यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018
सीसीएल अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय एपेक्स् कॉरपोरेट कार्यक्रम का आयोजन
रांची। सीसीएल दकी ओर से 6 जुलाई को होटवार, रांची स्थित स्पोआर्टस कॉम्प)लेक्सण
में सीसीएल के महाप्रबंधकों के लिए तीन दिवसीय 06 से 08
जुलाई, 2018 तक
एपेक्स कॉरपोरेट कार्यक्रम का आयोजन शुरू
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) के वरिष्ठ आचार्य श्री श्री बलविंदर चंदोक एवं श्री श्री रोहित सिक्का् द्वारा निदेशकगण के
साथ-साथ महाप्रबंधक सहित अन्यआ वरिष्ठव अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया
जायेगा। उनके द्वारा ध्यान केंद्रित करने विभिन्न
बिन्दुहओं पर चर्चा कर रहें हैं ताकि अधिकारीगण अपने नेतृत्वज क्षमता को
सकारात्माक दिशा में बदलते हुए कंपनी चुनौतियों को पार करते हुए आने वाले दिनों
में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।
सीएमडी सीसीएल श्री गोपाल सिंह ने अपने स्वागत
भाषण में श्री श्री बलविंदर चंदोक और श्री श्री रोहित सिक्का की प्रशंसा करते हुए
कहा कि इन्हों ने ने अपनी उच्चव पदस्थो नौकरियां छोड़ कर मानवता और समाज की सेवा
हेतु आर्ट ऑफ लिविंग में शामिल हुए। श्री सिंह ने बताया कि श्री चंदोक पेशे से एक
इंजीनियर हैं और एयर इंडिया के लिए हॉकी भी खेल चुंके हैं और श्री सिक्का ने भी
शीर्ष पदों पर विभिन्न एमएनसी में अपनी सेवा दी है। उन्होंंने कहा कि इतिहास में
बलिदान के अनेकों उदाहरण हो सकते हैं लेकिन आर्ट ऑफ लिविंग की शीर्ष टीम के इन दो
सदस्य वर्तमान के परिपेक्ष्य में पूरी
दुनिया में मानवता के लिए सर्वोच्च बलिदान का शानदार उदाहरण प्रस्तुमत कर रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम
से निश्च।य ही प्रतिभागियों के नेतृत्व कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, प्रबंधन कौशल इत्यादि में वृद्धि होगी और प्रत्येक प्रतिभागी
व्यक्तिगत एवं पेशेवर रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंिने कहा कि यह कार्यक्रम
महाप्रबंधकों के लिए है जो कंपनी के महत्व पूर्ण निर्णय लेने के साथ साथ कंपनी के
प्रदर्शन में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं एवं कंपनी को शिखर तक पहुंचाने में
अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहें हैं।
अवसर विशेष पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री
आर.एस. महापात्र, निदेशक
(तकनीकी/संचालन) श्री ए.के. मिश्रा,
निदेशक (योजना/परियोजना) श्री वी.के. श्रीवास्तमव, मुख्ये सतर्कता पदाधिकारी श्री ए.के.
श्रीवास्व त सहित मुख्यािलय से विभिन्ने विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्य क्ष एवं अन्य् अधिकारीगण
उपस्थित थे।
टॉम क्रूज़ ने फिल्म के सुपरमैन को सराहा
1996
में मिशन इम्पॉसिबल सीरीज
के लॉन्च होने के बाद, एथन
हंट के खिलाफ एना नाटोनिस्ट ने हमेशा ही एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब, इस बेहद सफल सीरीज की नई फिल्म में
हेनरी कैविल भी दिखाई देंगे। कहानी के मुताबिक कैविल के किरदार को सीआईए डायरेक्टर
स्लोन ने एथन
पर थोपा था।
डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकक्वैरी कहते हैं, 'हमारी कहानी में यह एक वाइल्ड कार्ड जैसा
कैरेक्टर है, जिससे
फिल्म में उसके और एथन के बीच तनाव बढ़ता है और विवाद के हालात पैदा होते हैं।'
क्रूस
ने फिल्म में कैविल के जानदार अभिनय
की प्रशंसा की और कहा. 'वे
बहुत ताकतवर, एथलीट
और करिश्माई हैं जो स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाकर रखते हैं। फिल्म में दर्शक
देखेंगे कि वे कभी किसी तरह के पेंच में नहीं फंसते। मैकक्वैरी ने उनके लिए एक
अनूठी भूमिका लिखी है और फिल्म में वे मेरे एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं।'
27
जुलाई, 2018 को मिशन इम्पॉसिबल
: फॉलआउट रिलीज
हो रही है। इसे पैरामाउंट पिक्चर मूवी ने बनाया है और इसे वायाकॉम-18 मोशन पिक्चर्स ने भारत में
