रांची। झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय सदस्य जनाब मुजीब कुरैशी के आवास में झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण जिला एवं रांची महानगर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई एस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य मुजीब कुरैशी ने किया ज्ञात हो कि पिछले रविवार को कडरू ईदगाह मैदान में अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा सम्मेलन किया गया था उसी विषय पर समीक्षात्मक चर्चा करते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए केंद्रीय सदस्य मुजीब कुरैशी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी तरह से सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर पार्टी के लिए अपने अपने क्षेत्र में कार्य करना होगा एवं समाज से जुड़ी समस्याओं को समाधान करने में जनता की बीच जाना होगा आने वाले दिनों में समाज में जनता के बीच जाकर झारखंड विकास मोर्चा और बाबूलाल मरांडी जीके सोच को बताने की जरूरत है झारखंड को किस रूप में बाबूलाल मरांडी बनाना चाहते हैं यह अपने अपने प्रखंड मंडलों में जनता के बीच बताने की जरूरत है सरकार की नकारात्मक कार्य एवं उनके नाकामी को लोगों तक पहुंचाएं आज झारखंड में एक ईमानदार नेता के रूप में बाबूलाल मरांडी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं यह बात झारखंड की जनता अच्छी तरह से जानती है और उन्हें झारखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है इस सम्मेलन की सफलता के बाद हम सभी रांची महानगर के पदाधिकारी गण एवं अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ एक टीम बनाकर पूरे झारखंड प्रदेश में अल्पसंख्यकों के बीच जाकर बाबूलाल मरांडी जी को मुख्यमंत्री बनाने में प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे और बाबूलाल जी के हाथों को और झारखंड विकास मोर्चा को मजबूत करने का प्रयास करेंगे इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य मोईन अंसारी जी, शरीफ अंसारी जी, चांद मंसूरी, रांची महानगर के अध्यक्ष अकबर कुरेशी साहब झारखंड विकास रांची महानगर के प्रवक्ता नदीम इकबाल ,सलामत अंसारी, फिरोज आलम, इमरान अंसारी ,इरफान आलम,तौफीक कुरैशी,फरहाद आलम, आदि लोग मौजूद थे।
