श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बना खास उत्सव
रांची। वैसे तो राजधानी रांची के अनेक स्थानों पर श्री कृष्ण जन्माष्ठमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित होने वाला श्री कृष्ण जन्माष्ठमी समारोह शहर के लोगों के लिए ख़ास उत्सव बन गया है।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ने सात साल पहले श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की थी। 24 अगस्त (शनिवार) 2019 को लगातार आठवीं बार यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मनमोहक भजन-कीर्तन एवं मटका फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले ही वर्ष से इस कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ने लगी। रांची के कृष्ण भक्त अब हर वर्ष इस कार्यक्रम का इंतज़ार करते हैं। इस कार्यक्रम में भीड़ उमड़ पड़ती है। पूरा वातावरण कृष्ण मय हो जाता है। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय है।
इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि अब कृष्ण भक्त आस-पास के क्षेत्रों से कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। लोग कृष्ण लीला एवं भजन कीर्तन में लीन हो जाते है। श्री कृष्ण भगवान् की जय के नारे गूंज उठते हैं।
महात्मा गाँधी मार्ग पर आने जाने वाले लोगों की परेशानियां को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चौक-चौबंद व्यवस्था रहती है।
इस आयोजन की सफलता में वैसे तो अनेक कृष्ण भक्तों की भूमिका रही है। लेकिन पूर्व सांसद अजय मारु, रांची के वर्तमान सांसद एवं भाजपा के लोकप्रिय नेता संजय सेठ, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह एवं अन्य कई लोगों की अहम् भूमिका रही है।
मटका फोड़ने वाली टीमों का उत्साह देखते ही बनता है। प्रत्येक टीम जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है।
रांची में जन्माष्ठमी का उत्सव मनाने का सिलसिला लम्बे अरसे से जारी है। लेकिन दही हांडी कार्यक्रम पहली बार अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित की गयी। इसके बाद अरगोड़ा में इस तरह के कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।
अपर बाजार के कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्ठमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
राजयसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने बताया कि दही हांडी कार्यक्रम निरंतर लोकप्रिय होता जा रहा है।
इस बार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य लोग शिरकत करेंगे और मटकी फोड़ने वाली टीमों को उत्साहित करने के साथ कार्यक्रम का लुप्त भी उठाएंगे।