डिस्ट्रीब्यूट किया है। ये फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल
और तेलुगू में रिलीज होगी।
गुरुवार, 5 जुलाई 2018
कोकर में सड़क पर उतरे आदित्य विक्रम व अजय राय
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश डेलिगेट आदित्य विक्रम जायसवाल एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय राय ने संयुक्त रूप से अपने समर्थकों के साथ आज लालपुर एवं कोकर एरिया में झारखण्ड बन्द को लेकर सड़क पर उतरे। इस दौरान कांग्रेस नेताद्वेय ने पार्टी झंडा एवं बैनर के साथ लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर पैदल मार्च किया और शांति ढंग से आमलोगों को माला पहनाते हुए एवं हाथ मिलाते हुए झारखंड बन्द को सफल बनाने तथा तमाम विपक्ष पार्टियों को सहयोग करने का अनुरोध किया। बन्द कराने के उपरांत कांग्रेस नेताद्वेय आदित्य विक्रम जायसवाल एवं अजय राय को पूर्वाह्न 11ः30 बजे लालपुर डीएसपी राजकुमार मेहता एवं थाना प्रभारी रमोद सिंह ने दोनों कांग्रेस नेताओं तथा उनके समथकों को बस में बैठाकर (गिरफ्तार कर) जेल कैम्प मोरहाबाद ले गये।
इस अवसर पर आदित्य विक्रय जायवाल ने कहा कि राज्य के रघुवर सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो चुकी है, कोरपोरेट एवं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल का संशोधन कराया है ताकि राज्य के गरीब आदिवासियों की जमीन को कम कीमतों में छीना जा सके। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून संशोधन का असर सीधा झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों पर पडेगा। सरकार के इस नीति से आज पूरा झारखंड की जनता आक्रोश है, इसका जवाब झारखंड की जनता आने वाले चुनाव में रघुवर सरकार को मुंह तोड़ देगी।
पूर्व प्रवक्ता अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन कर कृषि योग भूमि को गैर कृषि योग भूमि घोषित करने के लिए नियम बनाये हैं ताकि यहां के गरीब किसानों की जमीन को कोरपोरेटर घरानें के लोगों को दिया जा सके। ऐसे होने पर भविष्य में कृषि योग्य भूमि की काफी कमी होने की संभावनाएं है।
झारखंड बन्द कराने के दौरान लालपुर एवं कोकर एरिया से गिरफ्तार होने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से अजय राय आसिफ जिआउल अमरजीत सिंह, ओम प्रकाश , राजीव चौरसिआ , गौरव आनंद , आशुतोष ,कुन्ज ,वैभाव ,दारा बड़ाइक ,नीतीश मामा ,दीपक ओझा ,प्रेम कुमार ,कुलदीप कुमार ,आदि शामिल थे

बंद की सफलता पर सुबोधकांत ने दी जनता को बधाई
विपक्षी गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने की अपील
रांची। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड बंद को ऐतिहासिक करार देते हुए झारखंड की जनता और विपक्षी गठबंधन के नेताओं को बधाई दी है। श्री सहाय ने कहा कि यह विपक्षी एकता और उसके प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। झारखंड की जनता रघुवर सरकार के नकाब के पीछे के चेहरे को पहचान चुकी है। उसके हिडेन एजेंडे को जान चुकी है। अब वे जनता को बहला या फुसला नहीं सकते। उनकी सत्ता के दिन पूरे हो चुके हैं। श्री सहाय ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्र की मोदी सरकार को सलाह दी है कि कम से कम अब तो कार्पोरेट की सेवा बंद कर जनता की सेवा पर ध्यान दें। आखिर जनता के बीच किस मुंह से जनादेश मांगने जाएंगे।
श्री सहाय ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं को और मजबूती के साथ एकजुट होकर भगवा सरकार की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज़ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में किसी तरह के संशोधन का प्रयास बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

कुवांरी माताओं के शिशुओं की परवरिश का सवाल
![]() |
| अनिमा इंदवार फोटोः साभार |
रांची।
झारखंड की राजधानी रांची में
नवजात शिशु को बेचे जाने के मामले का खुलासा होने के बाद एक नई बहस की ज़मीन
