यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

झारखंड की वायु प्रदूषण तालिका


Member Secretary
Jharkhand State Pollution Control Board.


Level of Air Pollution at Ranchi  as on 10.07.2018

Sl. No.
Parameters
Actual Data
(µg/m3)
Standard Limit
(µg/m3)
1
PM 10
15
100
2
PM 2.5
XX
60
3
SO2
27.25
80
4
Nox
25.24
80



Weather condition as on 10.07.2018
Station
Temperature
(degree centigrade)
Rainfall
(mm)
Relative humidity
(%)

Max
Min
Pat 24 hrs.
Since 1stMarch, 2018
Max
Min
Ranchi
32.2
24.2
002.4
162.2
98
67
Jamshedpur
33.9
        26.7
000.0
175.8
92
67
Bokaro
33.1
26.2
004.2
315.9
88
82
Daltonganj
35.7
27.9
000.0
158.9
86
66


मंत्री अनंत कुमार ने रखी सिपेट की नई इमारत की आधारशिला



देहरादून। केन्‍द्रीय रसायन एवं उर्वरक और संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने देहरादून स्थित आईटीआई भवन में ‘सि‍पेट : कौशल विकास एवं तकनीकी सहायता के केंद्र (सीएसटीएस)’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्‍होंने देहरादून के दोइवाला में सिपेट (केन्द्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) की नई इमारत की आधारशिला रखी। इस अवसर पर सम्‍मानित अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री  त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत और हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल थे।  सीएसटीएसदेहरादून देश में सिपेट का 32वां केन्‍द्र है।
श्री कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात रेखांकित की कि अर्थव्‍यवस्‍था के प्रत्‍येक क्षेत्र में इस्‍तेमाल होने वाले बुनियादी कच्‍चे माल में 50 प्रतिशत से भी अधिक मात्रा प्‍लास्टिक की ही होती हैचाहे वह साधारण चम्‍मच हो अथवा बुनियादी ढांचागत क्षेत्र या ऑटोमोबाइल अथवा एयरोस्‍पेस या उन्‍नत जैव चिकित्‍सा उपकरणों का निर्माण कार्य हो। मंत्री महोदय ने यह भी जानकारी दी कि जहां कहीं भी प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल होता है वहां सिपेट में प्रशिक्षि‍त तकनीकी श्रम बल को रोजगार अवश्‍य मिलेगा।
सिपेट देहरादून में प्रशिक्षण संबंधी विवरण देते हुए श्री कुमार ने बताया कि पहले ही वर्ष में 1500 विद्यार्थियों को दाखिला मिल जाएगा। यह संख्‍या दूसरे वर्ष में बढ़कर 2500 के आंकड़े को छूने लगेगी। तीसरे वर्ष में 3000 विद्यार्थियों को सिपेट देहरादून में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्‍होंने कहा, ‘राज्‍य सरकार के सहयोग से हम निकट भविष्‍य में प्‍लास्टिक इंजीनियरिंग में बी.टेक पाठ्यक्रमों का शुभारंभ करने का प्रयास करेंगे।’ मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि वर्ष 2014 तक सिपेट के 23 केन्‍द्र कार्यरत थे जो लगभग 40,000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। अब सिपेट प्रति वर्ष 1,00,000 टेक्‍नीशियन तैयार कर रहा है और पिछले चार वर्षों में इनकी कुल संख्‍या 2.5 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि सिपेट के इस स्‍वर्ण जयंती वर्ष में हम समूचे भारत में सिपेट के केन्‍द्रों की कुल संख्‍या को बढ़ाकर 50 के पार ले जाएंगे। इस अवसर पर मैं उत्तराखंड में सिपेट के एक और केन्‍द्र को प्रस्‍तावित करता हूं।
