रांची। सिंह मोड़, विकास नगर रोड नं 8 स्थित अमरनाथ अपार्टमेंट, बी ब्लॉक में गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर नव निर्मित फ्लैट में गृह प्रवेश पूजन के बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ। जिसमें शिव परिवार देवगण का पूजन, नमन, वंदन के साथ शिव महिमा पर कथा व चर्चा हुई। भजन कीर्तन भी हुआ। फिर गंगा दशहरा और गायत्री जयंती तथा गायत्री गुरु वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के तीसवें महा निर्वाण दिवस पर भी चर्चा और उनकी महिमा पर प्रकाश डालते हुए प्रज्ञा गीत गायन किया गया ।
इस अवसर पर
प्रसून सिंह , शालिनी सिंह, रमा शंकर सिंह, सुनीता सिंह, रंजीत कुमार सिंह, अनामिका सिंह, उर्मिला कुंवर, अमर सिंह राठौर,आरती चौहान, ओम कुमार, सृष्टि कुमारी, मुन्ना सिंह वैभवी,वैष्णवी, आर्या,आरोही, आदित्या सहित अन्य श्रद्धालुगण मौजूद थे।
हटिया महिला मंडल प्रतिनिधि शान्ति बहन की टीम , विकास नगर शान्ति ओझा दी की टीम
शीला देवी, ऊषा ओझा सबने मिलकर इस महा उत्सव को उत्साह उमंग से मनाया। गायत्री मंत्र के जय घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। प्रसून सिंह और जेएनपी ने महाप्रसाद भंडारा कराकर कार्यक्रम का समापन किया। यह जानकारी जयनारायण प्रसाद ने दी।
