यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 8 जुलाई 2018

नई सराय अस्पताल में चलती है डाक्टरों की मनमानीः विकाश सिंह

रामगढ़। सीसीएल का नईसराय ( रामगढ़ ) स्थित अस्पताल मजदूरों का कत्लगाह बन गया है , यहां के डाक्टर मरीज कामगारो के साथ कसाइयोंं से भी बुरा व्यवहार  करते हैं । यहां दलालोंं का गिरोह सक्रिय है , अगर मजदूर बिना दलालोंं से सौदेबाजी किये सीधे डॉक्टर के पास जाते हैँ तो ऊन्हें भ्रष्ट ड़ाक्टरो का कोपभाजन बनना पड़ता है । उपर्युक्त आरोप राकोमसं के संयुक्त महासचिव एवं बेरमो प्रभारी विकाश कुमार सिंह ने लगाया है .
      विकाश सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कथारा क्षेत्र की  स्वांग परियोजना मे काम करने वाले सुदर्शन महतो 2014 से 2016 तक मैनिनजाईटिस से पीड़ित थै , एनसीडब्ल्यूए की धारा 9.4.0 के तहत सेवा मे अयोग्य घोषित करने हेतु आवेदन दिये थे परंतु एपेक्स मेडिकल बोर्ड़ द्वारा इन्हे योग्य ( फिट ) घोषित कर दिया गया । तब से ये ( 2016 से ) अपनी ड्यूटी पर जाने के लिये परेशान हैं।  सीसीएल मुख्यालय द्वारा इनको नईसराय अस्पताल भेज दिया जाता है और यहां ये ड़ाक्टरो की लापरवाही , संवेदनहीनता , अज्ञानता और भ्रष्टाचार के शिकार बन जा रहे हैँ .
     इधर इनका मामला पुन: सीसीएल मुख्यालय से नईसराय ड़्यूटी हेतु फिट घोषित करने के लीये मेडिकल एक्जामिनेशन हेतु भेजा गया , विगत 4 जुलाई को मेडिकल बोर्ड़ के समक्ष ये पेश हुये ..वहां उपस्थित ड़ाक्टर रंजीत कुमार सिंह इनपर चिल्लाने लगे , कहने लगे कि यहां तुम्हारी फाईल क्यो आई .. डा़क्टर का चिल्लाना सुनकर विकाश सिंह ने डा़क्टर के पास जाकर समझाने की कोशीश की तो वे बिना  बात सुने चिल्लाते रहे , वे अच्छी तरह जानते थै कि रांची से ऊत्तरी क्षेत्रो ( कुजू , हजारीबाग , बरकासयाल , बेरमो के तीनो क्षेत्र ) काी चिकित्सीय जांच नईसराय मे ही होती है , लेकिन चूंकि दलाल के माध्यम से नहीं गया तो डा़क्टर का कोपभाजन बनना स्वाभाविक था , गुस्से मे वे अंटशंट बोलने लगे ..विकाश सिंह ने इनके आचरण का विरोध किया तो उनपर भी गर्मी दिखाते हुये चले गये ..बाद मे सुदर्शन महतो को कहा गया कि जाओ जहां से ईलाज चला है वहां से फिटनेश लाओ ।  विकाश सिंह ने निवेदन किया कि इसकी शारिरिक स्थिति को देखकर जो लिखना हो लिखें अनावश्यक परेशान न किया जाये लेकिन किसी ने बात नही सुनी।
      विकाश सिंह ने आगे कहा कि  हमारा संगठन इस मामले को सीएमड़ी एवं विजिलेंस के समक्ष ऊठायेगा और अगर वीमार मजदूरो के साथ इसी तरह संवेदनहीनता का व्यवहार होता रहा तो  नईसराय अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हजारों मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया जायेगा .

