यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 7 जुलाई 2018

ईचाक में रघुवर दास का पुतला दहन

विधायकों की खरीद का मामला गरमाया


मनीष कुमार

ईचाक। ईचाक बाजार मे आदर्श युवा संगठन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास,कोडरमा सांसद रविन्द्र राय व बरक्टठा विधायक  जानकी यादव का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि भाजपा खरीद बिक्री की सरकार बन गयी है।ईस नीति का जवाब जनता आने वाला चुनाव में देगी । भाजपा अपने करतुत से अपना छवि खुद ही धूमिल करने का काम किया है। विधायकों को दो दो करोड पैसा से खरीदकर लोकतंत्र मे एक बडा सवाल खडा कर दी है।अपने आप को पाक साफ बताने वाले ऱघुवर दास दो करोड देकर बरकट्ठा का विधायक को खरीदा। अब रघुवर दास को अपने चरित्र का परिचय देने की जरूरत नही है। दलबदल को बढ़ावा देकर शासन करने वाली सरकार का मुंहतोड़ जवाब आने वाली लोकसभा व विधानसभा चुनाव मे मिलेगा। वही कृष्णा मेहता ने रघुवर सरकार मुर्दाबाद, जानकी यादव इस्तीफा दो ,और रविन्द्र राय होश मे आओ के नारे लगाये। संगठन ने रघुवर दास,जानकी यादव सहित छ:विधायक व रविन्द्र राय को ईस्तिफा की मांग की है। पुतला दहन मे शामिल होने वाले लोगों मे माले नेता अनुज कुमार,जेवीएम नेता धनेश्वर सोनी,कृष्णा मेहता,कुलदीप कुमार,सुधिर कुमार,प्रकाश कुमार,निखिल कुमार,विनित पुरूषोत्तम,टिंकु कुमार,कविराज कुमार,मनिष,गुड्डु,गिरधारी कुशवाहा,गजेन्द्र प्रजापति,भाष्कर उपाध्याय,सुरेन्द्र कुमार,शुशिल सोनी,मुकेश कुमार ईत्यादी सैकडो लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...