रांची। गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर व एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय श्रमिक नेता मोख्तार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कई उल्लेखनीय कार्य करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे हैं। सही मायने में श्री मोदी राष्ट्रपिता बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर भारत सशक्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास से लबरेज श्री मोदी सर्व-धर्म, सम-भाव को आदर्श मानते हुए इंसानियत को अपना सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। भारत को विश्व स्तर पर सशक्त और समृद्ध देश बनाने के लिए सतत प्रयासरत श्री मोदी का जज्बा और जुनून काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के चहेते राजनेताओं में श्री मोदी का नाम अग्रिम पंक्ति में शुमार है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में विकास की गति तेज हुई है। जनहित में उन्होंने कई ऐसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है, जो मील का पत्थर साबित हो रही है। श्री सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम कार्यकाल की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020
देश के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ रहा स्वर्णिम अध्याय:मोख्तार सिंह
रांची। गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर व एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय श्रमिक नेता मोख्तार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कई उल्लेखनीय कार्य करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे हैं। सही मायने में श्री मोदी राष्ट्रपिता बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर भारत सशक्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास से लबरेज श्री मोदी सर्व-धर्म, सम-भाव को आदर्श मानते हुए इंसानियत को अपना सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। भारत को विश्व स्तर पर सशक्त और समृद्ध देश बनाने के लिए सतत प्रयासरत श्री मोदी का जज्बा और जुनून काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के चहेते राजनेताओं में श्री मोदी का नाम अग्रिम पंक्ति में शुमार है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में विकास की गति तेज हुई है। जनहित में उन्होंने कई ऐसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है, जो मील का पत्थर साबित हो रही है। श्री सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम कार्यकाल की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी।
रविवार, 23 फ़रवरी 2020
शिव शिष्यों ने की भगवान शिव की पूजा अर्चना
* शिव संकीर्तन अष्टयाम संपन्न
रांची। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवशिष्यों द्वारा एच ई सी परिसर स्थित शाखा मैदान, धुर्वा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम संपन्न हुआ। हर भोला,हर शिव के नाम की धूनी के साथ मंत्रोच्चार से माहौल सुवासित हो उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि शिव की आराधना से मनुष्य सुखद अनुभूति प्राप्त करता है। शिव की महिमा अपरम्पार है। इस अवसर पर शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें सैम्फोर्ड अस्पताल, कोकर के चिकित्सकों द्वारा आये हुए लोगों को निःशुल्क चिकित्सा एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने महती भूमिका निभाई। श्री आनन्द ने सैम्फोर्ड के निदेशक भानुप्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन में इनका योगदान सराहनीय है। इस आयोजन में वरेण्य गुरुभ्राता साहब हरीन्द्रानंद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्ष बरखा सिन्हा व शिवशिष्य परिवार के अध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मंडल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उपरान्त खिचड़ी का प्रसाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। शाखा मैदान शिवमय और मेले में तब्दील था। स्थानीय शिव
शिष्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबन्ध किया गया था।
रोटरी क्लब आफ रांची नार्थ कि नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित
* दिल की समस्याएं दुनिया में आकस्मिक मौत का प्रमुख कारण : डॉ. मिलन बोर्ड
