चाईबासा। राज्य के पांचवें प्रमंडल कोल्हान में नये आयुक्त के रूप में वीरेंद्र भूषण को नियुक्त किया गया है श्री भूषण इससे पूर्व जेल आई जी थे तथा उन्हें कोल्हान के 22वें आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है विदित हो कि तत्कालीन आयुक्त विजय कुमार सिंह 30 अगस्त को सेवा निवृत्त हो गये जिसके पश्चात कोल्हान के आयुक्त का पद रिक्त था
यह ब्लॉग खोजें
आयुक्त लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आयुक्त लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019
वीरेंद्र भूषण बने कोल्हान के आयुक्त
चाईबासा। राज्य के पांचवें प्रमंडल कोल्हान में नये आयुक्त के रूप में वीरेंद्र भूषण को नियुक्त किया गया है श्री भूषण इससे पूर्व जेल आई जी थे तथा उन्हें कोल्हान के 22वें आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है विदित हो कि तत्कालीन आयुक्त विजय कुमार सिंह 30 अगस्त को सेवा निवृत्त हो गये जिसके पश्चात कोल्हान के आयुक्त का पद रिक्त था
शनिवार, 13 जुलाई 2019
आयुक्त ने तेज की वृक्षारोपण की गति
विनय मिश्रा
चाईबासा। राज्य के पांचवें प्रमंडल कोल्हान के आयुक्त विजय कुमार सिंह के द्वारा वृक्ष लगाये जाने की मुहिम को इन्होंने जो गति दी है वो पूरे प्रदेश वासियो के लिए प्रेरणा का स्रोत है इनके कारगर कदम का ही नतीजा है कि ऐतिहासिक रूप से वृक्षारोपण अभियान तेजी से सम्पन्न हो रहा है
मुख्यमंत्री के द्वारा 7 जुलाई को जुमार नदी राँची से जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसका व्यपाक प्रभाव पूरे प्रदेश में तेजी से फैला रहा है। कोल्हान आयुक्त ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत जिलों में वन विभाग के द्वारा नदियों के किनारे भारी संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जो जल संरक्षण हेतु बहुत उचित पहल है। इसके अलावा श्री सिंह ने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग को शहरों के साथ-साथ गांव के लिए भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया जाए। "खेत का जल खेत में और गांव का जल गांव में" रहे इसके व्यापक प्रचार प्रसार सरकारी माध्यम से, एन०जी०ओ० के माध्यम से तथा मीडिया के द्वारा लगातार किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप लोगों में जागरूकता फैल रही है। इस जागरूकता को और भी लोगों तक फैलाना बेहद आवश्यक है तब जाकर यह अभियान सफल हो पाएगा।
आयुक्त कोल्हान प्रमंडल विजय कुमार सिंह के द्वारा संकल्प लिया गया था कि कोल्हान अंतर्गत तीनों जिलों में कुल ढाई लाख पौधारोपण किया जाएगा । जिसके तहत अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 52000 पौधारोपण कर लिया जा चुका है। आयुक्त ने बतलाया कि पौधारोपण हेतु फलदार वृक्ष और औषधीय वृक्ष को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक संख्या में फलदार वृक्ष लगाये जा रहे हैं जिसके फल का प्रयोग भविष्य में बच्चों के खाने में किया जा सके। कोल्हान अंतर्गत सरकारी, गैर - सरकारी तथा जनमानस के सहयोग से ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके तहत सरकारी तथा गैर सरकारी जो भी भूमि खाली पड़ी है वहां पर जनमानस के सहयोग से पौधारोपण किया जा रहा है ,इस पहल में लोग बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल के आयुक्त ने जागरूकता फैलाने पर बल दिया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में शुरू किए गए अभियान के तहत पूरे प्रमंडल के इलाके में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है जिसमें हर तबके के लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। आयुक्त ने बताया कि इसी प्रकार से सभी का सहयोग अगर मिलता रहेगा तो 10 अगस्त तक हम ढाई लाख पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर लेंगे।
आयुक्त ने नदियों की सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि चाईबासा की रोरो नदी की सफाई और रोरो गांव स्थित उद्गम स्थल की सफाई को लेकर ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम सर्वे कर चुकी है और इसको योजनाबद्ध तरीके से जल्द ही कार्यान्वित किया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...