झारखंड प्रदेश ब्रह्मभट्ट महासभा की बैठक में लिए कई निर्णय


झारखंड प्रदेश ब्रह्मभट्ट महासभा की  आम सभा की बैठक समाजसेवी मोहन कुमार महाराज की अध्यक्षता में मारवाड़ी भवन हरमू रोड में हुई ! आमसभा में सर्वप्रथम पिछले कार्यक्रम और आय ब्यय को प्रस्तुत किया गया ततपश्चात निम्न लिखित एजेंडा पर चर्चा हुई-       

(1) ब्रह्मभट्ट महासभा की रुपरेखा  क्या हो
 (2) इस संगठन का स्वरूप कैसा हो?
 (3) इस संगठन को किस तरह के  सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ना है, ! 
(4)एक केंद्रीय तदर्थ समिति बनाना,ताकि ब्रह्मभट्ट महासभा ट्रस्ट का पंजीकरण कराने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा सके।
(5)झारखंड की राजधानी रांची में संगठन यानि ट्रस्ट का एक भवन बनाया जाय,जिसमे राज्य के स्वजातीय मेधावी,  परन्तु साधन-सुविधाविहीन  छात्र रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें !
 (6)किसी भी सामाजिक कार्य के  लिए फंड की व्यवस्था कैसे किया जाय !
 (7) विभिन्न धड़ों में बनते ब्रह्मभट्ट समाज को एकीकृत करने के  लिए क्या प्रयास किये जाएं,. 
(8 ) महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की प्रतिमा राजधानी के कोई प्रमुख चौक पर लगाने को लेकर  एक सिस्ट मंडल नगर विकास मंत्री से मिलेगा। 
( 9  ) समाज के बिच कुछ तथाकथित सदस्यों को चिन्हित किया गया जिनका सामाजिक बहिष्कार करने का  निर्णय लिया गया। 

 आमसभा में अशोक चंद्र कुंवर की ओर से 10 डिसमिल जमीन  ब्रह्मभट्ट  भवन के लिए कोसाम्बी कटहल मोड़ में दिया गया। जिस भवन की ढलाई की जिम्मेवारी इस्वर आनन्द ने कराने की घोषणा की जिसका भूमि पूजन इसी माह किया जायेगा। कई दानदाताओं ने मोके पर अपनी अपनी ओर से भवन निर्माण सामग्री देने का वचन दिया जिसका स्वागत मौजूद सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ किया। 
इन  मुद्दों पर चर्चा के उपरांत एक   कमिटी का गठन किया गया जो 2018 से 2019 एक साल के लिए होगी जिसके तहत अध्यक्ष अशोक चन्द्र कुंवर ,महासचिव अजय राय ,उपाध्यक्ष कंचन महाराज ,संयुक्त सचिव मनोज भट्ट ,कोसाध्यक्ष सतेन्द्र राय ,प्रवक्ता नीरज भट्ट।  इसके साथ प्रमंडलवार प्रभारी भी नियुक्त किया गया जिसके तहत पलामू प्रमंडल वेदप्रकाश शर्मा उतरी छोटानागपुर इस्वर आनंद ,दक्षिणी  छोटानागपुर मनोहर राय ,कोल्हान प्रमंडल डॉ सुनील शर्मा संथाल परगना रेवती नंदन चौधरी। युवा प्रकोस्ट का अध्यक्ष डॉ हरेंद्र कुमार शर्मा को बनाया गया वही महिला प्रकोस्ट की अध्यक्ष सुश्री सिमा तिवारी को बनाया गया। 
सलाहकार समिति में रामसुंदर दसौंधी ,अजय शर्मा , मंनोरंजन प्रसाद राय ,नविन राय,मोहन राय ,सुरेंद्र राय ,कमलेश राय , बिश्वनाथ सिंह ,जवाहर पांडेय रखा गया है। 
आमसभा में पंकज राय ,राजीव कुमार ,नीरज भारद्वाज़ ,सौरव शर्मा,बिसेस्वर राय ,लोकनाथ शर्मा ,बिदयाकार कुंवर ,धर्मेद्र राय ,अजित राय ,राजेश राणा ,मनोज तिवारी ,गौतम राय ,अतुल्य नन्द राय ,रविशंकर शर्मा ,आशिस  राय ,अमरेंद्र राय ,जितेश राय ,संतोष राय सहित सैकड़ो सदस्य शामिल हुए । 

