यह ब्लॉग खोजें

कोल्हन प्रमंडल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कोल्हन प्रमंडल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 जुलाई 2019

आयुक्त ने तेज की वृक्षारोपण की गति


विनय मिश्रा

 चाईबासा। राज्य  के पांचवें प्रमंडल कोल्हान के आयुक्त विजय कुमार सिंह के द्वारा वृक्ष लगाये जाने की मुहिम को इन्होंने जो गति दी है वो पूरे प्रदेश वासियो के लिए प्रेरणा का स्रोत है इनके कारगर कदम का ही नतीजा है कि ऐतिहासिक रूप से वृक्षारोपण अभियान तेजी से सम्पन्न हो रहा है
मुख्यमंत्री के द्वारा 7 जुलाई को जुमार नदी राँची से जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसका व्यपाक प्रभाव पूरे प्रदेश में तेजी से फैला रहा है। कोल्हान आयुक्त ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत जिलों में वन विभाग के द्वारा नदियों के किनारे भारी संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जो जल संरक्षण हेतु बहुत उचित पहल है। इसके अलावा श्री सिंह ने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग को शहरों के साथ-साथ गांव के लिए भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया जाए। "खेत का जल खेत में और गांव का जल गांव में" रहे इसके व्यापक प्रचार प्रसार सरकारी माध्यम से, एन०जी०ओ० के माध्यम से तथा मीडिया के द्वारा लगातार किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप लोगों में जागरूकता फैल रही है। इस जागरूकता को और भी लोगों तक फैलाना बेहद आवश्यक है तब जाकर यह अभियान सफल हो पाएगा।
आयुक्त कोल्हान प्रमंडल  विजय कुमार सिंह के द्वारा संकल्प लिया गया था कि कोल्हान अंतर्गत तीनों जिलों में कुल ढाई लाख पौधारोपण किया जाएगा । जिसके तहत अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 52000 पौधारोपण कर लिया जा चुका है। आयुक्त ने बतलाया कि पौधारोपण हेतु फलदार वृक्ष और औषधीय वृक्ष को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक संख्या में फलदार वृक्ष लगाये जा रहे हैं जिसके फल का प्रयोग भविष्य में बच्चों के खाने में किया जा सके। कोल्हान अंतर्गत सरकारी, गैर - सरकारी तथा जनमानस के सहयोग से ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके तहत सरकारी तथा गैर सरकारी जो भी भूमि खाली पड़ी है वहां पर जनमानस के सहयोग से पौधारोपण किया जा रहा है ,इस पहल में लोग बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल के आयुक्त ने जागरूकता फैलाने पर बल दिया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में शुरू किए गए अभियान के तहत पूरे प्रमंडल के इलाके में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है जिसमें हर तबके के लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। आयुक्त ने बताया कि इसी प्रकार से सभी का सहयोग अगर मिलता रहेगा तो 10 अगस्त तक हम ढाई लाख पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर लेंगे।
आयुक्त ने नदियों की सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि चाईबासा की रोरो नदी की सफाई और रोरो गांव स्थित उद्गम स्थल की सफाई को लेकर ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम सर्वे कर चुकी है और इसको योजनाबद्ध तरीके से जल्द ही कार्यान्वित किया जाएगा।

गुरुवार, 20 जून 2019

हर हाल में किसानों को मिले योजनाओं का लाभ : विजय कुमार सिंह

कोल्हान प्रमंडल की समीक्षा बैठक


विनय मिश्र
चाईबासा। कोल्हान प्रमंडल आयुक्त  विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना की समीक्षा बैठक आहूत की गई। आयुक्त श्री  सिंह ने कहा कि
अधिक से अधिक किसानों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे।
झारखण्ड सरकार के निर्देश के आलोक में कोल्हान प्रमंडल आयुक्त  विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कहा कि कुल 226385 नोटिस के तामिला के पश्चात अब 87773 आवेदन प्रपत्र ही क्यों प्राप्त किया गया।उन्होंने इसको शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। उपायुक्त अमित कुमार  पूर्वी सिंहभूम ने उन्हें बताया कि कई किसानों का नाम दो बार अंकित होने के कारण आकड़ों में इतना अन्तर दिख रहा है। आयुक्त ने  ज्यादा से ज्यादा किसानों तक इन योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि 226385 नोटिस के तामिला के पश्चात अब तक कुल 87773 प्रपत्र प्राप्त हुआ, कुल 52684 आवेदन का ऑनलाईन प्रवृष्टि कर दी गई है। सरकार का निर्देश है कि किसानों को खरीफ फसल की खेती के पहले उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम  अमित कुमार, अपर उपायुक्त और जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...