दस पत्रकारों ने किया रक्तदान
रांची। 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सद्भावना अभियान के तहत रांची प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर स्व. शिशिर टुडू, स्व.ललित मुर्मू(झारखंड आंदोलनकारी), पत्रकार पुष्पगीत,उपेंद्र प्रसाद और अपने जीवनकाल में सद्भावना के लिए सेवारत रहे समाजसेवी स्व.उदय शंकर ओझा,हाज़ी मो जैनुल (पूर्व डिप्टी मेयर रांची) एवं अवतार सिंह आज़ाद की स्मृति में 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सद्भावना के तहत आयोजित किया गया। इस मौके पर दस पत्रकारों ने रक्तदान किया। जिनमे मो. आदिल रशीद, फोटोजर्नलिस्ट सन्दीप कुमार नाग, पत्रकार सन्नी शरद, अभिषेक भगत के अलावा कई पत्रकार शामिल हैं। मौके पर राजेश सिंह(रांची प्रेस क्लब),नदीम खान(लहू बोलेगा) डॉ असलम परवेज संरक्षक लहू बोलेगा, तारिक मुजीबी, मो बाबर, औरंगजेब खान, साजिद उमर,इफ्तेखार अहमद,
समेत कई लोग थे।
रक्तदान के बाद लहू सदर अस्पताल रांची को समर्पित किया गया।