प्‍लास्टिक के बढ़ते उपयोग के वर्तमान परिदृश्‍य में पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने पर सरकार के विशेष जोर का उल्‍लेख करते हुए अनंत कुमार ने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने निकट भविष्‍य में स्‍वाभाविक तरीके से नष्‍ट होने वाले (बायोडिग्रेडेबल) प्‍लास्टिक को आम उपयोग में लाने के अपने लक्ष्‍य की प्राप्ति की दिशा में अच्‍छी प्रगति की है। मंत्री महोदय ने उत्तराखंड के सितारगंज में एक प्‍लास्टिक पार्क की स्‍थापना के लिए 40 करोड़ रुपये का आवंटन करने की घोषणा की जहां अन्‍य इकाइयों या यूनिटों के अलावा एक प्‍लास्टिक अपशिष्‍ट रिसाइक्लिंग यूनिट भी होगी जो राज्‍य में प्‍लास्टिक अपशिष्‍ट की बढ़ती मात्रा से निपटने में मददगार साबित होगी। मंत्री महोदय ने कहा कि यह पार्क उत्तराखंड के 5000 से भी ज्‍यादा लोगों के लिए रोजगार सृजित करेगा।
इस अवसर पर कुछ अन्‍य घोषणाएं करते हुए श्री कुमार ने कहा कि राज्‍य में स्थित इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (आईडीपीएल) के पास बेकार पड़ी 833.25 एकड़ अतिरिक्‍त भूमि को उत्तराखंड के लोगों के कल्‍याण के लिए भारत सरकार द्वारा राज्‍य सरकार को हस्‍तांतरित कर दी गई है। इसके अलावाउत्तराखंड में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के केन्‍द्रों की स्‍थापना की दिशा में हुई प्रगति पर अत्‍यंत खुशी व्‍यक्‍त करते हुए मंत्री महोदय ने बताया कि दो साल पहले इस राज्‍य के लिए 100 पीएमबीजेपी केन्‍द्रों का जो लक्ष्‍य रखा गया था वह पार हो चुका है और 106 स्‍टोरों की स्‍थापना पहले ही हो चुकी है। इसे ध्‍यान में रखते हुए मंत्री महोदय ने राज्‍य में जल्‍द ही 100 और पीएमबीजेपी केन्‍द्रों की स्‍थापना करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत ने यह माना कि तकनीकी कौशल हासिल करना और आगे रोजगार प्राप्त करना उत्तराखंड में एक बड़ा मसला है। उन्‍होंने कहा कि सिपेट इस राज्‍य के विद्यार्थियों के लिए एक वरदान साबित होगा क्‍योंकि यह इस संस्‍थान से स्‍नातक की डिग्री प्राप्‍त करने के बाद प्‍लास्टिक उद्योगों में गारंटीड रोजगार अवसर मुहैया करायेगा। श्री रावत ने यह भी कहा कि सिपेट से पास होने वाले टेक्‍नीशियनों को वेतन के रूप में औसतन लगभग 30,000 रुपये मिलेंगे।
मुख्‍यमंत्री ने आईडीपीएल की भूमि राज्‍य को दिलाने के लिए केन्‍द्रीय मंत्री का धन्‍यवाद किया। इस भूमि के लिए उत्तराखंड सरकार पिछले 18 वर्षों से प्रयास कर रही थी। सितारगंज में प्लास्टिक पार्क की स्‍थापना करने एवं 100 और पीएमबीजेपी केन्‍द्रों की स्‍थापना करने के बारे में की गई घोषणाओं के लिए भी मुख्‍यमंत्री ने श्री अनंत कुमार का धन्‍यवाद किया।
भारत सरकार के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग के अधीन देहरादून में ‘सिपेट:सीएसटीएस’ की स्‍थापना पर कुल मिलाकर 51.32 करोड़ रुपये की लागत आएगीजिसके लिए भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार 50:50 के आधार पर वित्त पोषण करेगी।
इस अवसर पर भारत सरकार के रसायन एवं पेट्रोरसायन सचिव श्री पी. राघवेन्‍द्र रावउत्तराखंड सरकार के मुख्‍य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह और केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकारों के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारीगण तथा प्‍लास्टिक बिरादरी के अनेक सदस्‍य भी उपस्थित थे।