रांची। रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा दुनिया भर में आम लोगों के बीच दिल के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे "प्रोजेक्ट पाॅजिटिव हेल्थ" अभियान के तहत रोटरी क्लब आॅफ रांची नाॅर्थ के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और शरीर के वजन आदि की जांच की गई। मौके पर आम जनता को दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, दिल का दौरा, दिल का सही तरीके से काम नहीं करना आदि से संबंधित जानकारियां दी गई। दिल को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में आए लोगों को चिकित्सकों द्वारा उचित जानकारी व परामर्श दिया गया। उक्त अभियान के तहत लोगों को चीनी, नमक एवं तेल का इस्तेमाल संतुलित व कम करने तथा रोजाना नियमित रूप से आधे घंटे व्यायाम करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर डॉ मिलन बोर्डे ने बताया कि दिल की समस्याएं दुनिया में आकस्मिक मौत का प्रमुख कारण है। दिल की बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर उन्होंने विशेष बल दिया।
इस नि:शुल्क कैम्प मे क्लब के अध्यक्ष जयदीप के अलावा डॉ.जेपी श्रीवास्तव, डॉ.मिलन बोर्डे, हेजल डेविस, जुनेद सहित अन्य उपस्थित थे।
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020
जेसीआई उड़ान का किड्स किड्स कार्निवाल 22 मार्च को
* फैंटेसी लैंड में बच्चे मचाएंगे धमाल
रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को किड्स कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। राजधानी के डंगराटोली-कांटाटोली रोड पर अवस्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले फैंटेसी लैंड में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि किड्स कार्निवाल सुबह 11 बजे से लेकर रात के आठ बजे तक चलेगा। इस दिन प्रत्येक बच्चों के प्रवेश टिकेट के साथ एक वाउचर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रतियोगिता के रूप में मुखौटा ,कार्ड बनाना ,कहानी सुनाना ,स्वस्थ बच्चों का शो ,बच्चों के साथ मां का रैंप वॉक ,पॉपकॉर्न व हवा मिठाई की सजीव दृश्य का भी आयोजन होगा। इस मौके पर कैंडी ,लॉली ,मनपसंद केक व किताबों आदि की भी खरीदारी बच्चे कर सकेंगे।स्टूडियो पार्लर ,टैटू ,नेलआट ,फ़ेस पेंटिंग का भी मजा बच्चे ले सकेंगे।
सवारी में कैंप पोलिंग ,उड़ने वाला घोड़ा ,जेम्स बॉण्ड कार,सि्पन द वहील,
गेम्स में रिंग टॉस ,कार रेसिंग ,स्प्रेड बॉल ,टॉस द कैन ,ट्रेड जोकर ,मिस्ट्री बॉक्स ,ट्रेज़र आईलैंड ,मिस्ट्री गेट ,मिनी थियेटर आदि को बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी उनका लुत्फ़ उठा पाएंगे।
कार्यक्रम की समन्वयक प्रीति केडिया ,निधी बियानी ,रिंकी मोदी व रेखा नारसरिया है। इस अवसर पर
शेरवुड स्कूल की प्रधानाचार्या रचना मिनोचा ,लिटिल एंजल स्कूल की प्रधानाचार्या संध्या बागला ,शेम रोक चैम्प स्कूल की प्रधानाचार्या अमृता सिह ,फलोरेंटस स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता शर्मा और नन्हे कदम की बिभा सिंह मौजूद थी।
लिटिल एंजल ,वेल्थ क्रिएटरऔर ट्रेंडज इवेन्टस व
एंटरटेनमेंट ने किड्स कार्निवल को स्पॉन्सर किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केसरी ने दी।
होटल रेडिसन ब्लू में देशी-विदेशी फूड फेस्टिवल का शुभारंभ
* स्वदेशी पकवानों सहित परोसे जाएंगे विभिन्न देशों के लजीज़ व्यंजन
रांची। राजधानी स्थित ख्यातिप्राप्त होटल रेडिसन ब्लू के द ग्रेट कबाब फैक्ट्री रेस्टुरेंट में देशी-विदेशी फूड फेस्टिवल का आज शुभारंभ किया गया। एक मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट वेस्टर्न और इंडियन व्यंजन का समावेश किया गया है। वेज और ननवेज की वैराइटी में बिरयानी, चिकन, मटन, मछली आदि सहित अन्य देश-विदेश के पारंपरिक और प्रचलित व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को छह प्रकार के वेज और छह ननवेज परोसे जाएंगे। यह जानकारी होटल के फूड एंड वेबरेज मैनेजर ओसिएन कुजूर और एक्जीक्यूटिव शेफ रामचंद्र उरांव ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सात देशों के लजीज व्यंजन को भारतीय व्यंजनों के साथ मिक्स कर ग्राहकों को दिया जायेगा। इसमें कई व्यंजनों का स्वाद तीखा रहेगा, जो भारतीय व्यंजनों में पाया जाता है। फेस्टिवल में नन वेज आइटम में गलौती कबाब, लेमन लीफ तंदूरी चूजा, पोस्तो चिल्ली फिश