चाइबासा : अपने विभागीय कार्यों का बखूबी निष्पादन करते हुए पश्चिम सिंहभूम के पुलिस कप्तान इंद्रजीत माहथा सामाजिक गतिविधियों में भी सहभागिता निभाते हैं। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में भी उनकी सहभागिता की चहुंओर सराहना की जा रही है। पीड़ित मानवता की सेवा करने में उन्हें सुखद अनुभूति होती है। पुलिस अधीक्षक श्री माहथा ने अपने स्तर से अस्पताल के मरीजों के बीच फल वितरण किया। उनके इस पुनीत कार्य के लिए मरीज और उनके परिजन श्री माहथा के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं नागरिकों का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी ऐसे पुनीत कार्य में जुटे हों तो पुलिस महकमे में भी बेहतर संदेश जाता है। कहा जा सकता है कि पुलिस आपकी सेवा में सदा तत्पर है। श्री माहथा की बेहतरीन कार्यशैली से जनता का विश्वास पुलिस विभाग के प्रति बढ़ रहा है। जनहित के कार्यों को तवज्जो देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। श्री माहथा के अनुसार मनुष्य को नेकदिल इंसान की भूमिका में रहते हुए मानवता की सेवा में लगे रहना चाहिए। अपनी ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा के बलबूते मुश्किल राहें भी आसान हो जाती है।
यह ब्लॉग खोजें
पुलिस कप्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 17 अगस्त 2019
अनुकरणीय हैं एसपी इंद्रजीत माहथा के कार्य
चाइबासा : अपने विभागीय कार्यों का बखूबी निष्पादन करते हुए पश्चिम सिंहभूम के पुलिस कप्तान इंद्रजीत माहथा सामाजिक गतिविधियों में भी सहभागिता निभाते हैं। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में भी उनकी सहभागिता की चहुंओर सराहना की जा रही है। पीड़ित मानवता की सेवा करने में उन्हें सुखद अनुभूति होती है। पुलिस अधीक्षक श्री माहथा ने अपने स्तर से अस्पताल के मरीजों के बीच फल वितरण किया। उनके इस पुनीत कार्य के लिए मरीज और उनके परिजन श्री माहथा के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं नागरिकों का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी ऐसे पुनीत कार्य में जुटे हों तो पुलिस महकमे में भी बेहतर संदेश जाता है। कहा जा सकता है कि पुलिस आपकी सेवा में सदा तत्पर है। श्री माहथा की बेहतरीन कार्यशैली से जनता का विश्वास पुलिस विभाग के प्रति बढ़ रहा है। जनहित के कार्यों को तवज्जो देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। श्री माहथा के अनुसार मनुष्य को नेकदिल इंसान की भूमिका में रहते हुए मानवता की सेवा में लगे रहना चाहिए। अपनी ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा के बलबूते मुश्किल राहें भी आसान हो जाती है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
* संस्था ने की अपील, रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें चक्रधरपुर : शहर की ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन के तत्वावधान...
-
जिंदगी जिंदादिली का नाम है। इस वाक्य को आत्मसात कर कुछ लोग जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक ज...
-
रांची। पाक रमजान के मौके पे आज रांची ईदगाह में जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने ईद का मुबारकबाद दिया। उन्होने कहा कि ई...