यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 7 जुलाई 2018

‘नया भारत के लिए डाटा‘ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गोल मेज सम्मेलन कल से


      नई दिल्ली। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 9-10 जुलाई 2018 के दौरान ‘नया भारत के लिए डाटा‘ पर एक अंतरराष्ट्रीय गोल मेज सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस गोल मेज सम्मेलन का उद्वेश्य कनाडा, ब्रिटेन एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे उन्नत देश में विद्यमान सर्वश्रेष्ठ प्रचलनों से प्रेरणा लेते हुए भारत में सांख्यिकी प्रणाली में सुधार लाने के लिए नवोन्मेषी विचारों की पहचान करना है। भारत में पहली बार इस प्रकार के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्री डी वी सदानंद गौडा द्वारा केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री श्री विजय गोयल एवं सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन सचिव श्री के वी इयापेन की उपस्थित में किया जाएगा।
समारोह में स्टैटिक्स कनाडा के मुख्य सांख्यिकीविद श्री अनिल अरोड़ा, ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के पूर्व उप सांख्यिकीविद श्री जोनाथन पाल्मर, विश्व बैक के भारत के कंट्री डायरेक्टर श्री जुनैद अहमद, सांख्यिकी विशेषज्ञ एवं भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।
भारतीय अर्थव्यवस्था के विख्यात विशेषज्ञ, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं नीति आयोग के सदस्य डॉ. बिबेक देबरॉय, राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर बी बर्मन, राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रोणब सेन, राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. टी.सी.ए अनंत, भारत के मुख्य सांख्यिकीविद गोल मेज सम्मेलन में भाग लेने के जरिये समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
सम्मेलन में, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजेन्सियों के विशेषज्ञ डाटा शासन संरचना एवं क्षमता, संगठनात्मक मुद्वों, संघीय संरचना में डाटा प्रणाली का प्रबंधन जैसे मुख्य सांख्यिकी मुद्वों पर विचार विमर्श करेंगे।

झारखंड की वायु प्रदूषण तालिका


Member Secretary
Jharkhand State Pollution Control Boar

Level of Air Pollution at Ranchi  as on 07.07.2018

Sl. No.
Parameters
Actual Data
(µg/m3)
Standard Limit
(µg/m3)
1
PM 10
15
100
2
PM 2.5
XX
60
3
SO2
24.26
80
4
Nox
31.23
80



Weather condition as on 07.07.2018
Station
Temperature
(degree centigrade)
Rainfall
(mm)
Relative humidity
(%)

Max
Min
Pat 24 hrs.
Since 1stMarch, 2018
Max
Min
Ranchi
33.0
21.5
032.0
159.5
97
62
Jamshedpur
35.1
        26.0
000.0
167.2
87
56
Bokaro
33.1
25.6
000.0
311.1
95
84
Daltonganj
36.0
27.9
008.0
158.9
86
55

