यह ब्लॉग खोजें

तिरंगा यात्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तिरंगा यात्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

सिमरिया प्रखंड में निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा



 एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद का संदेशवाहक है तिरंगाः सुधांशु रंजन
 समाज के सजग प्रहरी के रूप में सेवाएं जारी रखने का संकल्प
 रे ग्राम सेवा फाउंडेशन का विशेष अभियान 17 जुलाई से

रांची। तिरंगा सम्मान यात्रा अभियान दूर दराज के गावों में भी राष्ट्रवाद का अलख जगा रहा है।झारखंड के चतरा, लातेहार और पलामू के ग्रामीण इलाकों में इसका लगातार आयोजन किया जा रहा है। झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी और राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान यात्रा के प्रणेता सुधांशु सुमन ने कहा कि देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रवाद का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरु की गई तिरंगा सम्मान यात्रा अभियान सफलता की सीढियां चढ़ रहा है। लोगों के बीच राष्ट्रीयता और देशप्रेम का भाव जगाते हुए ,उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए राष्ट्रवाद का अलख जगाया जा रहा है। श्री सुमन रविवार को सामाजिक संस्था रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में चतरा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया प्रखंड के कसारी पंचायत (बगरा मोड़ के समीप) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। संस्था की ओर से चतरा, लातेहार व पलामू के सुदूरवर्ती पंचायतों व गांवों में चलाए जा रहे तिरंगा सम्मान यात्रा की जानकारी साझा करने के लिए बगरा मोड़ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी कर्म भूमि चतरा के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। समाज के सजग प्रहरी के रूप में सेवाएं जारी रखेंगे। बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहेंगे। गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समुचित व्यवस्था करने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जगाते हुए, जन समस्याओं से रू-ब-रू होना व ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना है। श्री सुमन ने कहा कि इस अभियान को जारी रखते हुए 17 जुलाई से चतरा संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंडों व पंचायतों में नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी। लोगों को तिरंगा सम्मान यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। मौके पर लावालौंग प्रखंड के लमटा पंचायत के अध्यक्ष तुलसी यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष भोला साव, चतरा लोकसभा क्षेत्र की महिला प्रभारी प्रतिमा देवी, कसियातु पंचायत के मुखिया बालकिशुन तूरी ने भी उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
 इस अवसर पर रामनरेश कुमार, अमन अग्रवालप्रमोद सिंह , गिरधारी उरांव, सूर्यदेव टानाभगत, इंद्रजीत कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, सुरजीत कुमार सिंह, चिंता तिर्की सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

गुरुवार, 21 जून 2018

प्रेरणा का संचार करने लगा तिरंगा यात्रा अभियान



एकता काऊ मूलमंत्र है तिरंगा :सुधांशु सुमन

चतरा के सुदूरवर्ती व नक्सल  गांवों के ग्रामीणों ने गाया राष्ट्रट्रगान

रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के तहत चलाये जा रहे तिरंगा सम्मान यात्रा देश के सभी राज्यों में जोरो से आगे बढ़ रही है। तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रसिद्ध समाजसेवी और रांची एक्सप्रेस के चेयरमैन सुधांशु सुमन द्वारा तिरंगा सम्मान यात्रा की शुरुआत 1अक्टूबर 2016 में किया गया जो 2024 तक काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक समापन होगी।  तिरंगा सम्मान यात्रा अब हर गांव - गांव,कस्बा-कस्बा,टोला-मुहल्ला तक  तिरंगा के महत्व को बतलाया जा रहा है।

तिरंगा सम्मान यात्रा के उद्देश्य यह है कि देश के 125 करोड़ लोगों तक तिरंगा का महत्व और शहीदो व महापुरुषों के बारे में जानकारी देना। रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा के माध्यम से झारखंड को तिरंगा मय,राष्ट्रभक्ति, राजभवी,सामाजिक समन्वय, अखण्डता,सामाजिक समरसता, नशा मुक्त,चुआं मुक्त,गरीबी मुक्त करने मकसद है।
साथ साथ ग्राम एक्शन प्लान के माध्यम से गांव का विकास होगा,गांव से हो रहे पलायन व्यक्ति को रोकने का कार्य किया जा रहा है,शिक्षा के लिये विद्यालय एवं महाविद्यालय,सड़क,पेयजल,सिचाई के लिये चेकडेम का भी निर्माण किया जा रहा है।
आजाद भारत में सुदूरवर्ती गाँवों के भोले -भाले ग्रामीण ,किसान,मजदूर बच्चे लोग तिरंगा का अर्थ पूर्ण रूप से नही समझते थे आज तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने झारखंड के चतरा, लातेहार, हजारीबाग, पलामू, के हर सुदूरवर्ती गांवो का दौरा किया और वहा तिरंगा से हर व्यक्ति को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

