार, राज कुमार गाड़ोदिया, सुभाष अग्रवाल, पवन हलवाई थे।

मुख्य अतिथि के रूप में राँची के लोकसभा सांसद रामटहल चौधरी, राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार , उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, विश्व हिंदू परिषद के संत प्रमुख डॉक्टर स्वामी दिव्यानंद जी, महिला आयोग सदस्य आरती राणा, राँची एसएसपी अनीश गुप्ता उपस्थित थे।

सहयोगी संस्था मारवाड़ी युवा मंच ने कथा समापन के पश्चात बताया कि 30 दिसम्बर को प्रातः 11 : 00 बजे मारवाड़ी भवन में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। 

आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के सदस्य के रोहित शारदा, विष्णु प्रसाद, वरुण जालान, अनु पोद्दार, वर्तमान अध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय, राजू खेतान, किरण खेतान, मीना टाईवाला, डिंपल सोनी, मनीष लोधा, सचिन मोतिका, दीपक गोयनका, रोहित पोद्दार, राजेश अग्रवाल, कन्हैया लाल भरतिया, अभिषेक चौधरी, अजय डिडवानिया, अमित सेठी, प्रमोद मोदी, संजय बजाज, अजय खेतान, अखिल टिकमानी, अर्पण जालान, आशीष जालान, सुनील जालान, सुभाष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रौनक पोद्दार, विकास गोयल, गौतम अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की मुख्य भूमिका रही।

बुधवार, 26 दिसंबर 2018

कैंप लगाकर ऑनलाइन रसीद निर्गत कराएः रघुवर दास



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्ड मंत्रालय में हुई बैठक में ऑनलाइन भूमि लगान रसीद निर्गत किए जाने में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई निर्देश दिए हैं। 
राज्य के सभी जिलों के अपर समाहर्ता के साथ 28 दिसंबर 2018 को अपराहन 3:00 बजे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी बैठक करेंगे। वे सभी जिलों की तकनीकी समस्याओं से अवगत होकर आॅनलाईन भूमि लगान रसीद निर्गत किए जाने के कार्य में कैसे तेजी लाई जाए इसकी समीक्षा करेंगे। 
कई स्थलों पर इंटरनेट नेटवर्क उपलब्ध नहीं रहने के कारण भी आॅनलाईन लगान रसीद निर्गत किए जाने में कठिनाई हो रही है। इस बाबत मुख्यमंत्री ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी तथा विभागीय सचिव श्री के. के. सोन को यह निर्देश दिया है कि वे सभी जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान की उपस्थिति में कैंप लगाकर ऑनलाइन रसीद निर्गत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। ज्ञात हो कि सभी ग्राम प्रधानों को इस कार्य के लिए सरकार की ओर से टैब भी उपलब्ध कराया गया है।
लातेहार में पिछले सर्वे में कई त्रुटियां पाए जाने के कारण लोगों को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है कि लातेहार में अलग से एक मिनी सर्वे कराई जाए ताकि त्रुटियों का निराकरण हो सके और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आम जनता को बंदोबस्त तथा उपायुक्त कार्यालयों का बेवजह चक्कर न लगाना पड़े।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है कि राजस्व से जुड़े सभी अंचल अधिकारी तथा अन्य कर्मी संवेदनशील होकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से आम नागरिकों के हित में कार्य करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। 
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी तथा सचिव केके सोन तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल उपस्थित थे।

सीएम रघुवर दास का जन संवाद, सुनीं शिकायतें, किया समाधान




फर्जीवाड़ा करने वाले इंटर और डिग्री कॉलेजों की संबद्धता होगी रद्द
एएनएम के रिक्त पदों पर 15 जनवरी तक नियुक्ति करायी जाएगी
डुमरी प्रखण्ड के सीओ बदले जाएंगे--रघुवर दास