जनजाति विकासअभिकरण की समीक्षा बैठक

           
 रांची।   उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास अभिकरण,राँची की सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई जिसमे विगत बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा चलाये जा रहे विद्यालय के विद्यार्थियों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में बहुत अच्छा रिजल्ट किया है कुल 214 बच्चों में से 146 बच्चे फर्स्ट डिविजन से एवं शेष बच्चे सेकेन्ड डिविजन से पास किए है। उपायुक्त श्री रे ने इसे और अच्छा करने के लिए घण्टी आधारित शिक्षको को रखने का सुझाव दिया।
बैठक में बिरसा आवास निर्माण योजना के बारे में बताया गया कि प्रति आवास सरकार द्वारा 1 लाख 31 हजार 500 रूपये लाभुक को दिए जाते हैं एवं जो एजेन्सी लाभुकों को मोटिवेट करती है उसे भी 500/- रूपये की राशि दी जाती है इसपर विधायिका माण्डर श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने उपायुक्त से कहा कि बिरसा आवास निर्माण योजना में बनने वाले आवास को यदि ढलाई वाला बनाया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। सामग्री अच्छी किस्म की लगे इसके लिए इंजीनियर द्वारा समय≤ पर जाॅच करवा ली जाए।
वन-बन्धु कल्याण योजना आदिवासियों के जीवन-स्तर में उत्थान हेतु विभिन्न एजेन्सियों द्वारा सर्वे करवाकर तरह-तरह की योजनाओं से आदिवासियों को आच्छादित किया जा रहा है। उनके लिए सुकरपालन, मुर्गीपालन आदि का प्रशिक्षण दिलवाकर आजीविका से जोड़ा जा रहा है। परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री अवधेश पाण्डेय ने बताया कि दसवीं के बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों में एकलव्य माॅडल स्कूल, सलगाडीह एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, ईस्ट जेल रोड,राँची में विशेष कक्षाएू करवाई गई है।
जिले मे दस आवासीय विद्यालय कल्याण विभाग की ओर से संचालित हैं एवं 33 छात्रावास है इन छात्रावासों के लिए आवश्यक सुविधाएॅ यथा चैकी, टेबल, कुर्सी क्रय पर भी सदस्यों से अनुमोदन प्राप्त किया गया।
सिल्ली विधायक श्रीमती सीमा महतो ने बताया कि सिल्ली में कल्याण विभाग का एकमात्र छात्रावास है लेकिन वहाॅ पर एक निजि विद्यालय चलाया जा रहा है जिसे हटाना आवश्यक है। उपायुक्त श्री रे ने इसपर जाॅचोपरान्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि बुढ़मू में एकलव्य विद्यालय के लिए 15 एकड़ भूमि चयनित कर ली गई है।
विशेष केन्द्रीय सहायता के तहत जिला कृषि पदाधिकारी को 76 लाख रूपये का आवंटन कृषि विकास हेतु उपलब्ध करा दिया गया है। इसी प्रकार स्वास्थ्य कैम्प लगाने हेतु सिविल सर्जन, राँची को 18 लाख 45 हजार की राशि उपलब्ध करा दी गई है।
शहीद ग्राम विकास योजना के संबंध में बैठक में प्रतिवेदित किया गया कि सिलागाई में 100 घरों की निर्माण की स्वीकृति केन्द्र से मिल चुकी है। इसके अन्तर्गत एक इकाई आवास हेतु 2 लाख 63 हजार रूपये आवंटित होते है। 100 में से 78 घरों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। 54 भवनों का निर्माण इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा।
बैठक में एमएसडीपी(मल्टी सेक्टीरल डेवलेपमेंट योजना) के अन्तर्गत चारों प्रखण्डों कांके, माण्डर, चान्हों, एवं बेड़ो में स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के निर्माण, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, कांके में 8 कमरों के निर्माण, चान्हों में नर्सिंग हाॅस्पिटल निर्माण के प्रस्तावों पर भी सामान्य निकाय के सदस्यों से अनुमोदन प्राप्त किया गया साथ ही सरना/मसना/हड़गड़ी/जाहेरथान की घेराबंदी के साथ ही अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी के प्रस्तावों पर भी स्वीकृति प्राप्त की गई।
बैठक पर इस बात पर सहमति बनी की जो प्रस्ताव पिछले तीन-चार वित्तीय वर्षो से लंबित हैं उनके स्थान पर वर्तमान आवश्यकता के अनुसार नए प्रस्ताव लाये जाए ताकि उनपर शीघ्र कार्य करवाया जा सके।
सदस्यों से उनके क्षेत्र से समेकित जनजाति विकास अभिकरण,राँची के तहत कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के लिए नए प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया गया।
आज की बैठक में माण्डर विधायिका श्रीमती गंगोत्री कुजूर, सिल्ली विधायिका श्रीमती सीमा महतो, जिला परिषद अध्यक्ष,राँची श्री सुकरा सिंह मुण्डा, परियोजना निदेशक,आईटीडीए श्री अवधेस पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन राँची एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मानव सेवा के नाम पर मानव तस्करी का पर्दाफाश


धीरे-धीरे खुल रहा है सच्चाई से पर्दा

रांची। झारखंड में मिश्नरियों के दिन बुरे चल रहे हैं। खूंटी के कोचांग में गैंगरेप के मामले में फादर की संदिग्ध भूमिका के बाद अब निर्मल ह्रदय की मदर्स पर मानव तस्करी का बड़ा रैकेट चलाने का आरोप लग रहा है। उनपर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। धीरे-धीरे सच से पर्दा उठ रहा है। जांच के क्रम में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इतना तय है कि झारखंड में मदर टेरेसा की मिशनरीज आफ चैरिटी द्वारा संचालित निर्मल ह्रदय संस्था के संचालकों का ह्रदय निर्मल नहीं था। वे लंबे समय से पूरी निर्ममता के साथ संगठित रूप से नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में लगे थे। तुष्टीकरण और मानव सेवा की आड़ का लाभ उटाते हुए वे इतने शातिर हो चुके थे कि वर्ष 2015 में इस घंधे की जांच कर रहे बाल कल्याण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और सदस्य मो. अफजल को इन्होंने छेड़खानी का आरोप लगाकर पद से हटवा दिया था और अपनी पसंदीदा महिला पदाधिकारी को प्रभार दिलवा दिया था। अध्यक्ष और सचिव को इस नाजायज धंधे का संदेह हो गया था। वे डारंडा स्थित शिशु भवन का निरीक्षण करने गए थे। उन्हें भवन में प्रवेश नहीं करने दिया गया और जब वे जबरन अंदर जाने लगे तो उनपर छेड़खानी का आरोप लगाकर पद से बर्खास्त करा दिया गया था।
कुछ तो रखी होती मदर की लाज
मदर टेरेसा ने इस संस्था की स्थापना गर्भवती महिलाओं की देखभाल और उन्हे सुरक्षित प्रसव की सुविधा प्रदान करने के लिए की थी। जाहिर है कि यहां ज्यादातर ऐसी कुवांरी माताएं ही आती थीं जो किसी कारण समय पर गर्भपात नहीं करा पाईं। लोकलाज के भय से वे स्वयं अपने बच्चे से छुटकारा पाना चाहती थीं। इस तरह संचालिकाओं को विक्री के लिए सिशु आसानी से उपलब्ध हो जाते थे। जो महिलाएं अपने शिशु को साथ ले जाना चाहती थीं उन्हें यह बता दिया जाता था कि उन्होंने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया है। संचालिकाएं गर्भवती महिलाओं के आने और उनके प्रसव की रिपोर्ट बाल कल्याण समिति को देने की औपचारिकता का पालन करती थीं लेकिन आधी-अधूरी रिपोर्ट देती थीं। वर्ष 2015 से 2018 के बीच संस्था में 450 गर्भवती महिलाएं भर्ती हुई थीं। लेकिन उनमें से 170 की ही डिलीवरी रिपोर्ट समिति को दी गई। शेष 280 बच्चे कहां गए इसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। उन्हें निःसंतान दंपत्तियों को बेच देने का संदेह है। जांच चल रही है। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उससे पता चलता है कि संस्था की मानव तस्की का जाल भारत के की राज्यों में फैला हुआ था। यही नहीं कुछ सौदे विदेशों में भी किए जाने की बात सामने आ रही है। उनके पाप का घड़ा अब पूरी तरह भर चुका है। यह इतना संवेदनशील मामला है कि मिशनरियों के क्रियाकलाप को जायज ठहराने वाले राजनीतिक दल और समाजसेवी भी संस्था के बचाव में आगे आने में परहेज़ कर रहे हैं। राज्य सरकार ने स मामले की गहन जांच कराने का एलान किया है। जांच के बाद ही सच्चाई से पूरी तरह पर्दा उठेगा।


