यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 29 जून 2018

प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा में मत्था टेका

रांची। श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी महाराज जी के प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज मेन रोड स्थित गुरूद्वारा में मत्था टेका और राज्य की खुशहाली, समाज कल्याण एवं अमन-चैन, शांति-सौहार्द की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रांची द्वारा मनाये जा रहे पर्व पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। श्री गुरूद्वारा समिति के सचिव गुरूविंदर सिंह शेट्टी  द्वारा सिरोप दे कर (शाॅल ओढ़ाकर) सम्मानित किया गया। इसके बाद गुरूद्वारा आयोजित श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ में सम्मिलित हुए। साथ ही दीवान कार्यक्रम में भी शामिल रहे एवं गुरू धर्म में लंगर की सेवा किए और लंगर का आनंद भी उठाए।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल.ने कहा कि हमें श्री गुरू हरगोंबिन्द साहिब जी के संदेश को प्रचार करते हुए उनके मार्गों पर चलकर अपनी जीवन सफल बनाना चाहिए साथ ही देश की, राज्य की एवं समाज के हर वर्ग की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख समाज की स्थापना का मुख्य मकसद धर्म की रक्षा करना था। सिख समाज के दस गुरूओं ने इस धर्म को दुनिया की निगाहों में सबसे उपर रखने में मदद की। इन्हीं गुरूओं में से एक थो गुरू हरगोबिन्द सिंह। इनकी जीवनी वृतांत बहुत ही लंबी है संक्षेप्त में कहें तो  वे स्वंय एक क्रांतिकारी योद्धा थे आज  गुरू हरगोबिन्द सिंह की जयंती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौके पर रितेश नागपाल सेवा दल के आसिफ जियाउल इरफान अली एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव चौरसिया यूथ कांग्रेस के सचिव प्रेम कुमार गौरव आनंद मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...