यह ब्लॉग खोजें
. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 20 जनवरी 2019
सोमवार, 23 जुलाई 2018
गंगा के पानी में सुधार के संकेत
| नदी जल गुणवत्ता निगरानी का आंकलन |
| इलाहाबाद। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गंगोत्री से लेकर बंगाल की खाड़ी तक गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता की निगरानी के दौरान पाया गया कि 2016 की तुलना में 2017 में नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इसमें ऑक्सीजन की मात्रा अधिसूचित जल गुणवत्ता मानक की सीमा में पाई गई है। यह इस बात का संकेत है कि सभी मौसम में नदी पारिस्थितिकी संतोषजक स्तर पर है। हालांकि हरिद्वार से कन्नौज के बीच तथा कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और पश्चिम बंगाल में नदी के कुछ हिस्से में जैविक ऑक्सीजन आवश्यकता से कम पाया गया है। गंगा नदी में जल गुणवत्ता निगरानी का काम 2017 में शुरू किया गया था। इससे यह संकेत मिले हैं कि 2016 की तुलना में नदी के पानी की गुणवत्ता बेहतर हुई है। पानी में घुलनशील ऑक्सीजन का स्तर 33 स्थानों में बेहतर हुआ है। वहीं दूसरी ओर 26 स्थानों में जैविक ऑक्सीजन की कमी में सुधार हुआ है। 30 स्थानों में नदी के पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की संख्या भी घटी है।गंगा की सफाई पर वित्त वर्ष 2014-15 से लेकर 30 जून, 2018 तक कुल 3867.48 करोड़ रुपये खर्च किए गए। नदी की सफाई और संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के जरिए राज्य सरकारों को गंगा की सफाई के लिए वित्तीय मदद दी जा रही है। एनएमसीजी ने गंगा बेसिन वाले क्षेत्रों में सीवेज के निस्तारण के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी 105 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। नदी सफाई और गंगा संरक्षण के लिए इस परियोजना के तहत 17484.97 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इन परियोजनाओं में से 26 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इनके जरिए रोजाना 421 मिलियन लीटर सीवेज का शोधन किया जाता है। इसके साथ ही करीब 2050 किलोमीटर नई सीवर लाइनें बिछाई गई है। परियोजना का बाकी काम विभिन्न चरणों में है। निम्नलिखित स्थानों में गंगा नदी के पानी में सुधार :
|
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...