सुपर मॉम टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता का आयोजन







रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने आज दिनांक आठ जुलाई रविवार को मेन रोड स्थित ए वी एन ग्रांड होटल के वातानुकूलित सभागार में सुपर मॉम टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया । कुल छ: श्रेणी में प्रतियोगिता हुई । विदित हो जेसी आई रांची उड़ान सदैव ही महिलाओं की प्रतिभा को निखारने एवं सामने लाने को प्रयासरत रहती है।
योगा ऑन बिट्स के अंर्तगत प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश देते हुये अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
जिसमें प्रथम स्थान पर दिव्या जायसवाल रही।
सुरों की मलिका के अंर्तगत मंत्रमुग्ध करने वाला संगीत सुनने का अवसर मिला । प्रथमस्थान पर मनीषा पोद्दार रही।
महिला सशक्तिकरण एवं भविष्य के हिन्दुस्तान की तस्वीर कैनवास के रंग (चित्रांकन)में देखने को मिली । प्रथम स्थान  बिनिता जैन  ने प्राप्त किया ।
नृत्य कला के प्रदर्शन के पल अविस्मरणीय थे । शिवली सर्राफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुकरी प्रतियोगिता में पाक कला की प्रतिभा का परिचय करा  नजमा नेहा प्रथम स्थान पर रही।
आकर्षण का केंद्र अनुपयोगी वस्तुओं से फ़ैशन कला का प्रदर्शन रहा जिसकी विजेता  काजल ठाकुर रही।निर्णायक समिति में सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञ थे । आदित्य सिंह जी ने योग में,आशा बियानीजी ने कुकिंग में ,स्वाति सरकार जी ने संगीत में ,अर्चना मुरारका जी ने फ़ैशन स्टाइल में एवं रिंपी रॉय घोष ने नृत्य में
निर्णायक के रूप में गरिमामय उपस्थिति दर्ज की ।
मुख्य प्रायोजकों में  बुधिया हेल्थ केयर एवं एच डी एफ सी बैंक शामिल थे ।
प्रतिभागियों में नूतन सिंह,मिनी सहाय,दिव्या जायसवाल ,सुमन रोय जैन ,नीतु , अनुराधा सोमानी,श्वेता साबू ,मनीषा पोद्दर, विभा गौतम, रीता , पूजा , आँचल, ख़ुशबू, नेहा , अंकिता ,बिनिताऔर संध्या बागला , प्रियम्बदा ,शिवली ,माधुरी ,काजल, रिंकी ,रूपा श्रिसती ,हेमलता ,रुचि ,सपना ,संध्या आदि शामिल हुई।संस्था से अध्यक्ष दीप्ति बजाज,भावना क़ाबरा ,राखी जैन ,वृंदा अग्रवाल, सारिका सिंह। कार्यक्रम का संचालन मनीषा सोमानी ,प्रीति मोहता ,प्रियंका सरवगी ,और रेखा महेश्वरी ने सफलतापूर्वक किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संगीता शर्मा ने दी।




राजद ने चंद्रशेखर जी की पुण्य तिथि मनाई


रांची के राजद कार्यालय में देश के 9वें पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्य तिथि मनायी गयी।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश राजद महासचिव-सह- प्रवक्ता कैलाश यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कैलाश यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर जी बहुत तेज तर्रार युवा तुर्क नेता थे, वह स्वाभिमानी व प्रखर समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। चन्द्रशेखर उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से महज एक छोटे से गांव इब्राहिम पट्टी के रहने वाले किसान परिवार से आते थे। चन्द्रशेखर जी का सम्पूर्ण जीवन संघर्षशील रहा, लम्बे राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव के बावजूद स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उनके संसदीय जीवन में बाजपेयी सरकार को एक वोट से हराना लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में याद किया जायेगा।
इस अवसर पर रामकुमार यादव,अवधेश पाल,चन्द्रशेखर भगत,ओमप्रकाश यादव,वीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत तिवारी,रामजी शर्मा,सूर्यदेव तिवारी,सुभम कुमार,जमुना यादव,सतरूपा पांडेय,समर अंसारी,नीरज यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जन्माष्टमी के दिन राधाकृष्ण मंदिर के शिलान्यास का निर्णय