सोलर ऊर्जा से होगी पर्यावरण की रक्षाः शिवराज सिंह चौहान



राज्य के पहले संयंत्र का उद्घाटन
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सौर ऊर्जा भविष्य की नहीं, अब वर्तमान की ऊर्जा बन गई है। मध्यप्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में पूरे देश में पहचान बनाई है। श्री चौहान आज यहां मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के भवन पर स्थापित प्रदेश के पहले 200 किलोवाट क्षमता के शासकीय रूफटॉप सोलर ऊर्जा संयत्र का शुभारंभ कर रहे थे। एक करोड़ बीस लाख रुपये लागत से स्थापित इस संयंत्र में बिजली बनना शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिये सोलर एनर्जी एकमात्र प्रभावी विकल्प है। शासकीय भवनों में सोलर पैनल से सौर ऊर्जा उत्पादन करने का काम शुरु हो गया है। सोलर ऊर्जा संयत्र की लागत तीन चार साल में ही वसूल हो जाती है। उन्होंने कहा कि रीवा में दुनिया का पहला ऐसा सोलर एनर्जी प्लांट लगाया गया है, जिसमें ऊर्जा उत्पादन की लागत दो रूपये 97 पैसे प्रति यूनिट है।
श्री चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये हर नागरिक एक पौधा जरूर लगाये और उसकी रक्षा करे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने और जीवन बचाने की यह शुरूआत है। प्रदेश में 15 जुलाई से पौधा रोपण अभियान शुरु हो रहा है। उन्होंने स्कूलों में फर्नीचर देने और अधोसंरचना बढ़ाने के काम करने के लिये माध्यमिक शिक्षा मंडल की सराहना की। उन्होने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल तीन स्कूल और संचालित करेगा। उन्होंने पांच सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले स्कूलों को पुरस्कृत करने की पहल करने के लिये मंडल की प्रशंसा की। श्री चौहान ने इस अवसर पर माध्यममिक शिक्षा मंडल के उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री आर.एस. मोहंती ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज मध्यप्रदेश सोलर ऊर्जा और नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में देश में पहले स्थान पर आ गया है। उन्होने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बच्चों को विभिन्न ऑनलाइन सुविधाएं उपलबध करवाई हैं और अब शासन की नीति का लाभ उठाते हुए सौर ऊर्जा उत्पादन में भी पहल की है ।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, नवकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी, माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष श्री भागीरथ कुमरावत, सदस्य श्री भावसार, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रमुख सचिव नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड मुखर्जी और आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत उपस्थित थे।

ज़मीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या


मनीष कुमार

हजारीबाग। जमीन कारोबारी सज्जू खान की सरेआम *गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हजारीबाग के लोहसंघना थाना क्षेत्र के पगमल पेट्रोल पंप के समीप घटी। वहां बाइक सबार तीन अपराधियों ने  सज्जू खान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पेट्रोल पम्प के पास खड़ा था, उसी वक्त घटना को अंजाम दिया गया।

बाइक सवार अपराधियों ने सज्जू खान के पास पहुंचकर सामने से सिर में गोली मार दी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस हत्या के पीछे एक जमीन के धंधे के क पुराने विवाद को कारण माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 6 साल पहले भी सज्जू पर फायरिंग की गई थी। लेकिन उस वक्त वह बाल-बाल बच गया था। उस हमले में उसके एक सहयोगी सम्मी की मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस हर बिन्दु पर भी पड़ताल कर रही है।

सिमरिया प्रखंड में निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा



 एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद का संदेशवाहक है तिरंगाः सुधांशु रंजन
 समाज के सजग प्रहरी के रूप में सेवाएं जारी रखने का संकल्प
 रे ग्राम सेवा फाउंडेशन का विशेष अभियान 17 जुलाई से

रांची। तिरंगा सम्मान यात्रा अभियान दूर दराज के गावों में भी राष्ट्रवाद का अलख जगा रहा है।झारखंड के चतरा, लातेहार और पलामू के ग्रामीण इलाकों में इसका लगातार आयोजन किया जा रहा है। झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी और राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान यात्रा के प्रणेता सुधांशु सुमन ने कहा कि देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रवाद का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरु की गई तिरंगा सम्मान यात्रा अभियान सफलता की सीढियां चढ़ रहा है। लोगों के बीच राष्ट्रीयता और देशप्रेम का भाव जगाते हुए ,उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए राष्ट्रवाद का अलख जगाया जा रहा है। श्री सुमन रविवार को सामाजिक संस्था रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में चतरा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया प्रखंड के कसारी पंचायत (बगरा मोड़ के समीप) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। संस्था की ओर से चतरा, लातेहार व पलामू के सुदूरवर्ती पंचायतों व गांवों में चलाए जा रहे तिरंगा सम्मान यात्रा की जानकारी साझा करने के लिए बगरा मोड़ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी कर्म भूमि चतरा के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। समाज के सजग प्रहरी के रूप में सेवाएं जारी रखेंगे। बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहेंगे। गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समुचित व्यवस्था करने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जगाते हुए, जन समस्याओं से रू-ब-रू होना व ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना है। श्री सुमन ने कहा कि इस अभियान को जारी रखते हुए 17 जुलाई से चतरा संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंडों व पंचायतों में नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी। लोगों को तिरंगा सम्मान यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। मौके पर लावालौंग प्रखंड के लमटा पंचायत के अध्यक्ष तुलसी यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष भोला साव, चतरा लोकसभा क्षेत्र की महिला प्रभारी प्रतिमा देवी, कसियातु पंचायत के मुखिया बालकिशुन तूरी ने भी उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
 इस अवसर पर रामनरेश कुमार, अमन अग्रवालप्रमोद सिंह , गिरधारी उरांव, सूर्यदेव टानाभगत, इंद्रजीत कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, सुरजीत कुमार सिंह, चिंता तिर्की सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

अब बंदरगाहों पर मिलेगा लहरों का रोमांच



केंद्र

कार्ययोजना तैयार

Ad
मुंबई। केंद्र सरकार ने क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में केंद्रीय नौवहन, सड़क परिवहन व राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गड़करी पिछले सप्ताह मुम्बई पहुंचे। उन्होंने यात्रा और पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के सत्र की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य देश में क्रूज पर्यटन की पूर्ण क्षमता को प्राप्त करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करना था। इस सत्र में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के. जे. अल्फोंस भी उपस्थित थे। मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम और महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों ने यात्रा और पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। कार्य योजना में चिन्हित स्थलों को पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने तथा देश व विदेश में इन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया है।
बैठक में मुम्बई को देश के क्रूज पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। संसुन डॉक, सेवरी फोर्ट, कनहौजी आंगरे दवीप, मांडवा, अलीबाग, विजय दुर्ग आदि स्थलों को आकर्षक गंतव्य स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मरीन ड्राइव क्षेत्र के आसपास वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की योजना तैयार की गई है। फेरारी फार्मूला 1 और ग्रेंड प्रीक्स जैसे आयोजनों पर भी विचार किया गया है। मांडवा को स्वास्थ्य कल्याण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां योग और ध्यान के लिए सुविधाएं विकसित की जायेंगी। मुम्बई पोर्ट इलाके में रेस्त्रां और पर्यटन के अन्य आकर्षण विकसित किए जायेंगे। राज्य पर्यटन विभाग क्रूज के आगमन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित करेगा।
कार्य योजना में पर्यटन गंतव्यों का राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट में हिस्सा लेगा। बालीवुड को मुम्बई पोर्ट के विभिन्न स्थलों पर शूटिंग करने की इजाजत दी जाएगी। ट्रेवल एजेंसियां मुम्बई-गोवा क्रूज, गेटवे इंडिया पर घूमता हुआ रेस्टोरेंट और गिरगांव चौपाटी का प्रचार-प्रसार करेंगी। पर्यटन की जानकारी देने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्य योजना में स्वच्छता और संचालन दक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया है। कार्य योजना में कहा गया है कि पर्यटन क्षेत्रों, सड़क मार्गों, फूटपाथों तथा समुद्र तटों की स्वच्छता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
देश में क्रूज पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें मुख्य हैं –
·         क्रूज जहाजों के लिए स्थान उपलब्ध कराना
·         आउस्टिंग शुल्क हटा दिए गए हैं - इससे कुल लागत में कमी आयेगी
·         पोर्ट शुल्क में 42-66 प्रतिशत की छूट
·         बंदरगाह प्राधिकरणसीमा शुल्कआप्रवासनसुरक्षाराज्य सरकारजहाज एजेंटटूर ऑपरेटर जैसी कई एजेंसियों की प्रक्रियाओं के लिए सरलीकृत एसओपी जारी
·         भारतीय बंदरगाहों के बीच यात्रा की आसानी के लिए ई-लैंडिंग कार्ड सिस्टम तैयार
·         ऑनलाइन और आगमन वीज़ा सुविधाओं के लिए ई-वीज़ा
·         भारतीय तटों पर विदेशी क्रूजों के लिए अनुतट (कैबोटेज) को समाप्त किया गया।
·         क्रूज़ टर्मिनलों को अधिक यात्री सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया गया
·         नए क्रूज टर्मिनलों का निर्माण किया जाएगा
·         नौवहन मंत्रालय एक प्रतिष्ठित परामर्शदाता नियुक्त करेगा जो देश में क्रूज पर्यटन के विकास के लिए कार्य योजना तैयार करेगा। 2042-43 तक पर्यटकों की संख्या 4.5 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...