इचाक। थाना क्षेत्र के बोंगा अवैध पत्थर खदान
से सदर एसडीओ आदित्य रंजन ने सुबह
छापामारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है जानकारी के अनुसार
गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीओ ने छापेमारी कर दर्जनों जिलेटिन अमोनियम
नाइट्रेट दो ट्रैक्टर व दो जनरेटर जब्त किया है ।जब्त समान थाना को सौंपा गया है समाचार लिखे जाने तक
मामले की छानबीन की जा रही है वहीं थाना प्रभारी अकील अहमद से पूछे जाने पर
उन्होंने बताया कि अभी जिलेटिन व डेटोनेटर की गिनती नहीं हो पाई है गिनती होते ही
अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018
ओवरलोड ट्रकों से क्षतिग्रस्त हो रही है शहीद की प्रतिमा
ओवरलोडिंग के आरोप में एनटीपीसी की 60 ट्रकें जब्त
हजारीबाग। सदर एसडीओ आदित्य रंजन ने एनडीपीसी के 60 ट्रकों को पकड़ा। उन ट्रकों पर क्षमता से अधिक कोयला लदा हुआ था उनके नेतृत्व में गई टीम ने बानादाग कोलियरी से लेकर साइडिंग तक व्यापर अभियान चलाया। टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद रंजन झा के अलावा पुलिस बल के कई जवान शामिल थे। अभी ट्रकों की ओवरलोडिंग की जांच की जा रही है।
हजारीबाग में मंत्री जयंत सिन्हा का तूफानी दौरा
सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
सड़क निर्माण की दी जानकारी
मनीष कुमार
हजारीबाग। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री व हज़ारीबाग सांसद जयंत सिन्हा बिना
किसी को सूचना दिए हज़ारीबाग सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिये पहुंचे जहां
उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं व डॉक्टरों की जागरूकता की जांच
की।
श्री सिन्हा जी को हाल ही में कई स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें और अस्पताल के
कर्मचारियों द्वारा कर्तव्य पालन में लापरवाही की सूचना प्राप्त हुई थी जिसकी पड़ताल
हेतु वह सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में एडमिट मरीज़ों से उनका हाल जाना
व उन्हें मुहैया कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्हें अस्पताल में आक्सीजन का खाली सिलिंडर लगाने से एक महिला मरीज़ की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई
थी जिसका कारण जानने भी वह यहां पहुंचे। इस मामले की जानकारी लेते हुए उन्होंने
पता लगाया कि कहीं इसमें अस्पताल की किसी प्रकार की चूक तो नहीं। उन्होंने एसएचओ
को शीघ्र पोस्टमार्टम करवाकर उसकी रिपोर्ट लेने को कहा व परिवार को मुआवजा दिलवाने
का आश्वासन दिया।
श्री सिन्हा ने अस्पताल में उपस्थित मरीज़ों व लोगों को अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं
से भी अवगत कराया और साथ ही डॉक्टरों को उचित दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एसडीओ को
खराब लिफ्ट को शीघ्र सही करवाकर पुनः आरम्भ करवाने का आदेश दिया। उनका कहना है कि
अस्पताल द्वारा हज़ारीबाग वासियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में किसी भी
प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री श्री सिन्हा क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उप्लब्ध करवाने हेतु दिन-रात
कार्यरत रहते हैं। उनका लक्ष्य क्षेत्र को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाकर 'हैप्पी हज़ारीबाग' का निर्माण करना है।
माननीय
केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री व हज़ारीबाग सांसद सिन्हा जी अपने
लंबे-चौड़े काफिले के साथ एनएच 33 के पास बन रहे बाईपास का निरीक्षण करने पहुंचे
जहां उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।
श्री सिन्हा ने बताया कि एनएच 33 से बाईपास की दूरी 10 किमी है जिसमें 8 किमी
सड़क का निर्माण हो चुका है। बाकी बची 1-2 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी कुछ हफ्तों
में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के पूरा हो जाने पर हम
बाईपास का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही ट्रक और बसें शहर में न आकर बाईपास से
जाया करेंगी जिससे ट्रैफिक की समस्या दूर होगी व क्षेत्रवासियों के लिये यातायात
सुरक्षित व सुगम होगा।
एनएचएआई
के अधिकारियों ने श्री सिन्हा को बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही
बारिश बाईपास के शीघ्र निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रही है। परंतु वह इस निर्माण
कार्य को बहुत जल्द पूरा कर लेंगे। जयंत सिन्हा ने अधिकारियों को
निर्माण कार्य शीघ्र समाप्त करने के दिशा-निर्देश दिए।
जुलाई
माह के अंत में कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें झारखण्ड के माननीय
मुख्यमंत्री रघुबर दास जी शामिल होंगे। इस बैठक के उपरांत माननीय रघुबर
दास एवं जयंत सिन्हा जी अपने कर कमलों से इस बाईपास का उद्घाटन कर इसे
हज़ारीबाग की जनता को समर्पित करेंगे।
मंत्री श्री सिन्हा की क्षेत्र के विकास के प्रति निष्ठा व एकाग्रता प्रशंसनीय है।
क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उनके प्रयास हर क्षेत्र में
सफल होते दिखाए देते हैं। उनके कुशल नेतृत्व में हज़ारीबाग उन्नति व प्रगति के पथ
पर अग्रसर है और यहां विकास धरातल पर उतरा है।
आक्सीजन का खाली सिलिंडर लगाकर मरीज को मार डाला
हजारीबाग सदर असपताल का कारनामा
मनीष कुमार
हजारीबाग। शहर के सदर ्अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम यह है कि मरीजों को आक्सीजन का खाली सिलिंजर लगा दिया जा रहा है जिससे उसकी मौत हो जा रही है। अभी मड़ई खुर्द की गर्भवती महिला मैमून निशा प्रसव के लिए अस्पताल में आई थी। उसका आपरेशन किया गया। इसके बाद उसे आक्सीजन का सिलिंडर लगा दिया गया। डाक्टरों ने यह जांच कर लेने की जरूरत नहीं समझी कि उसमें आक्सीजन है भी या नहीं। सिलिंडर खाली था। नतीजतन आक्सीजन की कमी से मैमून निशा की मौत हो गई। सिलिंडर लगाए जाने के बाद उसके परिजनों को सिलिंडर खाली होने का संदेह हुआ था। उन्होंने चिकित्सकों से इसकी शिकायत की थी। लेकिन कोई भी चिकित्सक देखने नहीं आया। जब हालत बिगड़ने लगी तो उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन उछ ही देर में वह तड़प-तड़प कर मर गई। सुनिए उसके परिजनों की चीत्कार....
