|
नई दिल्ली। अब पीएनआर
के जरिए प्रतीक्षा सूची में शामिल टिकटों के कंफर्म होने की संभावना का पता लगाया
जा सकेगा। रेल विभाग ने इसके लिए एक उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का विकास
पिछले 2 वर्षों
के प्रतीक्षासूची वाले पीएनआर डेटा का उपयोग करके किया गया है। यह मॉडल विभिन्न
प्रतीक्षासूची परिदृश्यों के लिए पैटर्न बनाता है और भावी यात्रा तारीख की
संभाव्यता की भविष्यवाणी करता है। वर्तमान में यह सुविधा केवल भारतीय रेलवे
खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट से जुड़ा हुआ है। आईआरसीटीसी
वेबसाइट पर यह सुविधा निम्नानुसार 13 जून, 2018 से मिल रही है।
1. जब यूजर टिकट बुक कराता है और उसकी टिकट
प्रतीक्षा सूची में शामिल होती है तब यूजर टिकट के पुष्टिकरण की संभाव्यता की
जांच कर सकता है।
2. प्रतीक्षा सूची में शामिल टिकटों की पीएनआर जांच
में यूजर टिकट की पुष्टिकरण की संभाव्यता की जांच कर सकता है।
जहां तक टिकट के पुष्टिकरण और रद्दीकरण की संभाव्यता के रूख बात
है तो यह पाया गया है कि यह पीक एंड लीन पीरियड, छोटी दूरी
की ट्रेनें, लंबी दूरी की ट्रेनें और सीमित ठहराव की
ट्रेनों पर निर्भर करता है।
यह जानकारी आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल
राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने दी।
|
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018
टिकट खरीदते ही मशीन बताएगी कन्फर्मेशन की संभावना
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें