|
नई दिल्ली। भारतीय ग्रामीण विरासत एवं विकास ट्रस्ट (आईटीआरएचडी) की नई दिल्ली में आयोजित सातवीं वार्षिक आम सभा बैठक के उद्घाटन को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अमित खरे ने भारतीय ग्रामीण विरासत एवं विकास ट्रस्ट (आईटीआरएचडी)-ग्रामीण भारत में भारतीय विरासत एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित और भारत के सात राज्यों में काम कर रहा एक गैर सरकारी संगठन- के प्रयासों की सराहना की। श्री खरे ने विशेष रूप से, झारखंड में टेराकोटा मंदिरों, मालूति, दुमका के 17-19वीं सदी के गांवों के आईटीआरएचडी संरक्षण कार्यों का उल्लेख किया। मालूति परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस परियोजना में 108 मंदिरों में से 62 मंदिरों का जीर्णोद्धार शामिल है जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में थे। इस परियोजना की लागत लगभग 6.57 करोड़ रुपये है जो पुरातात्विक दिशानिर्देशों के तहत देश में अन्यत्र चल रहे कार्यों में से भी सबसे बड़ा ईंट संरक्षण कार्य है। आईटीआरएचडी सतत आर्थिक विकास के लिए ग्रामीण विरासत के संरक्षण एवं उनके पोषण के लिए कार्य करता है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि ग्रामीणों को उनके पारंपरिक वास स्थान में ही आजीविका प्राप्त हो। साथ ही, यह समस्त समुदाय के गौरव एवं आत्म विश्वास को भी बढ़ाता है। इस कार्यक्रम में आईटीआरएचडी के अध्यक्ष श्री एस के मिश्रा ने भी भाग लिया। |
यह ब्लॉग खोजें
ग्रामीण विरासत संरक्षण. अमित खरे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग्रामीण विरासत संरक्षण. अमित खरे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 22 जुलाई 2018
ग्रामीण विरासतों का संरक्षण जरूरीः अमित खरे
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
रांची। राष्ट्रीय विकलांग मंच के एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से औपचारिक मुलाक़ात क...
-
देवंद्र गौतम रांची। रांची के महंगे अस्पतालों में एक मेडिका क बार फिर गलत इलाज को लेकर चर्चे में है। एक मरीज की मौत के बाद उसक...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...
-
★ आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग के नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त के विनियमन करने के लिए झारखंड आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन...
