रांची। लोकप्रिय श्रमिक नेता और गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर मोख्तार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान विकास की गति काफी तेज हुई है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के बलबूते राज्य में सुशासन स्थापित करने में मुख्यमंत्री सफल रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि विगत 5 वर्षों के रघुवर सरकार के कार्यकाल और उसके पूर्व राज्य गठन के पश्चात 14 वर्षों के कार्यकाल का आकलन करें तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि अब तक के मुख्यमंत्रियों में रघुवर दास सफलतम मुख्यमंत्री रहे हैं। सही मायने में सबका साथ और सबका विकास का नारा सच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता को मिल रहा है। रघुवर सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्त्तव्यपरायणता और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए हर झारखंडवासियों का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि एक बार फिर अपना समर्थन मुख्यमंत्री रघुवर दास को दें। उन्होंने कहा कि विकास के जितने कार्य मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में हुए, उतना राज्य गठन के बाद कभी नहीं हुआ। श्री सिंह ने कहा कि अपने काम के बलबूते अबकी बार फिर झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बनना तय माना जा रहा है।
यह ब्लॉग खोजें
मोख्तार सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019
विकास का नया कीर्तिमान बना रही रघुवर सरकार : मोख्तार सिंह
रांची। लोकप्रिय श्रमिक नेता और गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर मोख्तार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान विकास की गति काफी तेज हुई है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के बलबूते राज्य में सुशासन स्थापित करने में मुख्यमंत्री सफल रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि विगत 5 वर्षों के रघुवर सरकार के कार्यकाल और उसके पूर्व राज्य गठन के पश्चात 14 वर्षों के कार्यकाल का आकलन करें तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि अब तक के मुख्यमंत्रियों में रघुवर दास सफलतम मुख्यमंत्री रहे हैं। सही मायने में सबका साथ और सबका विकास का नारा सच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता को मिल रहा है। रघुवर सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्त्तव्यपरायणता और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए हर झारखंडवासियों का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि एक बार फिर अपना समर्थन मुख्यमंत्री रघुवर दास को दें। उन्होंने कहा कि विकास के जितने कार्य मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में हुए, उतना राज्य गठन के बाद कभी नहीं हुआ। श्री सिंह ने कहा कि अपने काम के बलबूते अबकी बार फिर झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बनना तय माना जा रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-

* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...