रांची। झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ रिजवान खान ने महान जननायक व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत याद आएंगे अटल जी। डॉ. रिजवान ने कहा कि मुझे अटल जी से दो तीन बार मिलने का मौका मिला था। शुरू में जब अटल जी ने 13 दिन के सरकार की कमान थामी थी और संसद में उन्होंने जो भाषण इस्तीफा से पहले दिया था, वह अविस्मरणीय है। आज भी मुझे याद है, उस समय मुझे बहुत दुख हुआ। 1999 में जब अटल जी प्रधानमंत्री बने, उस वक्त में BJP के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेशनल टीम में था । अटल बिहारी वाजपेई ने अपने कार्यकाल में 2 बार इफ्तार पार्टी दिया। एक बार प्रधानमंत्री आवास में और दूसरी बार अशोका होटल, दिल्ली में। उस दोनों इफ्तार पार्टी में मुझे जाने का मौका मिला। मैं हमेशा उनको फॉलो किया और हमेशा उनको आदर्श मानकर पार्टी में काम करता रहा। डॉ रिज़वान ने भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि कोमल कवि, प्रखर वक्ता, भारत रत्न, सर्वप्रिय हमारे अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनके करिश्मााई योगदान को हम सभी भुला नहीं सकते। डॉ रिज़वान ने कहा कि इस युगपुरुष के जाने से एक युग का अंत हो गया । हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
यह ब्लॉग खोजें
हज समिति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 18 अगस्त 2018
बहुत याद आएंगे अटल जी : डॉ. रिजवान
रांची। झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ रिजवान खान ने महान जननायक व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत याद आएंगे अटल जी। डॉ. रिजवान ने कहा कि मुझे अटल जी से दो तीन बार मिलने का मौका मिला था। शुरू में जब अटल जी ने 13 दिन के सरकार की कमान थामी थी और संसद में उन्होंने जो भाषण इस्तीफा से पहले दिया था, वह अविस्मरणीय है। आज भी मुझे याद है, उस समय मुझे बहुत दुख हुआ। 1999 में जब अटल जी प्रधानमंत्री बने, उस वक्त में BJP के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेशनल टीम में था । अटल बिहारी वाजपेई ने अपने कार्यकाल में 2 बार इफ्तार पार्टी दिया। एक बार प्रधानमंत्री आवास में और दूसरी बार अशोका होटल, दिल्ली में। उस दोनों इफ्तार पार्टी में मुझे जाने का मौका मिला। मैं हमेशा उनको फॉलो किया और हमेशा उनको आदर्श मानकर पार्टी में काम करता रहा। डॉ रिज़वान ने भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि कोमल कवि, प्रखर वक्ता, भारत रत्न, सर्वप्रिय हमारे अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनके करिश्मााई योगदान को हम सभी भुला नहीं सकते। डॉ रिज़वान ने कहा कि इस युगपुरुष के जाने से एक युग का अंत हो गया । हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
शहरी इलाके की प्राइम लोकेशन पर बसी स्लम बस्ती. उसपर भू-माफिया की गिद्धदृष्टि. उसे खाली कराने के लिए इलाके के सबसे बड़े माफिया डान के साथ कर...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आये 11 साल हो गए. इस बीच जितनी भी सरकारें बनीं उनमें मुख्यमंत्री का पद आदिवासियों के लिए अघोषित ...