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में निर्धारित नियमों का अनुपालन न करने वाले और फर्जी कागजात के आधार पर सरकारी अनुदान लेने वाले सभी संबद्ध कॉलेजों की जांच कर उनकी संबद्धता रद्द करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने यह निदेश आज सूचना भवन में जनसंवाद केंद्र में दर्ज आयोजित सीधी बात कार्यक्रम के दौरान दिया।
साहिबगंज जिले के आशीष कुमार ने यह शिकायत दर्ज करायी थी कि बोरियो प्रखंड के एक जनजाति इंटर सह डिग्री कॉलेज में शिक्षा विभाग द्वारा तय किये गये मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को आदेश दिया कि राज्य में ऐसे सभी कॉलेजों से जुड़े मामलों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करें। श्री दास ने कहा कि ऐसे कॉलेज छात्रों का भविष्य चौपट कर रहे हैं। यह धंधा तुरंत बंद करने की जरूरत है।
बोकारो के अभिषेक प्रियांशु द्वारा सीएम जनसंवाद में फरवरी 2011 में अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दिये जाने की शिकायत पर इस संबंध में पूछे जाने पर विभाग की ओर से बताया गया कि समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं देने के कारण इसपर कार्रवाई नहीं हुई। सीधी बात के दौरान सीएम के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि यदि आवेदक ने काल बाधित होने से पूर्व अनुकंपा पर नौकरी के लिए आवेदन दिया है और विभागीय प्रक्रिया में देरी की वजह से समय पर नौकरी नहीं दी गई तो, इसमें आवेदक की क्या गलती है? सीएम ने इस मामले में नियमसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया।
गुमला में लघु सिंचाई प्रमंडल में कोष रक्षक के पद पर कार्यरत दुलार सिंह की कार्यकाल के दौरान 01 नवम्बर 2002 को मृत्यु के उपरांत इनकी आश्रित पुत्री अनु कुमारी ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन दिया था। चूंकि उस समय अनु कुमारी बालिग नहीं थी, अतः विभाग ने 18 वर्ष पूर्ण होने पर पुनः आवेदन देने का परामर्श दिया। आवेदिका ने बालिग होने पर 15 जुलाई 2012 को पुनः आवेदन दिया। लेकिन, इनके आवेदन को कालबाधित मानते हुए उपायुक्त कार्यालय ने अक्टूबर 2016 को अस्वीकृत कर दिया गया था। इसपर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उपायुक्त, गुमला को आवेदिका को जिला स्तर पर किसी विभाग में नियुक्त करने का निर्देश दिया।
रांची जिले में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के रहने के लिए बने लगभग 450 कमरों के वाल्मीकि भवन में शौचालय की समस्या पर मुख्यमंत्री ने इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त को वहां के सभी शौचालयों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। गिरिडीह की सुनीता देवी ने जनसंवाद में शिकायत दर्ज करायी थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य उप-केंद्र, लक्ष्मण टुंडा एएनएम के अभाव के कारण बंद है। इस संबंध में पूछे जाने पर गिरिडीह के उपायुक्त ने एएनएम की नियुक्ति के लिए जिलास्तर पर बहाली निकाली गयी है। इसपर सीएम ने सभी जिले के उपायुक्तों को आदेश दिया कि जिलास्तर पर एएनएम के रिक्त पदों पर 15 जनवरी तक नियुक्ति करायी जाए।

सुनीता देवी ने डुमरी प्रखण्ड के सीओ जगदीश कुमार पांडे के खिलाफ अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। उनके खिलाफ पहले भी इस तरह की कई शिकायतें मिली थीं। सीएम ने मौके पर आरोपी सीओ की संपत्ति की जांच करने और उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। सीएम ने इस तरह के मामलों पर कार्रवाई एक चिट्ठी निकाल कर सभी डिवीज़नल कमिश्नर को अपने क्षेत्र में समय-समय पर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
गढ़वा जिले के 25 बाल श्रमिक विद्यालयों के कुल 108 शिक्षकों को 23 माह का मानदेय भुगतान लंबित रहने की शिकायत पर गढ़वा के उपायुक्त ने बताया कि केंद्र से फंड नहीं मिलने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका है। इसपर मुख्यमंत्री ने डीसी को ऐसे सभी विद्यालयों का आकलन करने का निर्देश दिया ताकि ऐसे विद्यालयों को सर्व-शिक्षा अभियान के तहत चलाये जा रहे विद्यालयों के साथ विलय किया जा सके। साथ ही उन्होंने इस मामले में अपने प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल को केंद्र के श्रम विभाग सचिव से परामर्श करने का भी निर्देश दिया।
पाकुड़ के हिरनपुर प्रखण्ड अंतर्गत गोसाईपुर गांव में संताल आदिवासियों के पूज्य स्थल मांझी थान एवं जाहेर थान का पक्कीकरण अब तक नहीं किए जाने के मामले भी जनसंवाद में आया था। इसपर सीएम ने उपायुक्त, पाकुड़ को उक्त पवित्र स्थल का पक्कीकरण अनटाइड फंड से जल्द से जल्द कराने का आदेश दिया।
ठेठईटांगर पंचायत के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
सीधी बात के दौरान सीएम रघुवर दास ने सिमडेगा के केरिया प्रखण्ड की ठेठईटांगर पंचायत के ग्रामीणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात सीधा संवाद किया। इस दौरान सुदर्शन गिरि ने मुख्यमंत्री को बताया कि जुलाई 2015 में केरसई प्रखंड में अतिवृष्टि होने के कारण 95 किसानों की फसल बर्बाद हो गयी थी। परन्तु 3 साल बीत जाने के बाद भी किसानों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर कार्यक्रम में मौजूद गृह सचिव ने जानकारी दी कि क्षतिपूर्ति का आकलन कर कुल राशि उपलब्ध करा दी गयी है। इसपर मुख्यमंत्री श्री दास ने उपायुक्त, सिमडेगा को इस माह के 30 दिसंबर 2018 को उक्त प्रखण्ड में कैंप लगाकर सभी किसानों का भुगतान सुनिश्चित कराने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित कई अन्य ग्रामीणों से भी बात कर उनकी समस्या जानने की कोशिश की। नीलम प्रतिमा लूबुन ने बताया कि उनके गांव में गैस कनेक्शन एवं शौचालय की सुविधा दी गयी है। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों को बताया कि उनके क्षेत्र में डीप बोरिंग से माध्यम से पेयजल के लिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है तथा अगले फेज में पाइप लाईन से सभी को घर घर तक पेयजल की सुविधा दी जाएगी।
कस्तूरबा विद्यालयों में अविलंब कंबल उपलब्ध कराने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को अपने जिलों के कस्तूरबा विद्यालयों सहित अन्य छात्रावासों में अविलंब पर्याप्त मात्रा में कंबल मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने उनसे मुलाकात कर कस्तूरबा विद्यालयों में कंबल की कमी की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को कहा कि वे अविलंब सभी प्रखंडों के शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के माध्यम से कस्तूरबा विद्यालयों की स्थिति की जानकारी लें। किसी भी विद्यालय छात्रावास में कंबलों की कमी नहीं होनी चाहिए। कंबलों की खरीदारी अविलंब अनटाइड फंड से करायी जाये।
नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं, नक्सलवाद पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सराहना
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीधी बात के दौरान झारखंड की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सरकारी तंत्र से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 2018 में उनके द्वारा किए गये कार्यों की सराहना की और उनसे अपील की कि वे जनता के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील बनें। श्री दास ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है और सरकार एवं इसके तंत्र से जुड़े लोग सेवक। अपने कार्यों और दायित्वों के निर्वहन के दौरान इसी भावना को ध्यान में रखना है। उन्होंने उपायुक्तों से जनता से सीधे जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन किसी गांव में जाकर वहां की समस्याओं और सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत से अवगत हों। मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस प्रशासन की विशेष तौर पर सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद पर नियंत्रण की दिशा में किये गये प्रयासों का नतीजा साफ दिख रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने इच्छाशक्ति के साथ नक्सलवाद पर नियंत्रण की रणनीति पर काम किया।