फ्राई, रोजमेरी लंब चाप, आॅरेंज जिंजर चिकन टिक्का, दम गोस्त बिरयानी आदि उपलब्ध होंगे। वहीं, वेज आइटम में पाइनेपल एंड चिल्ली पनीर टिक्का, टर्की वेज कोफता कबाब, सब्ज बिरयानी, आॅलिव पनीर मशाला, नेपाली चिकन तरकारी समेत अन्य व्यंजनों को शामिल किया गया है। श्री कुजूर ने बताया कि ग्राहक इन व्यंजनों का लुफ्त शाम 7:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक ले सकते हैं। एक व्यक्ति के लिए 1149 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) चार्ज रखा गया है। इसके अलावा छह वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 699 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) और छह वर्ष से नीचे के बच्चों का कोई चार्ज नही लगेगा। मौके पर महाप्रबंधक शांतनु गुहा, शेफ सौरभ बोस, सेल्स मैनेजर देवेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून: विस अध्यक्ष
रांंची। *झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन* का एक दिवसीय कार्यशाला 22 फरवरी 2020 शनिवार को झारखंड विधानसभा सभागार रांची में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में झारखंड जर्नलिस्ट एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह पत्रकारों के लिए बहुत जरूरी कार्यशाला है जिसमें पत्रकार सूचना के अधिकार के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और अपने जीवन में इसका उपयोग करेंगे।
संगठन के संस्थापक शहनवाज हसन ने कहा कि यह संस्था अपने स्थापना काल से लगातार आंचलिक पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।शाहनवाज़ हसन ने बताया कि संस्था आंचलिक पत्रकारों की समस्या के समाधान के लिये 24x7 कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखण्ड ही नहीं देश भर में पत्रकारों की सुरक्षा एक गंभीर विषय है उन्होंने कहा कि जब तक चौथा स्तंभ मज़बूत नहीं होता है तब तक प्रजातंत्र को हम मज़बूत प्रदान नहीं कर सकते।विधानसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की हिमायत करते हुये छतीसगढ़ के तर्ज़ पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की हिमायत की।वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्र ने कहा कि झारखण्ड के सभी जिलों के आंचलिक पत्रकार यहां उपस्थित हुए हैं जो यह दर्शाती है कि झटखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन सशक्त हुआ है और वह पूरी ईमानदारी से पत्रकार हितों की रक्षा के लिये कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बहुत ही जरूरी है पिछली सरकार में इस विषय पर चर्चा हुई थी लेकिन यह सरकार इसे लागू करेगी इसका पूर्ण विश्वास है।अधिवक्ता सह सूचना का अधिकार कार्यकर्ता सुनील महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सूचना का अधिकार 2005 से प्रारंभ हुआ है और लोगों को इसकी जानकारी लेनी चाहिए पत्रकारों का इसमें विशेष योगदान है वह सूचना के अधिकार अधिनियम का उपयोग कर सही और प्रत्यक्ष समाचार समाज को दे सकते हैं और पत्रकारों की पहचान सही समाचार देने में ही होती है। सूचना अधिकार अधिनियम से कई एक फर्जी शिक्षकों का धर पकड़ हुआ जबकि कई घोटालों का उजागर अभी तक हो चुका है इसीलिए यह एक ऐसा नियम है जो जनता के लिए एक हथियार के रूप में सामने आ रहा है लेकिन इसमें डरते हैं जिसका दुष्परिणाम भी समाज में देखने को मिलता है।पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि झारखंड में जितने भी घोटाले का उजागर हुआ है उसमें इस कानून का बहुत बड़ा योगदान है 11 अफसर 44 गाड़ियां का उपयोग करते थे जबकि कई एक जगह कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया था जहां बिजली थी इन्हीं अर्थात सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा था इसे रोकने की भरपूर चेष्टा की जा रही है एक सुझाव यह भी आया कि झारखंड में सभी सूचनाओं को अपडेट नहीं किया गया है जिससे जनता भ्रमित रहते हैं और उन्हें पता नहीं चलता कि अभी क्या कानून चल रहा है और उन्हें क्या करना चाहिए बहुत सारे ऐसे मामले हैं जो व्यक्तिगत रूप से लटक रहे हैं अर्थात 95% ऐसे आवेदन आते हैं जिसका कहीं ना कहीं व्यक्तिगत सरोकार होता है आरटीआई का उपयोग समाज कल्याण के लिए होना चाहिए आरटीआई कागज सही उपयोग करना है तो प्रलोभन से दूर रहना जरूरी है जब कहीं गड़बड़ होता है अधिकारियों से प्रलोभन देकर आरटीआई मांग करने वाले व्यक्ति को चुप कराना चाहते हैं जिससे सजग रहने की जरूरत है।
