यह ब्लॉग खोजें

चाइबासा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चाइबासा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 जून 2019

पश्चिमी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी करेंगे जनता से सीधा संवाद


* सुबह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक दूरभाष पर करेंगे वार्ता


चाईबासा :  जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार से दूरभाष संख्या 8789009295 पर शुक्रवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे के बीच बात करके अपनी समस्याओं से संबंधित बातचीत कर हल निकाल सकते हैं।  खाद्यान्न आपूर्ति, धान क्रय,जनवितरण प्रणाली आदि का निराकरण सीधे पदाधिकारी से दूरभाष पर कर सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि सरकार और आम जनता के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद की अनूठी पहल की है। जिसके तहत आम जनता अब बिना किसी बिचौलिए के सीधे प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ संवाद कर पाएगी। किसी भी तरह की समस्या हो तो लोग फोन पर उसका समाधान जान पाएंगे। चाईबासा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जनसंवाद के जरिए जनता की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि निर्धारित समय में दूरभाष पर संपर्क कर अपनी समस्याओं को बताएं, तभी समाधान करने में सक्षम होंगे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...