ठंढ में नहीं, गर्मी में गरीबों को कंबल बाटेगी रघुवर सरकारः सुबोधकांत



कांग्रेस नेता ने सिकिदरी में कंबल बांटे


रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, पर रघुवर सरकार ने अभी तक केवल कंबल का टेंडर करवाया है। लगता है सरकार सर्दियों के बदले गर्मियों में गरीबों के बीच कंबल बांटेगी। बुधवार को यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ओरमांझी के सिकिदरी में जन कल्‍याण समर्पण संस्‍थान के बैनर तले आयोजित कंबल वितरण समारोह में कहीं। इस दौरान उन्‍होंने गरीबों और जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटा। श्री सहाय ने कह कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब लोग बिना कंबल के कैसे रह रहे होंगे इसकी कल्‍पना करके भी सिहरन होती है।

राज्‍य में महंगाई चरम पर

उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में महंगाई चरम पर है और लोग इससे राहत चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2019 बदलाव का समय है। राज्‍य की जनता कांग्रेस की ओर उम्‍मीद भरी नजरों से देख रही है और कोलेबिरा उपचुनाव में जनता ने अपनी पसंद का संकेत दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि मां और पिता सामान बुजुर्गों का सम्मान करना अपने आप में एक बड़ा सम्मान है। मैं समिति के लोगों का धन्यवाद देता हूं कि मुझे इनकी सेवा करने का अवसर दिय। कार्यक्रम में रवि कुमार, मुंतजिर राजा, अशोक कुमार और सोमनाथ मुंडा समेत अनेक गणमान्‍य लोग उपस्थित थे।

सोमवार, 24 दिसंबर 2018

पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का गठन होगाः रघुवर दास

 आबादी के अनुरूप मिलेगा आरक्षण तथा अन्य सुविधाएं


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज झारखण्ड मंत्रालय में हुई राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का गठन होगा। राज्य सरकार निगम को वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट में पांच करोड़ की राशि उपलब्ध करायेगी। इससे पिछड़ा वर्ग के युवाओं को आसानी से ऋण उपलब्ध हो सकेगा तथा उन्हें ऋण में सब्सिडी भी उपलब्ध करायी जाएगी।

प्रत्येक जिले में पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग का जिलावार सर्वेक्षण कराया जाएगा तथा सर्वेक्षण के आधार पर उनकी आबादी के अनुरूप पिछड़ा वर्ग को आरक्षण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधान सभा के कार्यवाही के दौरान विधायक श्री शिवशंकर उरांव तथा अन्य विधायकों ने पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम बनाए जानें तथा राज्य में पिछड़ा वर्ग का जिलावार सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की थी। साथ ही समय-समय पर कई सामाजिक संगठनों एव संस्थाओं द्वारा भी इस आशय की मंाग की जाती रही है। इसी के अनुरूप राज्य सरकार ने सम्यक रूप से विचार कर यह निर्णय लिया है।   

अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति के युवाओं को भी ऋण में सब्सिडी
मुख्यमंत्री ने पहले से गठित अनुसूचित जनजाति विकास निगम (टीसीडीसी) तथा अनुसूचित जाति विकास निगम’(एससीडीसी) के माध्यम से अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के युवाओं को सुगमता से ऋण मिले इसके लिए दोनों ही निगमों को सुदृढ़ करने के लिए  वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट में पांच-पांच करोड़ की राशि उपलब्ध करायेगी। इससे अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के युवाओं को आसानी से ऋण उपलब्ध हो सकेगा तथा उन्हें ऋण में सब्सिडी भी उपलब्ध करायी जाएगी।

बैठक में राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष  एलएन प्रसाद, मुख्य सचिव  सुधीर त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव वित्त  सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ सुनील कुमार वर्णवाल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पाण्डे तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रविवार, 23 दिसंबर 2018

टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित होगा झारखंडः रघुवर दास


1.7 बिलियन डॉलर अरविंद लिमिटेड टैक्सटाइल टू रिटेल ग्रुप ऑफ कंपनी रांची में व्यापक पैमाने पर टैक्सटाइल के क्षेत्र में वस्त्र निर्माण का कार्य प्रारंभ किया

अरविन्द टेक्सटाइल अगले 4-5 साल झारखण्ड, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 500 करोड़ का निवेश करेगी

फेज 2 के पूरा होने पर हर साल 16 मिलीयन वस्त्र का उत्पादन -7500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार, जिसमें 80% महिलाएं


रांची। झारखंड के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। झारखंड के लिए रोजगार के नये रास्ते खुल रहे हैं। हम झारखंड को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज अरविंद स्मार्ट टेक्सटाइल की पहली यूनिट के उदघाटन और फेज 2 का भूमि पूजन किया गया है। आनेवाले समय में और टेक्सटाइल कंपनियां झारखंड में अपना उत्पादन शुरू करेंगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे रामपुर अरविंद स्मार्ट टेक्सटाइल की पहली यूनिट के उदघाटन और फेज 2 का भूमि पूजन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने विश्वस्तरीय गुणवत्ता के वस्त्र निर्माण के कार्य की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में झारखंड देश का टैक्सटाइल हब बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद टैक्सटाइल के 300 करोड़ के फेज 2 के निर्माण पूरा होने पर प्रत्येक वर्ष 16 मिलीयन वस्त्र का उत्पादन होगा। इसके द्वारा 7500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिसमें 80% महिलाएं होंगी। बड़ी भारी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर हैं। इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार ने देशभर में सबसे बेहतरीन टेक्सटाइल नीति बनायी है। जिसका असर दिख रहा है। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस नीति में विशेष प्रावधान किया गया है। नीति के तहत महिलाओं को रोजगार देने पर कंपनी को अतिरिक्त 1000 ₹ की सब्सिडी दी जा रही है। प्रति पुरुष रोजगार पर 5000₹ तथा प्रति महिला रोजगार पर 6000₹ रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। जल्द ही टेक्सटाइल नीति में कुछ संशोधन कर टेक्सटाइल पार्क बनाने को प्रोत्साहित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कौशल विकास पर सरकार के प्रयास का असर भी अब सामने है। लोगों को अपनी घर में रोजगार मिल रहा है। पहले हमारी बच्चियों को 7-8 हजार रुपये के रोजगार के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ता था। यहां उनका हर तरह का शोषण होता था। अब उन्हें न केवल नरक की जिंदगी से छुटकारा मिलेगा, उन्हें अपने घर में 12-13 हजार रुपये का रोजगार भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 3700 मैट्रिक टन तसर का उत्पादन होता है, इसमें लगभग 2600 मैट्रिक टन का उत्पादन केवल झारखंड में ही होता है। यहां के तसर का निर्यात मुख्यत अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी व स्विटजरलैंड को निर्यात किया जाता है। सरकार का प्रयास है कि झारखंड में ही इसका वैल्यू एडेड प्लांट लगाया जाये। इससे न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा, सरकार को भी राजस्व मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मोमेंटम झारखंड के बाद राज्य में अब तक वस्त्र उद्योग से संबंधित 30 कंपनियों का शिलान्यास किया जा चुका है। इसमें से चार कंपनियां ओरिएंट क्राफ्ट, किशोर एक्सपोर्ट, सिद्दिटेक व अरविंद मिल्स ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। आज से शुरू हुए अरविंद स्मार्ट टेक्सटाइल से ही 2000 लोगों को रोजगार मिला है। दूसरे फेज में 7500 और लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। इनके अलावा 26 कंपनियां द्वारा 1367 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इससे 26000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के आठ कंपनियों के प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अच्छी नीति, नियत, पारदर्शी शासन और बेहतरीन कानून-व्यवस्था के कारण निवेशक की पसंद झारखंड बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम शक्ति को मजबूत करने के लिए झारखंड सरकार काम कर रही है। स्किल डेवलपमेंट के जरिये इस शक्ति को हम हुनरमंद बना रहे हैं मानव संसाधन सबसे बड़ी पूंजी है। सिर्फ पूंजी हो और मानव संसाधन ना हो तो पूंजी बढ़ती नहीं है। हमारे यहां महिला शक्ति भी है। किसी भी क्षेत्र में देखें महिलाओं के बिना काम नहीं हो पाता। हमारी सरकार इसीलिए महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है।

