यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 11 नवंबर 2018

चड़री तालाब में उतरेंगी मां गंगा


40 हजार लीटर गंगा जल वितरित किया जायेगा छठव्रतियों के बीच
14 को होगा जतरा महोत्सव सह रंगारंग कार्यक्रम, महाभंडारा 15 को

रांची। छठ व्रतियों के लिए चड़री तालाब की साज-सज्जा शुरू हो गयी है। चड़री सरना समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक रविवार को तालाब घाट के प्रांगण में हुई, जिसमें छठ पर्व की तैयारियों पर समीक्षा की गयी। समिति के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष बबलु मुंडा और महासचिव रवि मुंडा ने तैयारियों के संबंध में पत्रकारों को बताया कि इस बार छठ व्रती यहां मां गंगा का अनुभव करेंगे। इसके लिए पटना स्थित गंगा घाट से 40 हजार लीटर गंगा जल मंगवाया जा रहा है, जो छठव्रतियों के बीच अर्घ्य के लिए वितरित किये जायेंगे। समिति का यह प्रयास होगा कि छठ व्रतियां मां गंगा का अनुभव करें तथा भयमुक्त वातावरण में पुजा करें। यहां भगवान भास्कर की विशाल प्रतीमा स्थापित की जायेगी। जहां छठव्रती अपने अराध्यदेव का दर्शन एवं पुजन कर सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता चड़री सरना समिति के अध्यक्ष बबलु मुंडा ने की।
बैठक में निर्णय हुआ कि छठ के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को हर साल की भांति इस साल भी जतरा महोत्सव (जो पूर्व से 'रांची कोल जतरा महोत्सव' के नाम से जाना जाता था) धूमधाम से आयोजित की जायेगी। रात्रि में रंगारंग (आर्केस्टा) कार्यक्रम होगा। अगले दिन 15 नवंबर को तालाब परिसर में भगवान भास्कर का महाभंडारा होगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शिरकत कर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
बबलु मुंडा ने प्रशासन से मांग किया कि छठ में अर्घ्य देने बड़ी संख्या में छठव्रती और उनके परिवार के लोग पहंुचते हैं। तालाब गहरा है। लोग स्नान करने तालाब में प्रवेश करते हैं। ऐसे में लोगों का ध्यान रखने के लिए पहले से अधिक एनडीआरएफ टीम के सदस्यों की तैनाती की जाये। साथ ही दो नाव दिये जायें, जो पूरी तरह से बचाव साज-सज्जा के साथ तैनात हो। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान रहें।
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि समिति के सैकड़ों वोलेंटियर तालाब के चप्पे-चप्पे पर रहेंगे और उनका काम छठव्रतियों और धर्मावलंबियों को सुविधा प्रदान करना होगा।
रवि मुंडा ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी तालाब को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। साज-सज्जा और साउंड सिस्टम चारों तरफ लगाये जायेंगे। किसी को कोई परेशानी न हो, उसका समिति पूरा ध्यान रखेगी।
बैठक में मुख्य रूप से छठ पुजा समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा, समाजसेवी जय सिंह यादव, गांडीव सांध्य दैनिक के सुनील पांडेय, आचार्य शशिकांत मिश्रा, धाना नायक, सागर कच्छप, राहुल मुंडा, शांतनु कुमार, विक्की वर्मा, दानिश मुंडा, संदीप मुंडा, विक्की मुंडा, अमनदीप मुंडा, भीम मुंडा, प्रकाश मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, दुर्गा तिर्की आदि उपस्थित थे।

अरगोड़ा में खुला भगवान सूर्य का मंदिर


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय
राजधानी के छठव्रतियों को शुभकामनाएं दीं 
रांची। 11 नवंबर रविवार को अरगोड़ा तालाब पर नवनिर्मित श्री सूर्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रतिमा का पट खोल इसे आम दर्शनार्थियों को समर्पित किया। इस अवसर पर श्री सहाय ने कहा कि भगवान भुवन भास्कर की कृपा से समस्त विश्व का कल्याण होता है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अरगोड़ा में स्थापित यह आकर्षक मंदिर राजधानी रांची में श्रद्धा एवं आराधना के प्रमुख केंद्र में रूप में विकसित होगा।
श्री सहाय ने नहाय-खाय के साथ छठ व्रत का संकल्प लेने वाले समस्त व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तप और साधना का अनूठा व्रत है, जिसका उद्देश्य सर्वजन का कल्याण है। उन्होंने व्रतियों से आग्रह किया कि वे राज्य के विकास के लिए भगवान से प्रार्थना करें। इस मौके पर मंदिर का निर्माण कराने वाले श्री शिव दुर्गा ट्रस्ट के वरीय पदाधिकारी सुनील साहू, अवध साहू, राजकुमार, प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके पहले मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था।