तैयार हो गई है। कुवांरी माताओं के बच्चों की परवरिश आखिर कैसे होगी। इसकी
जिम्मेदारी कौन लेगा। सरकार लेगी या सामाजिक संस्थाएं। शिशु को बेचने का आरोप मदर
टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर लगा है। संस्था की कर्मचारी अनिमा सहित दो
सिस्टर को शहर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चैरिटी होम की
महिला संचालक के साथ मिलकर अनिमा आधा दर्जन नवजात को बेच चुकी है। चाइल्ड वेलफेयर
कमेटी की जांच में इस तथ्य का खुलासा हुआ है कि एक
बच्चा के एवज में 1.20 लाख रुपये तक लिये गए।
बाल
कल्याण समिति ने नवजात बच्चे को इस समिति से बरामद कर लिया है. फिलहाल इन बच्चों
को और प्रसव के लिए भर्ती माताओं को दूसरी संस्था में रखा गया है। कुछ और बच्चों
के भी अवैध तरीके से बेचे जाने की बात सामने आयी है। उन बच्चों की मां के नाम
पुलिस को मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। जांच
के क्रम में बच्चो की बिक्री में चैरिटी
होम की संचालिका सिस्टर कोनसीलिया की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।
पता
चला है कि अविवाहित लड़की मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम में प्रेग्नेंसी के दौरान रह रही
थी। उसने एक मई को सदर अस्पताल रांची में एक लड़के को जन्म दिया। नवजात को अनिमा
इंदवार ने संचालिका सिस्टर कोनसीलिया की मिलीभगत से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले
के ओबरा में रहनेवाले दंपती सौरभ अग्रवाल व प्रीति अग्रवाल को अस्पताल खर्च के नाम
पर महज 1.20 लाख रुपये में बेच दिया. तब वह मासूम चार दिन का ही था। तीन जुलाई को
दंपती को बुलाकर अनिमा ने बच्चा यह कहकर वापस ले लिया कि इसे कोर्ट में पेश करना
है। पता चला है कि अविवाहित मां स्वयं शिशु से छुटकारा पाने के लिए उसे बेचना
चाहती थी। बिक्री की रकम में से 80 हजार रुपये दिए गए थे।
शिशु
को बेचना कानूनन गलत है। नियमतः गर्भस्थ कुवांरी युवतियों को संस्था में रखने की
जानकारी बाल कल्याण विभाग को दी जानी चाहिए लेकिन मदर टेरेसा जैसी हस्ती से जुड़ी
संस्था ने इस नियम का पालन नहीं किया और मानव तस्करी का धंधा शुरू कर दिया यह
खेदजनक है। कानूनी पक्ष के अलावा सामाजिक प्रश्न यह है कि किसी युवती के किसी कारण
गर्भवती हो जाने पर उसकी देखभाल कैसे हो। उसकी पहचान गुप्त रखते हुए बच्चे की
परवरिश का क्या इंतजाम हो। झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए यह सवाल ज्यादा
महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां का समाज अभी इतना आधुनिक नहीं हुआ है कि किसी कुवांरी
मां को उसके बच्चे के साथ चैन से जीने दे। चैरिटी संस्था यदि मां की पहचान गुप्त
रखने की शर्त पर ऐसे शिशुओं की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को देती और कमेटी निःसंतान
दंपत्तियों को शिशु को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने का जिम्मा उठाती
तो समस्या का निदान हो सकता था। सरकार को भविष्य में ऐसे मामलों के निराकरण के
सटीक उपाय पर विचार कर से लागू करना चाहिए।
बंद के दौरान सुबोधकांत ने दी गिरफ्तारी
कहा-विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है सरकार
रांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय आज सम्पूर्ण विपक्ष बंदी के दौरान कांग्रेस भवन से जुलूस के शक्ल में अपर बाजार, शहीद चौक होते हुए मेन रोड पहुँचे। जहाँ जिला प्रशासन ने गिरफ्तार कर कैम्प जेल में रखा। श्री सहाय ने कहा कि रघुवर सरकार पूरी तरह से संवेदनशील हो गई है। किसानों, आदिवासियों की जमीन हडपना चाहती है और लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को लाठी डंडे और गोली के आवाज पर दबाना चाहती है। मौके पर सुरेन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, दीपक लाल, बैलेस तिर्की, योगेन्द्र सिंह, सोनू वर्मा, उदय प्रताप सिंह सहीत सैकडो कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...