अरविंद मिल्स के कार्यकारी निदेशक श्री कुनील लालभाई ने कहा कि वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में झारखण्ड में वह क्षमता है कि यह जल्द ही इस क्षेत्र के अग्रणी बांग्लादेश को पीछे छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि अरविंद मिल्स ने अरविंद टैक्सटाइल ने वस्त्र और फैशन उद्योग में भारत और विश्व स्तर पर बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए अगले चार-पांच साल में प्रत्येक वर्ष 500 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। देश के 3 बृहद गारमेंट क्लस्टर के विकास के तहत झारखंड, गुजरात और आंध्रप्रदेश में ये निवेश होगा। इससे 10000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा जिसमें 80% महिलाएं होंगी। बड़ी भारी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार का भी सृजन होगा।

कार्यक्रम में सविता कुमारी (चतरा), रुबीना ख़ातून (गुमला), सावित्री कुमारी (टाटीसिल्वे) व प्रियंका पटेल (हजारीबाग) ने अपने अनुभव साझा किये।

इस दौरान खिजरी विधायक श्री राम कुमार पाहन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव श्री के रविकुमार, उद्योग निदेशक श्री जिशान क़मर, अरविंद मिल्स के कार्यकारी निदेशक श्री कुनील लालभाई, सीइओ श्री सुशील कौल समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एनोस के गढ़ में कांग्रेस का पताका

रांची। झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में  कांग्रेस प्रत्याशी नमन विल्सन कोंगाड़ी ने भाजपा के प्रत्याशी बसंत सोरेंग को  हराकर उप चुनाव में जीत दर्ज की। इस सीट पर एनोस एक्का को सजा होने के बाद उपचुनाव हुआ था। इससे पूर्व रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना स्थल पर सभी प्रत्याशी और समर्थक डटे रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही मतगणना में 16वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी नमन विल्सन कोंगाड़ी  8522 वोट से आगे थे। 16वें राउंड तक कांग्रेस को 33901, भाजपा को 25379 और झापा को 14179 तथा नोटा को 3076 वोट मिले। इससे पहले 15वें चरण की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी नमन विल्सन कोंगाड़ी 31803 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग से 7953 वोट से आगे चल रहे है। भाजपा प्रत्याशी को 15वें राउंड तक 23850, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी को 17630 और झारखंड पार्टी को 13318वोट प्राप्त हुए। वहीं नोटा को 2961 वोट मिले है।  14वें राउंड तक कांग्रेस को 29530, भाजपा को 22829 और मेनन एक्का को 12554 और नोटा में 2758 वोट मिले। 13वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी, बीजेपी उम्मीदवार से 6724 वोट से आगे थी। 13वें राउंड के बाद कांग्रेस को 27132, बीजेपी को 20408 और मेनन एक्का को 11424 वोट मिले थे। वहीं 12वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 4606 वोट से आगे रहे।  बीजेपी प्रत्याशी दूसरे नंबर पर बरकरार थी। 11वें राउंड में कांग्रेस को 22101, बीजेपी को 17995 और मेनन एक्का को 9348 वोट, नोटा  को 2219 मिले। 11वें राउंड में भी कांग्रेस   4106 वोट से आगे थे। 10वें राउंड के बाद नोटा में 2038 पड़े, 10वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी, बीजेपी उम्मीदवार से 3854 वोट से आगे थे। 10वें राउंड में कांग्रेस को 20731, बीजेपी- 16877 और मेनन एक्का को 8223 वोट मिले थे। 9वें राउंड में कांग्रेस को 19473, बीजेपी को 14976, मेनन एक्का को 7542 वोट, और तक नोटा 1742  मत मिले। 9वें राउंड तक  कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी लगातार आगे रहे। आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 4579 वोट से आगे रहे। कांग्रेस को 17929, भाजपा को 13350, निर्दलीय अनिल कंडुलना को 6890 और मेनन एक्का को 6307 वोट प्राप्त हुए थे। सातवें चक्र तक कांग्रेस प्रत्याशी 2049 वोट से आगे थे। कांग्रेस को 14072, बीजेपी को 12023 और मेनन एक्का को 5755 वोट मिले थे। छठे राउंड में कांग्रेस को 11482, बीजेपी को 10406 और मेनन एक्का को 5125 वोट मिले और  कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी 1076 वोट से आगे थे।  भाजपा प्रत्याशी को पांचवें चरण तक 8759 वोट मिले, वहीं नोटा को भी 914 मत मिले है। इससे पहले चौथे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 7601 वोट लाकर अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के बसंत सोरेंगे से 553वोट से आगे रहे। दूसरे स्थान पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी 7049 वोट मिले, जबकि 3512वोट लाकर झापा की मेनन एक्का तीसरे स्थान पर और राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी प्रत्याशी को 3106 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे, जबकि निर्दलीय बसंत डुंगडुंग को 1632 वोट और नोटा को 765 वोट मिले।इससे पहले तीसरे चरण तक की मतों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 35 वोट से आगे चल रहे थे।  दूसरे स्थान पर भाजपा के बसंत सोरंग कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे है, लेकिन तीन बार से इस सीट पर कब्जा जमाये रखने वाली झारखंड पार्टी प्रत्याशी मेनन एक्का पिछड़ती नजर आ रही थी। वे तीसरे स्थान पर चल रही थी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी को तीसरे राउंड तक 5648 मत मिले, भाजपा के बसंत सोरेंग को 5615, झापा की मेनन एक्का को 3066 , राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी को 1934 वोट और निर्दलीय बसंत डुंगडुंग को 1487 मत प्राप्त हुए । वहीं नोटा को भी 571 मत मिले। इससे पूर्व दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 4210, बीजेपी प्रत्याशी को 3405, झापा को मिले 2223 वोट मिले थे। जबकि पहले राउंड में कांग्रेस को 1909, भाजपा को 1688 और झापा को 1239 मत मिले थे। इस तरह से कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही आगे चल रही थी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात थे। कुल 20 राउंड में मतों की गिनती हुई। 14 टेबलों पर काउंटिंग हुई। 20 राउंड में मतों की गिनती हुई। स्ट्रॉंग रूम के आस-पास का इलाका छावनी में तब्दील था। बिना इजाजत परिंदा भी पर नही मार सकता था। जिन 5 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुला, उनमें झापा की मेनन एक्का, कांग्रेस के नमन विक्स्ल कोंगाडी, भाजपा के बसंत सोरेंग, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के अनिल कंडुलना और निर्दलीय उम्मीदवार बसंत डुंगडुंग शामिल थे।
 गौरतलब है कि झारखंड पार्टी विधायक एनोस एक्का के पारा शिक्षक की हत्या मामले में सजा मिलने की वजह से कोलेबिरा सीट खाली हुई थी। इस उपचुनाव में जीते हुए उम्मीदवार का कार्यकाल केवल एक साल ही रहेगा। क्योंकि अगले ही साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है।

