रांची। लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने देश के पहले बुटीक शोरूम का शुभारंभ बैंगलुरू में किया। बैंगलुरू के कनिंघम रोड पर अवस्थित अत्याधुनिक सुविधायुक्त इस शोरूम में जगुआर व लैंड रोवर दोनों रेंज का प्रर्दशन किया जाएगा। शोरूम का उद्घाटन जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रबंध निदेशक रोहित सूरी व मार्कलैंड के निदेशक नवीन फिलिप ने संयुक्त रूप से किया। इस संबंध में श्री सूरी ने बताया कि उक्त बुटीक शोरूम में जगुआर व लैंड रोवर के पोर्टफोलियो का डिस्प्ले किया गया है। यह शोरूम डिजिटल पर्सनाइलजेशन से सुसज्जित है। यहां नवीनतम एसेसरीज और ब्रांडेड सामग्री की प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जगुआर लैंड रोवर इंडिया का भारत में यह पहला बुटीक शोरूम है, यहां ग्राहकों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि देश के 24 प्रमुख शहरों के 26 आउटलेट के माध्यम से जगुआर लैंड रोवर इंडिया ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के लिए सेवारत है।
यह ब्लॉग खोजें
कारोबार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कारोबार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 29 जुलाई 2019
जगुआर लैंड रोवर के पहले बुटीक शोरूम का शुभारंभ
रांची। लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने देश के पहले बुटीक शोरूम का शुभारंभ बैंगलुरू में किया। बैंगलुरू के कनिंघम रोड पर अवस्थित अत्याधुनिक सुविधायुक्त इस शोरूम में जगुआर व लैंड रोवर दोनों रेंज का प्रर्दशन किया जाएगा। शोरूम का उद्घाटन जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रबंध निदेशक रोहित सूरी व मार्कलैंड के निदेशक नवीन फिलिप ने संयुक्त रूप से किया। इस संबंध में श्री सूरी ने बताया कि उक्त बुटीक शोरूम में जगुआर व लैंड रोवर के पोर्टफोलियो का डिस्प्ले किया गया है। यह शोरूम डिजिटल पर्सनाइलजेशन से सुसज्जित है। यहां नवीनतम एसेसरीज और ब्रांडेड सामग्री की प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जगुआर लैंड रोवर इंडिया का भारत में यह पहला बुटीक शोरूम है, यहां ग्राहकों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि देश के 24 प्रमुख शहरों के 26 आउटलेट के माध्यम से जगुआर लैंड रोवर इंडिया ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के लिए सेवारत है।
रविवार, 20 जनवरी 2019
अब स्क्रैप कारोबार की चिंताओं को दूर करें
और स्क्रैंबिड पर अपने थोक स्क्रैप को ऑनलाइन बेचें या खरीदें!
रांची। अब स्क्रैबिड के आने से स्क्रैप व्यापार इतना सुगम और आसान हो गया है, जितना पहले कभी नहीं था। भवन विद्यालय चंडीगढ़ के 12वीं कक्षा के होनहार छात्र प्रफुल्ल चैहान द्वारा स्थापित यह नया स्टार्टअप, स्क्रैबिड, सीएम स्टार्टअप योजना, हिमाचल प्रदेश के तहत पंजीकृत है। स्क्रैबिड एक अद्भुत बिडिंग सिस्टम के माध्यम से स्क्रैप प्रोड्यूसर्स, स्क्रैप डीलर्स और स्क्रैप रिसाइकलर्स द्वारा थोक में स्क्रैप खरीदने या बेचने का अनूठा बी2बी ऑनलाइन मंच है। यह प्लेटफॉर्म वेब और ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। यह प्रोजेक्ट जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉरमेंशन एंड टेक्नोलॉजी, सोलन के मार्गदर्शन में तैयार हुआ है।
पुराने और पारंपरिक, काफी समय लेने वाला, बिना किसी दक्षता के असंगठित और अव्यवस्थित तरीके से होने वाला स्क्रैप व्यापार अब एक नए तरीके से किया जा सकता है, जो समय और ऊर्जा को बचाता है, दक्षता बढ़ाता है, और जो अधिक लाभदायक और अत्यधिक किफायती है !
नए स्टार्टअप पर टिप्पणी करते हुए, प्रफुल्ल चैहान, संस्थापक, स्क्रैबिड ने कहा, “स्क्रैबिड में काम करते हुए हम दुनिया के सबसे अधिक असंगठित व्यापार को व्यवस्थित करने की दृष्टि से, अपने प्रमुख मूल्यों के तौर पर नवाचार, दक्षता और पर्यावरणवाद का विज़न रखते हैं। स्क्रैबिड विशेष रूप से प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों द्वारा जारी किए गए वैध लाइसेंस वाले सत्यापित और वास्तविक स्क्रैप डीलर प्रदान करने में सहायता करेगा। हमारा प्रयास स्क्रैप सामग्री के व्यापार को आसान, पारदर्शी और लाभदायक बनाना है। स्क्रैबिड लाइव तथा जीवंत है और यह विशुद्ध रूप से मांग और आपूर्ति की अवधारणा के आधार पर काम करता है। स्क्रैप सामग्री के लिए वास्तविक कीमतों के प्रावधान से विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारिक समुदाय के बीच विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। यह स्क्रैप की कीमतों को समान और स्थिर रखने में भी मदद करेगा।”
स्क्रैबिड के सेवा शुल्क बहुत किफायती हैं और एक वर्ष के लिए स्क्रैप डीलर्स और रिसाइक्लर इंडस्ट्रीज को मुफ्त सेवा प्रदान की जायेगी। सभी उपयोगकर्ताओं को केवल एक बार पंजीकरण शुल्क देना होगा और सेलर्स श्रेणी से सफल डील पर मामूली प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी।
स्क्रैप व्यापार के क्षेत्र में स्क्रैबिड एक नई अवधारणा है और यह सेवा बहुत जल्द शुरू की जा रही है। प्रारंभ में यह उत्तर भारतीय राज्यों में शुरू होगी और बाद में इसे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जायेगा। इसका बीटा संस्करण भी तैयार है और उपयोगकर्ता एक महीने के लिए मुफ्त परीक्षण के रूप में अपने स्मार्ट फोन या कंप्यूटर पर इस सॉफ्टवेयर को इसे परख सकते हैं। उपयोगकर्ता इसे ूूूण्ेबतंइपकण्बवउ पर लॉग इन कर सकते हैं या गूगल प्लेस्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...

