यह ब्लॉग खोजें

शोक संवेदना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शोक संवेदना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार के निधन पर पर अजय मारु ने शोक जताया



रांची। राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारु ने झारखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री मारु ने अपने शोक सन्देश में कहा कि उनकी विद्ध्वता एवं विलशन प्रतिभा का परिणाम रहा कि वह उच्च न्यायालय में अधिवक्ता से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायधीश तक पहुंचे और फिर झारखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के पद नियुक्ति के बाद कुछ वर्षों में उनका स्तान्तरण इलाहाबाद किया गया।
श्री मारु ने कहा की झारखण्ड सरकार में विधि सचिव रहते हुए न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार ने कई बड़े कदम उठायें एवं न्यायिक व्यवस्था को एक नै दिशा दी।

श्री मारु ने कहा की न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार एक सरल एवं मृदु भाषी न्यायविद थे। उन्होंने कहा की न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार  के निधन से न्यायिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

शनिवार, 24 अगस्त 2019

सीएम रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी ने अपने परिवार के एक अभिन्न सदस्य तो खो ही दिया है, साथ में देश ने अपना एक प्रखर नेता खो दिया। अरुण जेटली जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी शानदार भाषण शैली पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

रघुवर दास ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।। शत-शत नमन

 अरुण जेटली जी के निधन के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास के आज और कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गये हैं। कल का दुमका दौरा भी स्थगित कर दिया गया है।

जेटली के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने कहा कि राजनीति में जब उनसे लंबे वक्त तक सक्रिय भूमिका की उम्मीद की जा रही थी, तब उनका इस तरह जाना दुखद है। उन्होंने स्व. जेटली के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। कहा है कि सक्रिय राजनेता के आलावा विद्वान वकील के रूप में देश में उनकी अहम पहचान रहेगी। लोग उन्हें आसानी से नहीं भूल पायेंगे।

प्रखर वक्ता थे अरुण जेटली : अजय मारू



रांची। पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री मारू ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय जेटली ना केवल एक सुप्रसिद्ध अधिवक्ता थे, वरन एक प्रखर नेता थे। उनके निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।
श्री मारु ने कहा कि झारखंड में एम्स बनाने की स्वीकृति अरुण जेटली ने ही दी थी, जो देवघर में बन रहा है।  उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली ने झारखंड को विकास के लिए कभी भी पैसे की कमी नहीं होने दी थी। उन्होंने कहा कि  अरुण जेटली दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे और क्रिकेट में गहरी रूचि थी। एक बार अपने रांची प्रवास में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूरी भूरी प्रशंशा की थी। श्री मारु ने कहा कि अरुण जेटली भाजपा के संकटमोचन थे। वह जिस जिस राज्यों की भाजपा के प्रभारी रहे, वहां भाजपा की जीत हुई। उन्होंने कहा की अरुण जेटली ने मूल्यों की राजनीती की। श्री मारु ने कहा कि राजयसभा में उनके साथ रहने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा। श्री मारु  ने कहा कि अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार का कभी कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को राजनीति से दूर रखा।

बुधवार, 1 अगस्त 2018

राजनीति के एक सशक्त स्तंभ थे भीष्म नारायण सिंह : सुबोधकांत सहाय


 रांची।  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भारतीय राजनीति में सक्रिय राजनेता व पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि स्व.सिंह भारतीय राजनीति के एक सशक्त स्तंभ थे। पलामू के धरती पुत्र और कर्मयोगी पुरुष भीष्म नारायण सिंह राजनीति के अलावा आजीवन कई सामाजिक सगठनों से भी जुड़े रहे।
राजनीति के इस पुरोधा के गुजर जाने से राष्ट्रीय राजनीतिक फलक पर शून्यता आ गई है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। राजनीति के साथ साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहना स्व.सिंह की खासियत थी। पलामू प्रमंडल के लाडले लाल के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

वरिष्ठ पत्रकार शिशिर टुडु के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक


रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शहर के वरिष्ठ पत्रकार शिशिर टुडु के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्री सहाय ने कहा कि स्व.टुडु जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता करते थे। विशेष रूप से आदिवासी मुद्दों को लेकर उनकी बेबाक लेखनी समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए पठनीय होती थी। उनके अकस्मात निधन से पत्रकारिता जगत में जो रिक्तता आ गई है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है।
उन्होंने स्व.टुडु के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही कामना किया कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को संबल प्रदान करें।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...