वोटों का विवरण

* कांग्रेस 38159
* भाजपा 28129
* सेंगेल पार्टी21453
* झापा 15229
* निर्दलीय3679
* नोटा 3767

श्री केड सती दादी मां का मंगल पाठ

रांची। श्री केडिया सभा के तत्वावधान में दिनांक 23 दिसंबर दिन रविवार को कांके रोड स्थित चैतन्य एनक्लेव फ्लैट नंबर 102 बी रिलायंस मार्ट के सामने डॉ श्रीमती पुर्णिमा केडिया के सुपुत्र डॉ संजय, अनीता केडिया के निवास स्थान में बड़े ही धूमधाम से श्री केड सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भव्य आकर्षक श्रृंगारों से दादी मां के दरबार को सजाया गया। तत्पश्चात पावन ज्योत प्रज्वलित कर दादी मां के चरणों में मंगलपाठ एवं भजनों की अमृत गंगा बहाई गई। 51 महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया। मंगल पाठ की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना विनायक राजा राखो सभा में म्हारो मान, दादी के मंगलपाठ का भजन होंगे ठाठ निराले होंगे तेरे होंगे ठाठ निराले, फिर मेहंदी का भजन मेहंदी रची थारा हाथा में,  चुनरी का भजन इस बार की भादी मावस में मां एक चुनरी भी हमारी हो, फिर छप्पन भोग का भजन छप्पन भोग तैयार जी थारा टाबरिया करे मनुहार जी गाकर सभी भक्तों ने मिलकर बड़े प्रेम से दादी मां को छप्पन भोग लगाया और दादी मां की महाआरती की। तत्पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सभी महिला सुहागिनों को सदा सुहागन रहने के आशीर्वाद के साथ सुहाग का एक उपहार देकर दादी मां की मेहंदी और हल्दी लगाई गई। दादी मां की जयकार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से सभा के महामंत्री ललित केडिया, निशा केडिया, सज्जन छावछरिया,अरुण केड़िया,मधु केडिया, प्रतिमा छावछरिया, राजकुमार केडिया, राजेंद्र केडिया, मंजू केडिया, दिलीप केडिया, सरिता केडिया,ओम केडिया, सज्जन केडिया,संजय केडिया एवं समस्त केडिया परिवार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके लिए केडिया सभा अपने सभी सहयोग एवं दादी मां के भक्तों का सदा आभारी रहेगा।

जलापूर्ति में सुधार की मांग को ले अधिकारी से मिला छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

शहर में पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति करें : आदर्श मल्लिक
 रांची विश्वविद्यालय के छात्र नेता व युवा समाजसेवी आदर्श मल्लिक ने राजधानी के विभिन्न मुहल्लों में पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। आदर्श ने कहा कि  रांची के विभिन्न इलाकों में जनता पानी की समस्याओं से जूझ रही है।  श्री मल्लिक ने कहा कि जल मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है। इसके बिना कोई मनुष्य नहीं रह सकता है। लेकिन कुछ दिनों से रांची के विभिन्न इलाके  मोरहाबादी, हिंदपीढ़ी,अपर बाजार, लोअर बाजार सहित आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही है, जिसके कारण शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के वितरण को सुचारू रूप से चालू करने तथा शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग उन्होंने की। कहा कि यदि जलापूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो शहर वासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि  पदाधिकारी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पानी को लेकर जो भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है उसका समाधान कर दिया जाएगा और सभी शहरवासियों को सुचारू रूप से जल्द से जल्द पानी मुहैया कराई जाएगी। प्रतिनधिमंडल में दीपेश कुमार सिंह, भरत शर्मा, मोनू कुमार,  सूरज मुंडा,सुनीता लकड़ा शामिल थे।

कोलेबिरा की जनता ने राष्ट्रीय संदेश दियाः शशी भूषण राय


रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ट नेता शशी भूषण राय ने कोलेबिरा उपचुनाव मे कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते इसे हुए कहा ये हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता और राहुल गांधी जी के कुशल  नेतृत्व की जीत है

उन्होने कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम , प्रदेश  अध्यक्ष  डा• अजय कुमार , पुर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत , खुंटी जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस के नेतागण  को इस जीत का हीरो बताया , विक्सल कोंगाड़ी को विधायक बना कर कोलेबिरा की जनता ने केन्द्र और राज्य सरकार को सीधा जवाब दिया है |

श्री राय ने बताया चुनाव प्रचार के दौरान , ये देखा गया की  केन्द्र और राज्य सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है और  सीमडेगा  की जनता ने इसका जवाब  चुनाव परिणाम से  दिया  |  उन्होने कोलेबिरा की जनता के आह्वान किया था की वो धरती पुत्र और युवा नेता विक्सल कोंगाड़ी को मौक़ा दे और विधायक बना के राँची भेजे | इस चुनाव में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता , महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस और सभी इकाईयों  के बीच काफी अच्छा तालमेल देखा गया जो संगठन के लिये एक सकार्तमक बात  है

कांग्रेस के प्रति बढ़ते भरोसे की हुई जीतः सुबोधकांत


•       कोलेबिरा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जताया आभार
•       कहा, आनेवाले लोस और विस चुनाव में यही परिणाम दोहराये जायेंगे
रांची।कोलेबिरा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी की
जीत को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय
ने पार्टी के नेतृत्व और नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का प्रतीक
बताया है। श्री सहाय प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के संयोजक हैं
और उन्होंने कोलेबिरा इलाके में लगातार कैंप कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष
में सघन अभियान चलाया था।
श्री सहाय ने कहा कि नमन विक्सल कोंगाड़ी जमीन से जुड़े कांग्रेस के
समर्पित सिपाही हैं। कोलेबिरा की जनता ने उन्हें झारखंड विधानसभा में
भेजकर पूरे राज्य को यह संदेश दे दिया है कि कांग्रेस की अगुवाई में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है। आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में भी यही परिणाम दोहराये जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लोगों का अब पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। भाजपा ने महज लफ्फाजी करके पूरे देश को गुमराह किया है, लेकिन अब लोग उसकी हकीकत से वाकिफ हो चुके हैं। श्री सहाय ने कहा कि जेल में बंद सजायाफ्ता एनोस एक्का अपनी पत्नी और झारखंड पार्टी की प्रत्याशी के लिए खौफ का जो कारोबार चला रहे थे, जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कोलेबिरा क्षेत्र की समस्त जनता के प्रति कांग्रेस पार्टी की ओर से आभार व्यक्त किया है ।

भारत का अपना ओलंपिक क्यों नहीः अमरेश सिंह




धनबाद। धनबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नीत क्रीड़ा भारती का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन धनबाद में आयोजित होने जा रहा है। इसमें देश के 400 जिलों के साढ़े बाइस हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। इनमें 72 खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हैं। 28 से 30 दिसंबर तक यह कार्यक्रम राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, अशोक नगर, धनबाद के परिसर में संपन्न होगा। जबकि समापन समारोह 30 दिसंबर को नावाडीह, धनबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा जिसके मुख्य वक्ता संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे। इस अधिवेशन की आयोजन समिति के उपाध्यक्ष तेज़ तर्रार युवा नेता अमरेश सिंह बनाए गए हैं।
अमरेश सिंह का कहना है कि इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए धनबाद को चुना गया यह कोयलांचल ही नहीं झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। धनबाद जिले के इतिहास में इसे स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा। संगठन के बारे में जानकारी देते हुए अमरेश सिंह ने कहा कि इसकी स्थापना 2008 में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। यह संगठन का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन है। इसे मिनी ओलंपिक या खेल महाकुंभ कहना उचित होगा। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में खेले जाने वाले अधिकांश खेलों की उत्पत्ति भारत में हुई है। समय के अंतराल में उन्हें दूसरे देशों में लोकप्रियता मिली और उन्हें उन्हीं देशों का माना जाने लगा। उन्होंने कहा कि भारत में ओलंपिक की तर्ज पर विश्वस्तरीय आयोजन होना चाहिए। भारत को विश्वगुरु का दर्जा वापस दिलाने की दिशा में यह जरूरी है। क्रीड़ा भारती इसे पूरा कर दिखाएगा। ऐसे मेरा विश्वास है।

गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

मुख्यमंत्री ने किया रांची में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उदघाटन


कहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी ग्रामोद्योग की बड़ी भूमिका 



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से भारत विकसित हो सकेगा। खादी व ग्रामोद्योग की इसमें अहम भूमिका है। इसी को देखते हुए झारखंड सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड इस दिशा में सराहनीय काम कर रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। उक्त बातें उन्होंने राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के उदघाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में छोटे-छोटे उद्योग लगने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन रूकेगा। लोग स्वाबलंबी होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने का काम कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने भी सुराज के लिए गांव के सशक्तिकरण को जरूरी बताया था। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री भी गांव, ग्रामीण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। खादी को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है। खादी को बढ़ावा मिलने से गरीब के घर में खुशहाली आती है। इसी प्रकार मीठी क्रांति का नारा देकर उन्होंने मधुमक्खी पालन पर बल दिया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में किसानों को इससे जोड़ा जा रहा है। इससे उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक सब्जी की देश दुनिया में काफी मांग है। किसानों से ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती करने की अपील की है। राज्य सरकार दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है। अभी करोड़ो रुपये मूल्य के दूध और अंडे हमें दूसरे राज्यों से मंगाना पड़ता है। इनका यही उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार युवा समूहों और महिला समूहों को वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है। साथ ही उत्पादन भी सरकार ही खरीद लेगी। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  राज्य में 80 लाख स्कूली ड्रेस के कपड़े सिलाये जाते हैं। हम गांव में महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। इससे उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा सकेगा और सारे पैसे हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ही घूमेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री श्री गिरिराज सिंह, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री श्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर विकास मंत्री एसपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, डॉ जीतूचरण राम, पद्मश्री अशोक भगत, खादी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय सेठ, आरआरडीए के अध्यक्ष  परमा सिंह, झारखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, ग्रामीण विकास सचिव अविनाश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन।


जब जनता ने दिखाया जोश, तो भाजपा के उड़ गए होश : आदित्य विक्रम जायसवाल

रांची । रांची विधानसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें रांची विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रवक्ता डाॅ राकेश किरण महतो, असंगठित कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेम कुमार, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, किशन अग्रवाल, सुमित साहु ने सभी नये युवकों को पार्टी के नीति-सिद्धांतों को बताते हुए यूथ कांग्रेस में शामिल किया।
 इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने सभी युवकों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, युवा तय कर सकते है कि देश को किस दिशा में और कैसे लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि अभी बदला का नहीं बदलाव की आवश्यकता है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म, समुदाय, वर्ग को एक साथ लेकर चलती है और इंसान और इन्सानियत की राजनीति करती है।
उन्होंने राजस्थान, छतीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश की जीत पर बधाई दी तथा कहा कि भाजपा सरकार हमेशा जनता को गुमराह और ठगने का काम करती रही है। अब उनके ठग बुद्धि को जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जब जनता को होश आये तो भाजपा पार्टी को होश उड गये। उन्होंने सभी युवकों को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता पंचम सिंह ने की तथा संचालन अमरजीत सिंह ने किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वालों मे सीपी सोलंकी राजेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, कुणाल ठाकुर, सुभम महतो, अजय महतो, विष्णु गाडी, साकेत, पंकज, अभिषेक राज, राहुल राज, प्रिंस कुमार, टिंकू कुमार, मनीष कुमार, मेघा रंजन, प्रिया प्रसाद, राज, रवि उरांव, अंकित कुमार, प्रियंका सिंह,  मो राजा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता गण शामिल है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से युवक कांग्रेस के सोनू सिंह, आसिफ जियाउल ,आसिफ अहमद ,मोहम्मद इकबाल ,मोहसीन ,नुसरत परवीन, प्रिया कुमारी ,मेघा सिंह ,प्रियंक ,काशिफ अहमद, रियाज, चिंटू चौरसिया, मोहम्मद शाहिद, आयुष ,नीतीश कुमार, बल्लू आदि शामिल हुए।

रांची जिला बार एसोसिएशन के क्रिसमस गेदरिंग में शामिल हुए सुबोधकांत

सच्चाई और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश देता है क्रिसमस : सुबोधकांत सहाय


रांची । पूरी दुनिया में क्रिसमस के रुप में मनाया जाता है। पर्व सच्चाई और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। गुरुवार को यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहीं। श्री सहाय रांची बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिसमस गैदरिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। श्री सहाय ने कहा कि ईसा मसीह ने पूरी दुनिया को प्रेम, त्याग और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में रांची बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...