रांची। जानी-मानी सौर्य ऊर्जा कंपनी टाटा पावर सोलर ने राजधानी रांची में भी
रेसिडेंशियल सोलर रूफटॉप की शुरुआत की। कुसई कालोनी स्थित जरेडा कार्यालय परिसर
में इसका अनावरण झारखंड रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जरेडा) के निदेशक
निरंजन कुमार ने किया। इस संबंध में टाटा पावर सोलर के प्रमुख (रिन्युएबल्स) कौशिक
सान्याल ने कहा कि अबतक दिल्ली, मुंबई, अजमेर, बंगलोर सहित देश के 18 से अधिक
शहरों में रेसिडेंशियल रूफटॉप सोल्युशन सफलता पूर्वक लांच किया जा चुका है। इस
कैंपेन को देश के 100 शहरों में ले जाया जाएगा। इससे लगभग 50 हजार रुपये प्रति
किलोवाट वार्षिक बचत की जा सकेगी। यह कंपेन पर्यावरण पूरक और स्वच्छ एनर्जी
सौल्युशन के प्रति टाटा पावर सोलर की प्रतिबद्धता दर्शाता है। यह देश का विश्वसनीय
और भरोसेमंद सौल्युशन है। इसे आसानी से इंस्टाल किया जा सकता है। यह पर्यावरण के
भी अनुकूल है।
इस कैंपेन के समर्थन में जागरुकता फैलाने के लिए एक साइकिल रैली का भी
आयोजन किया गया। जिसे जरेडा के निदेशक निरंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना
किया। साथ ही एक मोबाइल वैन भी रवाना किया गया। वैन पूरे राज्य में विभिन्न जगहों
पर जाकर लोगों को जागरूक करेगा। अभियान का नाम प्लेज फॉर सोलर रखा गया। इसके
माध्यम से सौर ऊर्जा के लाभ के बारे में जानकारी प्रसारित की जा रही है। इको
फ्रेंडली ऊर्जा उत्पाद मुहैया कराने के लिए टाटा पावर ने इस अभियान का शुभारंभ
किया है। विश्व स्तरीय कस्टमाइज सौल्युशन और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से लोगों
की ऊर्जा संबंधी समस्याओं का समाधान करना ही इस अभियान का लक्ष्य है। टाटा पावर
कंपनी ने पावागढ़ सोलर पार्क में 400 मेगावाट क्षमता के प्लांट को सफलतापूर्वक
इंस्टाल किया है। इस कैंपेन से ग्राहकों को आसान और किफायती बिजली उपलब्ध हो
सकेगी।
इस अभियान की सफलता के लिए टाटा पावर के एमडी और सीइओ प्रवीण सिन्हा
और टाटा पावर (रिन्युबएबल्स ) के अध्यक्ष आशीष खन्ना ने शुभकामनाएं दीं हैं। इस
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जैप के कमांडेंट व पूर्व ट्रैफिक एसपी संजय रंजन
सिंह, टाटा पावर के कॉरपोरेट अफेयर्स (झारखंड) राकेश रंजन, टाटा पावर सोलर के
सिद्धार्थ सौरभ, रौशन सिंह, कुमार विक्रम, चंद्रकांत पांडेय, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन
अंकिता चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