रांची। जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 8/7/15 को श्रीकृष्ण विकास परिषद की अहम बैठक बिरसा चौक में समाजसेवी जमुना यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
श्रीकृष्ण विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेश राय ने कहा की सभी सदस्यों की मौजूदगी में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि 2 सितम्बर 18 को जन्माष्टमी त्योहार के शुभ मुहूर्त पर धुर्वा बस स्टैंड आश्रम पार्क के पास राधाकृष्ण का मंदिर का शिलान्यास किया जायेगा।
इस् शुभ कार्य की निगरानी और तैयारी राजद के प्रदेश महासचिव सह मुख्य संरक्षक श्रीकृष्ण विकास परिषद के कैलाश यादव करेंगे।
आज की बैठक में मुख्य अतिथि परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज समाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रत्येक वर्ष जन्मष्टमी त्योहार के मौके पर कुछ नया कार्य करने की घोषणा करता है और मंजिल तक पहुंचाने का प्रयास करता है,ऐसे सराहनीय  विचार और प्रस्ताव लाने के लिए मैं परिषद के अध्यक्ष सुरेश राय एवं सभी सदस्यों को दिल से सुभकामनाओं के साथ बधाई देता हूँ।
बैठक में विशेष रूप से रामकुमार यादव,हरिलाल यादव,सुनील यादव,अनिल यादव,ललन यादव,जालिम सिंह यादव, रामनिवास यादव,शंकर यादव,रामव्यास यादव,धीरेंद्र राय, अर्जुन राय,पशुपति राय, गोविंद यादव,चन्द्रिका यादव, सत्यनारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जगन्नाथपुर मेले की तैयारी को लेकर बैठक


रांची। रांची के जगन्नाथपुर मेला की तैयारी को लेकर अभी नीलाद्रि भवन में एसडीओ अंजली यादव के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक में हटिया डीएसपी विकास पांडे जगन्नाथपुर थाना प्रभारी कर्मकार धुर्वा थाना प्रभारी तालकेश्वर राम स्थानीय वार्ड पार्षद आनंदमूर्ति सिंह रथ मेला सुरक्षा समिति के  लाल चितरंजन नाथ शाहदेव, शिवेश सिंह, सरना समिति के मेघा उरांव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनंजय जी उपस्थित रहे।

मौलिक अधिकार मंच ने किया वृक्षारोपण



रांची। मौलिक अधिकार मंच झारखण्ड एंव न्याय स्तम्भ चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान मे पिठौरिया के मदनपुर कांके मे वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धरती की हरियाली को बढ़ाना, प्रदूषण मुफ्त भारत का निर्माण, जल स्रोतों का विकास था। कार्यक्रम को सफल बनाने में मदनपूर गांव के निवासी,मौलिक अधिकार मंच झारखण्ड के अध्यक्ष विनोद शर्मा नन्हें जी, उपाध्यक्ष अजय सिन्हा, महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं कार्यकारी सदस्य उदय कुमार, महेश विश्वकर्मा तथा जय प्रकाश जी की अहम भूमिका रही। न्याय स्तम्भ के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रदीप नाथ तिवारी, अधिवक्ता अफसर अली,अधिवक्ता रविन्द्र कुमार यादव के अलावा कार्यक्रम में अंकित कुमार, कार्तिक सिंह,कमलेश्वर मिस्त्री, सहित  अन्य सदस्य उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...