समाजसेवी निपु सिंह ने छठ घाट का किया निरीक्षण


युवा समाजसेवी एवं नशा मुक्त के संयोजक निपु सिंह ने करमा पार टाड़ रूक्का में छठ घाट का निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई का जायजा लिया श्री सिंह ने कहा कि छठ घाट मोहल्ले के लोगों द्वारा आज से कल तक सफाई किया जाएगा और यह महान पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया जाएगा उन्होंने कहा कि छठ घाट जाने के लिए रास्ता का भी साफ सफाई  कर दिया गया है श्री सिंह ने पानी का भी जायजा लिया और खुद अपने से सफाई भी की उन्होंने कहा कि पानी काफी अधिक है उसका भी व्यवस्था किया जाएगा अधिक पानी का जगह बांस देकर बाउंड्री किया जाएगा ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो इस निरीक्षण के मौके पर सुरेंद्र मुंडा श्याम मुंडा राजाराम यादव राहुल यादव विनोद कुमार रंजीत जसवाल इत्यादि ने मौजूद थे

शनिवार, 10 नवंबर 2018

निर्मला कांवेंट स्कूल में मना शिक्षा दिवस

रांची के निर्मला कांवेंट हाई स्कूल में शिक्षा दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शिक्षा नीति में सुधार विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता  और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सचिव सीमा शर्मा, उप प्राचार्या शिल्पी रानी, गोपाल चंद्र दास, मेनका कुमारी सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं ुपस्थित थीं।

.....तो सदानों को भी मिलेगा न्यायःराजेंद्र प्रसाद


रांची।मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा घाघरा के बदरी गांव में स्व कार्तिक उरांव जतरा में स्व कार्तिक उरांव के सपनों के झारखण्ड बनाने की बात कहे जाने पर सदान मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यदि मुख्यमंत्री रघुवर दास ऐसा झारखण्ड बनाते हैं तो सदानों को भी न्याय मिलेगा और सदानों को भी खुशी होगी। मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कार्तिक उरांव ने जनजाति और सदानों के बीच कभी भी भेद भाव नहीं किया। प्रसाद ने कहा स्व कार्तिक उरांव जनजाति और सदान को एक दृष्टिकोण से देखते थे और दोनों वर्गों की समुचित विकास की चिन्ता उन्हें रहती थी। प्रसाद ने यह भी कहा स्व कार्तिक उरांव भ्रष्टाचार के भी शक्त खिलाफ थे और वे अपने निजी जीवन में भी इस बात का ख्याल रखा। प्रसाद ने कहा आज कार्तिक उरांव जीवित होते तो सदानों की झारखण्ड में उपेक्षा नहीं होती। प्रसाद ने यह भी कहा झारखण्ड बनने के बाद जिस तरह से सदानों की उपेक्षा हुई है। इससे देखकर कार्तिक उरांव की आत्मा रोती होगी।

चित्रगुप्त विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुए सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तीन राज्यों के चुनाव प्रभारी होने के नाते अति व्यस्त हैं। इसके बावजूद वे समय निकाल कर चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए और समाज के लोगों को एकजुट किया। उनके निर्देश पर रांची के सभी चित्रगुप्त पूजा समितियों के सदस्यों ने एकजुट होकर सामूहिक रूप से शोभायात्रा निकाली।



श्री चित्रगुप्त भगवान के प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन के दौरान राजेन्द्र चौक डोरंडा राँची में।



अब राज्य में ही होगा कैंसर का बेहतर इलाजः रघुवर दास



मुख्यमंत्री ने टाटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रतन टाटा के साथ सुकुरहुट्टू में किया रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास
टाटा ट्रस्ट 23.5 एकड़ जमीन लीज पर लेकर करेगी हॉस्पिटल का निर्माण
 राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट का सामूहिक उपक्रम होगा यह अस्पताल
302 बेड वाले अस्पताल में 50 सीट राज्य के लोगों हेतु आरक्षित होगा, 14 ऑपरेशन थिएटर, 28 बेड का ICU बेड और ब्लड बैंक भी
स्वास्थ्य सचिव और मैनेजिंग ट्रस्टी टाटा ट्रस्ट आर वेंकतरमनं के बीच हुआ एमओयू
           