मनीष कुमार
हजारीबाग। शहर के सदर ्अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम यह है कि मरीजों को आक्सीजन का खाली सिलिंजर लगा दिया जा रहा है जिससे उसकी मौत हो जा रही है। अभी मड़ई खुर्द की गर्भवती महिला मैमून निशा प्रसव के लिए अस्पताल में आई थी। उसका आपरेशन किया गया। इसके बाद उसे आक्सीजन का सिलिंडर लगा दिया गया। डाक्टरों ने यह जांच कर लेने की जरूरत नहीं समझी कि उसमें आक्सीजन है भी या नहीं। सिलिंडर खाली था। नतीजतन आक्सीजन की कमी से मैमून निशा की मौत हो गई। सिलिंडर लगाए जाने के बाद उसके परिजनों को सिलिंडर खाली होने का संदेह हुआ था। उन्होंने चिकित्सकों से इसकी शिकायत की थी। लेकिन कोई भी चिकित्सक देखने नहीं आया। जब हालत बिगड़ने लगी तो उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन उछ ही देर में वह तड़प-तड़प कर मर गई। सुनिए उसके परिजनों की चीत्कार....
सीसीएल अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय एपेक्स् कॉरपोरेट कार्यक्रम का आयोजन
रांची। सीसीएल दकी ओर से 6 जुलाई को होटवार, रांची स्थित स्पोआर्टस कॉम्प)लेक्सण
में सीसीएल के महाप्रबंधकों के लिए तीन दिवसीय 06 से 08
जुलाई, 2018 तक
एपेक्स कॉरपोरेट कार्यक्रम का आयोजन शुरू
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) के वरिष्ठ आचार्य श्री श्री बलविंदर चंदोक एवं श्री श्री रोहित सिक्का् द्वारा निदेशकगण के
साथ-साथ महाप्रबंधक सहित अन्यआ वरिष्ठव अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया
जायेगा। उनके द्वारा ध्यान केंद्रित करने विभिन्न
बिन्दुहओं पर चर्चा कर रहें हैं ताकि अधिकारीगण अपने नेतृत्वज क्षमता को
सकारात्माक दिशा में बदलते हुए कंपनी चुनौतियों को पार करते हुए आने वाले दिनों
में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।
सीएमडी सीसीएल श्री गोपाल सिंह ने अपने स्वागत
भाषण में श्री श्री बलविंदर चंदोक और श्री श्री रोहित सिक्का की प्रशंसा करते हुए
कहा कि इन्हों ने ने अपनी उच्चव पदस्थो नौकरियां छोड़ कर मानवता और समाज की सेवा
हेतु आर्ट ऑफ लिविंग में शामिल हुए। श्री सिंह ने बताया कि श्री चंदोक पेशे से एक
इंजीनियर हैं और एयर इंडिया के लिए हॉकी भी खेल चुंके हैं और श्री सिक्का ने भी
शीर्ष पदों पर विभिन्न एमएनसी में अपनी सेवा दी है। उन्होंंने कहा कि इतिहास में
बलिदान के अनेकों उदाहरण हो सकते हैं लेकिन आर्ट ऑफ लिविंग की शीर्ष टीम के इन दो
सदस्य वर्तमान के परिपेक्ष्य में पूरी
दुनिया में मानवता के लिए सर्वोच्च बलिदान का शानदार उदाहरण प्रस्तुमत कर रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम
से निश्च।य ही प्रतिभागियों के नेतृत्व कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, प्रबंधन कौशल इत्यादि में वृद्धि होगी और प्रत्येक प्रतिभागी
व्यक्तिगत एवं पेशेवर रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंिने कहा कि यह कार्यक्रम
महाप्रबंधकों के लिए है जो कंपनी के महत्व पूर्ण निर्णय लेने के साथ साथ कंपनी के
प्रदर्शन में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं एवं कंपनी को शिखर तक पहुंचाने में
अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहें हैं।
अवसर विशेष पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री
आर.एस. महापात्र, निदेशक
(तकनीकी/संचालन) श्री ए.के. मिश्रा,
निदेशक (योजना/परियोजना) श्री वी.के. श्रीवास्तमव, मुख्ये सतर्कता पदाधिकारी श्री ए.के.
श्रीवास्व त सहित मुख्यािलय से विभिन्ने विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्य क्ष एवं अन्य् अधिकारीगण
उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
रांची। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास ...
-
डायरी के पन्ने दिनांक : 12.10.1998 .................................................. वह लावारिश लाश पड़ी थी उधर मुह खोले, टांग पसारे,...