मंत्री जयंत सिन्हा ने किया चंदवारा प्रखंड का दौरा


कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

मनीष कुमार

हजारीबाग। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री व हज़ारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने आज चंदवारा प्रखंड का दौरा किया। वह चंदवारा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने दोपहर 12 बजे पहुंचे जहां भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोर-शोर से स्वागत किया।

श्री जयंत सिन्हा जी कोडरमा के भाजपा ज़िला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह जी के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके सुपुत्र के स्वर्गवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने रामचंद्र जी व उनके परिवार को सांत्वना देते हुए ढाँढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति देने के लिये प्रार्थना की।

इसके उपरांत जयंत सिन्हा ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना के तहत अशोदय गैस एजेंसी में ग्रामीणों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना की सफलता व उससे महिलाओं को हो रही सुविधा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंत्योदय है जिसके लिये हम निरंतर कार्यरत हैं। हमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाकर उनका सर्वांगीण विकास करना है।

उक्त कार्यक्रमों के बाद श्री जयंत सिन्हा जी ने मदनगुण्डी पंचायत भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन की नीतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को 'साफ नीयत सही विकास' से 'सबका साथ सबका विकास' करने के लिये प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने उरवां और पथलगढ़ा के लोगों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से उन्होंने विकास संबंधी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निवारण करना मेरी ज़िम्मेदारी है जिसके लिये मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

इन सभी कार्यक्रमों के उपरांत श्री जयंत सिन्हा जी ने तिलैया डैम समीप डीवीसी गेस्ट हाउस में कोडरमा ज़िला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन एवं वन प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने तमाम विभागों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति का ब्यौरा लिया। साथ ही उक्त सभी विभागों में जनकल्याण व विकास के कार्यों में गतिशीलता व उत्कृष्टता बरतने के निर्देश दिए।

श्री जयंत सिन्हा जी क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्यरत हैं। वह अपनी ज़िम्मेदारियों का पूरी तत्परता के साथ निर्वहन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति की जरूरतों और समस्याओं पर अपनी दृष्टि बनाये हुए हैं।

कांग्रेस की मजबूती के लिए प्रमंडल स्तरीय बैठक


हजारीबाग। हजारीबाग जिला अध्यक्ष देव कुमार राज के नेतृत्व में कांग्रेस आफिस हजारीबाग में संगठन को मजबूत करने को लेकर एक दिवसीय बैठक की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड कांग्रेस के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जोनल कोऑर्डिनेटर केशव महतो कमलेश शामिल हुए। उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा गिरिडीह यानी प्रमंडल के चार जिलों के जिला अध्यक्ष विधान सभा प्रभारी एवं उत्तरी छोटानागपुर के सभी प्रवक्तागण हजारीबाग जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षगण, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण के गरिमामई उपस्थिति के बीच संगठन को मजबूत करने का दिये कई टिप्स।

मंत्री ने किया श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना



मनीष

हज़ारीबाग़ से रजरप्पा बस सेवा आज से शुरू हो गई।,हज़ारीबाग़ के सांसद सह नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री जयंत सिन्हा ने भगवा ध्वज लहरा कर श्रद्धालुओं से भरी बस को किया रवाना।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...