यह ब्लॉग खोजें

शोक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शोक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 जुलाई 2019

शीला दीक्षित के निधन से सुबोधकांत मर्माहत


रांची। दिल्ली प्रदेश कोंग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने  शोक  व्यक्त करते हुए  कहा कि आज बहुत ही दुखद है़। हमने बड़ी बहन समान एक अभिभावक खो दिया है़ l शीला  दीक्षित के निधन से पार्टी और मुझे व्यक्तिगत तौर पर अपूर्णीय क्षति हुई है़ l निधन का समचार सुनकर श्री सहाय ने उनके आवास पर जाकर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की एवं उनके परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा इस दुख की घड़ी में भगवान से उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की l

उन्होने कहा की स्व. दीक्षित एक कर्मठ महिला के साथ साथ कुशल नेतृत्व कर्ता भी थी। दिल्ली के विकास में उनके अहम योगदान को दिल्ली और पूरे देशवासी हमेशा याद रखेंगे l

शोक व्यक्त करने वालो में अनादि ब्रम्ह , सुनील सहाय ,राकेश सिन्हा , दीपक लाल , सुरेन्द्र सिंह , विनय सिन्हा दीपू आदि थे l 

शनिवार, 18 अगस्त 2018

बहुत याद आएंगे अटल जी : डॉ. रिजवान


 

रांची।  झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ रिजवान खान ने महान जननायक व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत याद आएंगे अटल जी। डॉ. रिजवान ने कहा कि मुझे अटल जी से दो तीन बार मिलने का मौका मिला था। शुरू में जब अटल जी ने 13 दिन के सरकार की कमान थामी थी और संसद में उन्होंने जो भाषण इस्तीफा से पहले दिया था, वह अविस्मरणीय है। आज भी मुझे याद है, उस समय मुझे बहुत दुख हुआ।  1999 में जब अटल जी प्रधानमंत्री बने, उस वक्त में BJP के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेशनल टीम में था । अटल बिहारी वाजपेई ने अपने कार्यकाल में 2 बार इफ्तार पार्टी दिया। एक बार प्रधानमंत्री आवास में और दूसरी बार अशोका होटल, दिल्ली में। उस दोनों इफ्तार पार्टी में मुझे जाने का मौका मिला। मैं हमेशा उनको फॉलो किया और हमेशा उनको आदर्श मानकर पार्टी में काम करता रहा। डॉ रिज़वान ने भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि कोमल कवि, प्रखर वक्ता, भारत रत्न, सर्वप्रिय हमारे  अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनके करिश्मााई योगदान को हम सभी भुला नहीं सकते। डॉ रिज़वान ने कहा कि इस युगपुरुष के जाने से एक युग का अंत हो गया । हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

अटल जी के निधन पर शोक की लहर

भारतीय राजनीति को अपूरयमीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि भारतीय राजनीति के युगपुरुष और संसद में जनता की आवाज बनकर मुखर होने वाले राजनेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से काफी मर्माहत हैं। देश के युगपुरुष के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व.बाजपेयी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं को सम्मान देते थे। संसद में पक्ष-विपक्ष की राजनीति से परे जनहित के मुद्दों को तरजीह देते थे। भारतीय राजनीति को उन्होंने एक नई दिशा दी। श्री सहाय ने स्व.बाजपेयी के प्रति श्रद्धा सुमन  अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 सर्वमान्य लोकप्रिय राजनेता का निधन दुखदायी : विनय सिन्हा दीपू

रांची। कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। श्री दीपू ने कहा कि स्व.बाजपेयी सर्वमान्य और सर्वसुलभ जननेता थे। भारतीय राजनीति के शिखरपुरुष की लोकप्रियता विदेशों में भी थी। भारतीय राजनीति को उन्होंने एक नई दशा और दिशा दी। उनके निधन से देश की राजनीति में शून्यता आ गई है।इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने स्व. बाजपेयी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

वाजपेयी के निधन पर चैंबर ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रांची :भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की निधन पर राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की शीर्षस्थ प्रतिनिधि संस्था फेडरेशन आॅफ झारखण्ड चैंबर आॅफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने दुःख प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। राष्ट्रनायक, भारतरत्न श्री अटल जी भारतीय राजनीति को बेहतर दिशा की ओर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। ओजस्वी वक्ता, जनकवि व अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करनेवाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष महान जननेता, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की प्रतिनिधि संस्था झारखण्ड चैंबर आॅफ काॅमर्स की अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
चैंबर महासचिव कुणाल अजमानी ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि परम आदरणीय, जन-जन के प्रिय अटल जी के निधन से आज एक युग का अंत हो गया।


गुरुवार, 19 जुलाई 2018

भाजपा नेता धीरज राम की हत्या से शोक की लहर

 सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक,अंत्येष्टि मे हुए शामिल।

रांची। डोरंडा महावीर मंडल के उपाध्यक्ष, भाजपा एससी मोर्चा, डोरंडा मंडल के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता धीरज राम की हत्या 18 जुलाई को तड़के सुबह गोली मारकर कर दी गई थी। हत्यारों ने उन्हें चार गोलियां मारी थीं। गोली लगते ही वे अपनी स्कूटी से नीचे गिर पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।
 उनकी मौत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है। गुरुवार को श्री सहाय स्व.राम के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हत्याकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हैं। खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी रफूचक्कर हो जा रहे हैं और  पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बनी रहती है। उन्होंने कहा कि धीरज के हत्यारे को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे,अन्यथा जनता सड़को पर उतरकर आंदोलन के लिए विवश होगी।मौके पर रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडेय, कांग्रेस नेता आलोक दुबे, शंभू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...