रांची।
खूंटी जिला के घाघरा गांव में झारखंड के सम्पूर्ण विपक्षी पार्टियों के नेतागण एक
साथ पहुंचे
और ग्राणीणों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति भरोसा दिलाया।
उन्लेख्य
है कि इस गांव में पिछले दिनों पथलगड़ी के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की जम कर पिटाई
की थी, उसके
बाद सारे ग्रामीण अपने घरों में ताला लगाकर गांव छोड़कर भाग गए थे। यह घटना पांच
आदिवासी महिला रंगकर्मियों के साथ गैंगरेप के तुरंत बाद घटी थी। पत्थलगड़ी के
नेताओं ने आर्थिक दंड का भय दिखाकर ग्रामीणों की भीड़ जुटाई थी। पुलिस के साथ
भिड़ंत के तुरंत बाद उन्होंने सांसद कड़िया मुंडा के तीन अंगरक्षकों सहित चार
लोगों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज होने पर
पत्थलगड़ी के तमाम नेता फरार हो गए थे। ग्रामीणों का उनसे मोहभंग हो गया है।
विपक्षी नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,प्रदीप बलमुचू,विधायक पौलोस सोरेन,पूर्व विधायक बंधु तिर्की,युवा राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह,प्रदेश प्रवक्ता,डॉ मनोज कुमार,उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव,सहित विपक्ष के सभी दल उपस्थित थे।