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार 10 नवंबर को रांची कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि टाटा ट्रस्ट ने मोमेंटम झारखण्ड के दौरान कैंसर अस्पताल स्थापित करने की मांग को पूरा किया। आनेवाले दो वर्षों बाद राज्य के कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पडेगा। श्री दास ने कांके सुकुरहुट्टू में शिलान्यास समारोह में कहा कि अन्य राज्य जाने पर लोगों को होने वाली परेशानियों से अवगत थे। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही मैंने स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु कार्य शुरू किया। 4 साल में 6 मेडिकल कॉलेज, एम्स निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। आज कैंसर अस्पताल निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दबी हुई कसक भी समाप्त हो गई।

*80% लाभांश जनकल्याण में होता है खर्च*
सीएम रघुवर दास ने कहा कि टाटा समूह द्वारा अपने लाभांश का 80%राशि जनहित के कल्याण में खर्च किया जाता है। यह परंपरा 100 वर्ष पुरानी है। क्योंकि जमशेदजी टाटा ने संदेश दिया था कि जो भी धन हम अर्जित कर रहें हैं वह समाज से प्राप्त किया हुआ है। इस लाभांश का हिस्सा समाज के उत्थान में लगाना चाहिए। उस परंपरा का निर्वहन आज भी हो रहा है। अन्य औद्योगिक घरानों को भी प्रेरणा लेना चाहिए। श्री दास ने बताया कि स्वाधीनता से बहुत पहले ही भारत में स्टील उत्पादन करने हेतु कंपनी ने कार्य प्रारंभ किया। आजाद भारत के बाद जमशेदजी ने राष्ट्र और राज्य की समृद्धि हेतु प्रयास प्रारम्भ कर दिये। हर क्षेत्र में समूह द्वारा काम हो रहा है।

*टाटा ट्रस्ट ग्रामीण विकास में भी सहायक बनें*
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह मेरे अनुरोध को टाटा समूह ने कैंसर अस्पताल का शिलान्यास कर पूरा किया। उस तरह झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक बनें। राज्य के 1 हजार पंचायत के गांव को विकसित करने, कोल्हान क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठान करने में मदद करे। राज्य सरकार खर्च होने वाली राशि का 50 % ट्रस्ट को देगी। सरकार, जनता और कारपोरेट शक्ति मिलकर राज्य की गरीबी समाप्त करने की सार्थक पहल करे।

चिकित्सक ईमानदारी से कार्य करें, आपको भगवान ने चिकित्सक बनाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सहिया बहनों के अथक प्रयास से राज्य में शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। राज्य के चिकित्सक भी ईमानदारी से कार्य करें। आपको भगवान ने चिकित्सक बनाया है। आप सदर अस्पताल और रिम्स नहीं जाना चाहते और मरीज आपकी बाट जोहते हैं। आप समाज के लिए कुछ करें। जीवन एक बार प्राप्त होता है इसका अंश परोपकार में भी लगाएं। सदर अस्पताल और रिम्स नहीं जाना यह ठीक नहीं है। अप्रैल से OPD का कार्य शुरू होगा

स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी* ने कहा कि आज स्वर्णिम दिन है। कैंसर पीड़ितों के लिए टाटा ट्रस्ट ने नेक कार्य किया है। अस्पताल की सफलता को देख कर सीटों को बढ़ाया जाएगा। पड़ोसी राज्य के लोग भी इस अस्पताल से लाभान्वित होंगे। आने वाले दिनों में कैंसर का आधुनिक इलाज सुनिश्चित हुआ। देवघर में बन रहे एम्स का कार्य द्रुतगति से हो रहा है। अप्रैल माह से OPD का शुभारंभ होगा।

*कैंसर अस्पताल लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा--रतन एन टाटा*
इस अवसर पर *पदम विभूषण रतन एन टाटा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री का प्रयास रंग लाया।* मुख्यमंत्री ने मोमेंटम झारखण्ड के दौरान कैंसर अस्पताल प्रारंभ करने की बात कही थी। डेढ़ साल बाद दूरदर्शी मुख्यमंत्री का प्रयास सफल हुआ। यह अस्पताल नार्थ ईस्ट के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा। रांची आकर इस कार्य को सम्पन कर मैं खुश हूं। हर वर्ष लाखों लोग इस बीमारी से मर रहें हैं। हमारी कोशिश है कि आने वाले वर्षों में कैंसर से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी की जाए। इस निमित कार्य और अनुसंधान हो रहें हैं।

इस अवसर पर सांसद रामटहल चौधरी, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य नितिन मदन कुलकर्णी, प्रबंध निदेशक टाटा समूह टी नरेंद्रन, मैनेजिंग ट्रस्टी आर वेंकतरामन समेत टाटा समूह व टाटा स्टील के पदाधिकारी मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...