झारखण्ड के प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका के बाद यदि कोई कर्तव्यशील है तो वह है मीडिया है निश्चित तौर पर मीडिया कई कठिनाईयो को झेलते हुए समाज को एक सही रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है और इसके लिये सूचना का अधिकार एक सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर पत्रकारों से सहयोगात्मक रवैये के लिये झारखण्ड विधानसभा के जनसंपर्क अधिकारी ग़ुलाम मोहम्मद सरफराज, पुलिस मुख्यालय ग्रुप के सहायक अवर निरीक्षक निशिकांत पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता हामिद रज़ा खान को सम्मान पत्र और ट्रॉफी देकर विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
कार्यशाला में रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, धनबाद , पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, हजारीबाग , लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों के पत्रकार शामिल हुये।कार्यक्रम का संचालन निशा रानी गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन कृपा सिंधु तिवारी बच्चन ने किया।
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020
लिवप्योर का स्मार्ट एयर कंडीशनर व एयर कूलर लांच
रांची। लिवप्योर ने भारत के पहले स्मार्ट एयर कंडीशनर्स और एयर कूलर्स लॉन्च किये हैं। एयर कंडीशनर और एयर कूलर हेका टेक्नोलॉजी से पावर्ड हैं। अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए इस ब्रांड ने राजधानी में डीलर मीट का आयोजन किया। इसके पूर्व आयोजित प्रेसवार्ता में लिवप्योर के नेशनल सेल्स हेड अरुण जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लिवप्योर स्मार्ट कूलर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर 4500 सीएमएच की सर्वश्रेष्ठ श्रेणी वाली एयर डिलिवरी और 11 मीटर का एयर शो देता है , ताकि तीव्रतम कूलिंग हो और बड़े क्षेत्रों को कवर किया जा सके । यह कमरे के तापमान और आर्द्रता पर लगातार नजर रखता है और जरूरत होने पर ही सर्कुलेशन पंप को एक्टिवेट करता है । यह 20 प्रतिशत तक पानी बचाता है । लिवप्योर स्मार्ट कूलर इन वैरियेन्ट्स में आता है - बीजियो सीरीज , ब्रियो सीरीज , सेन्सी कूल और चिल सीरीज और इसका मूल्य 12 , 990 रू . से शुरू होता है । हेका से शक्ति प्राप्त करने वाला लिवप्योर स्मार्ट एसी वाई - फाई के साथ काम करता है , ताकि यूजर पैटर्न को समझ सके और बाहर के मौसम पर हर घंटे रियल टाइम इनपुट लेता है। यह बिजली के बिल में 40 प्रतिशत तक की बचत करता है । लिवप्योर स्मार्ट एसी का एक अन्य बेहतरीन फीचर है। जियो फेन्स आधारित ऑटोमैशन , ताकि यूजर घर पहुंचने से पहले एसी को ऑटोमैटिक तरीके से स्विच ऑन कर सके ( पूर्व निर्धारित दूरी से ) और दूर होने पर एसी को स्विच ऑफ कर सके । इसमें हेका की आई - डायग्नोसिस क्षमता है , जो गलती या सर्विस की जरूरत का पता लगा लेती है और सर्विस टीम को ऑटोमैटिक तरीके से अलर्ट कर देती है। इसकी शुरूआत 34 , 990 रू . में 1 . 5 टन 3 स्टार स्मार्ट विंडो एसी , 59 , 990 रू . में 1 . 5 टन 31 होती है । स्टार स्मार्ट इनवर्टर स्प्लिट एसी और 69 , 990 रू . में 1 . 5 टन 5 स्टार स्मार्ट इनवर्टर स्प्लिट एसी उपलब्ध है। इन उत्पादों के लॉन्च पर लिवप्योर के नॅशनल सेल्स हेड अरुण जायसवाल ने कहा कि स्मार्ट एयर कूलर्स और स्मार्ट एयर कंडीशनर्स में हमारे प्रवेश का कारण यह है कि वर्तमान में बाजार में जो बिक रहा है , वह उपभोक्ताओं को कुछ भी अर्थपूर्ण पेशकश नहीं कर रहा है और हम अपनी अनूठी अग्रोच से इसमें बदलाव लाने की उम्मीद करते है। यह कदम संपूर्ण स्मार्ट होम समाधानों की पेशकश की कंपनी की आकांक्षा के अनुसार है। लिवप्योर लगातार विकास कर रहा है और वर्तमान में इसके पास 400 सर्विस सेंटर , 800 सेवा कर्मचारी और 500 से अधिक वितरक हैं । लिवप्योर की 14000 से अधिक आउटलेट्स 22 राज्यों में फैले हुए हैं । लिवप्योर प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2012 में भारत में हुई थी और एक छोटी सी अवधि में लिवप्योर जल शुद्धिकरण उद्योग की मजबूत कंपनी के रूप में उभरा। लिवप्योर ने भारत का पहला इंटेलिजेंट टच टेक्नोलॉजी एवं स्मार्ट आरओ आधारित वाटर प्यूरिफायर लॉन्च कर इस उद्योग का परिदृश्य ही बदल दिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...







