यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 24 अगस्त 2019

प्रखर वक्ता थे अरुण जेटली : अजय मारू



रांची। पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री मारू ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय जेटली ना केवल एक सुप्रसिद्ध अधिवक्ता थे, वरन एक प्रखर नेता थे। उनके निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।
श्री मारु ने कहा कि झारखंड में एम्स बनाने की स्वीकृति अरुण जेटली ने ही दी थी, जो देवघर में बन रहा है।  उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली ने झारखंड को विकास के लिए कभी भी पैसे की कमी नहीं होने दी थी। उन्होंने कहा कि  अरुण जेटली दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे और क्रिकेट में गहरी रूचि थी। एक बार अपने रांची प्रवास में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूरी भूरी प्रशंशा की थी। श्री मारु ने कहा कि अरुण जेटली भाजपा के संकटमोचन थे। वह जिस जिस राज्यों की भाजपा के प्रभारी रहे, वहां भाजपा की जीत हुई। उन्होंने कहा की अरुण जेटली ने मूल्यों की राजनीती की। श्री मारु ने कहा कि राजयसभा में उनके साथ रहने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा। श्री मारु  ने कहा कि अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार का कभी कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को राजनीति से दूर रखा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...