रांची। राजधानी के पहाड़ी टोला व सपास के मुहल्लों में कांग्रेस
प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क
किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जुझारू कार्यकर्ता दीपक लाल और रांची के पूर्व
मेयर उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से लोगों से सुबोधकांत को जिताने की अपील की।
दीपकलाल ने कहा कि सुबोधकांत जी सर्वसुलभ राजनेता हैं। वे नेता कम समाजसेवी ज्यादा
हैं। पिछले पांच वर्षों के अंदर वे रांची संसदीय क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख के
हर मौके पर शामिल रहे। जन समस्याओं के निदान के लिए लगातार संगर्षरत रहे। उन्होंने
वातानुकूलित कमरे में बैठकर राजनीति नहीं की। वहीं पूर्व मेयर उदय प्रताप सिंह ने
कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है ऐसे में सुबोधकांत को
जिताना और कांग्रेस की सरकार बनाना राष्ट्रहित में है। इस मौके पर रंजीत बहादुर
सिंह, विजय सहाय सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
यह ब्लॉग खोजें
उदय प्रताप सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उदय प्रताप सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 1 मई 2019
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...
