यह ब्लॉग खोजें

ऑटोमोबाइल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ऑटोमोबाइल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

श्रवण और हरदेव बने कैस्ट्राॅल सुपर मेकेनिक प्रतियोगिता के विजेता


रांची / जमशेदपुर। लुब्रिकेंट निर्माता कंपनी कैस्ट्राॅल इंडिया द्वारा आयोजित सुपर मेकेनिक 2019 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में श्रवण कुमार सुब्रमण्यम और हरदेव सिंह जडेजा ने सुपर मैकेनिक का पुरस्कार जीता। तमिलनाडु निवासी श्रवण ने बाइक कैटेगरी और गुजरात के हरदेव सिंह जडेजा ने कार कैटेगरी में विजेता बने। इस प्रतियोगिता में चेन्नई के के.जयवेल और कोल्हापुर के किशोर कल्प्पा क्रमशः कार व बाइक कैटेगरी में उपविजेता रहे। इस कंटेस्ट के तीसरे संस्करण में देश के 1.27 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया।  इनमें से 40,प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे। विजयी प्रतिभागियों को कैस्ट्राॅल इंडिया के विपणन विभाग के वाइस प्रेसिडेंट केदार आटे ने पुरस्कृत किया। देश में पहली बार कैस्ट्राॅल इंडिया सुपर मैकेनिक के रियलिटी शो में विजेता प्रतिभागियों को टेलीविजन पर देख सकेंगे।

शनिवार, 6 जुलाई 2019

जगुआर लैंड रोवर बनाएगा इलेक्ट्रिफायड कार



रांची / जमशेदपुर । अंतरराष्ट्रीय स्तर की लक्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने विद्युत चालित ( इलेक्ट्रिफायड) कार निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। यह कार बैट्री द्वारा उत्पन्न ऊर्जा से चलेगी। इसका संयंत्र ब्रिटेन में लगाया गया है। यहां नये इलेक्ट्रिफायड वाहनों की श्रृंखला निर्मित होंगी। कंपनी के मुताबिक वर्ष 2020 तक जगुआर लैंड रोवर के नये इलेक्ट्रिफायड वाहनों की श्रृंखला  अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध होंगे। इस संबंध में जगुआर लैंड रोवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.डाॅ. रैल्फ स्पेथ के अनुसार इलेक्ट्रिफायड वाहनों के बाजार में उपलब्ध होने से शून्य उत्सर्जन होगा। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि जगुआर लैंड रोवर का एक्सजे माॅडल विगत पांच दशकों से ग्राहकों का मनपसंद माॅडल बन चुका है। विश्व के 120 देशों में एक्सजे माॅडल निर्यात किया जाता है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...