यह ब्लॉग खोजें

रेल मंत्रालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रेल मंत्रालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

टिकट खरीदते ही मशीन बताएगी कन्फर्मेशन की संभावना


नई दिल्ली। अब पीएनआर के जरिए प्रतीक्षा सूची में शामिल टिकटों के कंफर्म होने की संभावना का पता लगाया जा सकेगा। रेल विभाग ने इसके लिए एक उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का विकास पिछले 2 वर्षों के प्रतीक्षासूची वाले पीएनआर डेटा का उपयोग करके किया गया है। यह मॉडल विभिन्न प्रतीक्षासूची परिदृश्यों के लिए पैटर्न बनाता है और भावी यात्रा तारीख की संभाव्यता की भविष्यवाणी करता है। वर्तमान में यह सुविधा केवल भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट से जुड़ा हुआ है। आईआरसीटीसी वेबसाइट पर यह सुविधा निम्नानुसार 13 जून, 2018 से मिल रही है।
1.  जब यूजर टिकट बुक कराता है और उसकी टिकट प्रतीक्षा सूची में शामिल होती है तब यूजर टिकट के पुष्टिकरण की संभाव्यता की जांच कर सकता है।
2.  प्रतीक्षा सूची में शामिल टिकटों की पीएनआर जांच में यूजर टिकट की पुष्टिकरण की संभाव्यता की जांच कर सकता है।
      जहां तक टिकट के पुष्टिकरण और रद्दीकरण की संभाव्यता के रूख बात है तो यह पाया गया है कि यह पीक एंड लीन पीरियड, छोटी दूरी की ट्रेनें, लंबी दूरी की ट्रेनें और सीमित ठहराव की ट्रेनों पर निर्भर करता है।
      यह जानकारी आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने दी।

रेल दुर्घटनाओं की संख्या में आई कमी


रेल दुर्घटनाओं की संख्या 2013-14 में 118 थी, जो 2017-18 में घटकर 73 हो गई है। रेल दुर्घटनाओं की संख्या का वर्षवार ब्यौरा :

दुर्घटनाओं के प्रकार
2013-14
2014-15
2015-16
2016-17
2017-18
टक्कर
4
5
3
5
3
पटरी से उतरना
53
63
65
78
54
मानव युक्त रेल क्रासिंग दुर्घटनाएं
4
6
6

3
मानव रहित रेल क्रासिंग दुर्घटनाएं
47
50
29
20
10
आग
7
6

1
3
अन्य दुर्घटनाएं
3
5
4


योग
118
135
107
104
73

2009-10 से 2013-14 के दौरान तुलनात्मक औसत वार्षिक पूंजीगत परिव्यय, 2014-15 से 2017-18 के दौरान तुलनात्मक औसत वार्षिक पूंजीगत परिव्यय :

करोड़ रुपये में 
पूंजीगत परिव्यय 2009-10 से 2013-14
वर्ष
2009-10
2010-11
2011-12
2012-13
2013-14
योग
औसत वार्षिक सीई
सीई
39671.85
40792.74
45061.02
50383.45
53989.26
229898.32
45979.66

करोड़ रुपये में 
पूंजीगत परिव्यय 2014-15 से 2017-18
वर्ष
2014-15
2015-16*
2016-17*
2017-18*
(अनंतिम)
योग
औसत वार्षिक सीई
सीई
58718.93
93519.79
108290.14
101988.53
362517.39
90629.35

*

उक्त जानकारी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...