शायद इसलिए भारत के कई ऐसे लोग जातिवाद ,धर्मवाद के भेद- भाव में अपने देश की पहचान तिरंगा के संदेश को भुल गये है .यही कारण है कि आज भारत के अधिकांश क्षेत्रों में संप्रदायिक झगड़े उत्पन्न हो रहे है ,जिससे हमारी एकता के ईट खिसकते नजर आ रहे है .यह देखकर सुधांशु सुमन ने भारत माता व तिरंगे को सम्मान देने का कार्य प्रारंभ किया है।
इन्होंने तिरंगा सम्मान यात्रा निकाल कर एकता ,जाती-धर्म रूपी इमारते के खिसकते ईट को राजमिस्त्री की तरह जोड़ने का काम कर रहे है ।तिरंगा यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन के यह  अभियान से अब हर व्यक्ति तिरंगा को समझ रहे है।

रे ग्राम सेवा फाउंडेशन द्वारा भारत के वैसे सुदूरवर्ती गांव में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है ,जहां चुवां नदी -नाले,बिजली और सड़क की व्यवस्था नही है लोग पगडंडियों के सहारा पर निर्भर रहते हैं बुनियादी समस्याओं से वंचित रहते हैं तथा मूलभूत आवश्यकताओं से कोसो दूर है।वैसे स्थानों में सुधांशु सुमन ने तिरंगा यात्रा निकालकर नागरिकों को मौलिक अधिकार एवं उनकी इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिये राज्य सरकार व केंद्र सरकार से बात करेंगे और सुदूरवर्ती गांवो में इनसभी समस्या से निजात दिलाएंगे।

सुधांशु सुमन  का कहना है कि पूरे देश में 6 लाख 47 हजार गांव हैं। 32,623 गांवों वाला झारखंड राज्य में 24 जिले हैं जिसमें चतरा, लातेहार, हजारीबाग, पलामू में तिरंगा यात्रा जोरो से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा के ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया, एजुकेट इंडिया, पेट्रोटिक इंडिया की थीम पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों के विकास को जमी पर उतारने की जरूरत है, ताकि विकास का खाका जमी पर लाया जा सके। तिरंगा लोगों के बलिदान का प्रतीक है। इसके सम्मान को कायम रखना हमारी प्राथमिकता है।

रविवार, 17 जून 2018

राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान यात्रा अभियान जारी


चतरा जिले के सभी गांवों मे इस साल के अंत तक पहुंचेगी बिजली  : सुधांशु सुमन

रांची । राष्ट्र प्रेम के जज्बे से ओत-प्रोत और आत्मविश्वास से लबरेज झारखंड के प्रख्यात समाज सेवी सुधांशु सुमन ने कहा है कि उनकी कर्मभूमि चतरा के सभी गांवों में वर्ष 2018 तक बिजली पहुंच जाएगी। सभी गांव रौशन रहेंगे। ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। श्री सुमन रविवार को जिले के कुटी,चौथा सहित आसपास के गांवों में तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता उपेक्षित है। सुदूरवर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सम्मान यात्रा का नेतृत्व मो.गुलाम ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र प्रेम का अलख जगाते हुए देश भक्ति के नारे लगाए। तिरंगा सम्मान यात्रा मे काफी संख्या मे हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे। सुधांशु सुमन ने इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए ग्रामीणों के प्रति आभार जताया।

शनिवार, 16 जून 2018

ईद के मौके पर जगाया राष्ट्रभक्ति का अलख



समाज सेवी सुधांशु सुमन के नेतृत्व में तिरंगा सम्मान यात्रा  

चतरा। ईद के पावन मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्र प्रेम की अद्भुत मिसाल पेश की। शनिवार को चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत चौथा, एडला और कुट्टी सहित अन्य इलाकों के ग्रामीणों ने प्रख्यात समाज सेवी और राष्ट्र प्रेमी सुधांशु सुमन की अगुवाई में तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल हो कर राष्ट्र भक्ति का अलख जगाया। इस सम्मान यात्रा की खासियत यह थी कि इसमें शामिल अधिकतर लोग मुस्लिम समुदाय के थे। ग्रामीण अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए " सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, जय जवान-जय किसान " सहित देश भक्ति के अन्य नारे लगा रहे थे। तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान राष्ट्र भक्ति का अद्भुत नजारा दिख रहा था।
 गौरतलब है कि राष्ट्र प्रेम के प्रति जन-जन को प्रेरित करने और राष्ट्रीय ध्वज  के सम्मान मे तिरंगा सम्मान यात्रा के प्रणेता और झारखंड के लोकप्रिय समाजसेवी सुधांशु सुमन विगत तकरीबन दो साल से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्र प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द का अलख जगा रहे हैं।
  यही नहीं श्री सुमन विशेष रूप से चतरा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति भी गंभीरता से सक्रिय रहते हैं। इस संदर्भ में श्री सुमन ने चतरा के सभी गांवों में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए गत दिनों विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव और महाप्रबंधक सुधीर सिंह से मुलाकात किया।ली अर्थ का अनर्थ करने पर तुली है। आज सेक्युलरिज्म गाली बन चुका है और सांप्रदायिकता राष्ट्रवाद का प्रतीक। धर्म नफरत की पाठशाला बन चुका है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...